सिवनी-भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी
सिवनी 10 मार्च 18/सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न जिलों की जिला सड़क सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष अब संबंधित क्षेत्र के सांसद होंगे। इस बारे में भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि अभी तक जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर हुआ करते थे।
सांसद की अध्यक्षता में गठित होने वाली जिला सड़क सुरक्षा समितियों में जिला कलेक्टर अब सदस्य की हैसियत से शामिल होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम या विकास प्राधिकरण, महापौर अथवा अध्यक्ष, जिले के सभी विधायक, जिले की सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, समिति के अध्यक्ष द्वारा नामित तीन गैर-सरकारी संगठन, संबंधित (स्टेक होल्डर) विभागों, संस्थानों और ऑटोमोबाइल डीलरों के जिला स्तरीय अधिकारी, टुडे एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभारी अधिकारी शामिल किया गया है। समिति के सदस्य सचिव पूर्ववत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ही होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी जिले में एक से अधिक संसद सदस्य हैं तो उस जिले की जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठतम संसद सदस्य होंगे। जिले में निवास करने वाले राज्य सभा के सदस्य जिला सड़क सुरक्षा समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
अब सांसद होंगे जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष : भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी
ऐसे मनाया जालमसिंह का जन्मदिन

सिवनी-प्रदेश के युवा व लोकप्रिय लोक स्वायथ व आयुष मंत्री जालम सिंह
पटेल के जन्मदीन के अवसर पर आज 10 मार्च को भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ ने फिल्टर मैदान के समीप सचालित सी डब्लू एस एन होस्टल में रहने वाले दिव्यांग बालक बालिकाओ के मध्य फल वितरण किया गया ।
इस अवसर पर परसराम सनोडिया,संजु मिश्रा,सुरेश भांगरे,पूर्व पार्षद दीपू मिश्रा,रवि साहू राजा परते,,मुनिया टांक ,शिव सनोडिया,महेश माना ठाकुर,अरविंद बघेल, मनोज मर्दन त्रिवेदी,दीपक ठाकुर,इल्लु मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे
1 करोड़ की लागत वाले 11 स्कुल भवनों का होगा निर्माण
सिवनी- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कुल 415 सरकारी स्कुलो में नए भवन निर्माण के लिये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
पी आई यू द्वारा जिले के गंगेरुआ,बुढेना कला,मेहरापिपरिया,
तखालाकला,छिंदा,
हथनापुर ,दोनदिवाड़ा ,रुमाल,खेररांझी ,
पिपरडाई, व ढूढेरा में सचालित शा.उ.माध्य.विधायाल शामिल है।
पेड़ की चपेट में आकर छात्रा की मौत

सिवनी-जिले के nh 7 के ग्राम छपारा में आज दोपहर आये आंधी तूफान के चलते एक छात्र की तेज हवा तूफान से गिरे पेड़ में दब जाने से मौत हो गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है।
वही तेज हवा तूफान से कई दुकानों की भी छत उड़ी लगभग 10 मिनट के तेज हवा तूफान से मची तबाही ।
मुस्लिम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तो गांव वालों ने दिया सहारा… बेटी की निकाह की खातिर इकट्ठा हो रहा ‘चंदा’
ग्रामीण न सिर्फ खुद मदद कर रहे हैं बल्कि अन्य गांव से भी मदद के लिए खुद गांव-गांव जाकर मुस्लिम परिवार के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे हैं.

रतलाम : हिंदुस्तान हमेशा भाईचारे की मिसाल रहा है और इस मिसाल को हमेशा हर भारतीय ने कायम रखा है. हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी ही एक मिसाल मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गांव के एक मुस्लिम परिवार के घर में कुछ दिनों पहले लगी आग में सबकुछ स्वाहा हो गया था. कुछ दिनों बाद उनकी बेटी का निकाह है. परिवार ने हिम्मत हार ली थी लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी. पूरा गांव अब इस मुस्लिम परिवार की मदद के लिए जुट गया है.
हतनारा गांव के ग्रामीणों ने पेश की एकता की मिसाल
ग्रामीण न सिर्फ खुद मदद कर रहे हैं बल्कि अन्य गांव से भी मदद के लिए खुद गांव-गांव जाकर मुस्लिम परिवार के लिए चंदा इकठ्ठा कर रहे हैं. इसके पीछे एक ही मकसद है कि किसी तरह उनकी बेटी का निकाह भी हो जाए, और परिवार को भी हिम्मत मिल जाए. इस तरह रतलाम जिले के हतनारा गांव के ग्रामीणों ने आपसी एकता की मिसाल पेश की है.

