Home Blog Page 2855

म.प्र को मिली हज के लिए 4432 सीट

भोपाल -सोमवार, 15 जनवरी 2018 । मध्यप्रदेश को हज- 2018 के लिए कोटा दिया गया है। इसके तहत हज आवेदकों को हज सीटों के वितरण के लिए कुरआ कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री राज्य श्रीमती ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य में 16 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे हज हाउस, सिंगारचोली में आयोजित किया जायेगा।

केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से निर्धारित मापदण्डों के आधार पर 4432 हज सीटों में से आरक्षित श्रेणी -ए (70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग वाले हज आवेदक) की 559 सीटें एवं बिना मेहरम के (45 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग श्रेणी की 4 के ग्रुप की महिला हज आवेदक) की 4 सीटें बिना कुरआ के आवंटित करने के बाद शेष 3 हजार 869 हज सीटों के लिए सामान्य श्रेणी के 19 हजार 373 आवेदकों का कम्प्यूटीकृत कुरआ के माध्यम से चयन किया जाएगा। शेष अचयनित हज आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची कुरआ से बनाई जायेगी जिन्हें हज – 2018 में केन्सिलेशन के विरुद्ध प्राप्त होने वाली सीटें आवंटित की जाएगी।

67 आरछक व 5 सहायक उपनिरीक्षक के हुए तबादले

सिवनी- पुलिस अधिकछ तरुण नायक द्वारा आज जिले के वीभन्न थानों में 3 वर्षो से अधिक वर्षो से पदस्थ 67 आरक्षक व 5 उपनिरीक्षक के तबादले कर दिए है।

439 प्रकरण क्यों है लंबित- गोपालचन्द्र

सिवनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में CEO-ZP श्री स्वरोचिष सोमवंशी, ADM श्री व्ही.पी. द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी श्री हर्ष सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई श्री कमलेश्वर चौबे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर श्री आई.जी. खलको साथ-साथ सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। सी.एम हेल्पलाईन के बिना अटेन्ड किये उच्च लेबल मे प्रेषित प्रकरणों की समीक्षा कर ऐसे 493 लंबित प्रकरणों की संख्या पर नाराजगी व्यक्त की तथा ऊर्जा विभाग, किसान कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा, पंचायती राज एवं राजस्व, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय अधिकरियों को संबंधित लापरवाह अधिकारी/कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने जिला अधिकारियो को चेताते हूए कहा कि कोई भी प्रकरण बिना अटेन्ड के दूसरे लेवल मे न जावे। प्रकरण में समुचित कार्यवाही कर फालोअप अनिवार्यत: दर्ज करे। ऐसे लम्बित प्रकरण जिनमें नियमानुसार कार्यवाही करना संभव नही उन्हें फोर्स क्लोज करवाये।

रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी जाएगी शहीद को श्रद्धांजली

सिवनी- देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण देने वाली जिले की वीर बाला बिंदु कुमरे के बलिदान दिवस पर अनेक आयोजन होंगे,,

मिली जानकारी के अनुसारशहीद वीर बाला बिंदु कुमरे की पुण्यतिथि 16,01,2018के अवसर पर श्रद्धांजलि हेतु कार्यक्रम विभिन्न कार्यक्रम जिले की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रखे गए है जिसमे दिनांक 16,17 को देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर ग्राम जावरकाठी में आयोजित होगा

16जनवरी को एक सद्भावना सायकल रैली कान्हीवाड़ा चौक बरघाट से शहीद स्मारक जावरकाठी तक जावेगी

दिनांक18जनवरी को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक समस्त आदिवासी संघठनो द्वारा एकता और सद्भावना रैली निकाली जावेगी इसके अलावा ग्राम जावरकाठी में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा दिनांक 18 जनवरी को सुबह11बजे से 5 बजे तक रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरघाट में होगा

शहीद बिंदु कुमरे के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री j n कंसोटिया प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास भोपाल,कार्यक्रम कीअध्यक्षता डॉ प्रकाश बरतुनिया पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि बिग्रेडियर सुनील वी गवपाण्डे सेवा निवृत्त भारतीय सेना नागपुर, एस एस कुमरे उप सचिव पी एच ई विभाग मध्यप्रदेश भोपाल डॉ एस एस तोमर प्रमुख वैज्ञानिक lcar आर आर मराठे पुलिस महा निरिक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री रविशंकर डहेरिया पुलिस भारतीय रेल जबलपुर, केप्टन राज द्विवेदी सेवा निवृत्त भरतीय सेना सिरकत करेंगे

25 दोपहिया ,2 चौपहिया वाहन सहित 4 गिरफ्तार

सिवनी- जिले के धनोरा थाने को बड़ी कामयाबी मिली है, 4 वाहन चोरों से पुलिस ने 25 दोपहिया वाहन, एवं 2 चौपहिया वाहन सहित पानी की मोटरे, व बैटरीज जब्त किये गए है,

