Home Blog Page 2878

स्वैग से करेंगे सबका स्वागत ! इंदौर का ये पुलिसवाला Moonwalk करके कन्ट्रोल करता है ट्रैफ़िक

बीच सड़क पर अगर कोई डांस करता दिखे, तो हम उसे या तो पागल समझेंगे या फिर अपनी प्रतिभा के सहारे थोड़े पैसे जुटाने वाला व्यक्ति. लेकिन बीच चौराहे पर ट्रैफ़िक कन्ट्रोल करता एक पुलिसवाला डांस करता दिखे तो?इंदौर के 38 वर्षीय ट्रैफ़िक पुलिस ऑफ़िसर स्वैग से कन्ट्रोल करते हैं ट्रैफ़िक. रंजीत सिंह व्यस्त सड़कों पर ‘Moonwalk’ करते हैं. Popstar Michael Jackson के Moves वो भी इंदौर की सड़कों पर, यक़ीन करना मुश्किल है

रंजीत इस बारे में कहते हैं,

मैं सालों से Michael Jackson का Fan हूं और 12 सालों से उनके Moves कॉपी कर रहा हूं. शुरुआत में लोग अजीब निगाहों से देखते थे पर मेरा तरीका सही चल गया और मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई.

ट्रैफ़िक नियंत्रण आसान काम नहीं. इस बारे में रंजीत ने कहा,

ट्रैफ़िक कन्ट्रोल करना आसान नहीं. गाड़ियों के शोर-शराबे और प्रदुषण के बीच वाहनचालक किसी को Moonwalk करते देख Surprised हो जाते हैं.

रंजीत सोशल मीडिया पर भी काफ़ी पॉपुलर हैं और Facebook पर उनके 50 हज़ार से ज़्यादा Followers हैं.

रंजीत ने ये भी बताया कि जहां उनकी ड्यूटी लगती हैं, वहां ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों की संख्या में कमी आई है.

रंजीत के सहकर्मियों को भी शुरुआत में उनका ये Highly Creative तरीका अजीब लगा लेकिन अब रंजीत अपने सहकर्मियों को भी डांस के गुर सिखा रहे हैं.

दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा, कालेज का ये रास्ता

सिवनी–दुर्घटना को निमंत्रण देता ये रोड जो हाई टेंसन लाइन के दो पोल के बीच से एक कॉलेज और स्कूल आने जाने के लिए रास्ता संचालको द्वारा बनाया गया है । मामला नगर से मात्र 2 किमी दूर पर सचालित एफ जे कालेज का है,जहाँ प्रबंधन ने हाई टेंसन लाइन के नीचे से कॉलेज ,स्कूल जाने का रास्ता बना लिया है,इस मार्ग से होकर रोज युवक ,युवती कालेज जा रहे है,जबकि रास्ते के ठीक ऊपर से हाई टेंशन लाइन के वायर गुजर रहे है,, शायद विधुत वितरण कंपनी किसी बड़ी घटना का इंतेजार कर रही है,ज्ञात हो टावर निर्माण के दौरान ही आस पास के 5 फिट एरिये में किसी भी प्रकार के आवागमन की अनुमति नही दी जाती है,ऐसे में सवाल यह है कि आखिर क्यों जिला प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।

रजिस्ट्रेशन 1 से 30 जनवरी तक

3 फरवरी 2018 सिवनी साईकल-ऑन साईकल रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जनवरी नए वर्ष में प्रारंभ हो रही है 30 जनवरी तक ही साइकिल रैली के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे सभी जागरुक बंधु जल्द से जल्द अपना एवं अपने मित्रों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं रजिस्ट्रेशन फॉर्म की संख्या सीमित है….👍🚲🚲🚲

रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं….

1. 09406755777

2. 07748955307

3. 09425186066

4. 09893216169

5. 09425842861

6. 08839166144

देरी से सही पर राहत भरी खबर- आख़िर जाग गयी नगर पालिका

सिवनी–आज नगर पालिका सिबनी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में अर्ध रात्रि में यात्रियों एवं वाहन चालकों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई यह स्थान है जिला चिकित्सालय रैन बसेरा एवं ऑटो रिक्शा स्टैंड एवं हनुमान मंदिर के पास बस स्टैंड में सरकारी एवं प्राइवेट बस स्टैंड यातायात थाने के सामने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास छिंदवाड़ा चौक कटंगी नाका डूंडा सिवनी बरघाट नाका शुक्रवारी काली चौक विश्वकर्मा मंदिर महावीर मंदिर शिव मंदिर एवं विभिन्न स्थानों में रिक्शा स्टैंड ऑटो रिक्शा स्टैंड एवं थाने में एवं जहां-जहां पुलिस व्यवस्था है रात्रि के समय गश्त के दौरान उनके लिए भी व्यवस्था की गई है नगर पालिका कर्मचारी सोनू एवं कमल जी द्वारा यह कार्य किया जा रहा है यह कार्य जारी रहेगा.

