Home Blog Page 480

MPPEB Patwari Online Form: एमपी पटवारी समेत अनेकों पोस्टों में भर्ती के आवेदन शुरू

MPPEB Patwari Online Application Form: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने आज 05 जनवरी 2023 से MPPEB ग्रुप 2 भर्ती (MPPEB Patwari Bharti Pariksha) के लिए रजिस्‍ट्रेशन (Online Registration/Application Form) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

MPPEB द्वारा आज 05 जनवरी 2023 से ऑनलाइन फॉर्म लिए जायेंगे जो कि 19 जनवरी, 2023 तक उमीदवार द्वारा भरे जा सकते है, इसके साथ ही उम्‍मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार 24 जनवरी, 2023 तक किया जा सकेगा.

MPPEB द्वारा आयोजित की जा रही Patwari Bharti Pariksah एवं सहायक संपरीक्षक समेत अन्‍य के 3500+ से अधिक खाली पदों पर भरी की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक है वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक आपको नीचे मिल जाएगा

MPPEB Group 2 Recruitment 2023: ऐसे करें अप्‍लाई

  • स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं.
  • स्‍टेप 2: होम पेज पर दिख रहे एमपीपीईबी ग्रुप 2 रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्‍टेप 3: लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करें और सब्‍मिट पर क्लिक करें.
  • स्‍टेप 4: अपना फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें.
  • स्‍टेप 5: फाइनल सब्मिट करें और एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.

MPPEB Group 2 Recruitment 2023 के लिए परीक्षा 15 मार्च 2023 को 2 पालियों में मध्यप्रदेश के अनेकों शहरों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की बात करें तो इसमें सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की बात करें तो इसम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. अधिक डिटेल्‍स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन चेक करें.

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर एक्सीडेंट न्यूज : ट्रक से घसीटकर मेडिकल छात्रा की मौत, बैचमेट की हालत गंभीर

Jabalpur Accident News, मध्य प्रदेश के जबलपुर में तृतीय वर्ष के एक मेडिकल छात्रा की अज्ञात ट्रक द्वारा करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद मौत हो गयी।

बुधवार देर रात शव बरामद किया गया। पीड़िता एक बाइक पर पीछे बैठी थी, जिसे उसका बैचमेट चला रहा था, जो कई चोटों के साथ बच गया।

मृतका की पहचान शहडोल जिले की रहने वाली रूबी ठाकुर के रूप में हुई है. वह मध्य प्रदेश के सबसे पुराने सरकारी मेडिकल कॉलेज जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रूबी और उसके सहपाठी सौरव ओझा जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट गए थे। जब वे वापस जबलपुर की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

सौरव ओझा, जो उसी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, रीवा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर के कारण सौरव करीब 20 मीटर दूर गिर गया, जबकि रूबी के कपड़े ट्रक में फंस गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते रहे। उसका शव सड़क पर कुचला हुआ मिला था।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी कॉलेज स्टाफ और परिजनों को भी दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया था और शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

लड़के को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पाया गया कि एक भारी-भरकम ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हम संदिग्ध ट्रक का पता लगा रहे हैं।”

यह घटना तब हुई जब एक महिला को कई किलोमीटर तक एक कार के नीचे घसीटा गया और उसका क्षत-विक्षत शव नई दिल्ली में एक सड़क पर बरामद किया गया।

सिवनी: श्री निर्वाण अयोध्यादासजी सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य रक्तदान शिविर 06 जनवरी 2023 को

सिवनी: श्री निर्वाण अयोध्यादासजी सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य रक्तदान शिविर ग्राम नरेला में दि.06 जनवरी 2023 शुक्रवार को-

संत शिरोमणि पूज्य पाद संत श्री श्री १००८ निर्वाण अयोध्यादासजी महाराज श्री की प्रेरणा से श्री निर्वाण अयोध्यादासजी सेवा ट्रस्ट गौसेवा, शिक्षा सेवा, स्वास्थ्य सेवा, अन्न सेवा, संत सेवा आदि धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक क्षेत्र मे निरंतर कार्यरत है।

