Home Blog Page 1931

सिवनी /विधि महाविद्यालय के लिये रास्ते हुये साफ, याचिका वापसी हेतु लगा आवेदन

सिवनी विधि महाविद्यालय के लिये रास्ते हुये साफ, याचिका वापसी हेतु लगा आवेदन

सिवनी । शासकीय विधि महाविद्यालय के लिये सिवनी नगर में चयनित किये गये स्थान को लेकर पूर्व में पालक शिक्षक संघ उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी की अध्यक्ष के द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुये माननीय उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई थी। उक्त याचिका वापस लिये जाने संबंधी जानकारी सामने आयी है, जहाँ यह कयास लगाये जा रहे हैं कि अब शासकीय विधि महाविद्यालय निर्माण के लिये रास्ते सुलभ हो जायेंगे।

ज्ञात हो कि उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के समीप विधि महाविद्यालय बनाये जाने हेतु स्थल का चयन किया गया था, जहाँ उत्कृष्ट विद्यालय के ही प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों को इस बात से आपत्ति थी कि समीप में पड़ी शासकीय भूमि में विधि महाविद्यालय बन जाने से उत्कृष्ट विद्यालय प्रभावित होगा। ज्ञात हो कि विधि महाविद्यालय के लिये पूर्व में लगभग 6.5 करोड़ रूपये का आवंटन सिवनी पीजी कॉलेज को प्राप्त हुआ था, लेकिन स्थल चयन के विवाद को देखते हुये तथा समय पर निर्माण कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति में उक्त राशि शासन द्वारा वापस ले ली गई।

ज्ञात हो कि अनीता डहरवाल ग्राम पीपरवानी विकासखण्ड कुरई निवासी के द्वारा यह याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दायर की गई थी, जहाँ पूर्व में माननीय न्यायालय के आदेश पर शासकीय विधि महाविद्यालय बनाये जाने के संबंध में स्थगन जारी किया गया था। अब सिवनी के विकास की दृष्टि से उक्त याचिकाकर्ता ने अपनी आपत्ति वापस लेते हुये अपने अधिवक्ता राहुल त्रिपाठी के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है।

वापस मिल सकता है आवंटन : सूत्रों की मानें तो इस आपत्ति के हटने के बाद शासकीय विधि महाविद्यालय की इमारत निर्माण हेतु लैप्स हो चुका आवंटन पुन: वापस मिल सकता है।

सिवनी /नगर विकास के लिए मुनमुन ने दी लाखो की राशि

सिवनी विधायक ने नगर विकास के लिए दी लाखो की राशि
दलपतशाह की मूर्ति हेतु दिए 20 लाख

सिवनी : आज सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा सिवनी नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छोटे व्यापारी भाइयों के विस्थापन व नगर के सौंदर्यीकरण के लिये जिला कलेक्टर सिवनी से भेंट की गयी.

जिसमे अपनी विधायक निधि से फुटकर व्यापारी / कपड़ा व्यापारी/सब्जी व्यापारी / ढिलिया/ मनिहारी एवं छोटे-छोटे व्यापारियों / सड़क चौड़ीकरण, चौक चौराहो के सौंदर्यीकरण, पालिका बाजार हेतु 40 लाख रु व नगर के चौराहो में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु लगभग 13 लाख 50 हजार रु. की जिला कलेक्टर महोदय को स्वीकृति प्रदान की साथ ही जिला कलेक्टर महोदय से श्री राय ने आग्रह किया कि पालिका बाजार निर्माण हेतु हॉकी स्टोटर्फ मैदान के पास प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे खाली जमीन में बनाये जाने हेतु अनुशंसा की। जिससे सभी छोटे व्यवसायियों को बीच शहर में ही रोजगार मिल सके।

