रानीदुर्गावती वार्ड के लोगो ने आज नगर पालिका में समस्या को लेकर जाम किया पार्षद के नेतृत्व में समस्या गिनाई रांनी दुर्गावती वार्ड के लोग समस्याओं से परेशान
विकास न होने से नाराज़ वार्डवासियों ने दिखाया ग़ुस्सा
6 जनवरी को शनिधाम में विशाल भंडारा
सिवनी- नगर से नागपुर रोड nh – 7 पर इस्तिथ ग्राम बटवानी से मात्र 2 किमी दूर स्वंयभू सिद्ध शनिधाम मन्दिर पलारी टेकरी में आगामी 6 जनवरी दिन शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, ज्ञात रहे कि जनसहयोग से हर वर्ष ऊक्त विशाल भंडारा नगर के वीभन्न मन्दिरो में होता चला आया है,गत वर्ष इसका आयोजन डोरली छतरपुर महाबली पुरम में किया गया था,जाम हनुमान मन्दिर, नरेला सहित अन्य स्थानो में हजारो धर्म प्रेमी इस विशाल भंडारे का प्रसाद ले चुके है।
6 जनवरी की दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस भंडारे में शामिल होने का निवेदन सन्तोष अग्रवाल होटल बाहुबली,जापानी जैन, पुनाराम विषर्कमा,सन्देश कपास सेंटर,राजेस्चन्द मालू,नरेंद्र टांक राजश्री पैलेस,कमल अग्रवाल, रामप्रसाद डेहरिया,पदम् सनोडिया, रंजीत खरे,रज्जू चतुर्वेदी, ओम दुबे,प्रहलाद सनोडिया कोनियापार,र
राजेद्र बघेल,राधेश्याम बघेल जैतपुर,बिट्ठल पटेल,किशोर सोनी के के,पंकज जेन, न
नट्टू ठाकुर आशु जैन, कपिल पांडे,व विपिन शर्मा द्वरा की गई है
प्लास्टिक व चाइनीज मांझे का बहिस्कार करो
सिवनी-पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक, नायलन और चाइनीज मांझे लोगों और पशु-पक़्शियो के लिए खतरनाक और जानलेवा हैं।
इसके लिए प्लास्टिक व चाइनीज मांझे का इस्तेमाल होता है। प्लास्टिक धागे से ड्रेनेज सिस्टम चोक होता है और कई बार गाय-भैंस भी इसे खा लेती हैं जिससे उन्हें नुकसान होता है। इंसानों, पशुओं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए चाइनीज मांझे का उपयोग ना करें ना करने देवे…..
विद्यायक ने किया राष्ट्र सन्त का पादुका पुजन
सिवनी– राष्ट्र सन्त जयपुर आश्रम प्रभारी स्वामी प्रज्ञानानद जी आज दोपहर जबलपुर से सिवनी आगमन के दौरान विधायक सिवनी मूनमुन रॉय के निवास स्थान लखनादौन पहुचे जहाँ रास्ट्र सन्त का पादुका पूजन कर मूनमुन रॉय, एवम लखनादौन नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र रॉय ने उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया।
मप्र युवक कांग्रेस के चुनाव का ऐलान
लोकसभा अध्यक्ष की बजाय बनाये जायेगे जिला अध्यक्ष भोपाल। मप्र में युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उम्मीद है कि अप्रैल तक मप्र युवक कांग्रेस के पास उसका नया प्रदेश अध्यक्ष होगा। फिलहाल कुणाल चौधरी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका चुनाव 2013 में हुआ था और 2015 में कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन नए चुनाव ना होने के कारण अब तक पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है।
लोकसभा अध्यक्ष का पद खत्म
भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। लोकसभा अध्यक्ष की जगह अब जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते लोकसभा अध्यक्ष का पद खत्म कर दिया गया है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में भी आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। इसमें बूथ स्तर के चुनाव को खत्म कर, अब सीधे विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर की कमेटियों के लिए चुनाव होंगे।
चुनाव टालने की कोशिश नाकाम
चुनाव प्राधिकरण की मंशा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले युवा कांग्रेस के चुनाव कराए जाने की है। इधर, मध्य प्रदेश से दिल्ली में सक्रिय नेताओं की कोशिश है कि यह चुनाव फिलहाल टल जाएं और विधानसभा के बाद हों, लेकिन चुनाव प्राधिकरण चुनाव टालने के पक्ष में नहीं है।
अप्रैल तक हो जाएंगे चुनाव सम्पन्न
मध्यप्रदेश में चार साल बाद युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया इसी माह शुरू होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल तक प्रदेश को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव कराए जाने के लिए सुमित खन्ना को इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया है। सदस्यता अभियान की घोषणा जल्द ही प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा की जाएगी।
दो साल पहले खत्म हो चुका है कार्यकाल
प्रदेश में अगस्त 2013 में युवा कांग्रेस के चुनाव कराए गए थे, जिसके अनुसार अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल बाद अगस्त 2015 में खत्म होना था, लेकिन चुनाव नहीं होने से अब तक पुराने ही पदाधिकारी काम कर रहे हैं। आईवाईसी इस माह के अंत तक मेंबरशिप की प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि जल्द चुनाव कराए जा सकें।
बूथ से नहीं, विधानसभा से बनाने होंगे सदस्य
