Home Blog Page 2201

जनसंख्या वृद्धि सभी समस्याओं का प्रमुख कारण – चतुर्वेदी

सिवनी -भारत एक ऐसा देष है जो कई समस्याओं का दंष कई वर्षो से झेल रहा है, जिनमें आतंकवाद, नस्लवाद, जातिवाद, क्षेत्रीयवाद समाजवाद प्रमुख है । भारत की आजादी के समय जनसंख्या लगभग 39 करोड़ थी, जो 70 वर्षो मे बढ़कर लगभग 135 करोड़ हो गई , वर्ष 2011 की जनगणना मे 122 करोड़ के लगभग थी, विष्व की 760 करोड आबादी में 141 करोड़ चीन एवं 33 करोड़ अबादी अमेरिका की है, ज्ञात हो कि भारत में एक दिन में लगभग 49000 बच्चे जन्म लेते है, और 22500 लोग स्वर्ग सिधारते है, च्वचनसंजपवद हतवूजी 17ः से अधिक है जिसके कारण आवास की समस्या, पानी की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, खेती की समस्या, रोजगार की समस्या ने जन्म ले लिया साथ ही विष्व में नस्लवाद, आतंकवाद, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन आदि समस्याओं के साथ-साथ पर्यावारण असंतुलन सतत बन गया है ।

डी.पी.सी. रोल माॅडल के छात्रों ने इस अवसर पर जनसंख्या वृद्धि को सबसे बड़ी चुनौती बताया तथा प्रदेषवार आकड़े प्रस्तुत किये जिसमें सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्यों उत्तरप्रदेष एवं न्यूनतम जनसंख्या वाले लक्ष्यदीप, दमनदीप, दादर-नगार हवेली, अंडमान सिक्किम, चंढ़ीगढ की पृष्ठभूमि पर चर्चा की साथ ही अधिकमत जनसंख्या वाले प्रदेषों उत्तरप्रदेष, महाराष्ट्र, बिहार, पष्चिम बंगाल, मध्यप्रदेष, तमिलनाडू, राजस्थान कर्नाटक आदि प्रदेषों की समस्याओं को आधार बनाकर शांति-अषांति की दृष्टि से खाका तैयार किया, छात्र नमन सनोड़िया, कृष्णा गहलोद, अराध्य-अथर्व चतुर्वेदी, षिवा, गौरी आदि का कहना था कि जिन राज्यों में जनसंख्या कम है, उन राज्यों में शांति एवं प्राकृतिक संपदा की भरमार है, परन्तु जिन-जिन प्रदेषों में जनसंख्या वृद्धि सघन हो रही है वहाॅ लूटपाट, हत्या, बलात्कार, बलवा, एक्सीडेंट आदि घटनाओं में इजाफा हुआ ।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन ने सरकार को जनसंख्या वृद्धि पर सख्त कानून बनाये जाने की आवष्यकता की बकालत की एवं चीन की तर्ज पर एक बच्चे के कानून को संसद से नियम बनाकर पारित कराकर कई समस्याओं जिनमें प्रमुख बेराजगारी, भुखमरी, नस्लवाद, आतंकवाद, आदि से मुक्ति का साधन बनाया जा सकता है ।

आवष्यकता है चीन जैसी दृढ़ इच्छा शक्ति की जहाॅं के कानून को अपनाकर दो से अधिक बच्चों की स्थिति में 50000/- वाािर्षक टेक्स की अवधारणा से देष को बचाया जा सकता है ।

सिवनी बच्‍चों के कटेफटे होंठ व तालू मुक्त जिला घोषित

सिवनी – कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे जिले में सर्वे कर कटेफटे होंठ एवं फटे तालू के मरीजों को खोजकर उनका आपरेशन करवा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. मेश्राम ने बताया कि जिला सिवनी में वर्तमान में मात्र 05 बच्चे ऐसे है जिनका कटे होंठ का आपरेशन नहीं हो पाया है उनके परिवार को बच्चें के आपेरशन कराने की समझाईश दी जा रही है। शासन की योजना अनुसार ऐसे जिले जहां 01 से 18 वर्ष के 05 या उससे कम बच्चे आपरेशन के लिये शेष बचे है उस जिले को कटे होठ एवं फटे तालू मुक्त जिलाघोषित किया जाता है। जिला सिवनी को नंवबर 2017 में कटे होठ एवं फटे तालू मुक्त जिला घोषित किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र 06 जुलाई को राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. मेश्राम को प्रदान किया गया।