इसके साथ ही दलसागर तालाब के पास राजा दलपत शाहकी प्रतिमा स्थापित, फाउंडेशन व सौंदर्यीकरण हेतु करने हेतु 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की है , जानकारी अनुसार जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी हो गई है । इसके पश्चात राय ने जिला कलेक्टर महोदय को किसानोंको नहर से संबंधितहो रही समस्यों को लेकर चर्चा की एवं किसानों के साथ ज्ञापनसौपा।

सिवनी /वन्‍य जीव चीतल की चमडे का व्‍यापार करने वाला गया जेल

सिवनी वन्‍य जीव चीतल की चमडे का व्‍यापार करने वाला गया जेल

सिवनी : जिले के थाना लखनादौन का है दिनांक 8/02/2020 को थाना प्रभारी लखनादौन द्वारा कस्‍बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई कि एक व्‍यक्ति रानी दुर्गावती चौराह लखनादौन पर जंगली जानवर का चमड़ा लिये खडा है,

ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर मौके मे दो राहगीर गवाही एवं स्‍टाफ के साथ घेराबंदी कर दबिश दिया तथा पूछताछ की गयी,पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम डिल्‍ली गोंड निवासी दरगड़ा थाना धूमा, बताया तथा आरोपी के थैले की तलाशी करने पर एक प्‍लास्‍टीक के पन्‍नी में एक जंगली जानवर की खाल प्राप्‍त हुई।

उपवन क्षेत्रपाल द्वारा खाल पहचान कर चीतल की खाल होने की पुष्टि की गई खाल की अनुमानित कीमत 50,000 रूपये होना बताया गया। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमान अरविंद सिंह टेकाम न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रणी लखनादौन के न्‍यायालय में की गई, जिसमें शासन की ओर से न्‍यायालय में आरोपी के जमानत आवेदन पर सहायक अभियोजन अधिकारी सुश्री कीर्ति तिवारी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई एवं बताया गया कि आरोपी की ओर से कारित अपराध गंभीर प्रकृति का है।

न्‍यायालय द्वारा आरोपी की जमानत खारिज कर दी गई, तथा आरोपी को जेल भिजवाया गया।

सिवनी /3 नग गौवंश सहित 2 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में 3 नग गौवंश सहित 2 गिरफ्तार

सिवनी : जिला मुख्यालय से 4 किमी दूर ग्राम रागादेही में आज 6 मार्च की दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी की एक लाल ऑटो में गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

डुंडा सिवनी थाना प्रभारी अमित दानी के मार्गदर्शन में थाने में पदस्थ ए एस आई जी एस राजपूत,एस आई सदानंद गोंदेवर एवं आरक्षक रोहित ने ऑटो को घेराबंदी कर पकड़ा जहा ऑटो क्रमांक MP22 L 0455 में एक नग गाय , एक नग बैल व एक बछिया पाई गई।

घतना स्थल से दो आरोपी रवि पिता सुरेश डेहरिया उम्र 29 निवासी नरेला एवं राजा पिता गणेश तेकाम उम्र 23 नरेला को गिरफ़तार कर लिया गया है ,पूछताछ के दौरान आरोपीयो ने बताया कि वे गौवंश लेकर ग्राम बोरी थाना बरघाट निवासी सद्दाम के पास ले जा रहे थे,

डूंडा सिवनी पुलिस की टीम सद्दाम की तलाश में हे वही दोनों ही आरोपियों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध नियंम एवं पशु क़ुर्रऱता के तहत प्रकरण दर्ज उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

DSPL (डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग) वेटरन्स टूर्नमेंट 2020 में बॉयज की शानदार तीसरी जीत

DSPL (डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग) वेटरन्स टूर्नामेंट 2020 में बॉयज की शानदार तीसरी जीत

क़ाबिज़ सर्वश्रेस्ठ खिलाड़ी DSC और पैन्थर क्लब के तत्वाधान में खेली जा रही जिले के 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके पूर्व खिलाड़ियो की ऐतिहासिक वेटरन्स प्रतियोगिता में आज बॉयज क्लब ने अपनी शानदार तीसरी जीत दर्ज की ।

