Home Blog Page 1912

MP: विधानसभा अध्यक्ष पद से एनपी प्रजापति का इस्तीफा, प्रोटेम स्पीकर के नाम की होगी घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनपी प्रजापति ने भी विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है. उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा है. अब राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर की घोषणा कर करेंगे.

आपको बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन ने एनपी प्रजापति को पत्र लिखकर स्पीकर का पद छोड़ने का आग्रह किया था. उन्होंने लिखा था कि सदन सुषुप्त अवस्था में है स्पीकर को फैसले लेने का अधिकार नहीं है. ऐसे में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को इस्तीफा देना चाहिए राज्यपाल ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होनी चाहिए.

गौरतलब है कि सूबे में महज 15 महीने राज करने के बाद कमलनाथ सरकार गिर चुकी है. 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कमलनाथ की सरकार प्रदेश में कुल 459 दिन ही चल सकी. उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह बेहद साधारण तरीके से हुआ. सिर्फ शिवराज चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

कोरोना: WHO ने की भारत की तारीफ, कहा, भारत के पास वायरस से निपटने की जबरदस्त क्षमता, दो महामारी रोक चुका है

0

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के 508 मामले सामने आ चुके हैं। वायरस से संक्रमण की वजह से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयानन ने कहा, भारत में कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने की जबरदस्त क्षमता है, क्योंकि इनके पास दो महामारी स्मॉल पॉक्स और पोलियों को खत्म करने का अनुभव है।

“भारत कर चुका है अगुआई”
उन्होंने कहा, साइलेंट किलर कही जाने वाली 2 गंभीर बीमारियों स्मॉल पॉक्स और पोलियो को खत्म करने के लिए भारत दुनिया की अगुआई कर चुका है। भारत में जबरदस्त क्षमता है।

“घनी आबादी वाले देशों से तय होगा कोरोना का भविष्य”
माइकल जे रेयान ने कहा, भारत और चीन जैसे घनी आबादी वाले देशों में वायरस को रोकने के लिए जो कदम उठाए जाएंगे, उससे कोरोना का भविष्य तय होगा। उन्होंने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे।

दुनिया में कोरोना की स्थिति
पूरी दुनिया में कोरोना के 3,81,739 केस सामने आ चुके हैं। 1,02,429 लोग ठीक हो चुके हैं। 16,558 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा चीन और इटली में लोग कोरोना संक्रमित हैं। जहां चीन में 81 हजार लोग संक्रमित हैं। 3277 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में चीन से कम 63 हजार लोग ही संक्रमित हैं लेकिन मौत का आंकड़ा 6 हजार से ज्यादा पहुंच गया है।

भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना के 508 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। जहां 97 मरीज अब तक संक्रमित हैं। जबकि केरल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 95 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।

पाकिस्तान सहित भारत के पड़ोसी देशों में कोरोना की स्थिति
– पाकिस्तान की हालत भारत से ज्यादा खराब है। यहां 875 मामले सामने आ चुके हैं। 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
– नेपाल में सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी की मौत की नहीं हुई है।
– बाग्लादेश में कोरोना के 33 मामले सामने आ चुके हैं। इस खतरनाक वायरस से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
– भूटान में कोरोना के सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। वायरस से किसी की मौत नहीं हुई।
– अफगानिस्तान में कोरोना के 42 मामले सामने आ चुके हैं। इससे 1 की मौत हो चुकी है।
– श्रीलंका में कोरोना के 97 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

कोरोना : मीडिया सेवाओं को चालू रखने के लिए आगे आया I&B मंत्रालय, राज्यों से लॉकडाउन से छूट की सिफारिश

0

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लॉकडाउन के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रसारण को बिना रुकावट के सुनिश्चित कराने के उपाय करने को कहा है. मंत्रालय ने इसके लिए मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रसारण को खुला रखने की इजाजत और उनसे जुड़े काम में लगे लोगों को लॉकडाउन के दौरान छूट देने की सिफारिश की है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की राज्यों से सिफारिश
इस सिलसिले में मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिख कर COVID-19 की रोकथाम के लिए सूचना और जानकारी देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बिना रुकावट के प्रसारण को जरूरी बताया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अफवाहों, फेक न्यूज से लड़ने देश को ताजा जानकारी से अपडेट रखने वाला बताया है.

मंत्रालय ने जारी की सेवाओं की सूची
लिहाजा, अपनी चिट्ठी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन लोगों और सेवाओं की एक सूची भी जारी की है जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रसारण को बनाए रखने में अहम जिम्मेदारी निभाते हैं. मंत्रालय की इस चिट्ठी में प्रिटिंग प्रेस , अखबारों के वितरण नेटवर्क, टीवी चैनलों के टेलीपोर्ट, DTH और केबल टीवी की सेवा देने वाले, न्यूज एजेंसी और कई दूसरी सेवाओं का जिक्र किया है.

