छिन्दवाडा/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 जनवरी को प्रात: 11:20 बजे भोपाल से विमान से प्रस्थान कर प्रात: 11:55 बजे छिन्दवाड़ा आयेंगे । मुख्यमंत्री छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों की भावांतर राशि का वितरण कार्यक्रम की सफलता के लिये कलेक्टर श्री जे.के.जैन व एस.पी. श्री गौरव तिवारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आज पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।
शिवराज की सभा स्थल का निरीक्षण
मध्यप्रदेश पर आतंकवादी ड्रोन हमले की आशंका :26 जनवरी से पूर्व
भोपाल। शांति का टापू कहे जाना वाला अपना प्रदेश इस गणतंत्र दिवस से पूर्व आतंकियों के निशाने पर है।
प्रदेश में ड्रोन और हवाई हमले की आशंका जताई गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश की सभी हवाई पट्टियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय को आईबी से इनपुट मिला है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर आतंकी नापाक हरकत को अंजाम दे सकते हैं। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल हैं। आतंकी ड्रोन और हवाई हमला कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के अलावा 6 और राज्यों में हर तरह के हमले की आशंका जताई गई है। इस सूचना के बाद गृह मंत्रालय ने प्रदेश को अलर्ट करने के लिए पत्र भेजा है। दो पेज के इस पत्र में कहा गया है कि छोटे एयरप्लेन उतरने वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ाई जाना चाहिए। इस पत्र के बाद पुलिस ने उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सतना, गुना, मंदसौर, रीवा सहित अन्य हवाई पट्टियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर ड्रोन कैमरों को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। गणतंत्र दिवस तक इन कैमरों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।
पिछले साल हुआ था भोपाल-उज्जैन ट्रेन पर हमला
पिछले साल 7 मार्च को आतंकियों ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में हमला किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को चंद घंटों बाद पिपरिया से पकड़ लिया था। प्रदेश पुलिस की सूचना पर आतंकियों के एक साथी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मार गिराया था। माना जा रहा है कि प्रदेश पिछले साल से ही आतंकियों के निशान पर है।
सूर्यनमस्कार का समय किया गया परिवर्तित
सूर्यनमस्कार का समय किया गया परिवर्तित
सिवनी- कल 12 जनवरी को सभी स्कूलों ,कालेजो व आश्रम शालाओं में होने वाले सूर्य नमस्कार का समय परिवतर्न किया गया है।।
नए आदेश के अनुसार अब 9.45 सुबह विधायर्थी एकत्र होंगे,जिसके बाद सारी प्रकिया पूर्व में जारी आदेश अनुसार ही होंगी।
जब पहुचे कलेक्टर के पास नपाध्यक्ष व पार्षद , लौटना पड़ा बैरंग : देखिये क्या कहा सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने
नियम विरुद्ध कार्य नहीं करने का परिणाम है निंदा प्रस्ताव : सीएमओ

सिवनी-भाजपा जिला सघटन के निर्देश के बाद भी 10 जनवरी को नपा सीएमओ नवनीत पांडेय के खिलाफ पारित हुए निंदा प्रस्ताव की कॉपी लेकर आज 11 जनवरी को जिला कलेक्टर से मिलने पहुचे भाजपा व काग्रेसी पार्षद बैरंग वापस हो गई।
जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र ने नपाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला से कहा कि उनके पास सीएमओ के विरद्ध कार्यव्ही करने के कोई अधिकार नही है, इसके बाद नपाध्यक्ष के साथ गए उपाध्यक्ष परशु साहू, नानू पंजवानी,शफीक खान,मनुचन्द सोनी,अलकेस रजक,शबनम खान,दिलीप गोस्वामी, सहित अन्य पार्षद आवक जावक शाखा से निंदा प्रस्ताव प्रपत्ति का पत्र लेकर वापस हो गए।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए सीएमओ नवनीत पांडेय ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य ना करने की उनकी कार्यप्रणाली से नपा के जनप्रतिनिधि परेसान है,मेरे ऊपर उन भुगतानों को करने का दवाब बनाया जा रहा है,जिन्हें पूर्व ने पदस्थ 4 सीएमओ द्वारा नही किया गया है,