अपने पूल में टॉप किया इस जीत में बॉयज क्लब के ओपनर बल्लेबाज़ क़ाबिज़ खान की शानदार पारी का विशेष योगदान रहा क़ाबिज़ खान ने विपरीत परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी कर महत्पूर्ण 22 रन जोड़े और 1 ओवर में मात्र 3 रन देकर 1 विकेट भी लिया। क़ाबिज़ आज के महत्पूर्ण मैच के मेन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

आज का मैच सुबह 9 बजे से राजपुताना रॉयल्स और अपने दोनो शुरुवाती मैच जीत चुकी सिवनी बॉयज सिवनी के मध्य खेला गया बॉयज के कप्तान इरफान पटेल ने टॉस जीतकर राजपुताना के समक्ष 10 ओवर में 93 रन का स्कोर बनाया लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपुताना रॉयल्स 52 रन ही बना पाई और 41 रन से बॉयज ने अपना अंतिम लीग मैच जीता इस मैच के में ऑफ दी मैच रहे शहर के जाने माने पत्रकार और SPL के जनक काबिज खान जिनोहने 22 रन का शानदार पारी अपनी टीम के लिए खेली और एक ओवर में मात्र 3 रन देकर 1 विकेट भी लिया।

आज के इन आयोजनों के बीच सबसे बड़ा लम्हा तब आया जब समीति के मुख्यातिथियो द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सदभाव ग्रुप को उनके खेल और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए मंच से सम्मानित किया गया

आज के दोनो मैच में एम्पायरिंग का भार राजू नेमा, दिनेश हड़प, संदेश जैन, बंटी यादव ने अपने कंधों पर रखा माइक द्वारा अपनी आवाज देकर राजेश नेमा, राजेन्द्र ठाकुर, दीपेश तिवारी डॉ सराठे जी ने आज के इन लम्हो को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की एवं स्कोरिंग का भार सुनील यादव, विक्रांत पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

सिवनी /8 मार्च से 15 मार्च तक बैंक बंद वाली वायरल खबर की सच्चाई यहाँ पढ़े

सिवनी जिले में व्हाट्सएप्प में वायरल हो रही खबर जिसमे दावा किया जा रहा है कि आगामी 8 मार्च से 15 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे जो कि पूर्णतः फ़र्ज़ी पायी गयी

सिवनी : विगत कई दिनों से सोशल मिडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमे बताया गया है कि आगामी 8 मार्च से 15 मार्च तक सभी बैंक बन्द रहेगे।

जब हमने इस खबर की जांच की तो पाया कि ऊक्त पोस्ट केवल भ्रम फैलाने वाली है क्योंकी बैंक आगामी 10 मार्च को होली पर्व के अवसर पर बन्द रहेगे, वही बाकी दिन रविवार छोड़कर सभी बैंकों में सामान्य दिनों को तरह काम काज होगा।

कभी कभी व्हाट्सएप फॉरवर्ड से लोगों में दहशत की भावना पैदा हो जाती है इसी तरह लगातार इतने दिनों बैंक बैंड रहने की वायरल पोस्ट से लोगो मे शंका बानी हुई थी क्योंकि यह दावा कर रही है कि मार्च में 8 से 15 तारीख तक बैंको में अवकाश रहेगा जो कि सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए है

सिवनी /जंगल में घायल महिला मिली बेसुध अवस्था में!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बारापत्थर क्षेत्र निवासी महिला जंगल में मिली बेसुध अवस्था में

