Home Blog Page 526

राशन आवंटन में फिर जमकर हुई कटौती, सिवनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिवनी, धारनाकला (एस. शुक्ला): माह नवंबर के राशन आवंटन मे फिर जमकर कटौती की गई है जिससे माह नवम्बर के राशन वितरण मे सेल्समैनो को कठिनाइयो के दौर से गुजरना पड़ेगा.

चूकि कम राशन आवंटन होने से जिले की सभी राशन दुकानो मे राशन कम पहुचा है इस सम्बन्ध मे राशन वितरण करने वाले सेल्समैन ने बताया की प्रति माह राशन कार्ड धारियो को राशन वितरण करने के बाद भी प्रति माह राशन कार्ड के अनुपात से उन्हे राशन का आवंटन नही मिल रहा है जिससे राशन दुकानो मे विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है

फटी बोरियो मे कम आता है राशन

यहा यह भी उल्लेखनीय है की जहा राशन आवंटन मे लगातार कटौती होती है वही दूसरी तरफ फटी बोरियो मे चावल आता है तथा पचास किलो के माप से राशन दुकानो को प्रदाय बोरियो का वजन चालीस से पैंतालीस किलो का होता है जिससे हर माह राशन दुकानो को मिलने वाला राशन वैसे ही कम निकलने के चलते राशन वितरण मे सेल्समैन को भारी दिक्कत से गुजरना पड रहा है.

अनेको बार सौपा जा चुका है ञापन

यहा यह भी उल्लेखनीय है की सहकारिता से जुडी समितियो के सेल्समैनो के द्वारा तथा संघ के द्वारा राशन आवंटन मे भारी कटौती को लेकर जिला कलेक्टर एव सम्बन्धित विभाग को ञापन भी सौपा जा चुका है तथा मुख्य मन्त्री के सिवनी आगमन पर भी संघ के द्वारा ञापन सौपा गया है किन्तु राशन आवंटन मे लगातार हो रही कटौती पर विराम नही लगा है और राशन आवंटन मे लगातार कटौती का क्रम जारी.

यहा यह भी उल्लेखनीय है की एक तरफ हमारे प्रदेश के मुख्य मन्त्री जी राशन की काला बाजारी रोकने के लिये हर सम्भव नित नये नये प्रयोग कर रहे है किन्तु जमीनी हकीकत यह है की राशन कार्ड एवम सदस्य सख्या के माप से राशन दुकानो मे ही अनाज नही पहुच रहा है ऐसी स्थिति मे राशन आवंटन मे लगातार हो रही कटौती पर किसी का ध्यान नही है और यही कारण है लगातार राशन आवंटन मे कटौती का क्रम अनवरत जारी है.

पी ओ एस मशीन से नही घटता स्टाक

राशन वितरण करने वाले विक्रेताओ ने यह भी बताया की वे लगातार प्रति माह राशन का वितरण नियमित रूप से राशन कार्ड धारीयो को कर रहे है तथा माह मे 95 से 96 प्रतिशत राशन का वितरण कर रहे है किन्तु पी ओ एस मशीन मे राशन का स्टाक कम नही होता है और अधिकारियो से बात करने पर कहा जाता है की स्टाक की मात्रा रहने के कारण राशन आवंटन मे कटौती हो रही है.

वही दूसरी तरफ सेलसमेनो की बात माने तो उनका कहना है बहूत बुजुर्ग और असहाय लोगो को आफ लाईन भी राशन देना पडता है चूकी बहुत से गरीब जो चलने की स्थिति मे नही उन्हे फिंगर न आने पर भी राशन देना पडता है किन्तु इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही.

