Homeअजब गजबपरिवार ने ८ साल पहले बचाई थी जान तो 8 सालों से...

परिवार ने ८ साल पहले बचाई थी जान तो 8 सालों से रोज़ मिलने आती है गिलहरी

Date:

किसी ने आपके साथ कुछ अच्छा किया हो तो कई इंसान की फितरत है कि उस अच्छाई को वे ज्यादा दिन याद नहीं रखते। लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है। वे किसी की मदद, किसी के एहसान को कभी नहीं भूलते।

2009 में ब्रेन्टले हैरीसन के परिवार ने एक घायल गिलहरी के बच्चे को बचाया, उसे ठीक किया और फिर उसे आजाद कर दिया। वो गिलहरी आठ सालों से लगभग हर रोज इस परिवार से मिलने आ रही है।

साउथ कैरोलिना के इस परिवार ने उस मासूम गिलहरी को बेला नाम दिया। बेला पर एक उल्लू ने हमला कर दिया था जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई। इस परिवार ने लैरी, कर्ली और मोई नाम की अपनी तीन गिलहरियों के साथ उसे भी रखा और उसकी देखभाल की।

एक साल तक यह गिलहरी इस परिवार में ही रही। जब वह ठीक हो गई तो उसे आजाद कर दिया। परिवार ने सोचा भी नहीं था कि वह लौटकर आएगी और रोज उनसे मिलेगी।

ब्रेन्टले ने बताया जब वह वापस लौटी तो उसके बच्चे भी उसके साथ थे। उस समय उसके पैर में चोट लग गई थी और उस समय भी हमारे पास थी। बेला अब इतनी पॉपुलर हो गई है कि उसका इंस्टाग्राम पेज भी है जिस पर चार हजार से ज्यादा फॉलोअर भी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related