सिवनी । सिवनी के समीप स्थित जंगलों में बेसुध मिली एक महिला को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में निवास करने वाली एक विवाहित महिला ने गुरूवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे, सिवनी के ही गंज क्षेत्र में मदिरा का सेवन किया और उसके बाद वह छिंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर के समीप जा पहुँची। सूत्रों ने बताया कि यहाँ महिला को ग्राम कोकीवाड़ा निवासी सुमित मिल गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सुमित ने नशे में धुत्त इस महिला को एक ऑटो में अपने साथ बैठाया और ग्राम कोकीवाड़ा के समीप जंगल में ले गया। यहाँ बताया जाता है कि सुमित ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी और फिर ये लोग महिला को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकले।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद कोकीवाड़ा निवासी एक किशोरी जंगल की ओर निस्तार के लिये गयी जिसने इस महिला को वहाँ बेसुध अवस्था में पड़े हुए देख लिया जो घायल अवस्था में नज़र आ रही थी। ऐसी स्थिति में किशोरी ने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद ग्राम कोटवार को भी संपूर्ण जानकारी दे दी गयी।

इसके साथ ही डायल 100 को सूचना दी गयी जिसके पहुँचने में विलंब होता देख घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में दाखिल करवा दिया गया। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्त्ती महिला ने बताया कि उसे सुमित नामक युवक अपने साथ कोकीवाड़ा के जंगल में ले गया था जहाँ महिला के साथ कुछ अन्य लोगों ने सुमित के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मामले की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है।

सिवनी /कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर

सिवनी /कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर

सिवनी । निःशुल्क विकलांग कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में 15 मार्च को किया जा रहा है।

2618वीं भगवान महावीर जन्म जयंति के शुभ उपलक्ष्य में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आर्यिका श्री दृढ़मति माताजी की सदप्रेरणा से श्रीमंत सेठ गोपालसाव पूरनसाव पारमार्थिक ट्रस्ट सिवनी के द्वारा उक्त आयोजन किया जा रहा है जिसके संरक्षक विधायक एवं कलेक्टर सिवनी हैं। आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को दिव्यांगजनों का परीक्षण माप इत्यादि किया जायेगा।

आयोजकों का कहना है कि इसके बाद 05 अप्रैल को कृत्रिम अंगों का वितरण, प्रत्यारोपण एवं प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। विकलांग मंगलम हितार्थ संस्था सिवनी एवं मंगलम लखनऊ के विशेष सहयोग से आयोजित किये जा रहे उक्त शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये मोबाईल नंबर 94251 74548, 94258 89424, 94251 76040, 07690 220190 या 07692 220220 पर संपर्क किया जा सकता है।

Happy Holi Wishes 2020 in HINDI : हैप्पी होली 2020 | Status,Images,Quotes

Happy Holi Wishes in Hindi 2020: Best Holi greetings, quotes, images | Happy Holi Wishes 2020 in HINDI : हैप्पी होली 2020 | Status,Images,Quotes रंगों का त्योहार होली सभी हिंदू त्योहारों में सबसे जीवंत है। यह भारत में सर्दियों के अंत का प्रतीक है और वसंत के मौसम का स्वागत करता है। इस त्यौहार के दिन, लोग रंगों से खेलते हैं, मिलते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं और एक नई शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली क्यों मनाई जाती है इसका असली कारण। यहां आपको इस रंगीन त्योहार के बारे में जानने की जरूरत है और भारत में आने वाली होली के दौरान आप क्या देख सकते हैं। यहां आपके लिए Happy Holi Wishes in Hindi हैं।

Happy Holi Wishes in Hindi

वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार.
Happy Holi !!!


होली का गुलाल हो, रंगों की बहार हो,
गुझिया की मिठास हो एक बात ख़ास हो,
सबके दिल में प्यार हो यही अपना त्यौहार हो,
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !!!


मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार.
Happy Holi !!!


|===(,’,’,’,’,’,’,>~~ ये लो,
होली का गिफ्ट – “पिचकारी”,
अब मम्मी को तंग मत करना,
ओके..हैप्पी होली !!!


कामना है कि फागुन,
का ये रंगीन उत्सव,
आपके जीवन में ढेर सारी,
खुशियां लाये,
होली की हार्दिक शुभकामनायें !!!