वही यह बताना भी लाजिमी है आये दिन सर्वर समस्या बनी रहती है और शासन द्वारा बदले गये नियमो के तहत अब राशन वितरण के लिये कार्ड धारी के एक नही दो बार फिगर पी ओ एस मशीन मे लेने पडते है चूकि एक बार फिंगर लगाने पर रेगुलर के राशन एवम दूसरी बार मे प्रधान मन्त्री अन्न योजना के राशन लेने के लिये फिंगर देने पड रहे है

जबकि इससे पूर्व एक बार फिगर लगाने पर कार्ड धारी को राशन मिल जाता था किन्तु शासन के बदले नियमो से जहा एक दिन मे सैकड़ो गरीबो को राशन मिल जाता था अब आधे लोगो को राशन मिल पाई रहा है और इस प्रक्रिया मे राशन वितरण मे दोहरा समय लगने लगा है

गरीबो की थाली से दूर हुआ गेहू का आटा

यहा यह भी उल्लेखनीय है लगातार चार माह से गरीब राशन कार्ड धारियो को राशन दुकान से गेहू नही मिल रहा है पहले आधा चावल और आधा गेहू गरीब को मिल जाता था किन्तु अब लगातार चार माह से राशन दुकान मे चावल का ही आवंटन मिल रहा है जिससे गरीब को चावल मे ही सन्तुष्ट होना पड रहा है और यही कारण है की बाजार मे गेंहू का मूल्य आसमान छू रहा है ऐसी स्थिति मे गरीब की थाली रोटी लगभग गायब सी हो गई है

मध्यप्रदेश में 5G: उज्जैन के श्री महाकाल लोक से शुरू होगी Jio 5G सेवाएं, मिलेगी FREE 5G Service

उज्जैन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जिओ 5G सर्विस (Jio 5g Service) की शुरुआत प्रदेश के उज्जैन नगर के महाकाल लोक (Mahakal Lok in Ujjain) से इसी माह के अंत से पहले होगी। मध्यप्रदेश में 5G सर्विस का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) करेंगे।

जियो की ओर से महाकाल लोक, खजुराहो और भेड़ाघाट समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों पर फ्री वाई-फाई ज़ोन बनेंगे, जहां जियो 5जी सुविधा देगा। शिवराज सिंह इसी महीने इस सेवा की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि संचार क्षेत्र में हर दिन नित-नए आयाम जुड़ रहे हैं, और देश भर में उपभोक्ताओं को इनका लाभ दिलवाने के लिए कदम भी उठाए जा रहे है। मध्यप्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन के श्री महाकाल लोक (Shri Mahakal Lok) से इसी माह 5जी टेलीकॉम सेवाएं शुरु हो रही हैं।

इन्दौर और भोपाल के अलावा अन्य धार्मिक आध्यात्मिक महत्व के स्थानों पर भी ये सेवाएं प्रारंभ करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरुवार को मुंबई में मुम्बई में जनवरी में इन्दौर में हो रही है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने मुम्बई में रिलायंस जियो के पदाधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद बताया कि छतरपुर जिले के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और जबलपुर के निकट पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में भी 5जी सर्विस के फ्री वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में रिलायंस जियो संचार क्षेत्र में सेवाएं देते हुए 50 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर और रिलायंस रिटेल के स्टोर्स संचालित कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज टेलीकम्युनिकेशन के साथ-साथ कपड़ों, केमिकल्स, हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और फाइनेंशियल सर्विसेस में कारोबार कर रही हैं।

.. तो अमीर हो जाएगा पाकिस्तान! अगर PAK World Cup जीत गया तो मिलेंगे इतने करोड़; देखो भारत को क्या मिला

T20 World Cup Wining Prize: टी20 वर्ल्ड कप का ग्रैंड फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. कई चौंकाने वाले ट्विस्ट के साथ इस साल का वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रेमियों के बीच हिट रहा। हर मैच के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ जिसने उत्साह को बढ़ा दिया। 

सुपर 12 के ग्रुप से सेमीफाइनल चरण से गुजरने के बाद फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की दो टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया और इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. 

फाइनल मैच में अगर इंग्लैंड को धूल चटाती है तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पास अमीर बनने का मौका है। आईसीसी के ऐलान के मुताबिक पाकिस्तान को जो इनामी राशि मिल सकती है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, आइए जानते हैं विस्तार से..

