Homeसिवनीशंख थाली ताली की गूंज से गूंजा सिवनी जिला "Janta Curfew" :...

शंख थाली ताली की गूंज से गूंजा सिवनी जिला “Janta Curfew” : वीडियो देखे

कोरोना के खिलाफ जनता का जनता कफ्र्यू में दिखा उत्साह

Date:

सिवनी । देश में कोरोना के संक्रमण के खिलाफ जंग में जुटे, अपनी जान जोखिम में डालकर सहयोग व काम कर रहे कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के जिलेवासियों ने रविवार शाम 5 बजे से शंख थाली ताली बजाकर उनके सम्मान किया ज्ञात हो कि शंख थाली ताली की गूंज से पूरा जिला गुंजानमान हुआ।

जानकारी के अनुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समस्त विभागों के जो योद्धा डटे हुए हैं उनका स्वागत करने के लिए नगर में थाली, घंटी ,मृदंग, झांज ,बजाकर उनका स्वागत करते हुए घर, गलियां, सडकों में बच्चे, बूढे नजर आयें। इसी क्रम में मंदिरों में भी शंखनाद की मूंज गुजायमान हुई।

लोगों ने घरो से निकलकर थाली, शंख बजाकर कोरोना के संक्रमण के खिलाफ जंग में जुटे, अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी,पुलिस कर्मी,राजस्व अमला, आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले शासकीय सेवको ,और प्रत्येक वो व्यक्ति जो प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस जंग में को जीतने में सहयोग कर रहा है, उनके सम्मान, उत्साहवर्धन और इच्छाशक्ति को नमन करने के लिए नगरवासी घर के बाहर निकलकर शंख थाली ताली की गूंज से उनके जज्बे को सलाम करते नजर आये।

ज्ञात हो कि जनता कफ्र्यू में बच्चों ने गर्मजोशी के साथ उत्साह दिखाया और सुबह से वह घर मे नजर आयें।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related