Happy Holi Images-

राधा के रंग और कन्हैया की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग ना जाने कोई मजहब ना बोली,
मुबारक हो आपको खुशियो रंग भरी होली.
Happy Holi !!!


होली आने वाली है रंगो से नहीं डरे,
रंग बदलने वालों से डरें,
हैप्पी होली इन एडंवास !!!


रंगों से भरा रहे जीवन तुम्हारा,
खुशियाँ बरसे तुम्हारे आँगन,
इन्द्रघनुष सी खुशियाँ आये,
आओ मिलकर होली मनाये.
Happy Holi !!!


होली में जब तक हुड़दंग ना हो,
भाभी और देवर का संग ना हो
छोटी साली से छिना झपटी ना हो,
तब तक होली क्या होली हैं
वरना रंग ठिठोली हैं !!!


फूलों ने खिलना छोड़ दिया,
तारों ने चमकना छोड़ दिया,
होली को बाकि हैं अभी कुछ दिन,
फिर तुमने अभी से नहाना क्यों छोड़ दिया,
हैप्पी होली !!!


Holi Quotes in Hindi-

रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार.
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,
होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार !!!


सोचा किसी को याद करें,
अपने किसी ख़ास को याद करें,
किया जो हमने फैसला होली मुबारक कहने का,
दिल ने कहा क्यूँ न आपसे शुरुआत करें !!!


खाले गुजिया और पीले थोड़ी ठंडाई;
सुंदर लगे तू रंगों में नहाई;
मेरे संग भी खेल ले होली;
और बन जा मेरी लुगाई!
हैप्पी होली मुबारक हो !!!


भांग की खुशबू, ठंडाई की मिठास,
छोटों का हुडदंग, बड़ों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार !!!


होली के रंगीन त्यौहार पर,
आपको रंग-बिरंगी बधाईयाँ!

Holi Wishes with Pichkari in Hindi-

हर रंग आप पे बरसे,
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे,
रंग दे आपको सब इतना,
कि आप रंग छुड़ाने को तरसे,
होली की बहुत बहुत शुभकामनायें !!!


रंगों से भरी शाम हो आपकी,
चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी,
ज़िन्दगी का सिर्फ एक मकसद हो आपका
की लंगूर से ऊँची छलांग हो आपकी, ?
“Bura na mano Holi hai” !!!


चन्दन की खुशबू,
रेशम का हार,
फागुन की फुहार,
रंगो की बहार,
दिल की उमीदें,
अपनों का प्यार,
मुबारक़ हो आपको होली का त्यौहार !!!


यह जो रंगों का त्योहार है,
यह जो रंगों का त्योहार है,
इस दिन ना हुए लाल पीले तो जिंदगी बेकार है.
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है !!!


आज मुबारक़,
कल मुबारक़ होली का हर पल मुबारक़,
रंग बिरंगी होली में मेरा भी एक रंग मुबारक़,
होली की बधाइयाँ स्वीकार करें !!!

Advance Holi Wishes in Hindi-

ए खुदा आज तो कुछ रहम कर दे,
मेरे दोस्त लोग आज नही रह पाएँगे,
लगवा दो किसी लड़की के हाथो इन्हे रंग,
ये कमीने पूरे साल भर नही नहाएँगे !!!


रंगों के त्यौहार में,
सभी रंगो की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,
होली मुबारक़ हो मेरे यार !!!


हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाएँ आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली !!!


दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्यौहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है !!!


होली का गुलाल हो,
रंगो की बहार हो,
गुंजिया की मिठास हो,
सबके दिलों में प्यार हो,
ऐसा होली का त्यौहार हो,
होली मुबारक हो !!!

Holi Wishes for Friends in Hindi-

कदम कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना,
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से होली की शुभकामना !!!


शेर कभी छुपकर शिकार नहीं करते,
बुजदिल कभी खुलकर वार नहीं करते,
और हम वो हैं जो “Happy-Holi” कहने के लिए,
2 मार्च का इंतज़ार नहीं करते,
Happy Holi in Advance !!!


