Homeसिवनीसिवनी: नगर के मुख्य मार्ग छिंदवाड़ा चौक पर लगेगी जगतगुरू शंकराचार्य की...

सिवनी: नगर के मुख्य मार्ग छिंदवाड़ा चौक पर लगेगी जगतगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा, शफीक खान ने की घोषणा

Seoni: Jagatguru Shankaracharya's statue will be installed on Chhindwara Chowk, the main road of the city, Shafiq Khan announced

Date:

सिवनी। लगभग दो दशकों बाद नगर पालिका परिषद में काबिज हुई कांग्रेस की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं पांच बार के पार्षद शफीक खान ने घोषणा की है कि शिव की नगरी के छिंदवाड़ा चौराहे का नाम सिवनी की विभूति जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के नाम पर होगा।

शहर के छिंदवाड़ा चौक को अब शंकराचार्य चौक के नाम से जाना जायेगा और इस स्थान पर दो पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की प्रतिमा भी लगाई जायेगी। यह घोषणा आज नगर पालिका के अध्यक्ष शफीक खान के द्वारा की गई है। इस कार्यवाही को अमलीजामा पहनाने के लिए परिषद की होने वाली मीटिंग में प्रस्ताव लाया जायेगा।

14 सितंबर को दोपहर के समय दो पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की जन्मस्थली गुरूधाम दिघौरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके शिष्य और सनानत धर्म प्रेमी पहुंचे थे।

इस अवसर पर उपस्थित केवलारी के पूर्व विधायक ठा. रजनीश सिंह और ग्रामीणजनों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे नगर पालिका के अध्यक्ष शफीक खान से इस बात का आग्रह किया कि वे छिंदवाड़ा चौक के नाम को शंकराचार्य चौक करने की कार्यवाही करें और इस स्थान पर महाराजश्री की प्रतिमा भी लगाई जाये।

Seoni: Jagatguru Shankaracharya’s statue will be installed on Chhindwara Chowk, the main road of the city, Shafiq Khan announced

नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने तत्काल ही इस आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा चौक को शंकराचार्य चौक का नाम दे दिया जायेगा साथ ही यहां पर महाराजश्री की प्रतिमा भी स्थान का चयन कर लगाई जायेगी। आपने कहा कि इसके लिए कार्यवाही का कार्य परिषद की होने वाली बैठक से प्रारंभ कर दिया जायेगा और शीघ्र ही इसे अमलीजामा पहनाया जायेगा।

14 सितंबर को गुरूधाम दिघौरी में महाराज श्री की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। गुरू परिवार के सदस्यों ने मंदिर को फूल और केले के पत्ते से सजाया और महाराजश्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर उनका स्मरण किया और उनकी आरती भी उतारी। महाराज श्री का स्मरण करने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने महाराजश्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related