शिवसेना ने आज कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के रुझानों से पता चलता है कि वहां के आवाम बीजेपी से खुश नहीं हैं
मुंबई: शिवसेना ने आज कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के रुझानों से पता चलता है कि वहां के आवाम बीजेपी से खुश नहीं हैं.
गुजरात विधानसभा के रुझानों के अनुसार 182 सीटों में से 100 से अधिक सीटों पर बीजेपी जबकि कांग्रेस 70 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है. राज्य में सामान्य बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है.
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘विकास के गुजरात मॉडल का हवाला देते हुए हम (बीजेपी) देश में सत्ता में आये हैं. अगर गुजरात में आवाम बीजेपी से खुश नहीं हैं तो उनका मन-मानस समझें, समझें कि देश में लोग क्या महसूस करते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को गुजरात के लोगों का मन-मानस तथा उनके खुश नहीं होने के कारण को समझना चाहिए.’’ राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि चाहे वह सुरक्षा का मामला हो अथवा, कश्मीर, पाकिस्तान, नोटबंदी, बेरोजगारी अथवा किसान आत्महत्या का मुद्दा हो, नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसी भी मुद्दे पर सफलता नहीं पायी है.’’ उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि गुजरात में बीजेपी बीजेपी का गठन करने जा रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जनादेश देखते हुए यह साफ है कि आज जो गुजरात का मूड है वह देश का मूड है क्योंकि यह गुजरात ही है जिसने (बीजेपी को) जीत की राह दिखाई.
राउत की यह टिप्पणी शिवसेना द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करने के बाद आयी है. शिवसेना ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा है कि वह नतीजे की परवाह किये बगैर गुजरात में चुनावी जंग लड़ रहे थे और यही आत्मविश्वास राहुल को आगे ले जायेगा.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि अमेठी से सांसद 47 वर्षीय राहुल गांधी ने बेहद नाजुक मोड़ पर इस सबसे पुरानी पार्टी का बागडोर संभाला है.
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है, ‘‘राहुल गांधी ने बेहद नाजुक मोड़ पर कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी स्वीकार की है. उन्हें शुभकामना देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.’’ पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात में अंतिम चुनावी परिणाम की परवाह किये बगैर चुनाव प्रचार में खुद को झोंका.

मंगलुरू । देश में एक तरफ जहां धर्म के नाम पर भड़काऊ भाषण दिए जाते हैं और लोगों का बांटने का प्रयास किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये खबर उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है जो ऐसा करने की सोचते हैं। जी हां, मीडिया की ख़बरों के मुताबिक, ये मामला है दक्षिण कन्नड़ जिले का।
यूकेएसएससी (UKSSSC) ने अपने यहां खाली पड़े पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 245 पदों पर निकाली गई भर्तियों के लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक आवेदक 30 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे देखें….
>उत्तराखंड हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसाइटी (UKHFWS) ने अपने यहां खाली विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है. 73 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदकों को डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं….
एचपीएससी (HPSC) ने खाली 43 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए लिए इच्छुक आवेदकों को विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा. आवदेकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…
मेल मोटर सर्विस मुंबई ने इंडिया पोस्ट के लिए 16 स्टाफ कार ड्राइवर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अगर आप इस मेल मोटर सर्विस भर्ती 2018 के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL भर्ती 2018) डिज़ाइन & डेवलपमेंट, प्रोजेक्ट्स, मार्केटिंग, प्रोडक्शन, QA & फील्ड ऑफ़ इंजीनियरिंग में 66 ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अगर आप इस ECIL भर्ती के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2017 से पहले आवेदन कर सकते हैं।