Homeसिवनीसिवनी ब्रेकिंग: खेत में पानी सिंचाई पर हुआ विवाद, धारदार हथियार से...

सिवनी ब्रेकिंग: खेत में पानी सिंचाई पर हुआ विवाद, धारदार हथियार से अधेड़ का काटा गला; मौत

Seoni breaking: Controversy over water irrigation in the field, throat cut of a middle-aged man with a sharp weapon; death

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है, सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले सागर गांव में एक 35 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के गले में धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे मौके पर ही व्यक्ति की म्रत्यु हो गयी.

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद खेत में पानी की सिंचाई को लेकर हुआ, इस घटना के तुरंत बाद से ही आरोपी घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है, स्थानीय पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही पुलिस आगे की कार्यवाही और आरोपी की जांच में लग गयी है, समाचार लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी प्राप्त हुई है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है , जानकारी मिलते ही इसी प्रष्ट पर अपडेट की जाएगी.

सिवनी जिले की अन्य ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related