समीपस्थ ग्राम नरेला में आगामी शुक्रवार दिनांक 6 जनवरी 2023 को ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री वेद मुनि जी महाराज उदासीन की तृतीय पुण्य स्मृति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के अंतर्गत भव्य संत सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा, सामूहिक सुंदरकांड के पाठ, पूजन, आरती, अरदास, अभिषेक, सुमधुर भजनों के साथ-साथ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि रक्तदान को महादान- जीवनदान कहा जाता है। आयोजकों ने अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महापर्व में सम्मिलित होकर लाभ उठाएं एवं सेवा – पुण्य के भागीदार बने।

सिवनी: MPPSC की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी, 5 जनवरी से निःशुल्क कोचिंग आंरभ

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आगामी 5 जनवरी 2023 से MPPSC की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग आंरभ हो रही है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिवनी में शुरू हो रही इस निःशुल्क MPPSC की कोचिंग में छात्र छात्राओं के लिए सीट सीमित है.

यदि आप भी इस निःशुल्क कोचिंग को ज्वाइन करना चाहते है तो आपको इसके लिए एडमिशन फॉर्म भरना होगा जो की बिलकुल निःशुल्क है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिवनी में शुरू हो रही इस निः शुल्क कोचिंग को विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किया जा रहा है जो कि तक्ष एकैडमी के साथ छात्र छात्राओं को कोचिंग देगी.

सिवनी जिले के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए M.P.P.S.C. (एमपीपीएससी) की निशुल्क कोचिंग क्लासेस (Free Coaching Classes) के लिए Admission Forms प्राप्त करने के लिए आप इन No’s 09300005761 (तरुण जैन), 08989850648 ( मोहित बाहेश्वर ) 09691597652 (शिल्पा कापसेकर) पर संपर्क कर सकते है ।

यह निःशुल्क MPPSC कोचिंग आपको श्री P.C.M. मालू कॉम्प्लेक्स, बड़े जैन मंदिर के पास, शुक्रवारी सिवनी में मिलेगी.

सिवनी: स्कूलों के बच्चों द्वारा होटल में फेयरवेल पार्टी की तैयारी, क्या स्कूल प्रशासन “शराब पार्टी” की लेगा जिम्मेदारी!

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में विदेशी कल्चर हावी होने लगा है, स्कूलों में विदाई समारोह (Farewell Party) से तो ना किसी पेरेंट्स को दिक्कत है और न बच्चों को पर यदि स्कूल के बच्चे विदाई समारोह (Farewell Party) के नाम पर होटल बुक करें और उस पार्टी में शराब पानी की तरह परोसी जाए तो और पार्टी के नाम पर बच्चों से तगड़ी वसूली की जाए तो इस चीज के लिए कुछ बच्चे तो तैयार हो जाएंगे पर ये बात पक्की है की हर बच्चे के माँ बाप इस चीज के लिए तैयार नहीं होंगे.

बीते वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जिले के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन करने से मना कर दिया था जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बचाव के उद्देश्य से बिलकुल ठीक था.

पर कुछ बच्चों द्वारा उसी समय फेयरवेल पार्टी के नाम पर होटल बुक किया था जिसमे बच्चों से मोटी रकम वसूली की गयी और पार्टी में शराब का सेवन भी होने की खबर थी, इन सबमे सबसे बड़ी चीज यह है कि उस फेयरवेल पार्टी में ना तो बच्चो के परिवार से कोई आ सकता था और न स्कूल के कोई शिक्षक, बच्चों के पेरेंट्स और स्कूल प्रशासन के लिए फेयरवेल पार्टी के दरवाजे बंद थे.