सतरंग रंग लिए आए होली,
गॉव शहर में छाई होली,
रंगों में दुबे साथी सजनी,
होली है और धूम मची है,
भांग की खुमारी छाई है,
तन में मस्ती मन में मस्ती,
होली की मस्ती सब और छाई है !!!


वो गुलाल की ठंडक,
वो शाम की रोनक,
वो लोगों का गाना,
वो गलियों का चमकना,
वो दिन में मस्ती,
वो रंगों की धूम,
होली आ गई है… होली है !!!


खा के गुजिया, पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग !!!

Holi Festival Wishes Status-

ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
ये है मौका अपनों से गले मिलाने का,
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार !!!


राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली !!!


प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली,
सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली !!!


निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली !!!


तुम भी झूमे मस्ती में,
हम भी झूमे मस्ती में,
शोर हुआ सारी बस्ती में,
झूमे सब होली की मस्ती में… हैप्पी होली !!!

Holi Wishes for Family in Hindi-

ये रंगो का त्यौहार आया है,
साथ अपने खुशियाँ लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग,
सबसे पहले भिजवाया है…
हैप्पी होली 2020 !!!


होली के इस त्यौहार को,
समजो मेरे प्यार को,
यह त्यौहार है मेरे सच्चे प्यार का इजहार,
रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियो से भरा हो आपका संसार,
यही दुआ है भगवन से हमारी हर बार !!!


ये रंगो का त्यौहार आया है,
साथ अपने खुशियाँ लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओंका रंग,
सबसे पहले भिजवाया है,
“हेप्पी होली” !!!


थोड़ा सा हरा रंग है
थोड़ा सा लाल रंग है
होली खुशियों से भर गई
मेरी क्यूंकि तू मेरे संग है
आज मुझसे मत पूछ की इतना खुश क्यूँ हूँ मैं
तू है जो मेरे साथ तो ज़िन्दगी में नई उमंग है !!!

Funny Holi Wishes in Hindi-

आज मुबारक,
कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक,
रंग-बेरंगी होली में,
होली का हर पल मुबारक !!!


गों से भी रंगीन ज़िन्दगी है हमारी,
रंगीली रहे ये बन्दगी है हमारी,
कभी न बिगड़े ये प्यार की रंगोली,
ए मेरे यार ऐसी HAPPY HOLI !!!


गुलाल का रंग,
गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,
खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार !!!


ये जो रंगों का त्यौहार है,
इस दिन ना हुए लाल पिले तो ज़िन्दगी बेकार है,
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है !!!


महोब्बत के रंग तुम पर बरस देंगे आज,
अपने प्यार की बौछार से तुम्हें भीगा देंगे आज,
तुम पे बस निशान हमारे ही दिखेंगे,
कुछ इस तरह रंग तुम्हे लगा देंगे आज !!!

होली के त्योहार के बारे में अधिक जानकारी-

होली समारोह के पीछे लोकप्रिय किंवदंतियाँ-

देश में हर दूसरे त्योहार की तरह, होली भी लोकप्रिय किंवदंतियों से जुड़ी है। ये दिलचस्प कहानियां विभिन्न त्योहारों के अनुष्ठानों के पीछे के इतिहास को बताती हैं।
होलिका दहन की कहानी-

किंवदंती है कि एक बार, हिरण्यकश्यपु नामक एक शक्तिशाली राजा था। वह एक शैतान था और अपनी क्रूरता के लिए उससे नफरत करता था। वह खुद को भगवान मानता था और चाहता था कि उसके राज्य में हर कोई उस तरह से उसकी पूजा करे। हालाँकि, उनका अपना पुत्र, प्रह्लाद, भगवान विष्णु का भक्त था और उसने अपने पिता की पूजा करने से इनकार कर दिया था। अपने बेटे की अवज्ञा से नाराज, हिरण्यकश्यप ने कई बार अपने बेटे को मारने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।