नवनीत पांडेय ने फिर स्पस्ट किया कि वो नगर विकास करने व नागरीको को मूलभूत सुविधाएं उप्लब्द्ग कराने के प्रतिबद्ध है, लेकिन सभी कार्य पालिका अधिनियम के तहत ही होंगे,
लखनादौन के सीएमओ का हुआ स्थान्तरण
लखनादौन — नगर परिषद में पदस्थ cmo राजाराम बरथे एवम उपयंत्री रुचिता साहू का हुआ स्थान्तरण ।रुचिता पुनः बालाघाट एवम राजाराम को बम्हनी बंजर का प्रभार, लखनादौन में योगेन्द्र ढिमोल को दिया गया सीएमओ का प्रभार जबकि लोकेश नायक सम्भालेंगे उपयंत्री का प्रभार,दोनो ही अधिकारी आगामी आदेश तक सम्भालगें प्रभार।
जिस समय पालिका में निंदा प्रस्ताव, उसी समय सड़कों पर समस्याओ को हल करते दिखे सीएमओ

सिवनी । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय बुधवार को लगभग 11 बजे अपने मातहतों के साथ रानी दुर्गावती वार्ड में नागरिकों की समस्याओं से दो-चार हो रहे थे। सीएमओ के द्वारा वार्ड में साफ – सफाई के लिए स्वच्छता सेना का गठन किया गया।
यह भी पढ़े : जनता ने माना नगरविकास में नपाध्यक्ष व पार्षद है बाधक
भाजपा शासित नगर पालिका परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि भले ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिये एडी चोटी एक करते रहे हों पर इस सबसे बेपरवाह सीएमओ नवनीत पाण्डेय अपने स्टॉफ के साथ रानी दुर्गावती वार्ड में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को निराकृत करते देखे गये, जिसकी मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बताया जाता है कि इस दौरान सीएमओ के द्वारा वार्ड वासियों से साफ – सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली गयी। इस दौरान बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट को भी उन्होंने तत्काल बदलवाया। इस दौरान निर्माण कार्य की रूकी हुई नस्ती के संबंध में भी उनके द्वारा मौका मुआयना कर उसका निष्पादन भी किया।
यह भी पढ़े :भारी हंगामे के बीच पास हुआ ,सी एम ओ व सहायक यंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
इस दौरान उनके साथ वार्ड के पार्षद संजीव उईके, राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी राकेश नामदेव, उपयंत्री सुश्री वंदना मरकाम के साथ ही साथ समस्त सफाई अमला, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इधर, नगर पालिका परिषद में सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की तैयारी चल रही थी और उधर, सीएमओ इसकी परवाह किये बिना ही रानी दुर्गावती वार्ड के निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं हल कर रहे थे। वार्ड के पार्षद संजीव उईके भी मौके पर मौजूद थे। लोगों का कहना था कि इस तरह अगर भाजपा की नगर पालिका परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि हर माह ही एक-एक वार्ड में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को समझकर हल करने की दिशा में पहल करते तो तीन सालों में शहर शायद समस्या मुक्त हो चुका होता।
एक वरिष्ठ नागरिक ने यहाँ तक कह डाला कि नगर पालिका के प्रतिनिधियों को जनता की सुविधाओं की बजाये खुद की सुविधाओं की ज्यादा परवाह है तभी तो शहर में साफ पानी प्रदाय करने, शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने, शहर में अवैध निर्माण और कुकरमुत्ते की तरह पनप रही अवैध कॉलोनियों को रोकने की बजाय नगर पालिका के अधिकारियों को ही हटाने की मुहिम चलायी जा रही है।
सीबीएसई ने जारी किए 10 वी व 12 वी का टाइम टेबल
सिवनी- केन्द्र सरकार के अधीन सचालित सीबीएसई द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये कक्षा 10 वी एवं 12 वी की परीक्षा हेतु टाइम टेबल जारी कर दिया है। विस्तृत समय चक्र संलग्न है।

10 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे
12 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे
या, आप केवल cbse.nic.in पर ही जांच कर सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
लिंक पर क्लिक करें, ‘सीबीएसई दिनांक शीट कक्षा 10, कक्षा 12’ उसी पर क्लिक करने के बाद, तिथि शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें अपने विषयों की तिथियों को बचाने के लिए हम आपको किसी भी समय मुख्य विषयों की तारीखों के साथ सूचित करेंगे!