सिवनी में ऐसे भी है यातायात कर्मी

सिवनी (म.प्र.) के नगरवासी इन्हे नाम से भले न जानते हों लेकिन इनका चेहरा शायद ही किसी के लिए अंजान है। ये हैं “अशोक कुमार मर्सकोले जी” जो एक ट्रैफिक हवलदार है। काफी महीनों से मर्सकोले जी शहर के हिर्दयस्थल, सर्किट हाउस चौराहे पर ड्यूटी कर रहे हैं

जब भी इस चौराहे से गुजरता हूँ तब अशोक जी पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ अपने निर्धारित स्थान पर ट्रैफिक को अपने अंदाज में सँभालते हुए दिखते हैं। यह अतिश्योक्ति नहीं होगी यदि कहा जाये की लोगो की ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और पालन इनकी मौजूदगी से संभव हुआ है। शायद मैं इस चौराहे से हर दिन निकलता हूँ लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं हुआ की मैंने इन्हें किसी को बेवजह परेशान करते देखा हो बल्कि यदि कोई जल्दबाजी में या गैरइरादतन तौर पर सिग्नल तोड दे तो उसे समझाइश देकर अगली बार पालन करने का आग्रह ही किया है (एक बार मेरे साथ भी हुआ है)।

सिवनी में आज सुबह से ही बहुत बारिश हो रही थी और मुझे एक आवश्यक कार्य हेतु बरसाती पहनकर निकलना ही पड़ा और जब चौराहे पहुंचा तो चकित रहे गया, मर्सकोले जी प्रतिदिन की तरह आज भी भारी बारिश में बरसाती डाले अपने स्थान पर डटे मिले। दिल जीत लिए भाईसाहब ने तो, फिर क्या अपना काम करके लौटते वक्त अपनी गाड़ी बाजु में लगाकर मिलने पहुँच ही गया (हर दिन जिज्ञासा होने के बाद भी जल्दी के चलते नहीं मिल पाता था) और उन्हें उस रास्ते से गुजरने वाले हर एक व्यक्ति की तरफ से साहिर्दय धन्येवाद प्रेषित किया।


ये वो व्यक्ति हैं जो मेरे और न जाने कितने लोगो के मनोभाव में हर दिन इस बात की एक अनकही प्रेरणा का प्रवाह करते हैं कि जिम्मेदारी और कर्त्तव्य का निसंकोच निर्वहन कैसे किया जाता है। कई मायनों में ये कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की एक सादृश्य प्रतिकृति हैं। मैंने और शायद आपने भी ऐसे लोगो को देखा होगा जो ट्रैफिक हवलदारी को तुच्छ समझकर और अपनी सामाजिक छवि को सुरक्षित रखने के लिए चौराहे के किसी किनारे वाले पान ठेले में खड़े रहकर अपनी ड्यूटी के 8-10 घंटों को जैसे तैसे गुजार देते हैं या दिन भर में 10 -12 लोगो को बेवजह परेशान करके उनसे पैसे की उगाही करते हैं। अशोक जी इन सब परिस्थियों में एक अपवाद हैं। जैसे उन्होंने ने बताया कि उन्हें इसके लिए सम्मान भी मिल चुका है लेकिन सोचा की इनकी कर्तव्यनिष्ठा के चर्चे दूर तक जाने चाहिए। अशोक जी की कार्यशैली और समर्पित सेवाभाव, ट्रैफिक पुलिस के प्रति आम जनमानस के नजरिये को एक नई दिशा दे रहा है।

वो कहावत आपने सुनी ही होगी की “एक मछली पुरे तालाब को गन्दा करती है”, लेकिन मर्सकोले जी द्वारा जिम्मेदारीपूर्ण अपने काम का सतत निर्वहन इस कहावत को उल्टा करता है कि “एक हंस पुरे तालाब को सुशोभित कर सकता है”। कहने का तात्पर्य यह है कि शहर में ट्रैफिक विभाग के प्रति सम्मान की भावना इस एक व्यक्ति के कर्म से जागी है।