जिला सिवनी थाना धनौरा पुलिस द्वारा 34 व्यक्तियो को किया आनंदित चोरो से कुल 25 दो पहिया वाहन, 2 चार पहिया वाहन, 3 बैटरी, 4 पानी की मोटर बरामद ।

सिवनी जिले में त्यौहारों के समय हो रही चोरी की वारदातों को रोकने एवं चोरी हुये माल की बरामदगी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा सिवनी पुलिस को निर्देषित किया गया था। जिसके तारतम्य में पुलिस द्वारा अपने मुखबिर लगये गये थे। परिणाम स्वरूप दिनांक 14/01/2018 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घटेरी थाना नैनपुर का रहने वाला कन्हैया मरकाम ग्राम पाटन माल में रह रहा है जो चोरी की मोटर साइकल बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 49एमएफ/6691 से पाटन माल से घंसौर के लिये निकला है। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खांडेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती भावना मरावी के निर्देषन में थाना प्रभारी धनौरा उनि सौरभ पटेल ने अपनी टीम प्र0आर0 शफीउल्ला खान रामकिषोर विष्वकर्मा, अरसद खान, आरक्षक चंद्रकुमार चैधरी , गणेष हनवत , प्रतीक बघेल, संतोष मर्सकोले, पुरूषोत्तम ठाकरे, के साथ घ्ेाराबंदी कर कन्हैया पिता शेाभेलाल मरकाम उम्र 22 साल निवासी ग्राम घटेरी थाना नैनपुर हाल ग्राम पाटनमाल थाना धनौरा को पकडा धारा 41(1) जा.फौ./379 भादवि के तहत कन्हैया के पास से चोरी की मोटर साईकिल पल्सर क्रमांक एमपी 49 एमएफ/6691 को जप्त कर कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा तीन अलग-अलग टीमो का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खांडेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती भावना मरावी के निर्देषन में तीनो टीमों द्वारा जानकारी आपस में साझा करते हुये तीन अन्य चोरो पप्पू उर्फ असाढूलाल पिता रिक्खीलाल इनवाती उम्र 22 साल निवासी पाटन रैयत, विनोद पिता धनसिंह धुर्वे उम्र 30 साल निवासी ग्राम टाली थाना केवलारी और कमलेष पिता विक्रमसिंह मरावी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पाटन रेययत को पकडकर उनसे बारिकी से पूछताछ की गई। कन्हैया मरकाम के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों से कुल 8 मोटर सायकल कीमत करीब 3.28 लाख दो चार पहिया वाहनकीमत करीब 1.8 लाख, 4 पानी मोटर पम्प कीमत करीब 55000/ रूपये ओर 3 बैटरी कीमत करीब 36000/ रूपये बरामद कर जप्त किये गये। पप्पू उर्फ असाढूलाल इनवाती के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों से कुल 5 मोटर सायकल कीमत करीब 1.5 लाख बरामद कर जप्त की गई। विनोद धुर्वे के बताये अनुसार कुल 6 मोटर सायकल कीमत करीब 1.5 लाख बरामद कर जप्त की गई और कमलेष के बताये अनुसार 6 मोटर सायकल कीमत करीब 1.9 लाख बरामद कर जप्त की गई। चारो आरोपियों से कुल 25 दो पहिया वाहन 2 चार पहिया वाहन 4 पानी की मोटर पम्प और 3 बडी बैटरी कुल कीमत 8.99 लाख बरामद कर जप्त किये गये चारों आरोपियों को धारा 41(1) जा.फौ./379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जप्त वाहनों, मोटर और बैटरी के स्वामीयां ने अपना अपना चोरी गया सामान देखकर खुषी जाहिर की। उनके द्वारा आवेदन न्यायालय में लगाने पर न्यायालय के आदेषानुसार उनका सामान उन्है शीघ्र ही मिल जावेगा।

श्रद्धा की लगी डुबकी

महाआरती,चुनरी भेंट कर हुईं माँ वेंगगंगा की पूजा

सिवनी- नगर से छिंदवाड़ा रोड पर लखनवाडा वेंगगंगा घाट में कल 14 जनवरी की सुबह 4 बजे से ही हजारो महिलाओं व पुरुषों ने मा वेनगंगा का स्न्नान कर आस्था की डुबकी लगाई

वही हर वर्ष की तरह से इस बार भी संक्रति पर्व पर माँ वेनगंगा सेवा अभियान लखनवाडा द्वारा शाम 5 बजे वेनगंगा माँ को 1 हजार फीट की चुनरी भेंट की गई,इसके बाद पण्डित सोनू तिवारी के मार्गदर्शन में माँ वेंगगंगा की महाआरती 5 प्रकांड पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ संम्पन करवाई,वही शिव सेना द्वारा देवी जागरण भी मेलेके आकर्षण का केंद्र रहा,

