Homeसिवनीसिवनी में भूकंप का दौर शुरू: भूकंप का भूकम्पमापी यंत्र में भूकंप...

सिवनी में भूकंप का दौर शुरू: भूकंप का भूकम्पमापी यंत्र में भूकंप दर्ज न होना बड़ा सवाल

The phase of earthquake started in Seoni: the big question of the earthquake not being recorded in the seismometer

Date:

सिवनी में भूकंप का दौर शुरू: भूकंप का दौर शुरू इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सिवनी में लगभग 3 सालों से देखा जा रहा है कि यहाँ जब एक बार भूकंप आना शुरू होते है तो लगातार ही भूकंप आते रहे है, कई बार तो एक ही दिन में अनेको बार भूकंप के झटके भी महसूस किये जाते रहे है, इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि लगातार आ रहे यह भूकंप भूकम्पमापी यंत्र में दर्ज क्यों नहीं हो पा रहे.

आज रात 10 बजकर 38 मिनट पर पूरे सिवनी जिले की जनता को समझ आया की भूकंप आया पर यह भूकम्पमापी यंत्र में दर्ज नहीं हुआ, इसकी वजह क्या है यह तो हम नहीं बता सकते परन्तु जिम्मेदारों को आगे आकर जनता के समक्ष जानकारी देनी चाहिए, की यह भूकंप ही थे या कुछ और और यदि भूकंप है तो भूकंपमापी यंत्र में रिकॉर्ड क्यों नही हो पा रहे .

नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड, तिलक वार्ड, भैरोगंज क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गुरुवार को सुबह जहां लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे वहीं शुक्रवार की रात को घर-घर आहट के साथ कंपन महसूस किया। जमीन हिलने की खबरें लोग एक दूसरे को देने लगे।

यहाँ क्लिक कर यह भी पढ़ें: Earthquake In Seoni: सिवनी में आया जबरदस्त भूकंप, घरों के बाहर आया पूरा सिवनी

कितनी देर तक आया भूकंप है खतरनाक?

सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि सिवनी 4.7 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया. 

कितने समय अंतराल का भूकंप कितना हानिकारक?

1. वैज्ञानिकों के अनुसार अक्सर भूकंप 30 से 40 सेकंड का आता है. जो सामान्य और कम नुकसानदायक है
2. अगर यही भूकंप दो मिनट से ज्यादा तक आ गया, तो ये क्षेत्र को भयंकर नुकसान पहुंचा सकता है. 

कितने रिक्टर स्केल का भूकंप है कम खतरनाक? 

1. 6.0 से कम तीव्रता के भूकंप देश में 100 से ज्यादा बार दर्ज किए जाते है, जो 150 किलोमीटर के क्षेत्र को हानी पहुंचा सकता है. 
2. 6.0 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप 160 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक होता है. 
3. 7.0 से 7.9 की ताव्रता वाला भूकंप साल में औसतन 15 से 20 बार दर्ज किया जाता है. जो एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. 
4. 8.0 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप कई सौ किलोमीटर वाले क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा सकता है. जो साल में मुश्किल से एक बार दर्ज किया जाता है. 
5. 9.0 से 9.9 हजारों किलोमीटर वाले क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए काफी है. जो 15 से 20 सालों में एक बार देखने को मिलता है. 
6. दुनिया में आज तक 10 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आज तक दर्ज नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप किसी छोटे देश को पूरी तरह तबाह कर सकता है. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related