हालाँकि बीते वर्ष हुई पार्टी में स्कूल प्रशासन का कोई हाथ नहीं था यह पार्टी बच्चों द्वारा ही की गयी थी, पर अब जब इस बार भी कुछ प्राइवेट स्कूल के बच्चे फेयरवेल पार्टी के नाम पर होटल या लॉन बुक करने की तैयारी में लगे हुए है, यदि बच्चों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन होटल या लॉन में किया जाता है तो क्या स्कूल प्रशासन इस बार होने वाली इस फेयरवेल पार्टी की जिम्मेदारी लेगा?

हम स्कूल का नाम सार्वजनिक इसलिए नहीं कर रहे है क्योंकि बीते वर्ष स्कूल प्रशासन को इस बात की भनक भी नहीं थी पर यदि इस खबर के बाद भी फेयरवेल पार्टी का आयोजन स्कूल प्रांगण के बाहर किया जाता है और स्कूल प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेता है और बच्चो के साथ उस पार्टी में उपस्थित रहे तो ठीक वरना हम सार्वजनिक रूप से स्कूल के नाम के साथ आगे खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे.

स्कूल प्रांगण में ही होनी चाहिए फेयरवेल पार्टी

जब इस मामले में कई बच्चों के पेरेंट्स से बात की गयी तो उनके द्वारा भी बताया गया की लूघरवाडा में स्थित एक स्कूल के सीनियर बच्चों (12th Class Student) द्वारा फेयरवेल पार्टी होटल या लॉन में कराने के नाम पर बच्चों से पैसो की मांग की जा रही है और हर परिवार बच्चो को पैसे देने में सक्षम नहीं होते है और स्कूल के शिक्षक या प्रिंसिपल भी उस पार्टी में उपस्थित रहे और जिम्मेदारी लें तो फिर कुछ सोचा भी जा सकता है पर कायदे से फेयरवेल पार्टी स्कूल में ही होने चाहिए.

एक बच्चे के पेरेंट्स से बातचीत में उन्होंने तेलंगाना में बीते वर्ष हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि तेलंगाना के कक्षा 10 वीं के कुछ बच्चों का शराब पीते वीडियो फेयरवेल पार्टी का ही वायरल हुआ था, ऐसे में यदि फेयरवेल पार्टी का आयोजन स्कूल प्रशासन की जानकारी में नहीं होगा और वो जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो हम अपने बच्चों को कतई भी नहीं भेजेंगे, क्योंकि आज का समय ही ऐसा है गलत चीजों की आदत बच्चों में जल्द ही लगती है.

बच्चो पर बनाया जा रहा प्रेशर

लूघरवाडा स्थित के स्कूल के सीनियर बच्चों (12th Class Students) द्वारा जूनियर बच्चों (11th Class Students) पर फेयरवेल पार्टी बाहर होटल या लॉन में करने के लिए मोटी रकम लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, अब फेयरवेल पार्टी के नाम पर कुछ बिगड़े बच्चे शराब के नशे में किसी के साथ कुछ गलत हरकत करते है तो इसका जिम्मेदार क्या स्कूल प्रशासन होगा ? क्योंकि जब बीते वर्ष भी ऐसा आयोजन किया गया था उस समय भी फेयरवेल पार्टी में कुछ बच्चो द्वारा शराब का सेवन किया गया था और कई बच्चों को शराब पीने के लिए दबाव बनाए जाने की खबर भी मिली थी.

विदाई समारोह कैसे मनाया जाता है?

जिस स्थान/ संस्थान या संस्था से हम जुड़े हुए हैं, उस स्थान को छोड़ने के आखिरी दिन पर इस समरोह का आयोजन होता है। इसमें farewell speech (विदाई समारोह का भाषण) होती है। इसमें सभी इच्छुक व्यक्ति जाने वाले या ससंथान को छड़ने वाले व्यक्ति के प्रति अपने सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और कृतग्यता व्यक्त करते हैं। फेयरवेल स्पीच में भावनात्मक स्पर्श होता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि बहुत सी सुनहरी यादों को याद करते हैं।

MP School Closed: कड़ाके की ठंड से कांपा एमपी, इस जिले में प्रायमरी स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित

