Homeमध्य प्रदेशMP: विधानसभा अध्यक्ष पद से एनपी प्रजापति का इस्तीफा, प्रोटेम स्पीकर के...

MP: विधानसभा अध्यक्ष पद से एनपी प्रजापति का इस्तीफा, प्रोटेम स्पीकर के नाम की होगी घोषणा

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनपी प्रजापति ने भी विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है. उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा है.

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनपी प्रजापति ने भी विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है. उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा है. अब राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर की घोषणा कर करेंगे.

आपको बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन ने एनपी प्रजापति को पत्र लिखकर स्पीकर का पद छोड़ने का आग्रह किया था. उन्होंने लिखा था कि सदन सुषुप्त अवस्था में है स्पीकर को फैसले लेने का अधिकार नहीं है. ऐसे में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को इस्तीफा देना चाहिए राज्यपाल ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति होनी चाहिए.

गौरतलब है कि सूबे में महज 15 महीने राज करने के बाद कमलनाथ सरकार गिर चुकी है. 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कमलनाथ की सरकार प्रदेश में कुल 459 दिन ही चल सकी. उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद की शपथ ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह बेहद साधारण तरीके से हुआ. सिर्फ शिवराज चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related