Homeमध्य प्रदेशMP Bhopal Weather: दिन में छाए रहे बादल, रात में 10 दिनों...

MP Bhopal Weather: दिन में छाए रहे बादल, रात में 10 दिनों बाद फिर ठंड का साया

MP Bhopal Weather: Cloudy during the day, after 10 days in the night, the shadow of cold again

Date:

MP Bhopal Weather: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे, इसके साथ ही रात के वक्त ठंड फिर बढ़ गई है और पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

रात का तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में ऐसा 10 दिन बाद हुआ, जब रात का तापमान सामान्य से नीचे आया है।

इसके पहले 3 नवंबर को रात का तापमान सामान्य से कम था। शनिवार सुबह राजधानी में धुंध छाई थी। दिनभर बादल भी छाए रहे। इसका असर यह हुआ कि दिन में पारा 29 डिग्री पर अटक गया। 34 दिन बाद दिन का तापमान 30 डिग्री से कम रहा।

मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो गया है। उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण ही रात के तापमान में गिरावट हुई है।

लेकिन वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ठंड का यह दौर लंबा नहीं रहेगा। रविवार को देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचेगा । इसका प्रभाव पड़ने से रात के तापमान में 48 घंटे बाद फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इसके कारण ठंड पर भी ब्रेक लग जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...