
सिवनी-जिले के थाना डूंडा सिवनी के ग्राम कंडिपार में विगत 9 मार्च को एक शव पाया गया था।
जिसके बाद पताशजी के दौरान पहले ही 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे
आज एक अन्य मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जब सन्तु मरावी को 25 मई को सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास म्रतक का एटीम व मोबाइल जपत किया गया,सारी कार्यवाही थाना प्रभरी दीलिप पचेश्वर के मार्गदर्शन में हुईं।
सिवनी- जिले से नागुपर – जबलपुर मार्ग N H-7 मार्ग पर स्थित कुरई घाटी में आज सुबह 11 बजे अचानक सफारी कार में आग लग गई है बताया जाता है कि कार की वायरिग शार्ट होने से आग लगी है, वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

सिवनी- आगामी 26 मई को पटवारी भर्तियो के लिये होने वाले कांउसिलीग न्यायालय में लगी रिट याचिका के कारन तत्काल प्रभाव से स्थगित हो गई है।
आयुक्त भूअभिलेख व बंदोसब्त द्वारा ऊक्त जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी हैं. तेल कंपनियां दाम घटाने को तैयार नहीं है. पिछले 11 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए तक का इजाफा हो चुका है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग से लेकर टैक्स हटाने तक मांग हो रही है. वहीं, कुछ लोग इसे जीएसटी के तहत लाकर दाम करने की दुहाई दे रहे हैं. यहां तक की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार को नसीहत दे डाली है कि वह कैसे पेट्रोल के दाम कम कर सकती है. आम जनता की जेब लगातार बढ़ते बोझ को लेकर केंद्र में मोदी सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है. ऐसे में विपक्ष भी पीएम मोदी से इसका जवाब मांग रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो पीएम को चुनौती दे दी है. लेकिन, अब सरकार ने इसका तोड़ ढूंढ लिया है.
क्या है दाम कम करने का नया फॉर्मूला
केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का लॉन्ग टर्म सॉल्यून यानी दीर्घकालिक उपाय तलाश कर रही है. ऐसे में अब पीएम मोदी ने खुद इसका तोड़ निकाल लिया है. तेल कंपनियों के मनमाने रवैया पर अब सरकार चाबुक चलाने की तैयारी कर रही है. दरअसल, सरकार तेल उत्पादक कंपनी ओएनजीसी पर विंडफॉल टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है. इससे पेट्रोल-डीजल के दाम में दो रुपए तक की कटौती संभव है.
ONGC पर लगेगा टैक्स!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी, जिसके बाद सरकार की तरफ से कहा गया कि वह इसके लॉन्ग टर्म सॉलुशंस पर काम कर रही है. इस बैठक से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारतीय तेल उत्पादक कंपनियों के लिए कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल तक सीमित की जा सकती है. उन्होंने बताया कि अगर यह योजना अमल में लाई जाती है तो भारतीय ऑयल फील्ड से तेल निकाल कर उसे अंतरराष्ट्रीय दरों पर बेचने वाली तेल उत्पादक कंपनियां अगर 70 डॉलर प्रति बैरेल की दर से ज्यादा पर पेट्रोल बेचती हैं, तो उन्हें आमदनी का कुछ हिस्सा सरकार को देना होगा.
क्या है विंडफॉल टैक्स
विंडफॉल टैक्स एक तरह का विशेष तेल टैक्स है. इससे मिलने वाले रेवेन्यू का फायदा फ्यूल रिटेलर्स को दिया जाएगा, जिससे वह कीमतों में बढ़ोत्तरी को अब्जॉर्ब कर सके. कंज्यूमर को तत्काल राहत देने के लिए सरकार विंडफॉल टैक्स लगा सकती है. विंडफॉल टैक्स दुनिया के कुछ विकसित देशों में प्रभावी है. यूके में 2011 में तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने पर टैक्स रेट बढ़ा दिया गया, जो नॉर्थ सी ऑयल और गैस से मिलने वाले प्रॉफिट पर लागू हुआ था. इसी तरह चीन ने 2006 में घरेलू तेल प्रोड्यूसर्स पर स्पेशन अपस्ट्रीम प्रॉफिट टैक्स लगाया.
एक्साइज ड्यूटी में भी कटौती
सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार विंडफॉल टैक्स को तेल कीमतों में तेजी को काबू में रखने के एक स्थायी समाधान के विकल्प के रूप में देख रही है. सरकार की तरफ से यह टैक्स सेस के रूप में लगाया जा सकता है और तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने पर यह देना होगा.
राज्य भी घटाएंगे वैट
तेल कंपनियों पर टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में कटौती के अलावा, सरकार राज्यों से भी वैट और सेल्स टैक्स में कटौती करने को लेकर कह सकती है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को इन कदमों से तत्काल थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है. सरकारी और निजी दोनों तरह की पेट्रोल उत्पादक कंपनियों को सेस लगाने की सोच रही है. कुल मिलाकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सबको मिलाकर पेट्रोल की कीमतों में 5-7 रुपए की कटौती हो सकती है. हालांकि, यह एक अनुमान है, अभी सरकार की तरफ से ऐसा कोई कटौती निर्धारित नहीं की गई है.
सिवनी- स्वरोचिष सोमवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा आरोपी पन्नालाल मरावी सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला तिलवारा विकासखण्ड धनौरा जिला सिवनी को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत श्री मरावी को सहायक अध्यापक पद से पदमुक्त किया गया।
गत 17 मार्च को पीडिता गणित विषय का पेपर देने स्कूल गई थी, शाम को 4 बजे आरोपी शिक्षक पन्नालाल मरावी द्वारा दूसरे पेपर की तैयारी के बहाने नाबालिग दुराचार किया गया एवं किसी को घटना के विषय में बताये जाने पर जान से मार देने की तथा स्कूल से नाम काट देने की धमकी दी गई पीडिता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई परिजनो द्वारा थाना धनौरा में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस प्रकरण पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा कार्यवाही करते हुए शिक्षक पन्नालाल मरावी को सेवा से पदमुक्त किया गया ।
सिवनी. पेंच टाइगर रिजर्व के मध्यप्रदेश टूरिज्म (एमपीटी) के रिसोर्ट में बुधवार की सुबह तेंदुआ रसोइघर में घुस गया। रिसोर्ट में तेंदुआ को देखते ही वहां उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पेंच प्रबंधन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को रसोइघर से बाहर निकाला गया। तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है। प्रबंधन की माने तो तेंदुआ कोर एरिया में सुरक्षित पहुंच गया है। तेंदुआ के रिसोर्ट में पहुंचने और बाहर निकलने में करीब दो घंटे लगे।
पेंच टाइगर रिर्जव के अनुसार टुरिया गेट के पास एक रिसोर्ट में सुबह के समय जंगल में घूमते हुए तीन साल का मेल तेंदुआ चला गया। रिसोर्ट में मौजूद लोग उस समय एक हॉल में इकट्ठा होकर नाश्ता कर रहे थे। दौड़ते हुए रिसोर्ट पहुंचे तेंदुआ को देखकर सभी इधर-उधर भागने लगे। इस बीच तेंदुआ रिसोर्ट के रसोइघर में चला गया। वहां मौजूद रिसोर्ट के कर्मचारियों ने बाहर से रसोइघर का दरवाजा बंद कर इसकी जानकारी पेंच के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ आशीष बंसोड़ के नेतृत्व में पेंच की रेस्क्यू टीम ने बड़े डंडे (लाठी) से खुद को सुरक्षित रखते हुए रसोइघर का दरवाजा खोलकर तेंदुआ को बाहर निकाला। तेंदुआ बाहर निकलते ही दौड़ते हुए जंगल की ओर चला गया।
पानी की तलाश में आया था तेंदुआ
तेंदुआ के रिसोर्ट में पहुंचने के मामले में बताया जा रहा है कि वह पानी की तलाश करते हुए रिसोर्ट तक पहुंचा था। इससे यह साबित हो रहा है कि पेंच के अंदर वन्यप्राणियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यदि पेंच के अंदर पानी की पर्याप्त व्यवस्था होती तो तेंदुआ बाहर नहीं आता। ऐसे में पानी को लेकर पेंच प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे बड़े-बडे दांवे पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जंगल क्षेत्र में हैं रिसोर्ट
तेंदुआ जिस रिसोर्ट में गया था, वह जंगल का क्षेत्र है। मेल तेंदुआ की उम्र करीब तीन साल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह घूमते हुए इधर आया है। पेंच में पानी की कोई कमी नहीं है। पेंच में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। – आशीष बंसोड़, एसडीओ पेंच टाइगर रिजर्व टुरिया
भोपाल-म प्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव समितियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषण की गई ।सिवनी से राजकुमार खुराना को जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया है।


सिवनी- विगत 15 मई से जारी नपा कर्मियो की हड़ताल आज समाप्त हो गई है।
नपा सी एम ओ नवनीत पांडेय द्वारा 13 टिपरर चालको को टर्मिनेट करने का आदेश जारी किया गया ,वही सभी स्थायी कर्मियों को 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते ही हड़ताली कर्मियो में हलचल मच गई ।
जिसके बाद शाम 4 जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र डाँड़ पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ,जिला पँचायत सीईओ स्वरोशिचस सोमवंशी की उपस्तिथी में विधायक मूनमुन राय, नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला ,सहित पार्षदो की उपस्थिति में हड़ताल को समर्थन दे रहे सभी सघटनो के प्रतिनिधि भी शामिल हुए जहाँ सर्व सहमती से निर्णय हुआ कि विनियमितकरण के पात्र कर्मियों को नवनित पांडेय जबलपुर ले जा कर सँयुक्त सचालक से मुलाकात करवायेगे, इसके साथ ही टिप्पर चालको सहित अन्य हड़ताली कर्मियो पर कोई कार्यवाही नही होगी।
इसके बाद हड़ताल सम्पात कर सभी सफाई कर्मी कार्य पर चले गए है,वही टिपररो का सचालन भी शुरू हो गया है। बेठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की पहले नालियों की सफाई व जमा कचरे को उठाया जाय ताकि नगर में महामारी ना फैले।