Home Blog Page 2884

जेल में भाई की हत्या की दी धमकी, तो गुस्से में कैदी ने किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश के चलते भोपाल सेंट्रल जेल में बुधवार की सुबह एक कैदी ने दूसरे कैदी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
भोपाल .पुरानी रंजिश के चलते भोपाल सेंट्रल जेल में बुधवार की सुबह एक कैदी ने दूसरे कैदी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कैदी पर उस समय हमला किया, जब वह किराना गोदाम में गेहूं साफ कर रहा था। आरोपी भी वहीं पास में ही चाकू से सब्जी काट रहा था। जिस कैदी पर हमला किया गया उसने हमलावर के मौसेरे भाई की हत्या की थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। दोनों ही कैदी हत्या के दो अलग अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
क्या है मामला…
– गांधी नगर पुलिस के मुताबिक बाड़ी बरेली निवासी सुप्यार सिंह बुधवार सुबह गेहूं गोदाम में अन्य बंदियों के साथ सब्जी काट रहा था।

– वहीं पास में बाड़ी बरेली निवासी मोदक सिंह भी गेहूं साफ कर रहा था। गोदाम में करीब 50 बंदी काम कर रहे थे।

– उन पर नजर रखने के लिए वहां एक प्रहरी तैनात था। करीब 10 बजे सुप्यार सिंह ने मोदक पर चाकू से हमला कर दिया।

– बंदी और जेल प्रहरी मोदक को बचाने पहुंचे। सुप्यार ने प्रहरी को धमकी दी कि रास्ते में आए तो तुमको भी मार दूंगा।

– चार-पांच बंदियों ने सुप्यार को काबू में कर उसके हाथ से चाकू छीना। मोदक के चेहरे पर पांच घाव हैं। गंभीर हालत में उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन हत्याएं और एक हत्या के प्रयास का भी आरोपी है मोदक

– मोदक पूर्व में तीन हत्या और एक लड़के पर जानलेवा हमला किया। लगभग तीन साल भोपाल जेल में रहने के बाद वह 2012 में जमानत पर रिहा हुआ था।

– जमानत पर रहते हुए ही उसने सुप्यार के मौसेरे भाई की हत्या की थी।

– जेल सुप्रीडेंट का कहना है कि दोनों कैदियों ने नहीं बताया था कि वे एक दूसरे को जानते हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश हैं। यदि इसकी जानकारी होती तो दोनों को अलग-अलग रखा जाता।
मोदक ने कहा था- तुम्हारे भाई को भी निपटा दूंगा
– बंदियों ने जेल प्रबंधन को बताया कि सुप्यार सिंह सुबह चाकू लेकर मोदक के पीछे यह कहते हुए भागा था कि आज तुझे खत्म ही कर दूंगा। जब तक अन्य बंदी उसे पकड़ते सुप्यार ने चाकू से हमला कर दिया था।

– जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे के मुताबिक सुप्यार सिंह का कहना है कि मोदक ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके भाई को निपटा देगा। इस बात से गुस्सा आने पर उस पर हमला कर दिया। जब भी उससे बात होती थी तो मोदक यही धमकी देता था।

– मोदक ने सुप्यार सिंह के मौसेरे भाई की हत्या की थी। रायसेन कोर्ट ने उसे 2 दिसंबर 2017 को ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मोदक के साथ उसका बेटा भी हत्या के मामले में सजा काट रहा है। जबकि सुप्यार और उसके भाई को सात साल पहले हत्या के मामले बाड़ी बरेली से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सुप्यार का भाई जेल में सिलाई करता है।

12 साल तक किया गूंगा बनने का नाटक, फिर सही में हो गया गूंगा

प्रतीकात्मक फोटो

चीन में हत्या करने वाले एक व्यक्ति ने अपने अतीत को छिपाने के लिए 12 सालों तक मूक होने का दिखावा किया. आखिरकार एक दिन ऐसा आया वह असल में मूक हो गया. पत्नी के चाचा की हत्या कर छोड़ा गांव स्थानीय मीडिया के अनुसार साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग उपनाम वाले व्यक्ति ने अपना गांव छोड़ा था. किराये के विवाद को लेकर उसने अपनी पत्नी के चाचा की हत्या कर दी थी. उस वक्त झेंग की उम्र 33 साल थी. बता दें कि वह अपने मूल घर के उत्तर में लगभग 450 मील दूरी पर रह रहा था.

पुलिस के सामने स्वीकार किया अपराध

गांव से निकलने के बाद झेंग ने खुद को मूक बताना शुरू कर दिया. वहां उसने एक झूठी पहचान बना ली. उसने अपना नाम बदल दिया और नौकरी करने लगा. वहां उसने शादी कर ली और पिता भी बन गया.बाद में असल में उसकी आवाज चली गई. बता दें कि उसने पुलिस के समक्ष लिखित में अपना अपराध स्वीकार किया.

