Home Blog Page 2899

केंद्रीय जल आयोग भर्ती


केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी भर्ती 2018) 57 स्किल्ड वर्क असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। अगर आप इस CWC भर्ती 2018 के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2017 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट का नाम: स्किल्ड वर्क असिस्टेंट (SWA)

रिक्ति की संख्या: 57

वेतनमान: 200200-20200 /

ग्रेड वेतन: 1800 /

 सीडब्ल्यूसी भर्ती 2018

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से मैट्रिक या आईटीआई या समकक्ष।

आयु सीमा: 29.12.2017 को न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है

कार्य स्थान: गांधीनगर (गुजरात)

चयन प्रक्रिया: चयन प्रतिशत पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

CWC वेकन्सी कैसे अप्लाई करें: इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.cwc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एक सेल्फ -एड्रेस लिफाफे के साथ आवेदन से प्रिंट आउट को Superintending Engineer, Hydrological Observation Circle, Central Water Commission, 2m nd Floor, Narmada Tapi Bhawan, Sector- 10 A, Gandhinagar, PIN – 382010 को भेजना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29.12.2017

हार्ड कॉपी की अंतिम तिथि: 08.01.2018

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन लिंक: https://202.159.215.250:83/DocumentUploadRoot/DocumentId_16061/Final_Guidelines.pdf

 

चीनियों ने बनाया गजब का कपड़ा! पहनते ही गायब हो जाता है इंसान

अब वो दिन दूर नहीं जब लोग गायब करने वाले कपड़े पहनने लगेंगे। जी हां, यह कोई शगूफा नहीं बल्कि हकीकत है जिसको चीन के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। क्योंकि विज्ञान के इस युग में असंभव कुछ भी नहीं रहा है। ऐसे में अब इंसान को गायब करने वाला कपड़ा क्रांतिकारी साबित होगा। इस बात को चीन के एक बेव यूजर ने शेयर किया है। चेन नाम के इस चीनी व्यक्ति ने तकनीक से एक ऐसा अनोखा कपड़ा बनाया है, जिसको ओढ़ते ही या पहनते ही इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इस तकनीक तो क्वॉन्टम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक कहा गया है। इसके पीछे आने के बाद इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इसमें यह खास बात ये है कि उस इंसान के बैकग्राउंड की सारी चीजें पहले की तरह दिखाई देती हैं।

गजब! इस बच्चे की उम्र है महज 6 साल, लेकिन कमाई करोड़ों में!

डिजिटल टेक्नोलॉजी आने के बाद आर्थिक क्रांति तेजी हो रही है जिसका यूज कर कई लोग करोड़ों कमा रहे हैं। उन्हीं लोगों में एक महज 6 साल का बच्चा भी शामिल है जिसकी कमाई जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। इस बच्चे ने यूट्यूब के जरिए करोड़ों रुपए कमा लिए है। यह 6 साल का छोटा बच्चा रयान है जो अपने यूट्यूब वीडियोज से एक साल में 71 करोड़ रुपए की तगड़ी कमाई करता है।

सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल

आपको बता दें कि फोर्ब्स के अनुसार रयान यूट्यूब से सर्वाधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गया है। ‘रायन टॉयज रिव्यू’ (Ryan ToysReview) के नाम का यह चैनल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है। यह चैनल रयान और उसके परिवार द्वारा चलाया जाता है जिसमें रयान खिलौनों का रिव्यू करता है। फोर्ब्स ने हाल ही में यूट्यूब के जरिए कमाई करने वाले टॉप 10 सिलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रयान 11 मिलियन डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ 9वें नंबर पर है।

यह करता है काम

रयान ने जुलाई 2015 में यूट्यूब में अपना कदम रखा था। इसके बाद अब तक वो कई विडियोज पोस्ट कर चुका है। इनमें उसका सबसे लोकप्रिय विडियो ‘जायंट एग सरप्राइज़’ का रिव्यू रहा है। इस विडियो को अभी तक 80 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। रयान खिलौने के अलावा, 6 साल के बच्चों के लिए फूड आइटम का भी रिव्यू करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘रायन टॉयज रिव्यू’ यूट्यूब चैनल के 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रयान विज्ञापन से एक महीने में एक मिलियन डॉलर तक की कमाई करता है।