जनता ने खुद बना डाली रोड

सिवनी- करोड़ो के बजट वाली नपा सिवनी किस तरह कार्य कर रही हैं, इसका प्रमाण मिल गया है,जब सी वी रमन वार्ड निवासियों ने नपा की नाकारा कार्य प्रणाली से त्रस्त होकर आपस मे राशि एकत्र कर वार्ड की सी सी रोड बना डाली,,जबकि ऊक्त रोड वैध कालोनी में आती है

अब ई- रिक्शा से सन्तोष चलाएगा परिवार

सिवनी-मुख्यमंत्री योजना के तहत आदिवासी वित्त निगम के द्वारा अकबर वार्ड आदिवासी टोला के वासी संतोष कुमार मसराम को ई रिक्शा मिला वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य अंजू दीदी के जागरूकता से जीविका का साधन मिला.

सिवनी सायोकलन-2018

अमन राजपूत रहे प्रथम ,राहुल बाथम की उपस्तिथी में हुआ पुरस्कार वितरण सिवनी- आगामी 3 फरवरी को मिशन स्कूल मैदान से आरभ होने वाली सिवनी सायकोलन रैली के लिये आयोजक लगातर प्रचार हेतु प्रमोशन कर रहे है,गत 3 रविवार से नगर के वीभन्न मैदानों में हुए प्रमोशन के बाद आज 31 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से चौथे प्रमोशन में बालकों के साथ बालिकाओ ने भी बढ़ चढ़ कर इस आयोजन में हिस्सा लिया।

मिशन स्कूल मैदान में हुए प्रमोशन के दौरान जूनियर वर्ग की स्लो सायकिल रेस में पहला स्थान हर्षित सनोडिया ने प्राप्त किया,वही दूसरे नम्बर पर आराध्य देशमुख रहे,जबकि तीसरा स्थान मयूर ने पाया,

बालिकाओ की स्लो साययक़ील रेस में पहले स्थान पर अम्बिका रही,जबकि फबिहा खान दूसरे व तीसरे नम्बर आर्या कोहरु पर रही।

बालको की फ़ास्ट सायकिल रेस ने इस बार शानदार प्रदर्शन कर अमन राजूपत विजयी रहे।

प्रमोशन के दौरान ओपन वर्ग की स्लो सायकिल रेस भी रखी गई ,जिसमे ऋषिकांत त्रिवेदी विजयी रहे,जबकि सजंय देशमुख दूसरे नम्बर पर आए,वही एक बार फिर बलराम बघेल तीसरा स्थान प्राप्त कर पाए।

आज के प्रमोशन के सभी विजेताओं को प्रवेश बाबू भलोटिया की ओर से पुरस्कार दिए गए,जिनका वितरण एस पी एल प्रति योगिता में शामिल होने आए राष्ट्रयि किरेक्ट खिलाड़ी राहुल बाथम द्वारा किया गया, इस दौरान मिशन स्कूल के प्रसीपल अजय ढबले ,प्रसन्न मालू,अजय बाबा पांडे, असलम खान ,अभय श्रीवास्तव ,जापानी जेन, पीयूष शाह,सजंय मण्डल,अभिराज ठाकुर,राकेस नागेंद्र ,उमेश जैन, कपिल पांडे,मोहित दुबे ,बबलू तारण, प्रशांत तिवारी, सहित सिवनी सायकोलन के सदस्य,टीम नेकी की दीवार, एसपील के सदस्य,विशेष रूप से शामिल हुए।

वही प्रमोशन के दौरान अपनी साइकिल सहित पहुचे 3 वर्षीय शिवांश शर्मा को विशेष पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर स्वपाहार उमेश जैन के सौजन्य से हुआ वही सारे आयोजन की फोटो ग्राफी कुमार स्टोडियो के हरीश प्रजापति थे।

21 वाहन सहित पांच चोर गिरफ्तार

जबलपुर- नगर के वीभन्न स्थानों से वाहन चोरी करने वाले 5 युवकों को आज जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर,उनके पास से चोरी किये गए 21 दोपहिया वाहन भी जप्त किये है।