फिर उसने अपनी बुरी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका में अग्नि से प्रतिरक्षित होने की विशेष शक्ति थी। इसलिए, प्रह्लाद को मारने के लिए, उसने उसे अपने साथ चिता पर बैठाया। लेकिन उसके बुरे इरादों के कारण, उसकी शक्ति अप्रभावी हो गई और वह जलकर राख हो गया। दूसरी ओर, प्रह्लाद ने इस प्रतिरक्षा को प्राप्त किया और उसे बचा लिया गया। इसीलिए होली के पहले दिन को होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

राधा और कृष्ण की कहानी-

उत्तर प्रदेश में ब्रज (जहां भगवान कृष्ण बड़े हुए) के क्षेत्र में, रंगपंचमी का दिन कृष्ण और राधा के भक्ति प्रेम की याद में एक विशाल त्योहार के रूप में मनाया जाता है। एक स्थानीय किंवदंती भी इससे जुड़ी हुई है।

जब कृष्णा एक बच्चा था, उसने शी-दानव पुताना के जहरीले स्तन का दूध पीने के बाद एक विशिष्ट नीली त्वचा का रंग हासिल किया। बाद में, जब वह छोटा था, तो वह अक्सर दुखी होता था कि क्या राधा या गाँव की अन्य लड़कियाँ कभी उसके गहरे रंग के कारण उसे पसंद करेंगी।

उनकी हताशा को देखकर, कृष्ण की माँ ने उन्हें राधा के चेहरे को किसी भी रंग के साथ जाने के लिए कहा। इसलिए जब कृष्ण ने राधा को रंग लगाया, तो दोनों एक दूजे के हो गए और तभी से लोग होली पर रंगों से खेलने लगे।

भारत में होली कैसे मनाई जाती है?

होली के रंगीन त्योहार को मनाने में कई अनुष्ठान शामिल हैं:

होलिका चित्र तैयार-

त्योहार से कुछ दिन पहले, लोग अलाव के लिए लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को इकट्ठा करना शुरू करते हैं। दहनशील सामग्री को फिर कॉलोनियों, सामुदायिक केंद्रों, पार्कों या अन्य खुले स्थानों में चिता में इकट्ठा किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, चिता के ऊपर, होलिका का एक पुतला जलाया जाता है।

होलिका दहन-

त्योहार का पहला दिन होलिका दहन या छोटी होली के रूप में मनाया जाता है। सूर्यास्त के बाद, लोग चिता के चारों ओर इकट्ठा होते हैं, पूजा (प्रार्थना) करते हैं और फिर इसे जलाते हैं। लोग चिता के चारों ओर गाते और नाचते हैं, क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

रंगों के साथ खेल-

होली के दूसरे दिन को रंगवाली होली, धुलंडी, धुलंडी, फगवा या बादी होली कहा जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब लोग एक-दूसरे को रंगते हैं, पार्टी करते हैं और आनंद लेते हैं। बच्चे और युवा सूखे रंगों के समूहों में खेलते हैं जिन्हें अबीर या गुलाल, पिचकारी (पानी की बंदूकें) कहा जाता है, रंगीन समाधानों और अन्य रचनात्मक चीजों से भरे पानी के गुब्बारे। आप ड्रम और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ सड़कों पर लोगों के समूह भी देख सकते हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक नाचते और गाते हैं।

विशेष पर्व-

गुझिया एक विशेष मिठाई है, जो होली के दौरान भारत के हर घर में बनाई जाती है। यह खोआ (डेयरी उत्पाद) और सूखे मेवों से भरा हुआ गुलगुला है। होली का प्रथागत पेय थांदई है, जिसमें आमतौर पर भंग (मारिजुआना) होता है। अन्य मुँह-पानी के व्यंजनों का आनंद लिया गया, गोल गप्पे, पापड़ी चाट, दाल कचौरी, कांजी वड़ा, दही भल्ले, छोले भटूरे, और कई प्रकार के नमकीन।