मंत्रालय ने दी तालमेल बनाने की सलाह
मंत्रालय ने राज्यों के सचिवों से इन सेवाओं को लॉकडाउन से छूट और उन्हें बनाए रखने में जुड़े लोगों को लॉकडाउन में आवाजाही के लिए पास और ऐसी सेवाओं को बिजली आदि की सप्लाई बरकरार रखने को कहा है. अपनी चिट्ठी के जरिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया सेवाओं और उनसे जुड़े लोगों को स्थानीय प्रशासन से तालमेल बनाने की सलाह भी दी है. 

सिवनी में जारी है कोरोना के खिलाफ जंग

सिवनी में जारी है कोरोना के खिलाफ जंग

सिवनी : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु संक्रमण प्रभावी देश, राज्य एवं अन्य जिले से आये व्यक्तियों की जांच कर उन्हें अपने घर पर ही आइसोलेट किया गया हैं।

ऐसे सभी व्यक्तियों के बाहर आइसोलेशन की सूचना भी चस्पा कर घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निर्देशानुसार बताया जिला स्तरीय हेल्प लाइन नंबर 07692-220323 , 227423 के साथ ही अन्य माध्यमों से मिल रही जानकारियों के आधार पर विशेष जांच दल के माध्यम से लोगो की उनके घरों में जांच करने के साथ ही जिले में बनाये 8 चैक पोस्ट में भी सतत रूप से व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

PM MODI रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, कहा- कोरोना पर कुछ अहम बातें साझा करूंगा

0

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी एक हफ्ते में दूसरी बार रात आठ बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे. इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि सभी लोग लॉक डाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा था कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं.

प्रधानमंत्री ने 23 मार्च को ये भी कहा था, “लॉक डाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.”

इसके साथ ही कोरोना को लेकर पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से 25 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद करेंगे. पीएम ने नरेंद्र मोदी एप पर लोगों से सुझाव और सवाल मांगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके यह जानकारी दी.

पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि 25 मार्च को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली इस बातचीत से आप जुड़ सकते हैं. अगर आपके पास कोई सुझाव या सवाल हो तो नरेंद्र मोदी एप के कमेंट सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं.

कोरोना पर भारतीय रेलवे का ट्वीट, ‘कभी युद्धकाल में भी नहीं रुके, गंभीरता को समझिए, घर पर रहिए’

0

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी यात्री सेवाएं रोकने के बाद भारतीय रेलवे ने अब ट्वीट किया है कि परिस्थितियों की गंभीरता को समझिए, घर पर रहिए. रेलवे ने ट्वीट कर लिखा है, ‘भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी. कृपया परिस्थितियों की गम्भीरता समझिए. घर में ही रहिये.’ बता दें, कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलवे ने अपनी सभी यात्रा सेवाओं को बंद कर दिया है. केवल मालगाड़ियां चलेंगी. ऐसे में 13,523 ट्रेनों पहिए थम गए हैं. इनमें 5881 ईएमयू, 3695 मेल एक्सप्रेस और 3947 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. पहले रेलवे ने केवल पैसेंजर ट्रेन बंद करने का ऐलान किया था. लेकिन रविवार रात रेलवे ने सभी यात्री सेवाओं को बंद करने का फैसला किया. 

भारत में कोरोना वायरस की वजह से अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को मौत के दो मामले सामने आए थे, इनमें एक युवक कोलकाता और दूसरा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था. वहीं, अगर संक्रमित लोगों की बात करें तो भारत में अब तक 492 कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं. इसी बीच एक अच्छी खबर है कि कोरोना वायरस के 37 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. उन्हें आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया. 

वहीं, देश में कुल 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है. रेलवे का परिचालन भी रोक दिया गया है सिर्फ मालगाड़ियों का चलाए जाने की अनुमति दी गई है, इसी कड़ी में नागर विमानन मंत्रालय ने ऐलान किया है कि बुधवार से भारत में किसी भी घरेलू उड़ान सेवा का परिचालन नहीं होगा. सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें, हांलाकि बड़ी संख्या में लोग इसका पालन कर रहे हैं फिर भी कुछ लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं. ऐसे में सरकार अब नियमों को लेकर थोड़ी सख्त रुप लेने की तैयारी में है. टिप्पणियां

केजरीवाल ने रविवार शाम को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान को 23 मार्च से 31 मार्च तक दिल्ली आने की इजाजत नहीं होगी. एक आदेश में दिल्ली सरकार ने बाद में यही बात कही थी. लेकिन आज दोपहर डीजीसीए द्वारा दिल्ली हवाईअड्डे से घरेलू उड़ानों का संचालन जारी रहने की बात कह देने से भ्रम की स्थिति बन गई थी. लेकिन नागर विमानन मंत्रालय के ऐलान के बाद अब सारी स्थिति साफ हो चुकी है.

