Home Blog Page 2847

ट्रक बस की भिंडत एक मौत

सिवनी- धुमा थाने के अंतर्गत आज सुबह शेड नदी पुल के पास ट्रक एवम एस एम टी बस की सीधी भिंडत हो गई।

घटना के बाद ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिर गया,जिससे उसका चालक मृत हो गया। हालकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है,किसी को किसी भी तरह की चोट नही लगी हेम

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कोटा वाले मेरिट में आ जाएं तो जनरल कैटेगरी में होगा एडमिशन

0

सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में व्यवस्था दी है कि कॉलेज में नामांकन में यदि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार प्रतिभा के आधार पर सामान्य श्रेणी की मेरिट में आता है तो उसे सामान्य श्रेणी में सीट मिलेगी। चाहे उसने आरक्षित वर्ग की सीट पर ही दावा क्यों न किया हो। ऐसे हालात में उसकी जगह खाली हुई आरक्षित वर्ग की सीट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ही जाएगी, सामान्य वर्ग के छात्र को नहीं।

जस्टिस अरुण मिश्रा और एम. शांतानागौदर की बेंच ने यह आदेश देते हुए पटना हाईकोर्ट के फैसले पर गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यदि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार, जो सामान्य मेरिट में चयनित हुआ है लेकिन आरक्षित वर्ग में ही सीट की मांग करता है, तो भी उसे सामान्य वर्ग में ही माना जाएगा। और उसकी जगह आरक्षित वर्ग में खाली हुई सीट आरक्षित वर्ग को ही जाएगी। यह सीट सामान्य वर्ग को नहीं मिलेगी। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा का उल्लंघन नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि यह पहले से ही तय है कि आरक्षण की 50 फीसदी सीमा को किसी भी स्थिति में तोड़ा नहीं जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यह कॉलेजों में दाखिलों का मामला है, सेवा का नहीं। मामला सेवा का होता तो स्थिति अलग होती।

कोर्ट ने अपीलकर्ता का यह तर्क खारिज कर दिया कि आरक्षित वर्ग के व्यक्ति का मेरिट में आने से एक सामान्य श्रेणी की एक सीट कम हुई है, इसलिए यह सीट सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ही दी जाए।

मामला बिहार के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का था। छात्र त्रिपुरी शरण ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

’पद्मावत’ पर लगा संस्कारी ठप्पा, CGI के ज़रिये ढका गया दीपिका पादुकोण का तीन इंच दिखता पेट

भारत में आपका स्वागत है. यहां टेक्नोलॉजी को भी संस्कारी होना पड़ता है. जहां हॉलीवुड की फ़िल्मों में VFX और CGI की मदद से डायनासौर और गॉडज़िला जैसी चीज़ें बनाई जाती हैं, वहीं भारत में पूरी साड़ी में लिपटी हीरोइन की नाभि तक को ढकने में CGI का इस्तेमाल होता है. खैर, जब हीरोइन को ‘दीपिका पादुकोण’ और फ़िल्म हो ‘पद्मावत’, तो कुछ भी हो सकता है.

सेंसर बोर्ड ने ‘पद्मावत’ के निर्माताओं को ‘घूमर’ गाने में रानी पद्मिनी का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण के दिखते पेट को भी ढकने का आदेश दिया है.

The Quint की रिपोर्ट के अनुसार CBFC Examining Committe ने फ़िल्म की सेंसर स्क्रीनिंग को देख कर कहा कि जिस शॉट में पेट दिख रहा है उसे हटाना होगा. लेकिन एडिटिंग के लिहाज़ से ये संभव नहीं था, इसलिए निर्देशक ने CGI के ज़रिए पेट को ढकना उचित समझा.

हालांकि कुछ सीन में एडिटिंग संभव नहीं हो सकी, इसलिए उसे पूरी तरह से हटा दिया गया. नया घूमर गाना पहले वाले से दो मिनट छोटा हो गया है.
इतनी बाधाओं को पार करने के बाद आखिर में 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की पद्मावत पर्दे तक पहुंच ही जाएगी.

