Home Blog Page 2219

जानिए आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन सी चाय है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

  • ओ ब्लड ग्रुप के लोगों को पेट की समस्याएं ज्यादा होती हैं।
  • ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अजवायन की चाय पीनी चाहिए।
  • एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कैफीन का सेवन कम करना चाहिए। 

आपके ब्लड ग्रुप की आपके स्वास्थ्य में बड़ी भूमिका होती है। आमतौर पर हम जो कुछ खाते-पीते हैं, उसका असर हमारी सेहत और हमारे शरीर पर पड़ता है। किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को किस तरह का आहार खाना चाहिए और उसके लिए कौन से विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी हैं, इस विषय पर कई शोध हो चुके हैं। दिन की शुरुआत ज्यादातर लोग चाय से करते हैं। चाय न सिर्फ शरीर में स्फूर्ति और ताजगी लाती है, बल्कि ये कई रोगों से भी बचाती है। अलग-अलग चाय के अलग-अलग फायदे होते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपको कौन सी चाय पीनी चाहिए, ताकि आपको मिले ज्यादा लाभ।

 

ब्लड ग्रुप ओ

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ है, उन्हें अक्सर पेट की समस्याएं होती रहती हैं। कई बार तनाव भी इस तरह के लोगों की परेशानी होती है इसलिए ऐसे लोगों को अदरक की चाय या ग्रीन टी पीनी चाहिए। आपको दूध वाली चाय का सेवन कम करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप ए

शोध से पता चलता है कि ब्लड ग्रुप ए वाले लोग चिंता ज्यादा करते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप भी ए है, तो आपको अजवायन की चाय और जैसमीन टी पीनी चाहिए। आप खुश्बूदार और सेहतमंद मेरीगोल्ड टी भी पी सकते हैं।

ब्लड ग्रुप बी

आमतौर पर ब्लड ग्रुप बी वाले लोग थोड़ा आराम पसंद, सुस्त और धीरे होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए। ऐसे लोगों का वजन भी कई बार बढ़ा जाता है और पाचन खराब रहता है इसलिए ग्रीन टी का सेवन इनके लिए बहुत फायदेमंद है। आप लेमन टी और तेजपत्ते से बनी चाय भी पी सकते हैं।

ब्लड ग्रुप एबी

ब्लड ग्रुप एबी वाले लोगों को अक्सर नींद अपेक्षाकृत ज्यादा आती है। हालांकि ये लोग कल्पनाशील होते हैं और सोचते ज्यादा हैं। इसलिए ऐसे लोगों को कैफीन का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। ऐसे लोगों को ग्रीन टी या हर्बल टी पीनी चाहिए।

चाय के शौकीन ध्यान रखें ये बातें

अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। चाय आपमें ताजगी और ऊर्जा लाती है इसलिए कई बार आप दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। चाय चाहे जितनी सेहतमंद और हर्बल हो, जरूरत से ज्यादा पीने पर इसका नुकसान ही होता है। इसलिए सामान्य स्थिति में आपको दिन में 3-4 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि दूध और चीनी की चाय ज्यादा पीने से आपका पाचन खराब होता है और कॉफी ज्यादा पीने से कैफीन से होने वाले नुकसानों को झेलना पड़ता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही है कि दिन के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह की चाय पिएं और चीनी का प्रयोग कम करें या शहद का प्रयोग करें।

पानी में डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख सहायता राशि स्वीकृत

सिवनी //घंसौर अनुविभागीय अधिकारी ने ग्राम पायली में सिध्दांत जिनेन्द्र सिंघई की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण मृतक के निकटतम वारसान पिता जिनेन्द्र लखमीचंद्र सिंघई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत आर्थिक अनुदान सहायता राशि 4,00,000 रूपये  स्वीकृत की गयी  है।

फिजियोथेरेपिस्ट के पद हेतु अपात्र आवेदकों की सूची जारी

सिवनी //  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् केण्सीण् मेश्राम ने बताया कि जिला सिवनी में आर.बी.एस.के. डी.ई.आई.सी. के लिये फिजियोथेरेपिस्ट पद हेतु विज्ञापन का प्रकाशन किया गया थाद्य जिसमें कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए स्कूटनी के दौरान इन आवेदनों में 08 आवेदन अपात्र प्राप्त हुए हैद्य जिनकी सूची कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा की गई है। अपात्र आवेदकों में से यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे अपना अभ्यावेदन कार्यालय में समाचार प्रकाशन के 07 दिवस के अंदर कर सकते है। यदि कोई अभ्यावेदन निर्धारित समय सीमा में प्राप्त नहीं होता है तो अपात्र आवेदकों को छोड़कर पात्र आवेदकों में से चयन की कार्यवाही की जायेगी।