इस अवसर पर विधायक मूनमुन रॉय, नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला,सुजीत जेन घनशयाम सनोडिया, सन्तोष ,शशिसिह बघेल,नरेंद्र ठाकुर,आशु अग्रवाल,आशीष बघेल,शहित हजारों नागरिको ने धर्म लाभ कमाया।

बाघ की हत्या,बाघ के पंजे ,दांत व नाखून, मूछ के बाल जप्त : 5 आरोपी गिरफ्तार

बाघ के पंजे ,दांत व नाखून, मूछ के बाल जप्त

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत वन विकास निगम के बरघाट प्रोजेक्ट वन परिक्षेत्र केवलारी अंतर्गत बीट दामीझोला के कक्ष क्रमांक 493 में गत 13 जनवरी 2018 की दोपहर 1 मादा बाघ का शव जंगल में पडा मिला था। इस मामले में वन विभाग ने 5 आरोपियो को आज गिरफ्तार किया है।

पचो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के सभागीय प्रबंधक जे.एस.भार्गव ने जानकारी दी कि गत 4 जनवरी 2018 को मादा बाघ द्वारा एक गाय का शिकार किया गया था। मृत गाय पर आरोपियों ने जहर डाल दिया था जिसे दुबारा शिकार को खाने आये बाघ ने खा लिया और उसकी मृत्यु हो गई जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने बाघ के पंजे, दांत, नाखून, मूूछ के बाल , निकाल ले गये थे। आरोपियों के कब्जे से बाघ के पंजे ,दांत व नाखून, मूछ के बाल जप्त किये गये है।

बाघ के शिकार के 5 आरोपी क्रमशः राधेश्याम पिता लालचंद साहू , राजेन्द्र विश्वकर्मा ,सुखराम मंडलवार, धनश्याम साहू, धर्मेन्द्र सभी ग्राम सोनखार विकासखंड केवलारी निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

सिवनी सायकोलन 2018 लकी ड्रा से मिलेंगे प्रतिभागियों को अनेक इनाम

अभी हुए 2 हजार रजिस्ट्रेशन

सिवनी- सिवनी टूरजिम कांउसिल के तत्वावधान में आगामी 3 फरवरी 2018 को बड़े मिशन स्कूल मेदान में आयोजित होने वाली सिवनी सायकोलन रैली की तैयारी आरभ हो चुकी है, इससे पूर्व नगर के सभी राजनिंतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ,प्रशासनिक अधिकारियों, आम नागरीको, युवाओ सहित बालिकाओ का रैली के लिये रजिस्ट्रेशन कार्य हो चुका है

मिली जानकरी के अनुसार अभी कुल 2400 साइकल धारियों ने रेली के लिये रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तीसरे वर्ष के आयोजन में इस वर्ष रैली में भाग लेंने प्रतिभागियों को अनेकों इनाम दिए जाएंगे,

लकी ड्रा के माध्यम से बीस सायकल दी जाएगी,वही सुरक्षा के लिये जरूरी 20 हेलमेट भी नागरिको को समिति की ओर से प्रदान की जाएगी,वही बारबेरियन जिम के द्वारा 3 विजेताओं को जिम के लिये फ्री कूपन मिलेंगे,वही सबसे कम उम्र के सायकल चालक व सबसे यूनिक सायकल से रैली में भाग लेने प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

वही देव शॉपिग प्लाजा की ओर से फ्री गिफ्ट शॉपिग वाउचर, सारी बयाज गर्ल्स की ओर से 1500 रुपये कीमत के 2 गिफ्ट वाउचर , चंदेल आपिटिकल्स की ओर से 10 सपोटर्स गागल, बॉम्बे डाईंग की 2 बेड शीट कीमत 1000,जैसे इनाम दिया जाएगा।

आज रैली को प्रमोट करने हेतु मिशन स्कूल में अय्योजित कार्यकम में स्लोसायकिल रेस में बालिका वर्ग में प्रंजुल विषर्कमा पहला,व प्रियंका उईके दूसरा रही,जबकि फ़ास्ट सायकिल रेस में प्रांजुल पहली रही,जूनियर वर्ग में आराध्य देशमुख प्रथम ,अंकित द्वितीय, सीनियर वर्ग में दिव्यशु विजेता रहे।

जबकि जूनियर बालक वर्ग में यश पटेल पहला,अभिषेक सनोडिया दिव्तीय,नम्बर पर रहे। जबकि सीनियर स्लो सायकिल रेस में हर्षित सनोडिया पहला,जबकि अंकित दूसरा रहे, सिवनी सायकोलन का अगला प्रमोशन रविवार 21 जनवरी को बड़े मिशन स्कूल मेदान में सुबह 8 बजे होंगे।