सिवनी-इंदौर बस हादसे में डीपीएस स्कूल के MTO चेतन कुमावत गिरफ्तार। स्पीड गवर्नर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमादर्ज। कंपनी का कर्मचारी मेश्राम भी गिरफ्तार
BJP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाई : देखें वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद में नगर परिषद के बीजेपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश शर्मा (BJP CANDIDATE FOR PRESIDENT POST DINESH SHARMA) को नाराज मतदाता ने जूतों की माला (GARLAND OF SHOES) पहना दी। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस मतदाना ने प्रत्याशी को जूतों की माला पहनाई, वो कट्टर भाजपाई है लेकिन जलसंकट से जूझ रहा है। पिछली बार भी भाजपा की नगरपालिका थी परंतु उसकी समस्या दूर नहीं हुई। गुस्साए मतदाता ने प्रत्याशी को जूतों की माला पहना दी।
प्रहलाद पटेल ने की समर्थकों से मुलाकात
सिवनी- संसदीय छेत्र सिवनी के पूर्व सांसद एवम वर्तमान में दमोह से सांसद प्रहलाद सिंह पटेल आज 7 जून को
बालाघाट जिले में आयोजित भाजपा एवम लोधी समाज के आयोजनों में भाग लेने के बाद जबलपुर जाने से पूर्व रात 8 बजे वरिस्ठ भाजपा नेता नरेद्र टांक के निवास स्थान पहुचे, जहाँ उनके स्वगात के लिए वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजदू रहे।। 
प्रहलाद पटेल ने इस व्यकिगत सौजन्य भेट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से लगभग 1 घण्टे विभन्न स्थानीय व प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की,
इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल ,पूर्व विधायक डॉक्टर ढालसिह बिसेन, कीरत बघेल, राजेंद्र बघेल,भाजपा जिला महामंत्री प्रेम तिवारी,मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा,पप्पू पांडे,रमेश तिवारी, परसराम सनोडिया,मुनिया टांक, शिव सनोडिया, सुरेश भांगरे,कमल अग्रवाल,दीपू मिश्रा,सुनील डहेरिया,दीपू साहू,मनोज मर्दन त्रिवेदी, रज्जू चुतर्वेदी, प्रकाश शर्मा,दीपक ठाकुर,कमलेश बागड़,आनन्द शर्मा,माधव बघेल,दिलीप अग्रवाल,गोलू पण्डित,पीयूष भार्गव,विपिन शर्मा,भोजराज मदने ,सहित बड़ी सख्या में भाजपा के वरिष्ठ व युवा नेता उप्सित रहे,।
देर रात 9 बजे प्रहलाद सिंह पटेल सिवनी से जबलपुर के लिये प्रस्थान कर गये।।

शिवराज के छिंदवाड़ा आगमन की तैयारी हुईं तेज
छिन्दवाड़ा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 जनवरी को छिंदवाड़ा के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं ,कलेक्टर जेके जैन, एसपी गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिंह, एसडीएम राजेश शाही और आयुक्त इच्छित गढ़पाले सहित अन्य विभाग प्रमुखों ने शहर का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने दशहरा मैदान, एसएएफ ग्राउंड, पीजी कॉलेज मैदानों का निरीक्षण किया। इनमें से किसी भी एक स्थान पर मुख्यमंत्री की सभा हो सकती है। यहां पर अधिकारियों ने प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार संबंधित विभाग प्रमुखों को योजनाओं की जानकारी एकत्र करने के लिए कहा है।
आरोपी की जेल में हार्ट अटैक से मौत
अमरवाडा -उप जेल अमरवाडा में गोवंश अधिनियम की धारा अंतर्गत आरोपी सद्दू पिता कुंजी धुर्वे निवासरत पिपरिया कोहका जिला सिवनी क निवासी जो हर्रई थाना अंतर्गत गिरफ्तार होकर अमरवाडा उप जेल में 6/1/2018 को दाखिल हुआ आज सुबह सीने में दर्द होने के कारण जेल स्टाफ द्वारा सिविल हॉस्पिटल अमरवाडा में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान लगभग 12:30 बजे सीने में दर्द होने के कारण उसे हार्ट अटैक आने से उसकीमृत्यु हो गई अमरवाडा जेल स्टॉप मृतक के परिजनों की अभी रास्ता देख रहा है ,परिजन पहुंचने के पश्चात मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजन को शव को सौप दिया गया।