आग ने सबकुछ जला कर किया खाक
जानकारी के मुताबिक गांव में ही शहजाद मंसूरी का परिवार रहता है जो घर पर रजाई गादी बनाने का काम कर गुजारा करते हैं. बीती 15 फरवरी को शहजाद मंसूरी के घर आग लग गई. उस वक्त शहजाद मंसूरी गांव में नहीं थे. उनका परिवार घर पर ही था. गांव वालों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले अपने घरों से पानी लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला. लेकिन, घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. आग में शहजाद मंसूरी की गादी रजाई बनाने की मशीन भी जल गई. ऐसे में शहजाद मंसूरी के पास खाने तक का सामान नहीं बचा.
बेटी की निकाह की तैयारी में जूटा पूरा गांव
गांव वालों ने 3 दिन तक पहले तो शहजाद के घर को व्यवस्थित किया और 3 दिन तक अलग-अलग घरों से खाने की व्यवस्था शहजाद मंसूरी के परिवार के लिए की गई. लेकिन, बड़ी समस्या यह थी कि शहजाद मंसूरी की एक बेटी का निकाह तय हो चुका था और अगले महीने 4 अप्रैल को निकाह होना था. ऐसे में शहजाद मंसूरी पूरी तरह टूट गए. लेकिन, गांव हतनारा के ग्रामीणों ने एक बार फिर हिंदुस्तान में भाईचारे की मिसाल को कायम किया. ग्रामीणों ने शहजाद मंसूरी के परिवार को न सिर्फ संभलने तक सहारा देने का संकल्प लिया. बल्कि शहजाद मंसूरी की बेटी के निकाह की तैयारी में जुट गए.

पूरा गांव मिलकर करवाएगा बेटी का निकाह
ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि शाहजाद मंसूरी का परिवार हमारे गांव का परिवार है और इनकी बेटी की शादी तय तारीख पर ही बड़े धूम धाम से होगी. और शाहजाद मंसूरी की बेटी का निकाह पूरा गांव मिलकर करवाएगा. गांव के सरपंच ने भी शासकीय सहायता के लिए शासन को जानकारी देकर पटवारी को बुलवाया और पटवारी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर मुआवजा जल्द दिलवाने का आश्वासन भी दिया है.
पूरे देश में हो यही भावना
लेकिन, शासन की सहायता का इंतजार न करते हुए ग्रामीणों ने शहजाद मंसूरी के परिवार का जिम्मा उठा लिया है. ग्रामीण कहते हैं कि हमारे गांव में शहजाद मंसूरी को कभी अलग धर्म के नजरिए से नहीं देखा गया और न ही शहजाद मंसूरी कभी हमसे अलग रहे. शहजाद मंसूरी हर त्योहार पर हमारे साथ शामिल होते और हम शहजाद मंसूरी के परिवार की खुशियों में सरीख हुए हैं. आज इनके परिवार की मुसीबत को हम हमारी समझकर इनके साथ हैं. गांव वालों का कहना है कि पूरे देश में भी यही भावना होनी चाहिए.
गांव वालों के साथ ने दी फिर से हिम्मत
शहजाद मंसूरी बताते हैं कि गांव ने इस बड़ी आफत के बाद भी हमें अपने परिवार की तरह अपने साथ रखा है. आज जब खेती मजदूरी का व्यस्ततम समय ग्रमीणों का है तब भी सब कुछ छोड़ कर सभी गांव वाले मेरे परिवार की मदद में लगे हैं. मैंने अपनी बेटी के निकाह की आस छोड़ दी थी. लेकिन, गांव वालों ने मुझे साथ देकर फिर से हिम्मत दी है.
कल 10 मार्च को नगर में आंशिक जल आपुर्ति
सिवनी-नपा सी एम ओ नवनीत पांडेय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से माध्य्म से बताया गया है कि नगर में सुआखेड़ा इंटकवेल व श्रीवनी फिल्टर प्लान्ट में गत दिवस 9 मार्च कोहुए विधुत फाल्ट के कारण टँकीयो में जल सग्रहन नही हो पाया है।
अतः कल 10 मार्च को सभी वार्डो में पेयजल की आंशिक सप्लाई होगी।
10 मार्च को डा. सुनीलम का केवलारी आगमन