सिवनी /कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी बिना पुष्टि के प्रसार करने पर होगी कार्यवाही

सिवनी : शासन द्वारा कोवेट- 19 को लेकर किसी भी जानकारी को बिना आयुक्त एवं संचालक ,स्वास्थ्य सेवाएं , संचालक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा जिला कलेक्टर की आधिकारिक पुष्टि के किसी व्यक्ति, संस्था द्वारा किसी भी प्रिंट ,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रसार किया जाना पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी व्यक्ति, संस्था का इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाना दंडनीय अपराध माना जाएगा.

जानकारी के लिए आपको बता दें की मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बाहर से आए 1206 व्यक्तियों की उनके घरों में जाकर स्क्रीनिंग की गई है। जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं , सभी व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है ।

सिवनी जिले के कोरोना सम्बंधित समाचार यहाँ पढ़े

सिवनी /रात्रि में दवाइयों के लिए, हर रात्रि अलग अलग मेडिकल स्टोर खुलेंगे देखे लिस्ट
शंख थाली ताली की गूंज से गूंजा सिवनी जिला “Janta Curfew” : वीडियो देखे
सिवनी / लॉक डाउन स्थिति का जायजा लिया कलेक्टर एवं एसपी ने
सिवनी कोरोना अपडेट : कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जारी किया वीडियो
सिवनी 25 मार्च तक लॉक डाउन घोषित, ध्यान से पढ़े
सिवनी की जनता के जज्बे को सलाम, देखे वीडियो “Janta Curfew”
सिवनी कोरोना अपडेट /जानकारी छुपाने वालो के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही
सिवनी /कोरोना संक्रमण प्रभावी स्थानों से लौटे यात्रियों को देना होगा जानकारी, सिवनी कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
सिवनी/ कोरोना: अन्य प्रदेशो से आने वाले वाहनों पर लगा प्रतिबंध, खवासा चेकपोस्ट में हो रही कोरोना की जांच

मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज सिंह का पहला आदेश, भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू । Bhopal & Jabalpur Curfew

Curfew announce for Bhopal and Jabalpur

मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज सिंह चौहान का पहला आदेश

भोपाल.लाेगाें काे घराें में रखने के लिए मप्र के भोपाल और जबलपुर शहर में देर रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह का यह पहला फैसला है। यहांलॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर 25 व्यापारियों पर केस दर्ज किया गया है। इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान जुलूस निकालने वाले 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गंभीरता से लिया है। उधर, जबलपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी सराफा व्यवसायी मुकेश अग्रवाल के यहां काम करता है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है।मंगलवार रात से घरेलू विमान सेवाएं भी बंद हो जाएंगी।


बेवजह बाहर दिखे तो आप 6 माह के लिए जेल भी जा सकते हैं

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें पर महामारी राेग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज हो रहा है। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे 6 माह तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दाेनाें सजाएं साथ हाे सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्याें के डीजीपी के साथ वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लाॅकडाउन काे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। लोग नहीं मानें तो अन्य राज्याें में भी जल्द कर्फ्यू लग सकता है।

यूटिलिटी: आज से बैंक सुबह 10 से 2 बजे तक खुलेंगे, सिर्फ 4 तरह के काम होंगे
बैंकाें में आज से 4 घंटे ही काम हाेगा। एक समय में ब्रांच में 5 से ज्यादा ग्राहक नहीं जा सकेंगे। सिर्फ नकद लेनदेन, चेक क्लीयरिंग, रेमिटेंस अाैर शासकीय बैंकिंग के काम होंगेे। बैंक कर्मचारी ऑल्टरनेट डे पर काम करने आएंगे। हर एटीएम और ब्रांच में सैनिटाइजर भी हाेगा।

पैरोल पर छूटेंगे कैदी

केंद्र सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि,राज्य कमेटी बनाकर तय करे कि कौन से कैदी पैराेल पर छोड़े जा सकते हैं। 7 साल से कम सजा वाले कैदियों को पैराेल का सुझाव दिया गया है।

प्रधानमंत्री को कहना पड़ा

कोरोना से जंग के लिए लॉकडाउन को कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, कृपया खुद काे और परिवार को बचाएं; राज्य कानून का पालन कराएं

याद दिला दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर शहरों में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबलपुर में पांच व्यक्तियों में COVID-19 का संक्रमण पाया गया है जबकि भोपाल में एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। दोनों शहरों में 50 से अधिक लोग निगरानी में है।

कोरोना: तिहाड़ छोड़ेगा 3000 कैदी, तैयारी में लगा जेल प्रशासन

0

कोरोना वायरस संक्रमण का असर जेल प्रशासन पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल प्रशासन 3000 कैदियों को रिहा करने की तैयारी कर रहा है. इनमें से 1500 कैदी ऐसे हैं जिन्हें कोर्ट से अलग अलग अपराधों में सजा हो चुकी है. इन्हें अगले 3 से 4 दिनों में पेरोल या फरलो पर छोड़ा जा सकता है.

