Home Blog Page 1911

सिवनी में लॉकडाउन के समय किराना दुकान से घर बैठे बुलवाये किराना, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

सिवनी : कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को द्रष्टिगत रखते हुये इसके आवश्यक उपाय किये जाने हेतु सिवनी जिले में आमजन की सुविधा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नानुसार किराना व्यवसायियों को जन सामान्य की मांग अनुसार निर्धारित किराना सामग्री की घर पहुँच सेवा उपलब्ध कराये जाने हेतु अधिकृत किया है .

दुकान का नाम एवं पताव्यवसायी का नाममोबाइल नंबर
अग्रवाल स्टोर्स बाहुबली चौक सिवनीअंशुल अग्रवाल 9993652770
अशोक किराना स्टोर गंज वार्ड सिवनी हीरेन्द्र मेहंदीरत्ता 7987266099
एल पी डील बारापत्थर सिवनी सुभाष ठाकुर 9300401269
महालक्ष्मी किराना स्टोर गोपालगंजअमित केशरवानी9425446134
मनभावन मार्केटिंग लखनादौन सिवनीअमित केशरवानी9584250550
अमित किराना स्टोरअमित पटेल9424629958

उपरोक्तानुसार व्यावसायिको को निर्देशित किया जाता है कि जनसामान्य से मोबाइल पर प्राप्त मांग अनुसार सामग्री निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, उक्त सुविधा हेतु अधिकतम 20 रुपए डिलेवरी चार्ज निर्धारित किया गया है यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील है

LIVE: PM MODI का बड़ा ऐलान ‘आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है’

0

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज एक हफ्ते में दूसरी बार देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा मैं आज एक बार फिर कोरोना वैश्विक महामारी पर बात करने के लिए आपके बीच आया हूं. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया. 

– इन 21 दिनों के लिए भूल जाइये कि घर से बाहर जाना है.ये मेरी प्रार्थना. आपको ये याद रखना है कि घर से बाहर पड़ने वाला आपका सिर्फ एक कदम कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को आपके घर में ला सकता है.

– कोरोना महामारी के जानकारों का मानना है कि इस लड़ाई के लिए कम से कम 21 दिन का समय लगता है. अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो स्थिति बहुत विकट हो जाएगी.

– मेरी देशवासियों से प्रार्थना है कि आप देश में जहां भी हैं, वहीं रहें, लॉकडाउन 3 सप्ताह का होगा. आने वाले 21 दिन हर नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

– पीएम मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है. लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू है.

– पिछले दो दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है. सभी को राज्य सरकार के इन प्रयासों को गंभीरता से लेना चाहिए. 

– सोशल डिस्टेंसिंग पूरे देश के लिए जरूरी है. कुछ लोगों की लापरवाही आपके देश और समाज को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी.

बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में लगभग पूरा देश आ चुका है.  देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 519 हो गई है. इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोविड-19 से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कोविड 19 के दुनियाभर में करीब 3 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हैं और 16,497 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन की स्थिति है. इसमें दिल्‍ली, पंजाब, महाराष्‍ट्र और पुड्डुचेरी में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन मांझ रहे हैं बर्तन, देखिए VIDEO

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (katrina kaif) और कार्तिक आर्यन (kartik Aryan) इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण सेल्फ आइसोलेशन (self isolaton) में हैं. फिल्मों की शूटिंग बंद हो चुकी हैं और तकरीबन सभी शहर भी लॉक डाउन कर दिए गए हैं. ऐसे में इन बॉलीवुड स्टार्स को अपने घर के काम भी खुद करने पड़ रहे हैं. ऐसे में कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के ऐसे वीडियोज समाने आए हैं जिनमें दोनों स्टार्स बर्तन धोते नजर आ रहे हैं. 

