HomeदेशBreaking News : कोरोना इलाज ढूंढने का दावा, कंपनी के शेयरों में...

Breaking News : कोरोना इलाज ढूंढने का दावा, कंपनी के शेयरों में जबरदस्त हुई उछाल

Date:

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने के के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस बीच कई ऐसे दावे भी सामने आए हैं जिसमें कोविड-19 वैक्सीन को विकसित करने की बात कही गई लेकिन अभी किसी का इंसानों पर प्रयोग नहीं किया जा सका है। हाल ही में कैलिफोर्निया की एक बायोटेक कंपनी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस महामारी का इलाज करने वाली दवा की खोज करने का दावा किया है।

वैज्ञानिको ने एसटीआई -1499 एंटीबॉडी नाम दिया

दरअसल, कोरोना वायरस से दुनियाभर में 3 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और अब तक 46,21,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। कोरोना वायरस महामारी के वैक्सीन को लेकर कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित एक बायोटेक कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स का दावा है कि उन्होंने एक ऐसे एंटीबॉडी की खोज की है जो कोविड-19 को किसी स्वस्थ इंसान के भीतर प्रवेश करने से पूरी तरह रोक देता है। वैज्ञानिको ने इसे एसटीआई -1499 एंटीबॉडी नाम दिया है

न्यूयॉर्क में की जा रही है बनाने की तैयारी

इस वैक्सीन को न्यूयॉर्क में माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस कंपनी की योजना है कि इस एंटीबॉडी के माध्यम से कोरोना की दवा तैयार की जाए। कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो ने अपनी एक प्रेस रिलीज में बताया कि वह एक महीने के अंदर एंटीबॉडी के लगभग 2 लाख डोज तैयार कर सकती है। एसटीआई -1499 एंटीबॉडी कोरोना वायरस को इंसानों के सेल्स में संक्रमण फैलाने में 100 फीसदी रोकने में सक्षम है

नहीं होगी सेशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकता

कंपनी ने बताया कि एंटीबॉडी को मंजूरी के लिए अमेरिका के फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पास एक एप्लीकेशन भेज दिया गया है। सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स के सीईओ डॉ. हेनरी ने एंटीबॉडी के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारे शरीर में बाहर से प्रवेश करने वाले वायरसों से लड़ने के लिए प्रतिरोधी क्षमता मौजूद है। हमारे द्वारा तैयार की गई एंटीबॉडी कोरोना को पूरे तरह से अवरुद्ध कर देती है। इसके बाद आपको सेशल डिस्टेंसिंग की भी आवश्यकता नहीं पड़ती

कंपनी के शेयर्स में जबरदस्त उछाल

हेनरी ने कहा, एंटीबॉडी के तैयार होने के बाद दुनियाभर से लॉकडाउन की बिना डर के पाबंदियां हटाई जा सकती हैं। उधर, कोविड-19 के एंटीबॉडी तैयार करने के दावे के बाद कंपनी सोरेंटो थेरेप्यूटिक्स के शेयर्स में जबरदस्त उछाल आया है। घोषणा के आधार पर सोरेंटो के स्टॉक लगभग 220 प्रतिशत बढ़ गए। डॉ. हेनरी ने जोर देते हुए कहा, यह कोरोना वायरस का इलाज है जो 100 प्रतिशत काम करता है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related