भोपाल-सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, अब सभी अध्यापक संवर्ग खत्म किए जाएंगे, अध्यापकों का शिक्षा विभाग में होगा संविलियन

भोपाल-सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, अब सभी अध्यापक संवर्ग खत्म किए जाएंगे, अध्यापकों का शिक्षा विभाग में होगा संविलियन

सिवनी-प्रदेश की 40 हज़ार बसों में लगेंगे जीपीएस सीसीटीवी। चार्टर्ड वॉल्वो सहित सभी स्कूल बसों में कैमरे लगाने होगा नियम में संशोधन। स्पीड तय करने के लिए भी बदलेंगे नियम। राज्य सरकार मध्यप्रदेश मोटरयान नियम में करेगी संसोधन।
इसके साथ ही सभी स्कूली बसो में सी सी टी वी कैमरे जरुरी कर दिए गए है,बिना कैमरे के बसो को परमिट नही दिए जाएंगे।
इंदौर। इंदौर की सड़कों पर रविवार को 25 हजार युवा साइकिल चलाते नजर आए। मौका था इंदौर साइक्लोथान का। इनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी साइकिल की सवारी की। आयोजन शहर के तीन हिस्सों में किया गया। अन्नपूर्णा, विजय नगर और बाणगंगा क्षेत्र। सहूलियत के हिसाब से प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र से साइकिल लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत सूफियाना अंदाज में हुई। सूफी गायक हंस राज हंस ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।
– युवाओं के साथ साइकिल की सवारी करने निकले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान और कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। यदि एेसे आयोजन शहर में होते रहे तो शहरवासी फिट भी रहेंगे और उनमें जागरूकता भी बढ़ेगी। पाकिस्तान द्वारा सीज फायर के सवाल पर प्रधान ने दो टूक दवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान बाज नहीं आया तो कहीं फिर से सर्जिकल स्ट्राइक ना हो जाए।
एेसा रहा आयोजन
– सुबह 6.30 बजे सयाजी चौराहे से रेस का फ्लैग ऑफ हुआ, इसमें चार कैटेगरीज़ थीं। प्रोएलीट मेन 94 किलोमीटर, प्रोएलीट विमन 60 किलोमीटर, एमेच्योर मेन 43 किलोमीटर और एमेच्योर विमन 26 किलोमीटर। इस रेस में एशिया के बेहतरीन साइक्लिस्ट्स जो देश को ओलिम्पिक में रिप्रेज़ेंट कर चुके हैं उन्होंने ने भी हिस्सा लिया। इसी के साथ तीन जगह से ग्रीन राइड भी हुई। 13 किलोमीटर की यह राइड सुबह 8.30 बजे तीन जगहों, सयाजी चौराहा, दशहरा मैदान और बाणगंगा कुंड से शुरू हुई।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भले ही एक जीत को तरस रही है, लेकिन देश ब्लाइंड क्रिकेटरों ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है.