Breaking : बंद खदान से कोयला निकालते दबने से 4 की मौत ,एक गंभीर
बैतूल – पाथाखेड़ा सारनी – नगर के वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा एरिया के बंद कोयला खदान सतपुड़ा टू माइंस में कोयला निकाले गए पांच लोगों में से चार की दबने से मौत होने कि घटना सामने आई है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा की सतपुड़ा-दो कोयला खदान काफी वर्षों से बंद हो चुकी है। उसके बाद भी आस-पास के लोग बंद कोयला खदान से कोयला निकालने का काम करते हैं । इस दौरान रविवार को बंद खदान से कोयला निकालने के दौरान चार महिलाओं की दबने से मौत हो गई है। एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है । जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही जिसका इलाज वेकोलि पाथाखेड़ा के क्षेत्रीय अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई कोयला खदाने बंद पड़ी है और सभी बंधनों से कोई निकालने का काम निरंतर जारी है जिस पर वेकोलि पाथाखेड़ा प्रबंधन अंकुश लगाने पर नाकाम साबित हो रहा है इसके चलते ऐसी अप्रिय घटना घटित हुई है।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को यह घटना घटित हुई है ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ,नगर पालिका अमला , वेकोलि अमला घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य प्रारंभ किया । जिस पर एक महिला को सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली परंतु अन्य 4 कि मौत हो चुकी थी। जिसमे नानी पवार 31 वर्ष , पायल 10 वर्ष , मीना भोरसे 32 वर्ष एवं सीलू 31 वर्ष की मृत्यु हो गई है एवं संध्या डेहरिया घायल है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्कूलो का समय हुआ परिवर्तित
सिवनी- जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र ने आज ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी निजी व शासकीय स्कूलों का समय परिवर्तन करने का निर्देश दिये हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल दिनांक 9 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 8.50बजे से आरभ होंगे।
वन्य प्राणी की खाल सहित दो गिरफ्तार
दिनांक 06/01/18 की रात्रि में दो व्यक्ति एक मोटर सायकिल से सिवनी तरफ से छिन्दवाडा की तरफ वन्य जीव शेर की खाल जैसी लेकर जाने की मुखबिरी सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खाण्डेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी श्री एस.एन.पाठक के निर्देशन पर थाना प्रभारी लखनवाडा उप निरी. देवकरण ङेहरिया व्दारा थाना लखनवाडा के स्टाफ सउनि.राजेश शर्मा, आर. जयसिंह बघेल, राजेश माथरे, दशरू बघेल, राकेश त्रिवेदी, विशाल सातपूते, नीरज कपाले की टीम बनाकर घेराबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार मोटर सायकिल नंबर एम.पी.22एम.जी.9236 को रोककर संदेहियो की तलाशी लेने पर कब्जे में एक वन्य जीव की खाल चमडा शेर की प्रजाति की रखे पाये जाने पर मौके पर जप्त की जाकर कार्यवाही की गई तथा आरोपी (1) शोभा गिर पिता डाल गिर निवासी आमाझिरिया थाना डूंडासिवनी (2) चैतराम पिता रतनु गिर निवासी कोहका थाना डूंडा सिवनी को मय मोटर सायकिल के गिरफ्तार किया जाकर आरोपियो के विरूध्द थाना लखनवाडा में अपराध क्र.08/18 धारा 9,39,44,48ए,49,51वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । ..