अनूपपुर । उत्तर भारत की ओर से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अनूपपुर सहित पूरा प्रदेश जबर्दस्त ठंड की गिरफ्त में हैं। अनूपपुर में शीतल दिन रहा। कड़ाके की ठंड के बीच अनूपपुर कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए हैं।

यही नहीं बड़ी कक्षाओं का समय भी सुबह 10 बजे से पहले न रखने का आदेश जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पांच जनवरी को ठंड का अहसास और तीव्र हो जाएगा, जो सात जनवरी तक जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान पांच डिसे. के नीचे रहने का अनुमान है।

बुधवार को जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा हें कि जिले में विगत दो दिवस से शीत लहर के प्रभाव से तापमान प्रातः काल 7 डिग्री से कम होने तथा कोहरे के कारण विजबिलटी अत्यन्त न्यून है, जिससे छात्र/छात्राओं के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही हैं।

जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/ आई.सी.एस.ई. एवं अन्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से कक्षा 5वीं तक समस्त विद्यालयों एवं आगनबाडी केन्द्रों के लिये 05 से 07 जनवारी तक अवकाश घोषित किया जाता है। यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नही होगा।

इधर कोहरे के कारण ट्रेन सेवा भी प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर सहित आसपास के सभी जिलों का मौसम मुख्यत शुष्क रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इसकी वजह उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी हुई थी। इस वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

दोस्ती तोड़ने पर 21 साल की लड़की को दिनदहाड़े चाकू मारा; दिल्‍ली में कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

0

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. एक 21 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े एक लड़के ने सिर्फ इसलिए चाकू मार दिया क्योंकि उसने उससे संबंध तोड़ लिया था। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस युवक की उम्र 22 साल है। उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस लड़के का नाम सुखविंदर सिंह है।

जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते थे. लेकिन अचानक इन दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए। इस लड़की ने सुखविंदर सिंह से बात करना बंद कर दिया। इसी बात से भड़के सुखविंदर ने बच्ची पर चार से पांच बार वार किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि सुखविंदर अंबाला भाग गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घायल लड़की को दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस मामले के चलते दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में आ गया है.

दो महीने के बच्चे को बंदर ने छत से फेंका; इलाज से पहले ही बच्चे की मौत! यूपी में दिल दहला देने वाली घटना

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाने में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के छापर गांव में काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है. इस गांव में पिछले दो माह से बंदरों का आतंक है। ऐसी ही एक घटना में एक बंदर घर के आंगन में सो रहे दो माह के बच्चे को उठाकर भाग गया।

बंदर को बच्चे को ले जाते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद बंदर ने बच्ची को घर की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है. 

इस घटना के बाद से ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं. कई लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के लोगों ने इस मुद्दे पर आंखें मूंद लीं और बच्चे की मौत हो गई।

सामने आई जानकारी के मुताबिक पालने में सो रही दो माह की बच्ची को उठाकर छत से फेंक दिया गया. इसमें इस बच्चे की मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मजदूर विश्वेश्वर वर्मा अभिषेक के दो माह के बच्चे को छत से फेंक दिया गया। बच्ची की मां माया घर के दूसरे काम में व्यस्त थी। इसी दौरान तीन से चार बंदर घर के आंगन में घुस गए। उनमें से एक बच्चे को उठाकर छत पर ले गया।

इसकी भनक घर के लोगों व ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। तभी बंदर ने वहां से भागते हुए बच्चे को नीचे फेंक दिया। छत से सीधे जमीन पर गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसा ही हादसा दो महीने पहले तिंदवारी प्रखंड के छापर गांव में हुआ था जब 65 वर्षीय दादी छत पर बैठे बंदरों को भगा रही थीं. इस बार तेजनिया पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस बार महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

छह माह पहले भी पिपरगांव में बंदरों ने छह ग्रामीणों को घायल कर दिया था। जिला कलेक्टर ने हाल ही में बच्चे की मौत के मामले का संज्ञान लिया है और वन विभाग के अधिकारियों को छपर गांव का दौरा करने का निर्देश दिया है.

