सिवनी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का सम्मेलन कार्यक्रम कलेक्टर महोदय श्री क्षितिज सिंघल जी के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मार्च 2023 को नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान सिवनी में आयोजित किया गया जिसमें 164 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन नगर पालिका सिवनी द्वारा किया गया था जिसमें से 157 वर-वधु ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं विवाह में सम्मिलित हुए। वही 07 वर-वधु अनुपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सिवनी-बालाघाट सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन जी, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान जी, नगर पालिका सिवनी के समस्त पार्षदगण, एवं अन्य जनप्रनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी नगर पालिका सीएमओ श्री आर.के.कुर्वेती जी सामूहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। तथा नव युगलों को आशीर्वाद दिया।
नगर के पालीटेक्निक ग्राउंड में नगर पालिका सिवनी द्वारा शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना अंतर्गत आयोजित सामुहिक विवाह व निकाह कार्यक्रम में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी एवं नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान जी ने शामिल होकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे नव युगलों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया। तत्पश्चात वर.वधु से मिलकर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व बड़ी संख्या में आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रवीण तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप परते, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी द्वारा बताया कि कुल पात्र हितग्राहियों की संख्या 164 थी जिसमें से 157 वर-वधु का विवाह संपादित कराया गया 07 वर-वधु अनुपस्थित रहे।
जिसमें एसटी समुदाय से कुल 78 जोडे़, हिंदु समुदाय से 75 जोडे़, मुस्लिम समुदाय से 3 जोडे़ एवं बौध्द समुदाय से कुल 01 जोडा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में शामिल हुए। जिसमें समस्त समुदाय के धर्मगुरूओ ने अपने-अपने धर्मों एवं रीतिरिवाजों से विवाह संपन्न कराया।