युवा कांग्रेस में नई चुनाव प्रक्रिया के अनुसार बूथ से सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। नई चुनाव व्यवस्था के हिसाब से 25 प्राथमिक सदस्यों में से एक सक्रिय सदस्य होगा। जो सीधे प्रदेशाध्यक्ष और कमेटी, जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी के लिए वोट करेगा। आईवाईसी के आकलन के अनुसार प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें तकरीबन 3 से 4 लाख सक्रिय सदस्य बनने की संभावना है।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का काम हमारा है। अगले सप्ताह चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि समय से चुनाव कराए जा सकें।
अविश्वास प्रस्ताव हुआ निष्फल
सिवनी-ग्राम पंचायत घूरवाड़ा जनपद पंचायत लखनादौन में सरपंच पद के अविश्वास के लिये 12 पंच उपसरपंच व सरपंच 7 पंच एवं सरपंच उपस्थित रहे अविश्वास प्रस्ताव के लिये पूर्ण बहुमत नहीं होने से सरपंच को पद से नही हटाया जा सका सरपंच शेलेन्द्र राजनेगी ही यथावत सरपंच रहेंगे
पुरातन मन्दिरो का जीर्णोद्धार पुण्य कार्य-राष्ट्र सन्त स्वामी प्रज्ञाननन्द
सिवनी- परम् पूज्य जगद गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी के परम शिष्य जयपुर आश्रम प्रभारी राष्ट्र सन्त स्वामी प्रज्ञानांदजी जी का आज शाम 4 बजे सीवनी नगर आगमन हुआ ,इस दौरान वे डोरली छतरपुर ग्राम
गए,जिसके बाद उनके कर कमलो से एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान चंदेल आप्टिसियन का शुभ आरभ किया गया। जिसके बाद गुरु जी बस स्टैंड के लक्छमी नारायण मंदिर पहुचे , पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे राष्ट्र सन्त नगर के सी वी रमन वार्ड में पुरातन सूर्य मंदिर का अवलोकन करने पहुचे जहा उंन्होने भक्तो को अपने संबोधन में कहा कि नए मन्दिर बनाने से ज्यादा पुण्य कार्य उन पुरातन मन्दिरो का जीर्णोद्धार है,जो हजारो वर्ष पूर्व शास्त्र सम्म्मत तरीक़े से बनाये गए है,
ज्ञात हो कि सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार शनि धाम ट्रस्ट के सन्तोष अग्रवाल होटल बाहुबली के मार्गदर्शन में जनसहयोग से विगत 2 माह से जारी है।राष्ट्र सन्त ने ट्रस्ट को इस कार्य के लिये साधुवाद देते हुए कहा कि इस वर्ष सूर्य की शरण मे शनि देव स्यवंम है,ऐसे में सभी को सूर्य देव की आरधाना करनी चाहिए।।
इस अवसर पर शनि धाम ट्रस्ट के सन्तोष अग्रवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, नरेंद्र ठाकुर गुड्डु,विनोद बेस ,अजय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा सहित बड़ी सख्या में गुरु भक्त मौजूद थे,
स्वामी प्रज्ञाननन्द जी सिबनी से रात 8 बजे ग्राम साठई रवाना हुए जहा कल 3 जनवरी से उनके मुखरविन्द से भगवदगीता ज्ञान आरभ होगा.
मुस्लिम युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवा दिया कुछ ऐसा, खुब वायरल हो रहा है ये शादी का कार्ड
हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मुस्लिम लड़के कि जिसने अपनी शादी के कार्ड में ऐसा कुछ ऐसा छपवा दिया कि वह इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, सामाजिक मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए जुनैद नाम के इस मुस्लिम लड़के ने अपनी शादी कार्ड में एक ऐसी बात लिखवाई है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आपको इस मुस्लिम लड़के ने सामाजिक जागरुकता फैलाने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए अपना शादी कार्ड में रक्तदान, महादान। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का अब करो जतन। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियां पढ़ें बेटियां बढ़ें जैसे स्लोगन छपवाकर खुब सुर्खियां बटोरी है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियां पढ़ें बेटियां बढ़ें जैसे स्लोगन छपवाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया है। जुनैद के मुताबिक, उनकी इस पहल से प्रेरित होकर प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने उनसे अन्य लोगों को भी अपनी शादी के कार्ड पर इस तरह के स्लोगन छपवाने का अनुरोध करने का वादा किया है। जुनैद के मुताबिक, उन्होंने अपनी शादी में करीब 400 निमंत्रण पत्र अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बांटे हैं। जुनैद ने कहा कि जिसे भी यह कार्ड जा रहा है वह मुझे फोन करके इस बारे में पुछ रहा है और मेरे इस कदम को सराहनीय बता रहा है।
कलेक्टर साहब ने गेंदबाज़ी, मेडम नीता पटेरिया ने की वल्लेबाज़ी
SPL का शानदार समापन सिवनी बॉयज़ सिवनी बनी SPL चेम्पियन बब्बू सहर्वश्रेष्ट खिलाड़ी तो आसिम बेहतर गेंदबाज़ ,तन्नू सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ बने