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक मिनी-फिल्म पोस्ट की, जो किचन में शूट की गई थी, क्योंकि वह सिंक में बर्तन मांझती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अभिनेत्री ने कहा, “क्योंकि इस सेल्फ आइसोलेशन में घर के काम करने की भी प्रैक्टिस हो रही है. इज़ी (कैटरीना की बहन इसाबेल) और मैंने धुलाई करने का फैसला किया है. मुझे लगता है कि मैं थोड़ा पेशेवर ट्यूटोरियल करूंगी.” 
इसके बाद कैटरीना बर्तन धोने के प्रभावी तरीके को भी बताती हैं, “पहले, मैंने पहले ही तय कर लिया था कि… क्या मुझे प्रत्येक कटोरे को एक एक करके साफ करना चाहिए? फिर मैंने फैसला किया कि इसे करने का एक बेहतर तरीका था. सिंक के अंदर सभी बर्तन रखो और फिर मांझो फिर एक साथ धोओ. जिससे पानी भी बर्बाद नहीं करोगे. उन सभी को इकट्ठा करो और उन्हें यहां वापस रखो और फिर उन सभी को एक साथ धो दो.”

कार्तिक आर्यन भी बर्तन धोने के मामले में कैटरीना को फॉलो करते नजर आए. एक वीडियो को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर भी ले लिया. वीडियो उनकी छोटी बहन ने पोस्ट किया था जिसने कार्तिक पर मज़ाक उड़ाया था और पोस्ट को कैप्शन दिया था, “क्वारंटाइन समझने की गलती मत करो. यह घर @kartikaaryan का एक सामान्य दृश्य है,” जिसमें कार्तिक ने कहा कि यह “कहानी घर घर की” है.”

कोरोना: 1 साल के लिए टला Tokyo Olympic, इसी साल होना था आयोजित

0

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के दुनियाभर में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक के बाद एक कई बड़े खेल आयोजन, समारोह और कार्यक्रम रद्द या स्थगित किए जा रहे हैं, और अब इसका असर दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक गेम्स पर भी पड़ता दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एक सदस्य ने दावा किया है कि इस साल के मध्य में होने वाले ओलंपिक गेम्स को 1 साल के लिए टाल दिया गया है.

सोमवार को ही आईओसी ने कहा था कि ओलंपिक गेम्स को लेकर फैसला चार सप्ताह के अंदर लिया जाएगा. इससे पहले सोमवार को कनाडा ने साफ कर दिया कि अगर ओलंपिक गेम्स जुलाई में होते हैं तो उनकी टीम इसमें हिस्सा नहीं लेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने एथलीटों से कह दिया था कि वो ओलंपिक 2021 के लिए तैयारी करें, क्योंकि ऐसी परिस्थिति में ओलंपिक गेम्स का स्थगित होना लगभग तय है. 

इस साल 24 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स होने वाले थे. इसी कारण 2020 को ओलंपिक ईयर (Olympics 2020) भी कहा जा रहा था. लेकिन अब इस खेल महाकुंभ पर कोविड-19 वायरस के बादल मंडराने लगे हैं. कनाडा ओलंपिक एंड पैरालंपिक कमेटी ने ओलंपिक के आयोजकों और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन () से टोक्यो गेम्स एक साल आगे बढ़ाने की मांग की थी.

कमेटी ने बयान जारी कर कहा था, ‘ओलंपिक के आयोजकों को हमारा पूरा सहयोग है. हम चाहते हैं कि इसे एक साल के लिए टाल दिया जाए. ऐसा करने में जिस सहयोग की भी जरूरत होगी, वो हम करेंगे. लेकिन यह तय है कि मौजूदा हालात में खिलाड़ियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है. इसलिए हम ऐसे हालात में ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकते.’

एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी ओलंपिक के बहिष्कार के संकेत दिए थे. ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वे ओलंपिक की तैयारी अगले साल के हिसाब से करें. इस बारे में ओलंपिक के आयोजकों और आईओसी (इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी) से बात की जा रही है. यूएस ट्रैक एंड फील्ड, यूके एथलेटिक्स और कई और देशों के ओलंपिक कमेटी ने टोक्यो अगले साल तक टालने की मांग की है.