केवलारी-डॉ सुनीलम 10 मार्च को किसान आंदोलन का समर्थन हेतु खैरा पलारी (केवलारी)आएंगे
केवलारी-खैरापलारी आज दिनांक 8-3- 2018 दिन गुरुवार को पलारी चौराहा पर विगत 8 दिनों से चल रहे जिला स्तरीय किसान आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे श्री राजेश सोलंकी उम्र 42 वर्ष, शुभम पटेल उम्र 23 वर्ष ,बलवंत डेहरिया उम्र 45 वर्ष, की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है उनकी इस बिगड़ती हालत का समाचार जैसे ही क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों तक पहुंच रही है, आंदोलन स्थल पर समर्थन देने वालों का तांता लगा हुआ है।आज आंदोलन स्थल पर लगभग 500 से 700 किसान एवं मजदूरों की उपस्थिति में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रविदत्त जी एवं अन्नदाता किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर श्रीवास्तव एवं दिलीप उपवंशी जिला उपाध्यक्ष बालाघाट, भागीरथ दुबे ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी, संजय एवं सभी अन्नदाता किसान संगठन के अलावा आदिवासी नेता शोभाराम भलावी ने मौके पर पहुंचकर सभी ने अपने उद्बोधन में क्रमशः किसान मजदूरों को संगठित होने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि किसानों की जायज मांग है हम इसका पुरजोर समर्थन करते हैं किसानों के ऊपर आई आपदा विपदा में सरकार और सरकार के तंत्र की निष्क्रियता पर भी प्रश्नचिन्ह उठा रहे हैं साथ ही किसानों को दी जाने वाली राहत राशि को ऊंट के मुंह में जीरा निरूपित करते हुए आंदोलन को परिणाम तक पहुंचाने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि राहत राशि एवं बीमा राशि देने में हो रहे विलंब को सरकार की निष्क्रियता निरूपित किया साथ ही आंदोलन स्थल पर यह भी चर्चा जोरों पर रही कि किसान संघर्ष समिति के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनीलम जो कि किसान मुक्ति संगठन एवं अन्य संगठन के साथ मिलकर हर मंच पर किसानों के दुख दर्द एवं पीड़ाओं को उठाते चले आ रहे हैं आगामी दिनांक 10-03-2018 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं उनके साथ किसान संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता आराधना भार्गव तथा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर राज कुमार सनोडिया भी पहुंच रहे हैं।आज कार्यक्रम स्थल में पहुंचने वाले प्रमुख सम्मानीय कृषकों में क्रमशः श्री राम भरोस पटेल, श्री बोधसिंह जी पटेल, डॉ मिश्रीलाल, कृष्ण कुमार जी डेहरिया, डॉक्टर प्रमोद राय,श्री इन्द्रसेन जी ठाकुर,पप्पू खेमका, शशिकांत खेमका,श्री बराती लाल जी ठाकुर,श्री जीत सिंह बघेल, श्री अन्नीलाल जी ठाकुर, जगदीश ठाकुर, श्री प्रदीप पटेल, श्री तुलसीराम ठाकुर,श्री धनसिंह जी ठाकुर सहित 500 से 700 किसानों ने जय कारा के नारे के साथ आंदोलन स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए कृषक मित्रों का उत्साहवर्धन किया तथा तत्काल ही परिणाम मूलक परिणाम आने का इंतजार करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया।
बुआ जी को भूल गई कांग्रेस

सिवनी- मध्यप्रदेश में सत्ता में पुनः काबिज होने के सपने व दावे कर रही कांग्रेस के जिला स्तर की महिला कांग्रेस से जुड़ी नेता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरघाट मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इतने व्यस्त रहे है कि वो वह जिले को अलग तरह की पहचान देने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विमला वर्मा को भूल गई।
ज्ञात हो महिला दिवस पर ऐसी महिलाओ का देश भर में संम्मान किया गया जिनके द्वारा राजनीति,समाजिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य किया हो,
बुआ जी के नाम सारे देश व प्रदेश में ख्याति प्राप्त इस नेत्री को अनदेखा कर कांग्रेस ने फिर साबित किया कि वो अपने पूर्व कालीन नेताओ की कितनी कन्द्र करते है,
इस मामले पर जब जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कविता कहार के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो नम्बर बताता रहा।
28 मई से महिलाओं को ढाई रुपये में मिलेगा ‘सुविधा’ सेनेटरी पैड
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर ढाई रुपये में सेनेटरी पैड देने की योजना का एलान किया है। इसे ‘सुविधा’ सेनेटरी पैड के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय रसायन व फर्टिलाइजर मंत्री अनंत कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में की। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत सुविधा सेनेटरी पैड की बिक्री सभी जन औषधि बिक्री केंद्रों से की जाएगी।

ऐसे 3200 से अधिक जन औषधि केंद्र देश के 586 जिलों में स्थापित किये गये हैं, जिनके मार्फत लोगों को गुणवत्तायुक्त सस्ती दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कुमार ने बताया कि इस नई परियोजना के तहत बेचे जाने वाला सेनेटरी पैड उपयोग के बाद स्वत: गल जाएगा। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होगा। उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल 32 रुपये के चार सेनेटरी पैड बेचे जा रहे है, लेकिन चार सुविधा सेनेटरी पैड का मूल्य मात्र 10 रुपये होगा।
एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि इसकी बिक्री 28 मई से शुरू हो जाएगी। यह पैड थर्ड पार्टी से तैयार कराया जाएगा, लेकिन इसकी क्वालिटी व मूल्य पर सरकार की नजर होगी। इसका ससे अधिक फायदा शहरी क्षेत्रों की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली, ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को होगा। कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सुविधा व स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। 28 मई विश्व स्वच्छता दिवस होता है।
एक अन्य सवाल के जवाब में कुमार ने बताया कि जेनरिक दवाओं से गरीबों को बहुत फायदा हुआ है। बाजार में बिक रहे सेनेटरी पैड के बारे में उन्होंने बताया कि यह पर्यावरण के अनुकूल न होने की वजह से काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। केमिकल जेल, प्लास्टिक सीट व लीक प्रूफ मैटीरियल के चलते उपयोग के बाद उसके कचरे का निस्तारण बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए सुविधा सेनेटरी पैड को ऐसी चीजों से बनाया जा रहा है, जिसका निस्तारण आसान हो।