सिवनी प्रिमियर लीग का कल शानदार फाइनल के साथ हुआ समापन 23 दिसम्बर से शुरू होने वाली सिवनी की अब तक कि सबसे भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता SPL का कल 1 जनवरी को हज़ारो दर्शको की मौजूदगी में समापन हुआ फाइनल मुकाबला सिवनी की दो टीम डायमंड क्लब ओर सिवनी बॉयज़ के मध्य हुआ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला की शुरुवात रास्ट्रीय राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ दोनों टीमो के साथ हज़ारो दर्शक राष्ट्रगान को सम्मान देने के लिए अपनी जगह पर खड़े होगए ये पल मिशन स्कूल ग्राउंड के लिए ऐतिहासिक रहा राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिति के तौर पर मौजूद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दोनों कप्तान छितिज कटरे ओर आसिफ पटेल को टॉस लिए आमंत्रित किया मैच रेफरी कलाम खान और एम्पायर अशफ़ाक़ ओर विनोद की मौजूदगी में टॉस की प्रक्रिया सम्पन्न हुई टॉस आसिफ
कप्तान बॉयज़ क्लब ने जीता और पहले बलेबाज़ी का निर्णय लिया पहले बलेबाज़ी करते हुए टीम डायमंड के बल्लेबाज़ों ने निर्धारित 15 ओवर के मैच पूरा नही खेल पाए और 11 ओवर में मात्र 94 रनों पर ढेर हो गए बॉयज़ के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए ज़ीशान ने 3 ओवर में 4 रन देकर4 विकेट झटके बब्बू ने 2 ओर आसिम ने 2 बंटी 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए सिवनी बॉयज ने अच्छी शुरुवात की लेकिन जैसे ही राजा खान गेंदबाज़ी पर आए और 1 ओवर में ही 3 विकेट लेकर टीम डायमंड को पुनः मैच में वापस ले आया मैच में रोमांच हर ओवर में बढ़ता गया 9 गेंद शेष रहते हुए नफीस की संयम भरी बलेबाज़ी से सिवनी बॉयज ने फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया और चमचमाती SPL ट्राफी के पहले हकदार बने ।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंच पर अतिथियों का सिलसिला बरकरार रहा अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी राहुल बाथम के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी कलेक्टर गोपाल चंद्र डाँड़ सांसद बोधसिंह भगत पूर्व विधायक नीता पटेरिया मंडी अध्यक्ष पदम सनोडिया वरिष्ठ अधिवक्ता ज़की अनवर
रास्ट्रीय खिलाड़ी अरशद खान आयोजन समिति अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू सचिव आसिफ पटेल प्रतियोगिता संयोजक के साथ अन्य जन प्रतिनिधि मीडिया कर्मी उपस्थित रहे और SPL के फाइनल मुकाबले का भरपूर आंनद उठाया जहा बॉयज क्लब SPL चेम्पियन रही वही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बब्बू रहे जिन्हें नगद 10 हज़ार रुपए ओर ट्राफी प्रदान की गई आसिम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ के तौर पर तो तन्नू तनवीर अहमद सर्वश्रेष्ठ बलेबाज़ रहे इन्हें भी 5 ,5 हज़ार रुपये के नगद पुरस्कार दिया गया प्रतियोगिता चैम्पियन टीम को नगद 51,000 हज़ार तो उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नगद व ट्राफियां प्रदान की गई आयोजन समिति ने सिवनी जिले के उन खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जिन्होंने जिले को अपने खेल के दम पर गोरावनित किया वही औओजन समिति ने समस्त सहयोगियों मीडिया कर्मी का भी सम्मान किया फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पूर्व विधायक सांसद नीता पटेरिया ग्राउंड में बल्ला पकड़ लिया और करिच पर खड़े होकर बल्लेबाज़ी करने लगी मेडम पटेरिया को सिवनी कलेक्टर गोपाल डाँड़ ने बोलिंग की ये दर्शय SPL प्रतियोगिता की सफलता बया कर रहा था ।प्रतियोगिता के समापन के दौरान संयोजक क़ाबिज़ खान अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और सचिव आसिफ पटेल ने सभी का मंच से आभार माना और प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की।।
KPD भर्ती
केपीडी (KPD) विभाग ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 1102 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तरीख 9 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है…..
यहां से करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए www.karnatakaprisons.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इतनी होनी चाहिए योग्यता- जेलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होना चाहिए. वहीं वार्डर के पद के लिए आवेदन करने वालों के पास 10 वीं पास होना जरूरी है.
उम्र सीमा- इच्छुक आवेदक की उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमों के मुताबिक ही छूट दी जाएगी.
इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ईटी व पीएसटी और विवा वाइस के आधार पर होगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये, एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को 100 रुपये देना होगा.
आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख- इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 11 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं.