T20 World Cup Wining Prize

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले आईसीसी ने इस साल की इनामी राशि की घोषणा की थी, मिली जानकारी के मुताबिक इस साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम को 16 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 13 पुरस्कार के रूप में करोड़ 4 लाख रुपये। फाइनल राउंड में हारने वाली टीम को 8 लाख डॉलर यानी करीब 6 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा.

आईसीसी के ऐलान के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सभी चारों टीमों को 4 लाख डॉलर यानी करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपये मिलेंगे. इसके मुताबिक अब भारत और न्यूजीलैंड को 3 करोड़ के ईनाम से समझौता करना होगा।

इस बीच टीम इंडिया पर इंग्लैंड की जीत में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाजों का रहा, जिन्होंने बिना विकेट खोए टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचाया. जोस बटलर ने नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन बनाए। 

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 170 रन की नाबाद साझेदारी की। दूसरी ओर, पाकिस्तान, जो पूरे विश्व कप में अंडरडॉग रहा है, न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ फाइनल में पहुंचा, क्योंकि उसके सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण समय पर फॉर्म में लौट आए।

T20 World Cup 2022 : प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा; इनमें विराट समेत ‘ये’ 9 खिलाड़ी शामिल हैं

ICC T20 World Cup 2022 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है। लेकिन अब दो भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नॉमिनेट किया है। ICC ने शुक्रवार को 9 खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान किया है. टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन बन सकता है। इस लिस्ट में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों को जगह मिली है.

इसके साथ ही इस लिस्ट में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के तीन, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी ने इस सूची में जगह बनाई है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसके बाद ही इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जाएगी।

9 सदस्यीय समिति ने 2022 टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के आधार पर 9 खिलाड़ियों का चयन किया है। अब फैंस को इन 9 खिलाड़ियों के लिए वोट करना है। सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना जाएगा।

इन 9 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नामित किया गया –

1. इस सूची में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने छह पारियों में पांच अर्द्धशतक के साथ 296 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ये रन 136.40 के स्ट्राइक रेट और 98.66 की औसत से बनाए हैं। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी.

2. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने छह मैचों में 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए। इस बीच सूर्या ने तीन अर्धशतक जड़े हैं. सूर्या इस समय ICC T20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं।

3. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शादाब खान हैं। शादाब पाकिस्तान के लिए बल्ले और गेंद दोनों से मजबूत रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के करो या मरो के मैच में शादाब ने अर्धशतक जड़कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। साथ ही गेंदबाजी करते हुए उन्होंने फाइनल मैच से पहले 10 विकेट लिए हैं। शादाब का इकोनॉमी रेट 6.59 है।

4. शाहीन शाह अफरीदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन पहले दो मैचों में बिना विकेट लिए अफरीदी ने फाइनल मैच से पहले कुल 10 विकेट लिए।

5. सैम करण इस मेगा टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए एक्स फैक्टर रहे हैं। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी कमाल की थी. सैम कुरेन ने 10 विकेट लिए हैं और उनसे फाइनल में भी ऐसा ही करने की उम्मीद की जाएगी।

6. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पांच मैचों में 190 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.16 रहा है। बटलर ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए हैं। जिसमें भारत के खिलाफ नाबाद 80 रन शामिल हैं।

7. जिस तरह से एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए वापसी की है वह शानदार है। हेल्स टूर्नामेंट में अब तक इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हेल्स ने 148.59 के स्ट्राइक रेट से कुल 211 रन बनाए हैं।

8. सिकंदर राजा ने एक ऑलराउंडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे को सुपर-12 तक ले जाने और फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सिकंदर ने आठ मैचों में 219 रन बनाए हैं और कुल 10 विकेट भी लिए हैं।

9. श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस टूर्नामेंट में अब तक 15 विकेट ले चुके हैं। हसरंगा ने 6.41 की इकॉनमी रेट से रन बनाए हैं और 13.26 की औसत से विकेट लिए हैं।

Team India Schedule: टी20 वर्ल्ड कप के बाद इन दो देशों का दौरा करेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल के साथ सबकुछ

Team India Schedule: भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हुआ है. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया 15 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने की ठान लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची।

इधर, सुपर-12 तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली हार से भारत का खिताबी सपना धराशायी हो गया. 