बीपील के मुकाबले आंरभ, नाक आउट मुकाबलों में विल्स एलेवन की जीत

सिवनी- नगर के पी जी कालेज मेदान में आज से आरभ हुईं बीपील

किरेक्ट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए

आज का पहला मैच विल्स क्रिकेट क्लब ओर सिंडिकेट के बीच खेला गया ।

सिंडिकेट ने टॉस जीत कर पहले बॉल करने का निर्णय लिया।

निर्धारित 12 ओवर का यह मैच था जिसमे पहले बल्लेबाजी करने आई विल्स ने 192 रानो का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें शानू के शानदार 101 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा जो कि इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंडिकेट क्लब मात्र 79 रन ही बना पाई।

आज के पूल के दुसरा मैच यूनिक व सचिन 11के मध्य खेल गया।

यूनिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ओर 156 रुनो का लक्ष्य रखा ।यह मैच मात्र 10 ओवरों का खेला गया ।

बीपील

का यह मैच काफी रोमांचक रहा जो अंतिम ओवर तक गया और एक पल दोनों ही टीम बराबर पायदान पर थी सचिन 11के बल्लेबाज ने यह मैच को आसान बना लिए था ।

अंतिम ओवर में 1 गेंद में 3 रन की जरुरत थी,लेकिन सचिन एलेवन रन नही बना पाई,इसके साथ यूनिक क्लब ने यह मैच अपने कब्जे में कर लिया।

यूनिक क्लब ने यह मैच 2 रन से जीता।

आज का तीसरा सुपर सिक्स में प्रवेश के खेला गया मैच

विल्स व यूनिक क्लब मध्य हुआ।विल्स ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवरों के इस मैच में 92 रनों लक्ष्य रखा।

सद्दाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके ,जिसके फलस्वरूप विल्स नेमैच 43 रनोसे जीत लिय

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत

बालाघाट- मुख्यालय से सिवनी मार्ग के ग्राम गर्रा में शाम 5 बजे एक्टिवा में सवार युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,घटना स्थल परही युवती की सिर में गहरी चोट के चलते मौत हो गई।

घोषित की गई कॉंग्रेस के लीगल ,ह्यूमन राइट और आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी , जाने किसको मिली जगह

वरिष्ठ अभिभाषक श्री अजय गुप्ता कांग्रेस के विधि,मानव अधिकार व आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि,मानव अधिकार और आरटीआई विभाग के अध्यक्ष श्री विवेक तन्खा सांसद(राज्यसभा) ने अपने गृह प्रदेश के लिए विभाग की नई टीम घोषित कर दी है,जिसमें प्रदेश के कई  वरिष्ठम अभिभाषकों को भी विभिन्न सम्मानजनक पदों पर नवाजा है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रदेश के ख्यात अभिभाषक श्री अजय  गुप्ता (भोपाल) की नियुक्ति की गई है।इसमें ग्वालियर चम्बल के लोगों को भी आधा दर्जन पदों पर नियुक्ति की गयी है।अजय दुबे को  आरटीआई का विभाग प्रमुख  नियुक्त किया गया है

प्रदेश कांग्रेस  मिश्रा द्वारा जारी अधिकृत प्रेस रिलीज़ के अनुसार इस महत्वपूर्ण विभाग में श्री गुप्ता के अलावा 17 उपाध्यक्ष,5 संभागीय समन्वयक,9 सचिव,5 संयुक्त सचिवों की भी नियुक्ति की गई है।संरक्षक के रूप में वरिष्ठम अभिभाषक श्री आनंद मोहन माथुर (इंदौर) व श्री राजेन्द्र तिवारी ,5 सद्स्यसीय सलाहकार बोर्ड में सर्वश्री रामेश्वर नीखरा,गंगाप्रसाद तिवारी,अजय मिश्रा,विजय चौधरी एवं साजिद अली  मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

अ.भा.कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर श्री शशांक शेखर (सचिव,जबलपुर बार काँसिल)होंगे*।

    तीन प्रवक्ताओं के रूप में श्री सत्येंद्र ज्योतिषी (जबलपुर),अंशुमन श्रीवास्तव(इंदौर)एवं प्रियनाथ पाठक (भोपाल)होंगें।

ग्वालियर – चम्बल अंचल से इनकी हुई ताजपोशी –

उपाध्यक्ष – विनोद शर्मा एडवोकेट 

उपाध्यक्ष – प्रेम सिंह भदौरिया 

 उपाध्यक्ष – विनोद भारद्वाज  – सीनियर एडवोकेट 

उपाध्यक्ष – अंकुर मोदी 

रीजनल कन्वीनर – संजय शुक्ल – ग्वालयर चम्बल 

सचिव – संगीता जोशी 

ओ पी रावत होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

0

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का ऐलान कर दिया है। रविवार को जारी बयान के मुताबिक मौजूदा चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वह अचल कुमार जोति की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 23 जनवरी को समाप्त हो रहा है। अचल कुमार जोति ने नसीम जैदी के रिटायर होने पर बीते साल जुलाई में पदभार संभाला था।

