Homeसिवनीसिवनी: पानी पर विवाद, गले में धारदार हथियार से हमला, हृदयराम सनोडिया...

सिवनी: पानी पर विवाद, गले में धारदार हथियार से हमला, हृदयराम सनोडिया की मौत; 7 आरोपियों को बंडोल पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

Seoni: Dispute over water, attack on throat with sharp weapon, death of Hridayram Sanodia; Bandol police arrested 7 accused in 48 hours

Date:

सिवनी। दिनाँक 27 जनवरी 2023 को थाना बंडोल मे सूचना प्राप्त कि ग्राम चन्दोरी खुर्द हार में सागर निवासी हृदयराम सनोडिया को आरोपी मंगल सनोडिया व नीरज सनोडिया एवं उनके साथी सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, रोहित सनोडिया, संदीप सेन व एक नाबालिग बालक ने मिलकर नहर का पानी खेत मे बगाने की बात लेकर बाद विवाद किये।

तथा धारदार हथियार से चोट पहुँचाकर घायल कर दिये जिसे इलाज हेतु अस्पताल सिवनी लेकर गये है। सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल व्दारा तत्काल एक टीम जिला अस्पताल सिवनी रवाना किया गया अस्पताल सिवनी में डॉक्टर साहब व्दारा हृदयराम सनोडिया को मृत घोषित किया गया गई।

अस्पताल सिवनी में प्रार्थी विकाश पिता रामस्वरूप सनोडिया निवासी सागर से पुछताछ कर रिपोर्ट लेख की गई जिसने बताया कि उसका व मृतक हद्रयराम सनोडिया का खेत पास पास है।

मृतक हृदयराम सनोडिया व आरोपी मंगल सनोडिया, का सुबह 07/30 बजे नहर का पानी खेत में सिचाई को लेकर विवाद हुआ था जिस पर मंगल सनोडिया ने भतीजा नीरज सनोडिया को फोन करके बुलाया।

नीरज अपने साथ सिवनी के सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, व सागर के रोहित सनोडिया, संदीप सेन एवं एक नाबालिग बालक के साथ चार मोटर सायकिल में घटना स्थल चन्दोरी खुर्द हार में स्थित खेत मे जहाँ पानी सिचाई को लेकर विवाद हुआ था।

सभी ने मिलकर हृदयराम सनोडिया को लोहे की गुप्ती, चाकू व लाठी डंडो से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मोके से फरार हो गये जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल सिवनी लेकर आये जहाँ डॉक्टर साहब ने मृत घोषित किया है रिपोर्ट पर अपराध धारा 302,147, 148, 149 ता0हि0 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री राम जी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री श्याम कुमार मरावी एसडीओपी सिवनी श्रीमति पारूल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर व्दारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करते हुए 48 घंटे में हत्या जैसी जघन्य घटना में सम्मलित मुख्य आरोपी नीरज सनोडिया मंगल सनोडिया सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, रोहित सनोडिया, संदीप सेन व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार व कुल 04 मोटर सायकिल जप्त किया गया है।सभी आरोपी गणो को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ जेल वारंट प्राप्त होने पर सर्किल जेल सिवनी में दाखिल कराया गया है,

गिरफ्तार आरोपी:- (1) नीरज पिता कोमल प्रसाद सनोडिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल (2) मंगल प्रसाद पिता ईमरतलाल सनोडिया उम्र 46 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल, (3) संदीप सेन पिता देवीसिंह सेन उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल (4) रोहित पिता शिवदीन सनोडिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल, (5) सोनू सैयाम पिता रवि सैयाम उम्र 27 साल निवासी गंज बार्ड सिवनी, (6) गजेन्द्र उर्फ गज्जू पिता सुखराम उईके उम्र 25 साल निवासी ग्राम गंज बार्ड सिवनी व नाबालिक बालक

मो.सा. क्र. एमपी-22. एमडी 4769, मोटर सायकिल क्र. एमपी- 28, एमडी-9360, एमपी-22, एमई- 3534, बिना नम्बर की हीरो स्पेलेन्डर मोटरसायकिल

सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर, कार्य. उ.नि. महेश दुबे सउनि बी. एस. प्रजापति, सुमेरचन्द उईके, अशोक सेन, प्र.आर.अमर उईके विनोद बघेल आर. सतीश पाल, विश्राम धुर्वे राजेश सरयाम, नितेश धुर्वे जितेन्द्र रंगारे, अभय उईके,

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...