बिना अनुमति प्राप्त किये विज्ञापन होर्डिग्स पर होगी कार्यवाही

सिवनी //  नगरीय क्षेत्र में शासन की नीति (2017) के अनुसार अपने.अपने प्रतिष्ठानों की हदो के बाहर लगाये गये बिना अनुमति प्राप्त किये विज्ञापनों के बोर्डध्होर्डिग्सध्परिवहन सेवायें में लगे बोर्डध्चलचित्र विज्ञापन ;सिनेमाद्ध अपने व्यावसायिक विज्ञापनों के दीवाल लेखन तथा बोर्ड के माध्यम से प्रचार.प्रसार तत्काल दुकानोंध्प्रतिष्ठान के बाहर एवं ऐसी किसी भी स्थान से शीघ्र हटा लेवें जो रोडए नाली या किसी भी तरह से यातायात को बाधित करता होएन हटायें जाने की स्थिति में निकाय द्वारा मण्प्रण् संपत्ति निरूपण ;निवारणद्ध अधिनियम 1984 के तहत निकाय स्तर से हटावाया जाकर संबंधित के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर समस्त हर्जे खर्च की वसूली की जायेगी जिसकी समस्त जवाबदारी स्वंय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की होगी।

बाजार में आया बाबा रामदेव का स्वदेशी SIM कार्ड, और मैसेजिंग ऐप KIMBHO ऐसे फायदे मिलेंगे जो कभी सोचे भी नहीं होंगे

योग के बाद अब बाबा रामदेव ने टेलीकॉम बाजार में भी दस्तक दे दी है। उन्होंने स्वदेशी सिम लांच किया है। जिसमें आपको इतने फायदे मिलेंगे जो आपने सोचे भी नहीं होंगे।

नई दिल्ली. बाबा रामदेव ने भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के साथ मिलकर एक सिम कार्ड लॉन्च किया है। इसका नाम स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड है। इसके साथ ही बाबा रामदेव और पतंजलि ने टेलिकॉम सेक्टर में एंट्री है। हालांकि, शुरुआती तौर पर इसका   इस्तेमाल   सिर्फ पतंजलि के कर्मचारी ही कर सकेंगे। इस सिम कार्ड में 144 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस पर यूजर को 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ एक ऑफर भी है। अगर यूजर इसे रिचार्ज कराता है तो उसे पतंजलि प्रोडक्ट्स यानी पतंजलि उत्पादों पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

100 SMS भी
– 144 रुपए का रिचार्ज कराने पर यूजर देश में अनिलिमिटेड कॉल कर सकेगा। इसके अलावा 2जीबी डाटा और 100 एसएमएस भी कर सकेंगे।
– एक और फायदा ये है कि ये सिम लेने के बाद अगर यूजर पतंजलि प्रोडक्ट खरीदता है तो उसे 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा।
– इसके अलावा यूजर्स को 2.5 लाख रुपए तक का मेडिकल इंश्योरेंस और 5 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

बाबा रामदेव ने क्या कहा?
– बाबा रामदेव ने कहा कि बीएसएनएल एक स्वदेशी नेटवर्क है। दोनों यानी पतंजलि और बीएसएनएल का लक्ष्य देश की सेवा करना है।
– रामदेव ने कहा- कंपनी का लक्ष्य चैरिटी करना है। हमारा नेटवर्क न सिर्फ सस्ता डाटा और कॉल पैकेज देगा, बल्कि लोगों को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि रामदेव ने ये भी साफ किया कि इंश्योरेंस सिर्फ रोड एक्सीडेंट होने पर ही कवर किया जाएगा।

कैसे मिलेगी सिम?
– बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर सुनील गर्ग ने कहा कि पतंजलि का प्लान बीएसएनएल का बेस्ट प्लान है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 144 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा है।
– उन्होंने बताया कि अभी ये सिम कार्ड सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों के लिए ही अवेलेबल है। पतंजलि के कर्मचारी सिर्फ अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस सिम को ले सकते हैं।


सिम कार्ड के बाद बाबा रामदेव ने लॉन्च किया मैसेजिंग ऐप KIMBHO , व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