फैसले पर 3 से 4 दिन में अमल

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में इस फैसले पर अमल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि करीब 1500 कैदी ऐसे हैं जो विचाराधीन यानी अंडर ट्रायल हैं उन्हें अंतरिम जमानत देकर छोड़ा जा सकता है. डीजी तिहाड़ जेल संदीप गोयल ने कहा कि इससे जुड़ी कानूनी प्रावधानों का अध्ययन किया जा रहा है.

तिहाड़ जेल में लगभगल 17500 कैदी

बता दें कि देश के सबसे बड़े जेल में शुमार तिहाड़ में लगभग 17500 कैदी अपनी सजा काटते हैं. कोरोना वायरस का असर तिहाड़ जेल में भी देखने को मिल रहा है. प्रशासन ने तिहाड़ जेल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, यहां पर लगातार कैदियों का तापमान चेक किया जा रहा है. जो भी नये कैदी यहां पर आ रहे हैं उनकी जांच की जा रही है और 3 दिनों तक अलग अलग वार्ड में रखा जा रहा है.

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज

देश में कोरोना वायरस वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की संख्या 500 के आस-पास पहुंचने को है. इस वक्त कोरोना के 488 मरीज पहचान में आ चुके हैं. इनमें से 33 का इलाज हो चुका है, जबकि 9 की मौत हो चुकी है. इस तरह देश में कोरोना 446 सक्रिय मरीज हैं. दिल्ली में कोरोना के 29 मरीज हैं, इनमें से 5 का इलाज किया जा चुका है जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

शिवराज ने संभाली मध्य प्रदेश की कमान, चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखे MP के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह ने एक बार फिर सूबे की कमान संभाल ली है. 15 महीनों की कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज चौहान को शपथ दिलाई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह बेहद साधारण तरीके से हुआ. सिर्फ शिवराज चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

मुख्यमंत्री पद की शपथ संभालते ही शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता COVID-19 से मुकाबला है. बाकी सब बाद में. साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बागी विधायकों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जिन 22 पूर्व विधायकों ने अपनी पार्टी की सदस्यता त्याग कर BJP की सदस्यता ग्रहण की है, उन साथियों का आभार और धन्यवाद. आश्वस्त करता हूं कि उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और उनके विश्वास को कभी नहीं टूटने दूंगा.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी नेता ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. MP में शिवराज के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार सीएम रहे हैं.

देखें शिवराज चौहान का शपथ ग्रहण:

इससे पहले आज शिवराज चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया. जहां विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से निवेदन कि कोई आतिशबाजी और जश्न नहीं होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया है कोरोना से निपटने का उसे पूरा करना है. शिवराज सिंह ने विधायकों से भी कहा कि कल पूरी जांच करवाकर ही अपने क्षेत्र में जाएं. उन्होंने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता हैं. हम सब एक परिवार हैं. एक साथ मिलकर चले एक इतिहास रचेंगे.

शिवराज सिंह चौहान का सियासी सफर
शिवराज सिंह चौहान छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं. 1976 से 1977 तक इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया. इमरजेंसी के दौरान कुछ वक्त तक भोपाल जेल में रहे. 1977 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान RSS से जुड़े. लंबे समय तक ABVP के लिए काम किया. ABVP में शामिल होने के बाद भोपाल इकाई के संगठन सचिव बने. 1978 से 1980 के बीच ABVP के संयुक्त सचिव रहे. 1980-82 में ABVP के प्रदेश मंत्री बने. 1982-83 में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने. 1990 में राजनीतिक जीवन ने लिया टर्निंग प्वॉइंट. 1990 में बुधनी से पहली बार बने विधायक. MLA बनने के एक साल बाद ही हुआ सियासी प्रमोशन.

1991 में विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे. 1992 से 94 तक बीजेपी महासचिव रहे. 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार विदिशा से लोकसभा चुनाव जीता. 2002 में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और 2003 में महासचिव बनाए गए. 2004 में विदिशा से पांचवीं बार लोकसभा सांसद बने.

2005 में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनकर एमपी की सियासत में वापसी की. 29 नवंबर 2005 को पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने. बाबूलाल गौर को हटाकर सौंपी गई थी एमपी की कमान. 2005 से 12 दिसंबर 2018 तक लगातार 13 साल एमपी के सीएम रहे. शिवराज चौहान सीहोर की बुधनी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं. अब चौथी बार प्रदेश के मुखिया बने हैं.