पार्टी के बाद-

दिन के दौरान रंगों से खेलने के बाद, लोग अपने आप को साफ करते हैं, स्नान करते हैं, सोते हैं और कपड़े पहनते हैं। फिर वे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं और उन्हें त्योहार की बधाई देते हैं।

भारत में होली मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह-

देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग शिष्टाचार में होली मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल में होली गायन और नृत्य के साथ डोल जात्रा के रूप में मनाया जाता है, दक्षिण भारत के लोग होली के दिन प्रेम के देवता कामदेव की पूजा करते हैं। उत्तराखंड में, यह शास्त्रीय रागों के गीतों के साथ कुमाऊँनी होली के रूप में मनाया जाता है, जबकि बिहार में, लोग पारंपरिक रूप से अपने घरों को साफ करते हैं और फिर त्योहार मनाते हैं।

भारत में होली के त्योहार का सबसे अच्छा अनुभव करने के लिए, आपको उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जाना चाहिए, जो ब्रज, मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगाँव जैसे भगवान कृष्ण से जुड़े हैं। ये सभी स्थान त्योहार के दौरान काफी पर्यटक बन जाते हैं। बरसाना शहर में होली मनाई जाती है, जहाँ महिलाएँ पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं, जबकि पुरुष अपनी रक्षा के लिए ढाल लेकर दौड़ते हैं। यह और भी मजेदार और दिलचस्प हो जाता है जब लोग एक साथ गाते हैं और नृत्य करते हैं।

सिवनी /14 मार्च से होगी आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता

सिवनी:- हाँकी सिवनी के तत्वावधान मे पांचवे वर्ष मेजर ध्यानचंद स्मृति अखिल भारतीय हाँकी प्रतियोगिता मे देश की ख्याति प्राप्त 21 टीमें भाग लेगीं। जिसमें विजेता टीम को 1 लाख एवं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जावेगा।

आज दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता मे उपस्थित पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए श्री हाजी सोहेल पाशा, श्री संतोष नानू पंजवानी, श्री नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर व श्री डी.एल. गौर ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। सभी कार्यों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

आपने आगे बताया कि 14 से 21 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता मे देश की जानी मानी प्रसिद्ध टीमों को आमंत्रित किया गया है जिसमें ओएनजीसी नई दिल्ली, सीआरपीएफ नई दिल्ली, साऊथ सेंट्रल रेल्वे सिकंदराबाद, एसी गाऊस हैदराबाद, मानसरोवर ग्लोबल युनिवर्सिटी भोपाल, कैनरा बैंक बैंगलोर, सेंट्रल रेल्वे मुंबई, हांकी करनाल हरियाणा, एचएफडीएनसीआर हरियाणा, एएससी बैंगलोर, स्पोर्ट्स कालेज सेफई इटावा, हाँकी अकादमी करमपुर, छत्तीसगढ़ इलेवन बिलासपुर, ध्यानचंद अकादमी नागपुर, इटारसी इलेवन इटारसी होशंगाबाद, इलेवन स्टार अमरावती, हाँकी जबलपुर, हाँकी बालाघाट तथा सिवनी की दो टीमें सिवनी रेड व सिवनी ग्रीन शामिल है।

जो सिवनी नगर मे स्थित सिंथेटिक एस्टोटर्फ हाँकी स्टेडियम मे अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही उक्त प्रतियोगिता मे अनेक अंतरराष्ट्रीय हाँकी खिलाड़ियों का आगमन होगा।
एस्टोटर्फ हाँकी स्टेडियम मे आयोजित प्रेसवार्ता के अवसर सर्वश्री आदिल खान (बाबू भाई), अलीम खान, जावेद खान नूरानी शफीउल्ला खान, रशीद कुरैशी, असद खान, कलाम खान आदि अनेक उपस्थित रहे।