योगगुरू बाबा रामदेव ने टेलीकॉम और सोशल मीडिया सेक्टर में धमाल मचाने का पूरा मन बना लिया है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने मंगलवार को जहां बीएसएनएल के साथ मिलकर सिम कार्ड लॉन्च किया, वहीं अब पतंजलि कम्यूनिकेशन ने मैसेजिंग ऐप किम्भो (Kimbho) लॉन्च किया है। पतंजलि के किम्भो की सीधी टक्कर ईमो और व्हाट्सऐप से होगी।
हालांकि Kimbho ऐप के बारे मेंं पतंजलि या बाबा रामदेव ने मीडिया से कुछ नहीं किया है। Kimbho ऐप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को आज ही यानि 30 मई को अपडेट किया गया है। गूगल प्ले-स्टोर पर किम्भो ऐप के डेवलपर का एड्रेस भी पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड, डिपार्टमेंट ई-कॉमर्स, D-28 इंडस्ट्रियल एरिया, नियर इनकम टैक्स ऑफिस, हरिद्वार, उत्तराखंड, 249401 दिया गया है। इसके अलावा इस ऐप को पतंजलि कंम्यूनिकेशन द्वारा लॉन्च किया है।

किम्भो ऐप में क्या है खास?

Kimbho के ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए व्हाट्सऐप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इस ऐप के यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। इस ऐप में लोकेशन शेयरिंग का भी फीचर है। ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह ऐप पूरी तरह से सेफ है और इसमें ऐड नहीं दिखेंगे।


30 मई की शाम 4 बजे होगा स्व.उर्मिलासिह का अंतिम संस्कार

सिवनी-हिमाचल प्रदेश की पूर्व उपराज्यपाल व जिले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती उर्मिला सिंह का पार्थिव शरीर कल30 मई की सुबह 10:00 बजे ग्रह ग्राम घुरवाडा पहुंचेगा

स्व.उर्मिला सिंह जी का अंतिम संस्कार शाम 4:00 बजे स्थानीय मोक्षधाम घूरवाड़ा में संपन्न होगा

अध्यापकों का हुआ शिक्षा विभाग में हुआ संविलयन

सिवनी-राज्य अध्यापक संघ के 22 साल के सतत संघर्ष के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति परिणाम स्वरूप मप्र के अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलयन किया गया।जिससे जिले सहित समस्त प्रदेश के अध्यपको में खुसी की लहर है। राज्य अधयापक संघ सिवनी के गजेंद्र सिंह बघेल ने जारी विज्ञप्ती में बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने अध्यपको का शिक्षा विभाग में संविलियन के प्रस्ताव पर केबिनेट में अपनी मोहर लगा दी है अनुमानित आँकड़े के अनुसार दो लाख से सैंतीस हजार अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन होगा सरकार ने आज हमारे घर का दरवाजा खोला है घर के अंदर रखी थाली में क्या-क्या परोसा गया है अर्थात शिक्षा विभाग की कितनी सेवा शर्तों का लाभ दिया है यह बात अब आगे के समय में सामने आएगी। फिलाहल 1994 के मृत केडर को पुनर्जीवित कर दिया गया है एवं सातवें वेतनमान की गणना 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2018 तक काल्पनिक एवं 1 जनवरी 2018 से नगद सातवें वेतनमान का लाभ प्राप्त होगा। जिला अध्यक्ष विपनेश जैन ने सभी अधयापक साथियो को सुभकामनाये प्रेषित करते हुए कहा कि आज का दिन अध्यापक संघर्ष के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। इस अवसर पर सभी राज्य अध्यापक संघ के राकेश दुबे,चित्तौड़ कुशराम,महफूज खान,परमानंद डहेरिया,फारुख खान,अशोक अवस्थी,चुनेंद्र विसेन,सुनील तिवारी, सुनील राय,सुनील पंवार,ब्रजमोहन सनोडिया,मुकेश नेमा,दीपक ठाकुर,रामकृष्ण दुबे,मोहन विश्वकर्मा,रतन राय,अवदेश वर्मा,वनवारी लाल चंद्रवंशी,पंकज तिवारी, पंकज सिरसम, सुरेन्द्र दुबे,ब्रजमोहन बघेल,गुमान बघेल,समसुन्न खान,संगीता पटले,कीर्ति डहेरिया,आरती पांडे आदि साथियों ने बहुत-बहुत बधाइयां एवं बहुत-बहुत शुभकामनाये प्रेषित की है।

जैन स्टोन क्रेशर हुआ सील | सिवनी कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही

सिवनी- जिला के राजस्व मंडल सिवनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाकी में सुधीर जैन द्वारा सचालित जैन स्टोन क्रेशर को आज तहसीलदार प्रभात मिश्रा द्वारा सील कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर गोपालचन्र्द डाँड़ के निर्देश पर ऊक्त कार्यवाही हुई है,मालूम हो कई दिनों से इस क्रशर में अवैध उत्खनन की शिकायतें मिली थी,जिसके बाद आज 29 मई की दोपहर 2 बजे यह बड़ी कार्यव्ही की गई है।

