Home Blog Page 2218

SATTA QUEEN नामे से FAMOUS लता कुल्हाड़े 1 साल के लिए जिला बदर

सिवनी // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपालचंद डाड ने जिले के एक आदतन महिला अपराधी को जिला बदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी अनावेदिका श्रीमति लता कुल्हाड़े पति धनीराम कुल्हाड़े उम्र 32 वर्ष साकिन मंगलीपेठ हाल कर्वे कालोनी भैरोगंज सिवनी को आदतन अपराध के लिये जिला बदर किया गया है। यह वर्ष 2006 से यह अपराध जगत से जुड़ गई है तभी से इसके विरूद्व जुआ, सट्टा अधिनियम के प्रकरणों में गिरफ्तार होकर अपराध सिध्द पाये जाने चालान न्यायालय में प्रस्तुत किये गये। अनावेदिका के विरूद्व 2016 से अब तक सट्टा एक्ट के कुल 65 प्रकरण कायम किये गये है। जिसमें 55 प्रकरणों में अर्थदण्‍ड आरोपित किया गया है। शेष प्रकरण न्‍यायालय में विचाराधीन हैं।




अनावेदिका की आपराधिक गतिविधियों में सलिप्‍तता एवं न्‍यायालय द्वारा दण्‍डित करने के उपरांत भी व्‍यवहार में परिवर्तन न आने पर जिला दंडाधिकारी श्री डाड ने अपराधी को आदतन अपराधी मानते हुए सिवनी जिले के साथ राज्‍स्‍व सीमा से लगे जिला छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश दिये। उपरोक्त अवधि में बिना लिखित अनुमति के अनावेदक का प्रवेश जिले में वर्जित रहेगा। न्यायालयीन प्रकरणों की पेशी में उपस्थित रहने की छूट रहेगी।


विवेकराज सिहँ होंगे जिला पुलिस कप्तान

सिवनी- जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के सीधी स्थान्तरण के बाद जिले की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल डांडेल सभाल रहे है,

आज जारी हुए नई लिस्ट में संसोधन के उपरांत सागर के पुलिस ट्रेनिग कैंप के पदस्थ वर्ष 2006 के आई पी एस विवेक राज सिह को सिवनी का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वे कल 2 जून को अपना पद भार ग्रहण करेंगे।

सफेद या ब्राउन? जानें कौन सा अंडा आपके लिए है ज्‍यादा फायदेमंद

  • लोग सफेद अंडों के बजाए भूरे रंग के अंडे पसंद करते हैं
  • माना जाता है कि सफेद की तुलना में ब्राउन अंडे अधिक प्राकृतिक होते हैं।
  • पर्यावरण और मुर्गियों का आहार अंडों की पोषक प्रोफ़ाइल को प्रभावित कर सकती है।

अगर किसी से पूछा जाए कि किस प्रकार के अंडे स्वस्थ हैं, तो तुरंत जवाब मिलता है कि भूरे अंडे, जिन्हें देसी अंडे भी कहा जाता है, जो सफेद अंडे से स्वस्थ होते हैं। लेकिन क्या यह वास्तव में सच है? यदि आपका जवाब हां है तो सफेद अंडे की तुलना में ब्राउन अंडे पौष्टिक रूप से क्‍यों ज्‍यादा समृद्ध है। यदि आपका जवाब न में है तो क्या आपको अपने डाइट में ब्राउन एग के बदले सफेद अंडे को शामिल करेंगे? तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्‍यम से बताएंगे कि आपके लिए कौन सा अंडा ज्‍यादा फायदेमंद हैं और किसमें कितना पोषक तत्‍व मौजूद है।

 

ब्राउन क्‍यों होता है अंडे का रंग

अंडे का रंग जेनेटिक्स द्वारा निर्धारित होता है। हालांकि, पर्यावरण, आहार और मुर्गियों में तनाव के स्तर जैसे अन्य कारक भी ऊपरी रंग को प्रभावित कर सकते हैं।

क्‍या ब्राउन एग सच में बेहतर है?

अधिकांश लोग सफेद अंडों के बजाए भूरे रंग के अंडे पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सफेद की तुलना में ब्राउन अंडे अधिक प्राकृतिक होते हैं। हालांकि यह सत्य नहीं है। एक अध्ययन के अनुसार, सभी अंडे पोषण के आकार और रंग के बावजूद पौष्टिक रूप से समान होते हैं। सभी अंडों में लगभग उसी मात्रा में विटामिन, खनिज और प्रोटीन होते हैं और कैलोरी की एक ही मात्रा प्रदान करते हैं। अंडे का ऊपरी रंग से उसकी गुणवत्ता और संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

पौष्टिक अंडे कैसे चुनें?