चीनियों ने बनाया गजब का कपड़ा! पहनते ही गायब हो जाता है इंसान

अब वो दिन दूर नहीं जब लोग गायब करने वाले कपड़े पहनने लगेंगे। जी हां, यह कोई शगूफा नहीं बल्कि हकीकत है जिसको चीन के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। क्योंकि विज्ञान के इस युग में असंभव कुछ भी नहीं रहा है। ऐसे में अब इंसान को गायब करने वाला कपड़ा क्रांतिकारी साबित होगा। इस बात को चीन के एक बेव यूजर ने शेयर किया है। चेन नाम के इस चीनी व्यक्ति ने तकनीक से एक ऐसा अनोखा कपड़ा बनाया है, जिसको ओढ़ते ही या पहनते ही इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इस तकनीक तो क्वॉन्टम ऑफ इनविजिबिलिटी क्लॉक कहा गया है। इसके पीछे आने के बाद इंसान पूरी तरह से गायब हो जाता है। इसमें यह खास बात ये है कि उस इंसान के बैकग्राउंड की सारी चीजें पहले की तरह दिखाई देती हैं।

खास खबर:कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला आरक्षक नगर कांग्रेस का साला निकला,भाजपा का आरोप घटना फर्जी है

बैतूल: कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला आरक्षक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष का साला निकला ,भाजपा का आरोप घटना फर्जी है पब्लिसिटी स्टंट के लिए रचा षणयंत्र

बैतूल- अकील अहमद(अक्कू) पूर्व केंद्रीय मंत्री पर छिंदवाड़ा जिले में बंदूक तानने की घटना के तार बैतूल से जुड़ रहे है। भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर ने इस घटना को कोरी लफ्फाजी बताते हए खुलासा किया है कि , सिपाही ने हवाई अड्डे पर कमलनाथ पर कोई बंदूक नही तानी थी। पुलिस जांच में ऐसा कोई वी डी ओ , फोटो या  कोई गवाह सामने नही आया जिससे ये सिद्ध हो सके की सिपाही ने कमलनाथ पर 2 बार बंदूक तानी, श्री कपूर ने खुलासा किया है। कि जिस सिपाही पर बंदूक तानने का आरोप लगाया जा रहा है। वो रत्नेश पवार, बैतुल मुलताई के नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंधु बारंगे का साला है। और बंधु बारंगे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के कट्टर समर्थक है और सुखदेव पांसे को , कमलनाथ का वर्चस्व हासिल है। भाजपा ने इसे पब्लिसिटी बताते हुए, कांग्रेस की साजिश बताया है। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष समीर खान ने कमलनाथ पर जानबूझ कर अटैक कराने का आरोप लगाया है।इधर इस घटना में नाम जोड़े जाने पर अपना पक्ष रखते हुए बंधु बारंगे ने कहा कि मुझे भी टीवी और अखबार के माध्यम से ही पता चला है मैं कमलनाथ जी के साथ हुई घटना की निंदा करता हूँ ।रत्नेश से रिस्तेदारी पर श्री बारंगे ने कहा कि यह संयोग है कोई साज़िश नही है ।

ऑनलाइन देखे सकतें हैं हर ब्रांड की दवा की कीमत

भोपाल। देश भर में बनने वाली हर तरह की दवा की कीमत आप ऑनलाइन देख सकते हैं। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथारिटी (एनपीपीए) ने अपने पोर्टल पर यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए सिर्फ दवा का जेनरिक (मॉलीक्यूल) नाम डालना होगा। ओवरचार्जिंग की शिकायतों के बाद एनपीएपए ने यह निर्णय लिया है।