कोरोना से निपटने में जन-सहयोग आवश्यक – शिवराज सिंह चौहान

Public support necessary to deal with Corona – Shivraj Singh Chauhan

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की है कि कोरोना वायरस की महामारी को समाप्त करने में अपनी पूरी क्षमता लगायें।

आज विधानसभा परिसर में जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा 36 शहरों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है।

प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए सभी ऐहतियाती कदम उठाये जायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील से मिले जन-समर्थन की सराहना करते हुए जनता से अपील की है कि कोरोना रोग की रोकथाम का एक मात्र उपाय, इसकी कड़ी को तोड़ना है।

जन प्रतिनिधि विश्वास दिलायें कि यद्यपि संकट है लेकिन जन-सहयोग से इस विश्वव्यापी संकट से निपटने में शासन पूरी तरह सक्षम है।

प्रशासन के लॉकडाउन आदेश का पूरी तरह पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। जन सुविधा के लिये सभी आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है।

ग्वालियर में Covid-19 के 2 नए मरीज, MP में Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 9

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. जबकि इस रिपोर्ट पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो जांच रिपोर्ट आई है वह बॉर्डर लाइन पॉजीटिव है. इसी के साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 9 हो गई है. जबलपुर में 6 और भोपाल में 1 मरीज पॉजिटिव पाया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्वालियर के दोनों मरीजों के सैम्पल फिर से जांच के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भेजे गए हैं. चूंकी बॉर्डर लाइन पॉजिटिव होना देश का संभवतः पहला मामला है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग का महकमा सतर्क जरूर हो गया है. जबकि इन दोंनो मरीजों के साथ अब प्रदेश में कोरोना प्रभावितों की संख्या 9 पहुंच गई है.

पिछले दिनों ग्वालियर के चेतकपुरी में रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक और एक शिवपुरी के व्यक्ति को खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. इनके सैम्पल स्वास्थ विभाग ने जांच के लिए DRDO भेजे थे. मंगलवार स्वास्थ्य विभाग को इनकी रिपोर्ट मिली है जोकि बॉर्डर लाइन पॉजीटिव आई है. यानि वे कोरोना संक्रमित हैं.

चेतकपुरी कॉलोनी का रहने वाला युवक पिछले दिनों खजुराहो घूमकर लौटा है. वहीं दूसरा मरीज शिवपुरी का रहने वाला है. फिलहाल दोनों को जयारोग्य अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है. सीएचएमओ एसके वर्मा का कहना है हम मरीज के अटेंडर उसके परिजनों के साथ जो इनके संपर्क में आये हैं, सभी की जांच करेंगे और क्वारेंटाइन की सलाह देंगे.

कोरोना के बाद अब हंता वायरस का कहर, चीन में एक शख्स की मौत

0

बीजिंग: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. अब तक हजारों लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग इस वायरस से पीड़ित हैं. ऐसे में एक और नए वायरस के आने से लोग दहशत में हैं.

चीन में एक और वायरस पाया गया है और इस वायरस का नाम है हंता वायरस (Hanta Virus). इस वायरस की वजह से युन्नान प्रांत में एक शख्स की मौत हो गई है. ये शख्स बस में यात्रा कर रहा था. इसके बाद बस में बैठे बाकी 32 यात्रियों की भी जांच की गई. 

माना जा रहा है कि ये वायरस चूहों के द्वारा फैलता है और अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह भी कोरोना वायरस की तरह ही अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है. 

ये जानकारी चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मिली है.

‘अगले 3 दिनों तक पूरे UP में लॉकडाउन लागू, संवेदनशील इलाकों में लग सकता है कर्फ्यू’

0

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मुद्दे पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि 25 से 27 मार्च तक यूपी के सभी 75 जिलों में लॉकडाउन लागू किया जाएगा. उल्‍लेखनीय है कि पहले 25 मार्च तक 18 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. उसको बढ़ाकर अब प्रदेश के सभी जिलों में लागू करने का फैसला लिया गया है. इस तरह से 25 मार्च से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में लॉक डाउन रहेगा. इसके साथ ही लॉकडाउन की स्थिति में कालाबाजारी से निपटने के लिए कहा कि जरूरत के सामान पर ज्‍यादा पैसे लिए गए तो कार्रवाई होगी. राज्‍य परिवहन की एक भी बस न चलें, डीएम सुनिश्चित करें. एंबुलेंस, आवश्‍यक सामान लाने वाली वाहनों को छूट मिलेगी.