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम का अब दो देशों के दौरे पर जाने का कार्यक्रम है, जिसके कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा-

टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल भारतीय टीम के सिर्फ 7 खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे, जबकि बाकी न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे।भारत टी20 विश्व कप के बाद पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वे तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला के साथ-साथ एक ही एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगे। 

इस दौरे के लिए बीसीसीआई पहले ही टीम की घोषणा कर चुका है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि शिखर धवन वनडे टीम की कमान संभालेंगे। भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Amazon Prime पर किया जाएगा।

न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है-

पहला टी20- 18 नवंबर, दोपहर 12 बजे।
दूसरा टी20- 20 नवंबर, दोपहर 12 बजे।
तीसरा टी20- 22 नवंबर दोपहर 12 बजे।
पहला वनडे – 25 नवंबर, सुबह 7 बजे।
दूसरा वनडे – 27 नवंबर, सुबह 7 बजे
तीसरा वनडे – 30 नवंबर, सुबह 7 बजे

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम-

भारतीय टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव सिंह हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

भारतीय वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

भारत का बांग्लादेश दौरा-

न्यूजीलैंड के दौरे पर ये 6 मैच खेलने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करना चाहती है। दौरे की शुरुआत 4 दिसंबर को ढाका में पहले वनडे से होगी। टीम इंडिया इस बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगी।

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत सीनियर खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे के लिए वापसी करेंगे। बांग्लादेश दौरे का डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि आप विभिन्न स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर मैचों का आनंद ले सकते हैं।

बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है-

पहला वनडे – 4 दिसंबर, दोपहर 12:30 बजे।
दूसरा वनडे- 7 दिसंबर, दोपहर 12:30 बजे।
तीसरा वनडे – 10 दिसंबर, दोपहर 12:30 बजे
पहला टेस्ट- 14 से 18 दिसंबर, सुबह 9:30 बजे।
दूसरा टेस्ट – 22 से 26 दिसंबर, सुबह 9:30 बजे।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम-

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल , सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

सिवनी: नशा मुक्ति अभियान में चुम्मन बाई समेत 11 लोग पकड़ाए

सिवनी। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सिवनी पुलिस की कारवाही जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं ।

सिवनी पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा कुल 11 प्रकरण दर्ज कर 59 लीटर अवैध शराब जप्त की गई ।

अवैध शराब के आरोपियों के नाम – 
राजेश मरावी नि पुतररा, जगननाथ मेश्राम नि अरी, मंगल सिंह भलावी नि जुआरा, राजेश भलावी नि झलवानी माल, संतु मानेश्वर नि परतापुर, सुरेश सनोडिया नि सागर, फुलकुमारी मसराम नि महुलपानी, चुम्मन बाई विश्वकर्मा नि सिंगोड़ी, रामकिशोर विश्वकर्मा नि सिंगोड़ी, रामदुलारी मानाठाकुर नि सिवनी, सुरेश कुमरे नि छतरपुर ।

निर्देशों के क्रम में जिला सिवनी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिनांक 10/11/2022 को पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब के निर्माण एवम् बिक्री करने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की गई।

मुंबई में आतंकी हमलों की धमकी के चलते 12 दिसंबर तक ड्रोन पर रोक, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुंबई: मुंबई में आतंकी हमलों की धमकी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर में ड्रोन उड़ाने पर 12 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है।

इसी बीच शुक्रवार को मुंबई से सटे पेन में भोगावती नदी में विस्फोटक मिले थे, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मुंबई कंट्रोल रुम में शहर में कई जगह आतंकी हमले की धमकी के फोन आए हैं। इसमें शहर पर ड्रोन से हमले करने की धमकी फोन पर दी गई है।

मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी कर शहर में में ड्रोन, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर आदि की उड़ान पर 12 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले नागरिकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 183 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

यह आदेश मुंबई में 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक लागू रहेगा। मुंबई पुलिस ने आदेश में कहा है कि के असामाजिक तत्व और आतंकवादी ड्रोन तथा अन्य उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग सार्वजनिक जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए कर सकते हैं।