तो क्या 31 दिसंबर को राजनीति में एंट्री करेंगे सुपरस्टार रजनीकांत?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (फाइल फोटो)

थलैवा यानी बॉस, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत कल से अपने प्रशंसकों से मिलने वाले हैं और पिछली बार की तरह इस बार भी यही कयास लगने लगे हैं कि वह राजनीति में एंट्री मारने वाले हैं. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का अपने प्रशंसकों से मिलने का 6 दिवसीय कार्यक्रम 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान थलैवा के नाम से मशहूर रजनीकांत तमिलनाडु के चेन्नई में राघवेंद्र कल्याणा मंडपम में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे. पिछली बार इस सुपरस्टार ने मई में अपने प्रशंसकों से मुलाकात की थी और उस समय ही यह खबर उड़ी थी कि वह राजनीति में आने वाले हैं.

फिल्म फ्लॉप होने के डर से कभी शूट नहीं हुआ रजनीकांत की मौत का सीन

हालांकि इस बार उनके करीबियों ने अपने अंदाज में इस बात को फिर से हवा देना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि 31 दिसंबर को रजनी सर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार उनका 31 दिसंबर को अपने प्रशंसकों से मिलने का आखिरी दिन होगा.

इससे पहले इस साल मई में उन्होंने यह कहकर कयास को जिंदा रखा था कि “अगर भगवान की इच्छा होगी तो भविष्य में मैं राजनीति में प्रवेश कर सकता हूं.” हालांकि राजनीति में उनकी एंट्री को लेकर अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है.

 पैडमैन के कारण खिसकी 2.0 की रिलीज डेट, अब इस डेट को पर्दे पर

केंद्र और 19 राज्यों में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही इस सुपरस्टार को पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दे चुकी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि वह किसका दामना थामते हैं या फिर वह अपनी स्वतंत्र पार्टी का गठन करेंगे.

अब जब तमिल की राजनीति में लोकप्रिय जयललिता युग का अंत हो चुका है वहीं डीएमके के बुजुर्ग नेता एमके करुणानिधि काफी बुढ़े हो चुके हैं, ऐसे में तमिल राजनीति में नए नेतृत्व की तलाश है. समय के आधार पर देखा जाए तो दक्षिण सिनेमा की 2 दिग्गज हस्तियों सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत पर सभी की नजर है.

फिलहाल दोनों दिग्गज अपने स्तर पर प्रशंसकों के सहारे राजनीति की दहलीज तक पहुंचते दिख रहे हैं, अब देखना होगा कि दोनों की एंट्री कब और किस तरह की होती है.

दिल्ली में क्र‍िसमस के दिन 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, 2 अरेस्ट

0

क्रिसमस के दिन जब पूरा देश जश्न मना रहा था. उसी दिन दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. वारदात की जानकारी पुलिस को खुद पीड़ित लड़की ने 100 नम्बर पर कॉल करके दी. लड़की ने पुलिस को बताया कि वो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रही है. करीब दो महीने पहले वो इसी सिलसिले में मुंबाई गई थी. वहां उसकी मुलाकात दिल्ली के सतीश नाम के लड़के से हो गई. सतीश ने लड़की से कहा कि उसकी दिल्ली में अच्छी जान पहचान है. अगर लड़की दिल्ली चलेगी तो वहां उसकी मुलाकात वो एक डॉयरेक्टर से करा सकता.

लड़की आरोपी सतीश के झांसे में आ गई. लड़की दिल्ली आ गई और यहां पर जामिया नगर में किराए पर रहने लगी. लड़की का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से सतीश लड़की को कहीं ना कहीं घुमा रहा था. क्रिसमस से एक दिन पहले 24 को आरोपी ने पीड़ित लड़की को कॉल करके साउथ दिल्ली के एक बड़े मॉल में बुलाया. वहां पर सतीश के साथ जग्गी नाम का उसका दोस्त भी था.

मॉल में सभी लोगों ने पार्टी की और उसके बाद सतीश लड़की को लेकर सरोजनी नगर इलाके में एक फ्लैट में पहुंचा. वहां पर हरेंद्र नाम का उसका एक दोस्त पहले से था. आरोप है कि यहीं पर कुछ नशीला पदार्थ खिला कर लड़की के साथ तीनों ने रेप किया.