पर्यावरण और मुर्गियों का आहार अंडों की पोषक प्रोफ़ाइल को प्रभावित कर सकती है। हमेश सूर्य के संपर्क में रहने वाली मुर्गियां और जिन्‍हें ओमेगा -3 फैटी एसिड खिलाया जाता है उनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। ऐसी मुर्गियों के अंडे ज्‍यादा हेल्‍दी होते हैं। जब उन मुर्गियों के अंडे उतने हेल्‍दी नहीं होते हैं जो किसी बंद कमरे में रहती हैं और जिन्‍हें ओमेगा -3 फैटी एसिड नहीं मिल पाता है।

ब्राउन या सफेद: कौन होते हैं ज्‍यादा स्‍वादिष्ट

पोषक तत्‍वों की तरह ही रंग के आधार पर भी भूरे और सफेद अंडे के स्वाद के बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है। हालांकि, मुर्गियों का आहार और अंडे की ताजगी अंडे के स्वाद को प्रभावित करती है। अंडे के स्‍वाद स्वाद और पोषक तत्व को संरक्षित रखने के लिए अंडे को कम तापमान पर रखें, या ठंडा करें

क्या छिलके में होता है अंतर?

ब्राउन एग और वाइट एग के छिलकों में रंग के अलावा कोई दूसरा अंतर नहीं होता। कुछ लोग ये सोचते हैं कि ब्राउन एग के छिलके वाइट एग के छिलकों से कठोर होते हैं लेकिन ये गलत है। कठोर छिलके उन अंडों के होते हैं जिन्हें कम उम्र की मुर्गियां देती हैं।
उपर्युक्त बातों को पड़ने के बाद, अब जब भी आप अंडे लेने मार्केट जाएं, तो अंडों के रंग की बजाएं इस बात पर ध्यान दें कि वो किस तरह की मुर्गी के अंडे है। इससे आपको फायदा होगा।

अश्लील पोस्ट डालने वाला शिक्षक निलंबित

सिवनी- विगत दिनों उत्कृष्ट विधायालय सिवनी में कार्यरत शिक्षक इरबाज हैदरी द्वारा whatsapp ग्रुप  समग्र शिक्षा मिशन ग्रुप में असशील पोस्ट डाली गई थी।

जाच के बाद गत 31 मई को नगर पालिका अधिकारी सिवनी नवनीत पांडेय द्वारा मप्र पचाय्यत सेवा अधिनियम 1998 के नियम 3 सामान्य के विपरीत कदाचरण मानकर निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में वो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

स्वरोजगार सम्मेलन आज घंसौर में 2 जून को धनौरा में

सिवनी // महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा कृषकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए कृषक उद्यमी योजना के लक्ष्य प्राप्त हो चुके है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में उद्योग एवं सेवा के लिए तथा मुख्यमंत्री कृषक और स्वरोजगार योजना में उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय हेतु एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। जो भी बेरोजगार स्वयं का उद्यम/रोजगार स्थापित करने हेतु इन योजनाओं से सहायता लेना चाहता है। वे एम.पी. ऑन लाईन में अपने समस्त प्रमाण-पत्रों जैसे अंकसूची, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पेन कार्ड, कोटेशन इत्यादि (साथ ही आयकर दाता नहीं होने का स्व-घोषण पत्र) सहित उपस्थित होकर आवेदन ऑन-लाईन कराया जा सकता है। इन योजनाओं के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन एवं जानकारी हेतु विकासखंड घंसौर में 1 जून एवं जनपद पंचायत धनौरा में 2 जून को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें संबंधित स्वरोजगार विभागों के द्वारा उपस्थित होकर आवेदन पत्र लिये जायेंगे। आवेदक/बेरोजगार इन शिविरों में उपस्थित होकर भी योजनाओं के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है तथा अपना आवेदन तैयार करवा सकता है, आवेदक केवल एक ही योजना में आवेदन कर सकता है।

“दस्तक अभियान” का प्रथम चरण जून माह से होगा शुरू

सिवनी // दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 14 जून से 31 जुलाई तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं के संयुक्त दल (ए.एन.एम.,आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जायेगी एवं इस उम्र के बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान सुनिश्चित की जायेगी।

दस्तक अभियान का उद्देश्य है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों मे प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान द्वारा त्वरित प्रबंधन ताकि बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान की जायेगी।

जाग उठे सिविल सर्जन : डायलिसिस यूनिट नियमित संचालित

सिवनी // सिविल सर्जन सिवनी द्वारा बताया गया है कि जिला चिकित्सालय सिवनी में स्थित डायलिसिस यूनिट टैक्नीशियन की नियमित सेवाएं प्राप्त हो जाने से नियमित तौर पर प्रतिदिन संचालित है। संबंधित रोग से पीडित मरीज इसका लाभ ले सकते हैं।

सोशल मीडिया में सन्देश पोस्ट करने से पहले एक बार जरूर पढ़े | कानून व्यवस्था को लेकर बैठक सम्पन्न

