Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़ : 47 नए मरीज मिलें, वही 25 हुए डिस्चार्ज...

सिवनी कोरोना न्यूज़ : 47 नए मरीज मिलें, वही 25 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 280 एक्टिव केस

Date:

सिवनी : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

जिसमें सिवनी मुख्यालय के पुलिस लाईन का 31 वर्षीय पुरूष, महामाया वार्ड की 32 एवं 58 वर्षीय महिला, अम्बेडकर वार्ड का 60 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय महिला, अपर बैनगंगा कालोनी का 61 वर्षीय पुरूष, बारापत्थर का 26 वर्षीय एवं 68 वर्षीय पुरूष, सूफी नगर का 35 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज का 58 वर्षीय पुरूष, एकता कालोनी की 11 वर्षीय बालिका, 43 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय पुरूष, शुक्रवारी का 35 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, बड़ी पुलिस लाईन का 26 वर्षीय पुरूष, महावीर वार्ड की 45, 54 एवं 32 वर्षीय, क्रमश: तीन महिलाऐं, 40 वर्षीय तथा 50 वर्षीय पुरूष, द्वारका नगर की 2 वर्षीय बालिका, राजपूत कालोनी का 35 वर्षीय, 64 वर्षीय पुरूष एवं 47, 62 तथा 72 वर्षीय क्रमश: तीन महिला, दुर्गाचौक का 64 वर्षीय पुरूष एवं 54 तथा 60 वर्षीय महिला, ज्यारत नाका की 63 वर्षीय महिला एवं 72 वर्षीय पुरूष, आजाद वार्ड का 32 वर्षीय पुरूष, महावीर वार्ड का 45 वर्षीय पुरूष, केसरी वार्ड की 56 वर्षीय महिला, ग्राम नगझर का 28 वर्षीय युवक, डूण्डासिवनी का 39 वर्षीय पुरूष, ग्राम कान्हीवाड़ा की 25 वर्षीय महिला, ग्राम भोमा की 65 वर्षीय महिला तथा 23 वर्षीय पुरूष, लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम आदेगांव की 57 वर्षीय एवं 35 वर्षीय महिला, छपारा विकासखण्ड के ग्राम डुंगरिया का 35 वर्षीय पुरूष, कुरई विकासखण्ड की 51 वर्षीय महिला, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम गुदमा की 24 वर्षीय महिला, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोड़ी का 43 वर्षीय पुरूष, धनौरा मुख्यालय का 36 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 25 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17142 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 717 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 430 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 280 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 123 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...