25 की रात को जब लड़की को पूरी तरह से होश आया तो उसने तुंरत 100 नम्बर पर फोन कर दिया. मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई और आरोपी सतीश और जग्गी को वहीं से हिरासत में ले लिया. बाद में मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धारा के तहत एफआईआऱ दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हरेंद्र अभी भी फरार है.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सिवनी-ग्राम मरकाहांड़ी NHAI मुख्य मार्ग में बालाघाट से छिंदवाड़ा पार्टी में आये लोग वापसी जाते समय मरकाहांडी पेंच नदी के पास खेत के सामने दुकान से बाटना लेकर रोड क्रास होते वक्त अज्ञात वाहन कुचला थाना चौरई 100 डायल एवं टी आई रघुनाथ खातरकर ASI भगवत तिवारी दिनेश यादव एवं 108 घटना स्थल पहुंची म्रतक की मदद कर चौरई पहुचाया गया ।

विधायक ने बढ़ाया हौसला

सिवनी-जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में मिशन स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में आज बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने बच्चों को खेल जीवन में शतरंज का उपयोग कैसे होता है राजनीतिक रूप में कैसे होता है आपके सार्वजनिक जीवन में कैसा होता है यह समझाया बच्चे काफी खुश हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए 30 दिसंबर को फाइनल पुरस्कार वितरण पर आने की अपनी सहमति दी अध्यक्ष नरेंद्र कौशल जी सचिव श्रवण साहू कोषाध्यक्ष राजीक अकिल उपाध्यक्ष बोरकर जी सह सचिव संजय शर्मा मंदरा डेहरिया संतोष साहू सिद्धार्थ जैन और सभी खिलाड़ी उपस्थित थे

साक्षी बोरकर व आरती ने अपनी चालों से चकित किया बड़े खिलाड़ियों को

जिला शतरंज संघ के तत्वधान में चल रही ओपन शतरंज प्रतियोगिता के पांचवे राउंड में 76 वर्षीय ए. ए. खान को 20 वर्ष के स्वराज कोष्टा ने हराकर बाद उलटफेर कर दिया, वही टॉप टेबल के अन्य मुकाबलो में जनमजय सिंह बैस एवं प्रभाकर वाहाने ने जीत दर्ज की।शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष राजिक अकील ने बताया कि जूनियर वर्ग ने सुधांशु मुड़िया, शौर्य गौर व शिवांशु गुप्ता प्रथम पांच स्थान पर बने हुए है। गत दिवस जिला शतरंज संघ के फाउंडर मेंबर्स कुरैशी ने भी छिंदवाड़ा से आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किआ। शाम 6 बजे से आरंभ हुए मुकाबलो के दौरान टीम नेकी की दीवार के सौजन्य से बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया गया, इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे , मिशन प्राचार्य अजय ढाबले,संजय शर्मा, प्रदुमन चतुर्वेदी, नंदन श्रीवात्री एवं विपिन शर्मा उपस्थित रहे।जूनियर वर्ग में पार्थ साहू एवं सीनियर ग्रुप में मुस्कान श्रीवास साक्षी बोरकर व आरती डहेरिया अपनी चालो से बड़े खिलाड़ियों को चकित कर रही है। मैच के निर्णायक श्रवण साहू सहित संघ के आर पी बोरकर, नरेंद्र कौशल का विशेष सहयोग इस आयोजन में मिल रहा है।

हां भई बिरयानी लवर्स! बिरयानी का कोर्स करवाने वाली इस यूनिवर्सिटी के बारे में सुना है?

नॉनवेज खाने वालों के बीच बिरयानी एक ऐसी डिश है, जिसके लिए उनकी दीवानगी का आलम देखते ही बनता है. बिरयानी उन डिशेज़ में से एक है, जिसके रेस्टोरेंट आजमगढ़ से लेकर अमेरिका तक देखने को मिल जाते हैं. कहते हैं कि दुनिया में कई तरह की बिरयानी होती हैं और हर बिरयानी की अपनी अलग कहानी और अपना अलग इतिहास होता है.

ऐसे में यदि कोई बिरयानी बनाना सीखना चाहे, तो ये सोच कर ही उसके तोते उड़ जायेंगे कि उसे इसकी जानकारी अलग-अलग जगहों पर जा कर जुटानी होगी. ख़ैर इन सब का हल पकिस्तान में निकलता दिखाई दे रहा है, जहां एक बिरयानी यूनिवर्सिटी खोली गई है. सोशल मीडिया में ये बिरयानी यूनिवर्सिटी भी काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर रही है.

ऐसे में यदि कोई बिरयानी बनाना सीखना चाहे, तो ये सोच कर ही उसके तोते उड़ जायेंगे कि उसे इसकी जानकारी अलग-अलग जगहों पर जा कर जुटानी होगी. ख़ैर इन सब का हल पकिस्तान में निकलता दिखाई दे रहा है, जहां एक बिरयानी यूनिवर्सिटी खोली गई है. सोशल मीडिया में ये बिरयानी यूनिवर्सिटी भी काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर रही है.

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक, यहां बिरयानी हिस्ट्री, बिरयानी फ़िलॉसफ़ी, बिरयानी साइंस जैसे कोर्स कराये जाते हैं. अगर आप भी बिरयानी की बारीकियां सिखना चाहते हैं, तो यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

अब ये यूनिवर्सिटी हक़ीक़त में है या कोई मज़ाक, इसका तो पता नहीं, पर वाकई ये आईडिया बड़ा ही मज़ेदार है.

source: Biryaniuniversity.com