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त होता है, जबकि दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं। राष्ट्रपति की ओर से दोनों में से वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही इलेक्शन कमिशन के चीफ की जिम्मेदारी सौंपे जाने की परंपरा रही है।

रावत को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने के साथ ही अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले लवासा वित्त सचिव रह चुके हैं। वह भी 23 जनवरी से ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

गजब की गाय-घी के लिए 2 माह की वेटिंग, कीमत डेढ़ हजार रुपए किलो

ग्वालियर । ग्वालियर-चंबल संभाग में देशी गाय का शुद्ध घी दुर्लभ हो गया है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका उत्पादन उतना नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि शुद्ध देशी गाय के घी के लिए तीन-तीन माह की वेटिंग है। उसके बाद जो मिलेगा वह भी 1200 से 1500 रुपए किलो में लेना होगा। ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र के पास मंगलपुरा में कमलसिंह गुर्जर की गोशाला, आरएसएस की केदारपुर गोशाला और शारदा बालग्राम में रखाल गीर गोशाला है। इन तीनों स्थानों पर शुद्ध देशी गायें हैं। यहां गाय के घी लेने जाने पर आपको टोकन नंबर देकर दो माह इंतजार करने को कहा जाएगा। शुद्ध देशी गाय के घी की डिमांड बढ़ने के कारण इसका आयुर्वेदिक औषधीय एवं हवन पूजन में उपयोग किया जाना बताया जा रहा है। बढ़ती मांग और देशी गो पालक कम होने के कारण यह स्थिति बनी है।

22 से 25 लीटर में निकलता है एक किलो घी

शुद्ध देशी गाय के दूध में फैट बहुत कम होता है। गाय के 22 से 25 लीटर दूध का दही जमाने के बाद उससे मक्खन निकाला जाता है। इस मक्खन को गर्म करने के बाद एक किलो घी निकल पाता है, जबकि भैंस के 12-15 लीटर दूध में ही एक किलो घी निकल आता है। भैंस के घी में अत्याकि कोलेस्ट्रॉल होता है।

फिर गाय का घी चाहिए तो इंतजार करो

मेरे पास 10 शुद्ध देशी गिर गाय हैं, देशी गाय के घी की बहुत डिमांड है, हम लोगों को 1200 किलो में घी सप्लाई करते है। फिलहाल तो दो माह की एडवांस बुकिंग चल रही है – कमलसिंह गुर्जर, गो-डेयरी संचालक और जैविक किसान मंगलपुरा खाने के लिए नहीं, सिर्फ दवाई के लिए देंगे हमारे यहां से दवाइयों और पूजा के लिए घी दिया जाता है, एक व्यक्ति को आधा से 1 किलो तक ही दे पाते हैं, जिससे सभी की जरूरत पूरी हो सके। हमारे यहां पर घी लेने के लिए 45 से 60 दिन पहले बुकिंग करानी पड़ती है – वेदपाल झा, केदारपुर गोशाला

माफ कीजिए घी नहीं है

शारदा बालग्राम में शुद्ध देशी गिर गाय पाली गईं हैं, हमारे यहां पर जो भी दूध और घी होता है वह हम अपने यहां बच्चों को देते हैं, लेकिन हमारे पास प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों के फोन घी के लिए आते हैं। हम उनसे क्षमा मांग लेते हैं – मनीष महाराज प्राचार्य, शारदा बालग्राम

शुद्ध देशी गाय से किया गया यज्ञ होता है सफल

शुद्ध देशी गाय के घी की हवन, पूजा और यज्ञ में आहुति देने से बहुतबड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होता है। इससे वातावरण भी शुद्ध होता है साथ ही घी के प्रभाव से कीटाणुओं का भी नाश होता है – अच्युतानंद महाराज, महंत 165 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ ग्वालियरकई बीमारियों में कारगरआयुर्वेदिक उपचार में देशी गाय के घी का बहुत महत्व है। इसका उपयोग पीलिया, हार्ट, किडनी, डिप्रेशन, माइग्रेन सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज में करते हैं – महेश शर्मा, प्राचार्य आयुर्वेदिक कालेज, ग्वालियरकैसे पहचानें देशी गाय– भारत में 47 नस्ल की देशी गायें पाई जाती हैं, देशी गाय की पहचान उसके पीठ पर उठे कूबड़ (शिवलिंग) से होती है।

– भारतीय नस्ल की सभी 47 प्रजाति की देशी गायों में यह कूबड़ (शिवलिंग) पाया जाता है, जबकि फ्रीजन, होस्टन सहित अन्य विदेशी गायों में यह शिवलिंग नहीं होता है।

– गर्म होते ही देशी गाय का घी सोने की तरह पीला हो जाता है।