पहले, यह बताया गया था कि तारीख पत्र जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा, और अस्थायी तारीख 10 जनवरी को निर्धारित की गई थी।
बोर्ड की परीक्षा
18 दिसंबर, 2017 को एक आधिकारिक अधिसूचना में, सीबीएसई ने मार्च 2018 में कक्षा 10 और 12 के लिए एएसईएसई और एआईएसएसईई परीक्षा आयोजित करने के बारे में पुष्टि की थी।
विशेषज्ञों और शिक्षकों ने 2 मार्च को होने वाले होली त्योहार के बारे में चिंता कर रही थी और आश्चर्य की कि बोर्ड की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू करने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन उन्हें स्पष्ट किया गया क्योंकि परीक्षा 5 मार्च से शुरू होने वाली थी।
पिछले साल, कक्षा 10 और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू हुई।
बोर्ड प्रैक्टिकल
2018 के लिए कक्षा 12 और 10 वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए व्यावहारिक 16 जनवरी, 2018 से शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा, विद्यालयों को वेबसाइट पर व्यावहारिक अंक 25 फरवरी, 2018 तक अपलोड करना होगा।
सीबीएसई के बारे में
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 नवंबर, 1 9 62 को स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय प्रीत विहार, नई दिल्ली में है। सीबीएसई देश में शिक्षा के विकास को नियंत्रित और निगरानी करती है इसका प्राथमिक कार्य शैक्षिक कार्यक्रमों और आयोजन की परीक्षाओं की तैयारी में शामिल है, खासकर कक्षा 10 और कक्षा 12 छात्रों के लिए सीबीएसई 1 9 62 में स्थापित किया गया था सीबीएसई सभी केन्द्रीय विद्यालयों, सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों, निजी स्कूलों और भारत के केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित अधिकांश विद्यालयों से संबद्ध किसी और प्रश्न के लिए, छात्र आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं
(पीडीएफ सौजन्य: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट)
10 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे
12 वी परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करने या देखने के लिए क्लिक करे
सायकिल से तिरंगा यात्रा- गणतंत्र दिवस पर लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में होंगे शामिल
उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक निकले साइकिल से तिरंगा यात्रा पर गणतंत्र दिवस पर लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में होंगे शामिल
बरघाट सिवनी✍🏻 साइकिल यात्रा करते हुए उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक पहुचे सिवनी के धारनाकलां, ग्रामीण युवाओं ने अब्दुल सिद्दीक का किया स्वागत एवं यात्रा सफल रहे ऐसी शुभकामनाएं दी।
उड़ीसा के अब्दुल सिद्दीक मुस्लिम समाज से हैं एक जनवरी से साइकिल तिरंगा यात्रा करते हुए 26जनवरी लाल परेड ग्राउंड दिल्ली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं।
*बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, घर घर शौचालय, सबका साथ-सबका विकास, उज्ज्वला योजना, पर्यावरण बचाओ योजनाओ का प्रचार प्रसार करते हुए दिल्ली जा रहा हूं।
16 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
सिवनी- जिले के बंडोल थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाधि में आज 10 जनवरी को एक 16 वर्षीय युवती ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
अतिरिक्त पुलिस अधिकारी गोपाल डांडेल ने बताया कि ऊक्त मामले में मृतका के पास एक सुसाईड नोट मिला है जिसमे उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करना बताया है।
मिली जानकरी के अनुसार इस घटना के पूर्व बंडोल थाने में कोई शिकायत नही की गई थी,वही अब मर्ग जाच में आये साक्च्यो के आधार पर थाना प्रभारी को आगे की वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधिकछ द्वारा दिये गए है।