सिवनी //कलेक्टदर श्री गोपाल चंद डाड की अध्यूक्षता में 1 जून को प्रस्ता वित किसान मजदूर संघ के ग्राम बंद के मद्देनजर आज कलेक्ट्रे ट सभा कक्ष में कानून व्य वस्थाे को लेकर राजस्वू विभाग, पुलिस विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग एवं महिला एवं बाल विकास की संयुक्तस बैठक सम्पान्न, हुई जिसमें अपर कलेक्टंर, अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, सभी जनपद पंचायत के मुख्यस कार्यपालन अधिकारी व अन्यज विभाग के विकासखण्डकस्त‍रीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कलेक्टमर श्री डाड ने सभी अनुविभागिय अधिकारियों व थाना प्रभारियों से चर्चा में उनके क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यपक दिशा निर्देश अधिकारियों दिये। उन्हों ने निर्देशित किया कि इस अवधि में आयोजित किसानों की रैली/जुलूस शांतिपूर्ण रूप से सम्पेन्नक हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्हों ने सभी थाना प्रभारियों को सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गस्तश करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की हिदायत दी। किसी भी भडकाउ संदेश करने वाले पर तत्का ल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो को मैदानी अमले से लगातार सम्पहर्क में रहने के निर्देश दिये ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि पर निगरानी रख तत्कामल कार्यवाही की जा सके।

बसों में HANDICAPPED को 50 % छूट । यहाँ से करे फॉर्म डाऊनलोड करे

सिवनी : दिव्यांगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब ट्रेनों की तरह बसों में आधा किराया देकर प्रदेश में कहीं भी आ-जा सकेंगे। सफर के दौरान किराए में 50 प्रतिशत छूट पाने के लिए दिव्यांगों को सक्षम अधिकारी परिवहन विभाग सिवनी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र बस कंडक्टर को दिखाना होगा।नए नियम के बाद दिव्यांग व्यक्ति को भोपाल तक का सफर करने मे भले ही 100 से 150 रुपए तक की बचत होगी, तो वही इंदौर तक जाने में उन्हें 200 रुपए तक की बचत होगी।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी ने बताया कि शासन ने दिव्यांगों को बस किराए में 50 प्रतिशत तक छूट देने संबंधी नोटिफिकेशन (अधिसूचना) 27 अक्टूबर 2016 को जारी कर दिया है।उसी अधिसूचना के आधार पर दिव्यांगो को 50% किराये की छूट रहेगी। वही बस ऑपरेटरो द्वारा भी इस सरकारी नियमों पर अमल कर दिव्यांगो को छूट देने की बात कही जा रही हैं।

दिव्यांगो को ये दस्तावेज करने होंगे जमा : अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सिवनी के लिपिक शशि शुक्ला ने बताया,कि दिव्यांग को छूट प्राप्त करने के लिये अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मे आकर विकलांगता प्रमाण पत्र (40 % या इससे ज्यादा प्रतिशत वाला प्रमाण पत्र),आधार कार्ड,समग्र आईडी की छायाप्रति जमा करना होगा।इसके बाद कार्यालय द्वारा दिव्यांगो को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा।

विकलांगो के लिये सीट होगी रिजर्व : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिवनी ने दिव्यांगों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत बसों में दिव्यांगो के लिए अलग से सीटें भी रिजर्व रखनी होगी,दिव्यांगो को यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो,इसका ध्यान भी बस आपरेटर को रखना होगा।

इन मार्गों पर होता है,बसों का संचालन : सिवनी से प्रतिदिन रीवा,मण्डला,इंदौर,भोपाल,जबलपुर, नागपुर,सतना, बालाघाट,छिंदवाड़ा आदि मार्गों पर स्लीपर और एसी बसें संचालित हो रही हैं।कुछ लग्जरी बसों का किराया तो ट्रेन की एसी टिकट से भी काफी महंगा है,इसलिए यदि दिव्यांगों को किराया आधा लगेगा तो उन्हें काफी राहत मिल जाएगी।इसलिए यदि दिव्यांगों को किराया आधा लगेगा तो उन्हें काफी राहत मिल जाएगी।

परिवहन ठेकेदार का चालक गिरफ्तार

सिवनी-गेंहू परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर का अग्रवाल बंधुओ का डॉयवर 2 गेंहू से भरी बोरी सहित रंगे हाथों पकड़ाया है, सोसायटी खरीदी की गेंहू चोरी करते ट्रक डॉयवर को डूंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया है,

2 नाबिलक बच्चो के साथ मेहरोज खान ऊक्त कार्य कंडिपार वेयरहाउस में माल खाली करने के पहले परखी मारकर माल चोरी करता था । थाना प्रभारी दिलीप पचेश्वर ने बताया कि ऊक्त मामले सोसायटी प्रबंधक भी शामिल लग रहा है,फिलहाल पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर कार्यवही की जा रही है।