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम भले ही एक जीत को तरस रही है, लेकिन देश ब्लाइंड क्रिकेटरों ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर विश्वकप का खिताब कब्जाया है. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीता है. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट गंवाकर 307 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में ही दो विकेट से जीत दर्ज कर ली.
सुनील रमेश ने पाक बॉलरों को धोया
इसके बाद भारतीय टीम ने रमेश की 67 गेंद में 93 रन और कप्तान अजय रेड्डी की 60 गेंद में 62 रन की बेहतरीन पारी के बूते यह लक्ष्य एक ओवर रहते ही हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर 2014 में खिताब जीता था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश और वेंकटेश ने शानदार शुरुआत करायी. इन दोनों ने 10 रन प्रति ओवर की गति से स्कोर बनाना जारी रखा. वेंकटेश ने 32 गेंद में 35 रन बनाये जबकि प्रकाश ने 42 गेंद में 44 रन की पारी खेली.
पाकिस्तान ने हालांकि अंत में लगातार तीन विकेट झटककर दबाव बना लिया था और भारत को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन एक वाइड गेंद के बाउंड्री पर पहुंचने से पलड़ा भारतीय टीम की ओर झुक गया. भारत ने 13 जनवरी को ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को पस्त किया था. गत चैम्पियन ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी थी.
भारतीय टीम के लिये बधाईयों का तांता शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपलब्धि के लिये भारतीय टीम को बधाई दी.
पीएम मोदी ने दी बधाई
मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘हमारी क्रिकेट टीम को 2018 नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये बधाई. उन्होंने देश को गौरवान्वित किया तथा अपने खेल और शानदार रवैये से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया. सही मायने में चैम्पियन. ’’
अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, ‘‘टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप खिताब जीतने के लिये बधाई. ’’
पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई. ’’
पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था. वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को 156 रनों मात देकर फाइनल में पहुंचा था. इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता
1. 1998: साउथ अफ्रीका (फाइनल में पाक को हराया)
2. 2002: पाकिस्तान (फाइनल में द. अफ्रीका को हराया)
3. 2006: पाकिस्तान (फाइनल में भारत को हराया)
4. 2014: भारत (फाइनल में पाक को हराया)
5. 2018: भारत (फाइनल में पाक को हराया)
कैब ने नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये भारतीय टीम को बधाई दी
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने शारजाह में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिये भारतीय नेत्रहीन टीम को बधाई दी। कैब के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा, ‘लगातार कोई भी विश्व खिताब हासिल करना कभी भी आसान नहीं है। ’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई इस तरह के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिये कदम उठाने पर विचार करेगा। ’
भिंड जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से शव बदलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भिंड। अस्पतालों में बच्चे बदलने की घटनाएं तो आपने सुनी होंगी, लेकिन भिंड जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से शव बदलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 19 साल के मृतक के बदले 36 साल के युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजन शव को नदी में प्रवाहित करने भी जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मिली परिवार की कुछ महिलाओं ने शव को दिखाने के लिए कहा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन पीएम हाउस पहुंचे और 19 साल के युवक का शव लेकर गए। गनीमत रही कि इस बीच 36 साल के युवक का शव पीएम हाउस में ही था। वहीं सिविल सर्जन ने मामले की जांच की बात कही है।
अटेर रोड बंबा किनारा निवासी विशंभर (36) पुत्र फूलचंद्र कुशवाह ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विशंभर के शव को पीएम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया गया। मंगलवार को ही शाम करीब 7 बजे देहात थाना क्षेत्र के नालीपुरा गांव निवासी पवन (19) पुत्र सोकीराम कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन का शव भी पीएम के लिए डेड हाउस में रखा गया था। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने शवों का पीएम किया। पीएम के बाद कर्मचारियों ने शव को कफन में बांध दिया और टैग लगा दिए।
टैग लगाने के दौरान ही कर्मचारियों से गलती हुई। पवन के शव पर विशंभर का और विशंभर के शव पर पवन का टैग लगा दिया। पीएम हाउस से पवन नाम का टैग लगा शव परिजन को दे दिया गया। परिजन शव को लेकर नदी में प्रवाहित करने के लिए रवाना हो गए। पवन के रिश्तेदार सुरेंद्र कुशवाह का कहना है वे लोग शव लेकर अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहंुचे थे कि सामने से रिश्तेदार महिलाएं आ गईं।
महिलाओं ने कहा पवन का चेहरा तो दिखा दो। चेहरा दिखाने के लिए कफन खोला तो शव पवन के बजाए विशंभर का था। इसके बाद परिजन शव को दोबारा लेकर जिला अस्पताल आए। यहां विशंभर के परिजन शव ले जाने की तैयारी में थे, जब उन्हें बताया गया कि शव बदल गया है तो उन्होंने विशंभर का टैग लगे शव के कफन को खोला। उसमें पवन का शव था। इसके बाद परिजन सही शव लेकर रवाना हुए।
बुधवार को हुए थे पांच पीएम
बुधवार को पीएम हाउस में 5 शवों का पीएम हुआ। पवन और विशंभर के अलावा परा के पास मिट्टी का टीला धंसकने से मृत सत्यवीर सिंह, मंगलवार को ऊमरी मेंफांसी लगाकर मृत रूबी पत्नी सोनवीर शाक्य और मंगलवार को रात में नयागांव-सगरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मृत हरि प्रसाद (54) निवासी टियाराम पुरा जिला जालौन उत्तरप्रदेश के शव का पीएम हुआ था।
इनका कहना है
शव बदले हैं तो यह गंभीर बात है। पूरे मामले की जांच कराएंगे। शव बदलने में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अजीत प्रसाद मिश्रा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल भिंड

सिवनी-स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय लखनादौन के किलर्क मनीष उपाध्याय के ऊपर 51लाख 18 हजार 597 रूपये का गबन का आरोप
लखनादौन थाने में क्लर्क मनीष उपाध्याय के विरुद्घ fir
महाविद्यालय प्राचार्य जी.एस तलवरे ने कराई लखनादौन थाने में FIR दर्ज II
पुलिस ने IPC की धारा 665, 667, 668, 420 471,
1980, 13(1)C भृस्टाचार अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज किया है।
सिवनी–जबलपुर से नैनपुर जा रही ब्राडगेज ट्रेन पिंडरई-निधानी के बीच दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैन का इंजन पटरी से उतरा , हादसे में कोई जन हानि नही हुईं, वही स्थल पर रिलीफ ट्रेन रवाना हो गई है।

सिवनी- अरी थाने के धर्मकुआ निवासी लीलाधर उर्फ मोनू की लाश मिली थी,पुलिस की पताशजी के हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी शिवप्रकाश पिता बस्तीराम एवम भगहेश्वर को गिरफ्तार उनके विरुद्ध वीभन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