एमपी के सागर में हत्या के आरोपी BJP नेता का होटल में 60 डायनामाइट लगाकर किया ब्लास्ट, चंद सेकंड में 4 मंजिला इमारत जमींदोज

सागर : जगदीश यादव हत्याकांड को लेकर लोगों के आक्रोश के बीच जिला प्रशासन ने मंगलवार को सागर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता मिश्री चंद गुप्ता के अवैध होटल को ढहा दिया. 

भाजपा नेता पर 22 दिसंबर को अपनी एसयूवी चढ़ाकर जगदीश यादव की हत्या करने का आरोप था। इंदौर से आई विशेष टीम ने मंगलवार शाम होटल को गिराने के लिए 60 डायनामाइट उड़ाए। 

चंद सेकेंड में ही इमारत मलबे में तब्दील हो गई। विध्वंस के दौरान सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तरुण नायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मिश्री चंद गुप्ता का होटल जयराम पैलेस सागर के मकरोनिया चौराहे के पास स्थित था। जिलाधिकारी दीपक आर्य ने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को रोक दिया गया था। होटल के आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया था। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

केवल इमारत को गिराया गया है।” कोरेगांव निवासी जगदीश यादव की 22 दिसंबर को एक एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों पर लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्री चंद गुप्ता अभी फरार है। गौरतलब है कि मृतक जगदीश यादव निर्दलीय पार्षद किरण यादव के भतीजे थे। नगर निकाय चुनाव में किरण यादव ने मिश्री चंद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता को 83 मतों से हराया. आरोप है कि इसी रंजिश में जगदीश की हत्या की गई। वह मकरोनिया के कोरेगांव का रहने वाला था और मकरोनिया चौराहे पर स्थित डेयरी फार्म में काम करता था। 


निर्दलीय पार्षद के भतीजे को जीप से कुचला

2 दिसंबर की रात मकरोनिया चौराहे जगदीश यादव उर्फ जग्गू की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जगदीश (30) मकरोनिया थाना क्षेत्र के कोरेगांव का रहने वाला था। वह मकरोनिया चौराहे पर पवन यादव की डेयरी पर काम करता था। वह निर्दलीय पार्षद किरण यादव का भतीजा था। किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना को पार्षद चुनाव में 83 वोट से हराया था।

मिश्रीचंद गुप्ता फरार

आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें से पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, मिश्रीचंद गुप्ता अभी भी फरार है।

एमपी: सात वर्षों बाद पड़ी रिकॉर्ड ठंड, कोहरे का अलर्ट, भोपाल, सिवनी समेत कई जिलों के स्कूलों का बदला टाइम

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार का दिन कोल्ड डे की तरह रहा, सात साल बाद रिकॉर्ड ठंड पड़ी और दिन का पारा लुढ़ककर 17.3 डिग्री पर आ गया। तेज ठंड को देखते हुए राजधानी समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है, जिसमे मंगलवार को राजधानी भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही, दिन की बात करें तो दिन के समय पारा सबसे ज्यादा 3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। सात साल बाद भोपाल में जनवरी में इतनी ठंड पड़ी है।

इससे पहले लगभग 7 वर्ष पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मध्यप्रदेश भर में बुधवार सुबह से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें: सिवनी में ठंड का सितम: कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरा अपडेट

रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक इसी तरह दिन में ठंड रहेगी। प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है और दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। यह भी पढ़ें: Rewa School Timing Change: रीवा में ठंड के प्रकोपकी वजह से बदला स्कूल का समय, प्रात: 10.30 बजे से लगेंगी प्राथमिक कक्षाएं

तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शाम से छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही।

यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने के कारण प्रदेश भर में दिन में काफी ठंड महसूस की गई। अभी तीन दिन तक इसी तरह ठंड बन रहेगी। अब आज से कोहरा कम होने लगेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।