इसी वजह से शहर में ड्रोन बंदी का निर्णय लिया गया है। मुंबई पुलिस द्वारा हवाई निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन इस आदेश के अपवाद हैं।

T20 World Cup 2022: क्या बारिश पाकिस्तान Vs इंग्लैंड के फाइनल में निभाएगी विलेन का रोल? जानिए खास अपडेट

T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान (Eng Vs Pak) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराया जबकि इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

लेकिन इन दोनों टीमों को बारिश का डर सता रहा है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश की आशंका के बीच ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने शुक्रवार 13 नवंबर को मेलबर्न में 95 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है.

दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह अब अपने चरम पर है और टी20 विश्व कप अपने अंतिम चरण में है। अगर बारिश के कारण 13 तारीख को मैच नहीं खेला जाता है तो आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व डे रखा है। 

ऐसे में फैंस को एक दिन और इंतजार करना होगा। आईसीसी भी एहतियात बरतेगा ताकि प्रशंसकों की भीड़ न लगे।रविवार को 8 से 20 मिमी के बीच बारिश होने की 95 प्रतिशत संभावना है।

मेलबर्न मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, “13 को बादल छाए रहेंगे और 100% बारिश की संभावना है। आंधी तूफान की भी भविष्यवाणी की गई है। उस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संभवतः उत्तर-पूर्व से मध्यम हवाएं सुबह 15 से 25 किमी/घंटा की गति से चल रही होंगी, जबकि दिन के दौरान हवा की गति 20 से 25 किमी/घंटा की गति से उत्तर से उत्तर-पश्चिम में बदल जाएगी। ” यह जानकारी वहां के मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह दी है।

ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 बारिश की वजह से चर्चा में है। बारिश के कारण चार सुपर-12 मैच रद्द कर दिए गए। अन्य दो मैचों में डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार परिणाम घोषित करना पड़ा। 

इस पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ICC ने स्पष्ट किया है कि चिंता का कोई कारण नहीं है क्योंकि फाइनल मैच के लिए एक दिन आरक्षित किया गया है।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

मुंबई। बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शुक्रवार को सुबह प्रभादेवी इलाके में स्थित मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Ganpati Mandir) में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

पूजा के बाद सिद्धिविनायक मंदिर के पदाधिकारियों ने अमिताभ बच्चन को सिद्धिविनायक की छोटी मूर्ति अमिताभ बच्चन को भेंट स्वरूप दी। पिता के साथ अभिषेक बच्चन भी थे।

पिता-पुत्र की जोड़ी ने इस अवसर पर पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने थे। मंदिर परिसर में अमिताभ बच्चन के प्रशंसक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर ,बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म उंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ।

इसी के चलते अमिताभ बच्चन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। फिल्म उंचाई का निर्देशन पारिवारिक ड्रामा बनाने के लिए प्रसिद्ध सूरज बडज़ात्या ने किया है।

एमपी के राजगढ़ में धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार युवक गिरफ्तार

राजगढ़। जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फकीर मौहल्ला, पिपल्दा रोड और टेंशन चौराहा से धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

वहीं राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने पाटन रोड से 40 वर्षीय युवक को धारदार छुरे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जीरापुर थानाप्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात फकीर मौहल्ला स्थित हाट चौक से अजीज (43) पुत्र गनीशाह निवासी गागारोनी को धारदार छुरे के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं पिपल्दा रोड स्थित छापी नदी पुलिया के समीप से चेतन (24) पुत्र रामप्रसाद सुतार निवासी गागारोनी और टेंशन चौराहा से सद्दाम (23) पुत्र सलीम खां निवासी गागारोनी को पकड़ा और उनके कब्जे से धारदार छुरा जब्त किया गया।

राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने पाटन रोड स्थित दूध डेयरी के समीप से दबिश देकर बालू (40) पुत्र मदनलाल गुर्जर निवासी रघुनाथगढ़ को धारादार छुरे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।