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करते हुए ये निर्देश दिए. इसके साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है. यूपी की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यूपी में एक साथ 2 से ज्‍यादा लोग खड़े नहीं हों. सब्‍जी मंडी, डेयरी की दुकान पर भीड़ न लगाएं. जो लोग जहां हैं, वहीं रहें, दफ्तर बंद होने की वजह से गांव नहीं लौटें. एक जगह पर 2 से अधिक लोग एकत्र न हों. लोगों की मदद के लिए वालेंटियर्स तैयार किए जाएंगे. यूपी में अब तक कोरोना के 34 पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

दिल्‍ली में कोई नया केस नहीं
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच एक बहुत बड़ी खुशखुबरी सामने आई है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है. पांच मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अस्‍पताल से घर चले गए हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में लगभग पूरा देश आ चुका है.  देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 492 हो गई है. इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोविड-19 से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कोविड 19 के दुनियाभर में करीब 3 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हैं और 16,497 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लॉकडाउन है. इनमें से चार राज्‍यों में कर्फ्यू है.

पीएम मोदी का संबोधन
इसके साथ ही कोरोना वायरस के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक हफ्ते में दूसरी बार रात आठ बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे. इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि सभी लोग लॉक डाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा था कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं.

खुशखुबरी: पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोरोना का एक भी नया केस नहीं, 5 मरीज हुए ठीक

0

नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच एक बहुत बड़ी खुशखुबरी सामने आई है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया केस सामने नहीं आया है. पांच मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अस्‍पताल से घर चले गए हैं. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के चलते सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इसको भी हालत में अनियंत्रित नहीं होने देना है. आप सबके सहयोग से ही इस चुनौती से निपटा जा सकता है. हालांकि हालात से निपटने के लिए दिल्‍ली में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्‍यमंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कोरोना के मुद्दे पर बैठक करेंगे. इसके अलावा मुख्‍यमंत्री और उप-राज्‍यपाल के बीच भी बैठक होगी.

कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में लगभग पूरा देश आ चुका है.  देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 492 हो गई है. इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोविड-19 से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कोविड 19 के दुनियाभर में करीब 3 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज हैं और 16,497 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लॉकडाउन है. इनमें से चार राज्‍यों में कर्फ्यू है. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई जगह लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा रही है. यूपी में हालात बदतर होने पर राज्‍य सरकार प्राइवेट अस्पतालों को अपने हाथ में ले सकती है.

इसके साथ ही कोरोना वायरस के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक हफ्ते में दूसरी बार रात आठ बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे. इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि सभी लोग लॉक डाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा था कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं.

MP: शिवराज सरकार ने साबित किया बहुमत

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पेश किए गए विश्वास मत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई. इसके साथ ही एक दिन पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया. कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुआ. वहीं समाजवादी पार्टी के एक और बहुजन समाज पार्टी के पार्टी दो विधायकों ने शिवराज सरकार को अपना समर्थन दिया. दो निर्दलीय विधायकों सुरेंद्र सिंह शेरा और विक्रम सिंह राणा ने भी शिवराज सरकार को अपना समर्थन दिया. 

कांग्रेसी विधायक विश्वास मत के दौरान सदन से रहे गायब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होने के बाद विश्वास मत पेश किया, जिसे आसंदी पर आसीन सभापति जगदीश देवड़ा ने पारित कराने के लिए मतदान की औपचारिकता कराई. सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था. इस दौरान हुए मतदान में विश्वास मत को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

शिवराज सिंह सरकार ने हासिल किया सदन का विश्वास
इसके पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यपाल ने सरकार को पंद्रह दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा था, इसलिए वे विश्वास मत पेश कर रहे हैं. साथ ही सीएम चौहान ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता मौजूदा हालातों में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकना है. इस दिशा में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही आवश्यक कदम उठाना प्रारंभ कर दिए.

कमलनाथ ने 20 मार्च को दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. ज्योतिरादित्य​ सिंधिया के कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा जॉइन करने के साथ 22 कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. ये सभी पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए. शिवराज सिंह चौहान ने 22 मार्च को रात 9 बजे राजभवन में रिकॉर्ड चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया.