Home Blog Page 2221

टिप्पर चालक हुए टर्मिनेट स्थायी कर्मियो हो जारी हुआ नोटिस

सिवनी- गत 15 मई से जारी नपा कर्मियो की हड़ताल के बाद सफाई की व्यवस्था ख़राब होने के बाद आज नपा सी एम ओ नवनीत पांडेय एक्शन में नजर आये ।

सबसे पहले उनके द्वारा13 टिप्पर चालको को टर्मिनेट कर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है,वही उन्हें हिदायत दी गई है कि वो किसी भी तरह से हड़ताल में शामिल ना हो,वरना उनके खिलाफ फौजदारी की कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही हड़ताल में शामिल नपा के सभी स्थायी कर्मियों को नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर काम मे वापस आने को कहा है,यदि काम पर वापस नही आये तो उनकी सेवा समाप्त करने की कार्य वाही की जाएगी।

बसो के किराए में हुईं बढ़ोत्तरी

सिवनी- मध्यप्रदेश सरकार की परिवहन नीति के अनुसार आज बसो के किराए में 10 परसेन्ट की बढ़ोतरी की गई है।

मालुम हो कि किराए में बढ़ोतरी को लेकर कल 21 मई से जिले के बस आपरेटर हड़ताल पर जाने वाले है।

टिप्पर चालको ने सौपी वाहनो की चाबी

सिवनी- अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 5 मई को हड़ताल पर गए नपा के सफाई कर्मचारियों एवम नपा प्रशासन के मध्य गतिरोध जारी है।

वही गत दिनों से जारी घटनाक्रम के बीच कल जैसे नपा सी एम ओ नवनीत पांडेय द्वारा वाहनो की चाबी अवैधानिक रूप से रखे जाने के बाद एक आवेदन कोतवाली सिवनी प्रभारी को 13 टिप्पर चालको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने को कहा था।

जिसके बाद आज शाम वाहन चालक हड़ताल को समर्थन दे रहे सफाई संघो के पद अधिकारी के साथ कोतवाली पहुचे,उनके द्वारा वाहनो की चाबी नगर कोतवाल अमित दाणी को सौपनी चाहि।

इस दौरान अमित दाणी द्वारा नपा के सहायक यंत्री को बुलाकर उन्हें वाहन की चाबी सौपने को कहा,जिसके बाद यंत्री द्वारा पुलिस सुरक्षा के साथ फिल्टर प्लान्ट गंगानगर पहुचकर वाहनो की चेकिंग उपरांत चाबी ले ली।

सफाई कर्मियों के मामले में सँयुक्त संचालक की भूमिका सन्दिग्ध -ओम दुबे

सिवनी-नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की लगातार 4 दिनों से चली आ रही हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। इस भीषण गर्मी में सफाई न होने के कारण गंभीर बीमारी भी उत्पन्न होने लगी है। प्रदेश में अनेक कर्मचारी संगठनों द्वारा अपनी मांगो को लेकर बीते दिनों कई आंदोलन किये गये है। और सरकार ने उनकी मांगे भी मानी है। ऐसी स्थिति में सिवनी नगर पालिका के कर्मचारियों की अपनी मांगो को लेकर हड़ताल करना उनका अधिकार है और इस पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक निर्णय लिया जाना चाहिये था।

उक्त बात पत्रकार एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष ओम दुबे द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है। आपने आगे कहा है कि, बीते कुछ माहों से नगर पालिका की स्थिति बहुत अधिक खराब हो चुकी है। लोगो की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। निर्माण कार्य ठप्प पडे़ है। इन सब स्थिति को देखते हुए सरकार को इस ओर अतिशीघ्र ध्यान देना चाहिये। आपने यह भी कहा है कि जब नगर पंचायत बरघाट एवं लखनादौन के सफाई कर्मियों को नियमित किया जा चुका है, तब सिवनी के सफाई कर्मचारियों का विनियमितिकरण क्यों नहीं हो रहा है इस पर विचार किया जाना चाहिये।

ओम दुबे ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक कार्यालय जबलपुर में जानबूझकर सफाई कर्मचारियों के विनियमितिकरण की फाईल को आर्थिक लाभ के कारण रोका गया है
अतः विनियमितिकरण अभी तक रोकने के कारणों की भी जांच की जाना चाहिये।

कुत्तों ने कब्र से निकाला नवजात शव : हृदय विदारक द्रश्य

सिवनी- जिले के धनोरा थाना अंतर्गत एक ऐसी घटना सामने आई है जहाँ ह्रदय विदारक द्रश्य देखा गया, दरअसल ग्राम आमानाला निवासी महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था, जिसे परिजनों ने सामुदायिक सव्यथा केन्द्र में दफनाया गया । बाद में आवारा कुत्तों ने कब्र में से शिशु का शव निकालकर सड़क पर खाना शुरू किया,जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पुनः कब्र में दफना दिया है।

भूमि स्वामी एवं बटाईदार जरूर पढे

सिवनी – प्रदेश सरकार द्वारा कृषि भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा बटाईदार एवं भूमि-स्वामी के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश भूमि स्वामी एवं बटाईदार के हितों का संरक्षण अधिनियम-2016 बनाया गया है। अधिनियम पर राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद 9 मई 2018 से यह पूरे प्रदेश में प्रभावशील हो गया है। इस अधिनियम के लागू होने से भूमि-स्वामी निश्चिंत होकर जमीन बटाई पर दे सकेगा। इससे जमीन पड़त में नहीं पड़ी रहेगी। कृषि भूमि का अधिकतम उपयोग हो सकेगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। प्राकृतिक आपदा आने पर राहत भी मिल सकेगी।

अनुबंध अधिकतम 5 वर्ष के लिए

भू-स्वामी एवं बटाईदार के मध्य अनुबंध निर्धारित प्रारूप में सादे कागज पर तीन प्रति में होगा। एक-एक प्रति दोनों पक्षकारों को और एक प्रति तहसीलदार को दी जायेगी। अनुबंध अधिकतम 5 वर्ष के लिए होगा। पक्षकार अनुबंध का नवीनीकरण कर सकेंगे। आदिम जनजाति वर्ग का भूमि-स्वामी अधिसूचित क्षेत्र में स्थित अपनी कृषि भूमि केवल अधिसूचित क्षेत्र के आदिम जनजाति के सदस्य को ही बटाई पर दे सकेगा। बटाईदार को कृषि कार्य, सुधार और कृषि से संबंधित कार्य करने का अधिकार होगा। अनुबंध की अवधि समाप्त होते ही भूमि पर स्वमेव भूमि-स्वामी का कब्जा हो जायेगा। इसमें किसी आदेश की जरूरत नहीं होगी।



प्राकृतिक आपदा में दोनों पक्षकार को मिलेगी सहायता

प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल हानि पर मिलने वाली सहायता तथा बीमा कंपनी से मिलने वाली दावा राशि अनुबंध के आधार पर भूमि-स्वामी और बटाईदार के बीच बँटेगी। बटाईदार की मृत्यु पर अनुबंध में उल्लेखित अधिकार उसके विधिक उत्तराधिकारी को मिलेंगे।

60 दिवस में होगा विवाद का निराकरण
विवाद की स्थिति में तहसीलदार जाँच कर मामले का निराकरण करेगा। मामले का निराकरण 60 दिवस में करना होगा। विलंब पर 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अधिकतम 5 हजार रुपये तक का अर्थदण्ड लगाने का प्रावधान है।

अनुबंध तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

तहसीलदार अनुबंध तोड़ने वाले पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जुर्माना लगा सकेगा। बटाईदार द्वारा अनुबंध की समाप्ति के बाद कब्जा नहीं छोड़ने पर उसे 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर जुर्माने के साथ ही तीन माह तक की जेल से भी दण्डित किया जा सकेगा।


शिक्षक और विद्यार्थी सबको लगानी होगी एमशिक्षा मित्र से हाजरी: शिवराज के निर्देश

30 मार्च को सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि शिक्षा विभाग में एमशिक्षा मित्र अनिवार्य नहीं किया जाएगा। केवल एक विभाग में इसे लागू करना अपमानकारक है परंतु अब उन्होंने ही निर्देशित किया है कि 15 जून से एमशिक्षा मित्र लागू हो जाएगा। शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों की हाजिरी इसी से लगाई जाएगी। निर्देशित किया गया है कि गर्मी की छुट्टियों के खत्म होने के बाद 15 जून से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के खुलने के साथ ही शिक्षक और विद्यार्थियों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।  बता दें कि 5 जून तक एम शिक्षा मित्र एप डाउनलोड करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने दिए हैं। शिक्षकों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 47 दिन पहले 30 मार्च को इस योजना को समाप्त करने की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री ने ही इसको दोबारा लागू करने के निर्देश दिए हैं।



वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मुखर्जी ने बताया कि एम शिक्षा मित्र को लेकर सीएम ने अपनी सहमति दे दी है। लिहाजा एप डाउनलोड कराने का काम तुरंत और तेजी से किया जाए। शिक्षक ऑफ लाइन हाेने पर भी हाजिरी लगा सकेंगे, जैसे ही वे नेटवर्क क्षेत्र में आएंगे उपस्थिति स्वत: लग जाएगी। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन नहीं बनेगा।
इस बार यह एम शिक्षा मित्र एप सभी विभागों के लिए लागू किया जा रहा है। पहले जहां सिर्फ शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी इससे लगना थी, अब सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों की हाजिरी इसी से लगेगी। एक-दो दिन में इसको लेकर नए और स्पष्ट निर्देश भी आ जाएंगे।
एप से हो सकेंगे ये काम
विद्यार्थी विकल्प में योजनाएं व छात्रवृत्ति की स्थिति, आरटीई में आवंटन, प्रवेश व अन्य जानकारी रहेगी।
शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी और आरटीई सहित ज्ञानार्जन नाम से छह विकल्प होंगे।
राज्य, सरकारी, सीपीआई, राज्य शिक्षा केंद्र, आरएमएसए व ज्वाइंट डायरेक्टर की जानकारियां व पत्र देख सकेंगे।
वेतन पर्ची, उपस्थिति, छुट्टी का आवेदन, कक्षावार उपस्थिति, शिकायत करने की भी सुविधा।
सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, इनरोलमेंट, आज की उपस्थिति सहित अन्य जानकारी मिलेगी।
पुस्तक-गणवेश वितरण की जानकारी भी रहेगी।
एम शिक्षामित्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएं

26 मई को पटवारी भर्ती के लिये काउंसलिंग

सिवनी -पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 के माध्यम से चयनित अभ्यार्थियों तथा उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग 26 मई को मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल (बड़ा मिशन) गांधी भवन के पास आयोजित की गई है। यह काउंसलिंग 26 मई को प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगी। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यार्थियों को स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र अथवा 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नि:शक्त जनों के लिए नि:शक्तता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी साथ लायें। शपथ पत्र का प्रारूप सीएलआर वेबसाईट www.landrecords.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

भरत यादव होंगे मुरैना कलेक्टर

सिवनी-जिले में वर्षो तक पदस्थ रहे कार्यशील कलेक्टर भरत यादव को कलेक्टर मुरैना नियुक्त किया गया है,

अपनि कार्यप्रणाली से आम नागरिकों एवम विशेसकर ग्रामीणों के मध्य लोकप्रिय रहे भरत यादव ने कलेक्टर सिवनी रहते हुए कई उल्लेखनिय कार्य किये थे,जो आज भी लोगो के जहन में है,

सिवनी से स्थानरतीत होकर वे बालाघाट में पदस्थ रहे हालकि वहां वे अपना कार्यकाल पूर्ण नही कर पाए।

वर्तमान में वे उप सचिव नगर निकाय भोपाल के रुप मे अपनी सेवाएं दे रहे थे।

असफलता को बनाये सफलता की सीढ़ी -गोपालचन्द्र

सिवनी – दसवीं और बारहवीं की राज्य बोर्ड परीक्षा के घोषित परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

कलेक्टर सिवनी गोपलचन्द्र डाँड़ ने कहा किसाथ परीक्षा में असफल व आशानुरूप अंक प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि असफल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, आगे और ज्यादा तैयारी करें और आगे बढे। केवल डिग्री अथवा अच्छे नम्बर आना सफल होने की गारंटी नहीं है। महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर, अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा में कम नम्बर आने के बावजूद उन्होंने महान काम किये। असफलता को सीढी बनाकर जीवन में नई ऊँचाई प्राप्त करने का प्रयास करे।
असफल परीक्षार्थियों के लिये रूक जाना नहीं योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजनान्तर्गत असफल विद्यार्थियों के लिये हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा जून 2018 में आयोजित की जायेगी। जिसमें असफल विद्यार्थी पुन: सम्मिलित होकर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है।