दरअसल, पिछले साल केन्द्र से आई ड्रग इस्पेक्टरों की टीम ने मप्र समेत हर राज्यों में दवा दुकानों से दवाओं के सैंपल लिए थे। इन नमूनों की गुणवत्ता जांच कराई गई थी। साथ ही कीमत की जांच भी की थी। इसमें कुछ दवाओं की दरें ज्यादा मिली थीं। ऐसा इसलिए हुआ के मूल्य नियंत्रण में आने के बाद इन दवाओं की कीमत कम हो गई थी, पर दुकानदारों ने पुराने स्टाक में नया रेट लागू नहीं किया। नियम यह है कि मूल्य नियंत्रण में आने के साथ ही दवाओं के खुदरा मूल्य बदल जाते हैं।

ऐसे देख सकते हैं कीमत

दवा की कीमत देखने के लिए दवा का मॉलीक्यूल नाम विंडों में दर्ज करना होगा। इसके साथ ही हर ब्रांड की दवा की कीमत आ जाएगी। मसलन बुखार की दवा पैरासिटामाल का नाम डालने पर सभी तरह के ब्रांड व डोज के रेट पता किए जा सकते हैं। बाजार से दवा खरीदने से पहले या बाद में मॉलीक्यूल नाम डालकर रेट की जानकारी ली जा सकती है।

सिवनी के 20 यात्री जाएंगे द्वारिका दर्शन को

 – 22 फरवरी से शुरू होगी पुरी, द्वारिका और श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा

भोपाल । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में प्रदेश के 2900 यात्री 22 फरवरी से पुरी, द्वारिका और श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन की यात्रा करेंगें।

पाँच दिवसीय पुरी तीर्थ स्थल की यात्रा मुरैना से शुरू होगी। इसमें मुरैना से 255, ग्वालियर – 265, शिवपुरी – 218, श्योपुर – 85 तथा गुना से 150 तीर्थ यात्री शामिल होंगे। द्वारिका तीर्थ दर्शन के लिए 16 मार्च को जबलपुर से 210, मंडला – 80, डिंडौरी – 50, दमोह – 105, सागर – 206, भोपाल – 204 तथा रायसेन से 115 यात्री तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन के लिए सागर से 24 मार्च को 325, छतरपुर – 54, टीकमगढ़ – 86, दमोह – 151, जबलपुर – 178, नरसिंहपुर – 26, मंडला – 3, डिंडौरी एवं सीधी से एक – एक यात्री, सिवनी – 20, बालाघाट – 14, छिंदवाड़ा – 26, कटनी – 30, पन्ना – 34, सतना 14 तथा रीवा से 2 तीर्थ यात्री शामिल होंगे।

CISF Recruitment 2017: 487 पदों के लिए निकली भर्तियां, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: सीआईएसएफ (CISF) ने खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 487 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2018 है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…
इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में साइंस विषय के साथ पास होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए.
परीक्षा में पूछे जाएंगे ऐसे सवाल-जनरल नॉलेज के तहत 25 अंक के, मैथेमेटिक्स के 25 अंक के, इंग्लिश व हिन्दी के 25 अंक के और एनालिटिक्ल एप्टिट्यूट के तहत 25 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क चुकाना होगा. आवेदक एसबीआई चालान और ऑनलाइन के माध्यय जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नोट – पद, योग्यता व वेतन से जुड़ी जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट को देखें….

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखो के नुकसान की आशंका

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान जल कर हुआ राख आग देख इलाके में मची अफरातफरी दो दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया लाखो के नुकसान की आशंका सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत महावीर मडिया इलाके के पास आज सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई. इस भीषण आग की चपेट में आने से गोदाम के अंदर रखा लाखो रूपये कीमत का प्लास्टिक का सारा समान जल कर राख हो गया. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि कानपुर बाजार नाम की थोक प्लास्टिक समान के समान का यह गोदाम बताया जा रहा है. और आज सुबह शार्ट सर्किट होने की वजह से गोदाम में अचानक आग लग गई. आग की बड़ी बड़ी लपटे देखते ही देखते पुरे गोदाम में फ़ैल गई. आग को देख इलाके में अफरातफरी मच गई. इलाके के लोगो ने फ़ौरन दमकल और पुलिस को घटना की सूचना दी और दो दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटना में लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.