डीइओ ने बीआरसीसी सिंह और 2 लिपिकों को जारी किया नोटिस

नवोदय प्रवेश परीक्षा मामले में डीइओ ने मांगा जवाब, वेतनवृद्धि रोकने की चेतावनी

सिवनी. जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा द्वारा आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा से लखनादौन क्षेत्र के धूमा, मठदेवरी गांव के विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो गए थे। इस मामले में जांच के बाद डीइओ ने बीआरसीसी लखनादौन और दो बाबूओं को नोटिस कर जवाब तलब कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीइओ ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा द्वारा २१ अपै्रल को कक्षा ६वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर धूमा एवं मठदेवरी में अध्ययनरत २२ छात्र-छात्राओं के परीक्षा से वंचित होने सम्बंधी शिकायत शिवकुमार साहू एवं मनोज पाठक के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी।
इस प्रकरण में कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी के द्वारा इस शिकायत की जांच डीइओ व दो प्राचार्यों के माध्यम से कराई गई थी। जांच अधिकारी द्वारा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि प्रवेश फार्म का कार्य बीइओ/ बीआरसीसी के नियंत्रण में होना था। इस दौरान बीआरसीसी राहुल प्रताप सिंह प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीइओ) लखनादौन का कार्य कर रहे थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी भी इन्हें नियुक्त किया गया था। इन्हें ही परीक्षा आवेदन पत्र वितरण, संकलन एवं संकलन उपरांत जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रस्तुत किए जाने की जवाबदारी थी। किंतु कार्य में समीक्षा न किए जाने के कारण २१ अपै्रल को आयोजित परीक्षा से २२ विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा से वंचित हो गए थे।
परीक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती जाने एवं अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता की जाकर कर्तव्यपरायण एवं उत्तरदायित्वों के समुचित निर्वाहन न करने जैसे कृत्य किए जाने पर यह कदाचरण की श्रेणी में माना आता है। इस सम्बंध में प्रमाण सहित जवाब २८ मई को डीइओ के समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय पर जवाब न मिलने, संतोषप्रद न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया है।




 

इनको जारी हुआ है नोटिस –
डीइओ एसपी लाल ने शुक्रवार को लखनादौन बीआरसीसी राहुल प्रताप सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनादौन में पदस्थ सहायक ग्रेड-२ हरिशंकर उसरेठे एवं इसी कार्यालय के सहायक ग्रेड-३ अजय कुमार उइके के नाम नोटिस जारी कर २८ मई को कार्यालय में उपस्थित होकर प्रमाण सहित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय अवधि में जवाब न प्राप्त होने अथवा संतोषप्रद जवाब न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अंतर्गत बीआरसीसी की एक वेतनवृद्धि एवं सहायक ग्रेड-२ एवं सहायक गे्रड-३ की तीन-तीन वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

रजनीश सिहँ को पड़ सकते टिकट के लाले

सिवनी- जिले कभी सभी दलों की राजनीति को सचालित करने में माहिर रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता ,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. हरवंश सिह के पुत्र वर्तमान में केवलारी विधायक रजनीश सिह की राजनैतिक जमीन पहले खिसक चुकी है।

पिता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व उनकी मौत के बाद उपजी सवेंदना लहर पर सवार होकर विस चुनाव जीतने में सफल हुए रजनीश सिह अब प्रदेश कांग्रेस की गुटीय राजनिति में ऐसे फसे है कि उन्हें अब अपनी टिकट पक्की नजर नही आ रही है। दरअसल वे पूर्व मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के साथ खड़े रहे वही कमलनाथ को छोड़ वे कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की शरण मे दिखायी दिए।




 

इसी बीच कमलनाथ की ताजपोशी होते ही रजनीश सिह उपरोक्त मामले में अपनी सफाई देने कमलनाथ के पास गए लेकिन वहां से उन्हें निराश होने पडा , सूत्रों की माने तो कमलनाथ ने दो टूक जबाव देते हूए कहा कि वे विस टिकट के लिये उनके भरोसे ना रहे बल्कि वे सिंधिया के पास जाए। वही रजनीश सिह नव नियकुत जिला अध्यक्ष पप्पू खुराना को हटाने के लिये दिल्ली में अपने आकाओ की शरण मे है जहाँ वे पप्पू खुराना के बहाने कमलनाथ पर दवाब बनाने का प्रयास कर रहे है।