प्रेरणाएं आपके चारों ओर हर वक्त हर पल मौजूद हैं, बस नज़र की बारीकी की जरुरत है। जिस दिन बारीकी को परखने में पारंगत हो गए समझिये उस दिन से आपको प्रेरित होने के लिए मोटिवेशनल विडियो या कोटेशन्स की आवश्यकता नहीं होगी।

आपके शेयर करने से मुझे कोई फायदा तो नहीं होगा , हाँ, इतना जरूर है बात निकली है तो दूर तलक जायेगी और अशोक जी को उनका वाजिव सम्मान और पहचान जरूर मिल जायेगी।

क्रोध को प्रेम में बदलना

प्रतिदिन, हम अनेक परिस्थितियाँ पाते हैं जिनसे क्रोध भड़क सकता है। कभी-कभी हम तब क्रोधित होते हैं जब कोई हमें चोट पहुँचाता है या हमें नाराज़ करता है। ऐसे भी उदाहरण हैं जिनमें दूसरों को चोट पहुँचते हुए देखकर हमें क्रोध आ जाता है। हमें सामाजिक अन्याय के मामले भी मिल सकते हैं, जिनमें समाज में व्यक्तियों का एक समूह अन्याय सह रहा होता है। इन सभी मामलों में, हमें लग सकता है कि कुछ गलत हो रहा है। हो सकता है कि जो कुछ घट रहा है, उसे हम अनदेखा न कर पाएँ। फर्क इस बात में है कि हम अन्याय के प्रति किस प्रकार प्रतिक्रिया करते हैं? हम फैसला करने की क्षमता रखते हैं। हम क्रोध से प्रतिक्रिया कर सकते हैं या हम क्रोध को काबू कर, उसे प्रेम में बदल सकते हैं।

हम क्रोध की आग को प्रेम से शांत कर सकते हैं। किसी झगड़े के दौरान, क्रोध भरी आवाज़ में बोलने के बजाय, हमें मिठास का मरहम लगाना चाहिए ताकि दूसरों का गुस्सा ठंडा पड़ जाए। वातावरण में क्रोध-भरे विचारों की तरंगों को बढ़ावा करने के बजाय, हम प्रेम-भरे विचारों को प्रसारित करें ताकि वातावरण साफ हो जाए।

क्रोध से प्रतिक्रिया करने में बहुत ऊर्जा खर्च होती है। ऐसी प्रतिक्रिया हमें क्षीण, शक्तिहीन कर देती है, पर अगर हम अपनी ऊर्जा प्रेममयी प्रतिक्रिया में लगाएँगे तो उससे न सिर्फ हम परिस्थिति में समन्वय ले आएँगे बल्कि हम स्वयं भी उस प्रेम से ऊर्जा पाएँगे। जब हम प्रेम से व्यवहार करते हैं तो हम दरवाजे को खोलते हैं ताकि प्रभु-प्रेम हममें से प्रवाहित हो। हम प्रभु-प्रेम से ऊर्जा और उभार पाते हैं। अगली बार जब हम अपने आपको ऐसे माहौल में पाएँ जहाँ अन्याय हो रहा हो तो हम क्रोध की बजाय, प्रेम से प्रतिक्रिया करने की कोषिष करें। हम अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया का, उस माहौल पर और अपने आप पर, दोनों पर हुए असर को देख सकते हैं।

संसार में बहुत क्रोध विद्यमान है। आओ, हम संसार में समन्वय और शांति लाएँ। आओ, हम क्रोध को प्रेम से जीत लें। हम देखेंगे कि हमारा ऐसा कृत्य, एक तरंग के जैसे, औरों तक पहुँचेगा और वह दिन दूर नहीं होगा, जब हमारा वातावरण, हमारा समाज और हमारा समुदाय, इस संसार में शांति का आश्रय बन जाएगा।

8 घण्टे में बरामद हुआ डंम्पर : आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- जिले के डुंडा सिवनी थाने को अब बड़ी सफलता हासिल हुई है जहा उसके द्वारा तुरत कार्यवाही मात्र 8 घण्टे में चोरी हुए डम्पर व् एक आरोपी को गिरफतार कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बतया की मस्तराम चन्द्रवँशी ने नगझर में डंम्पर खड़ा किया जो रात में किसी आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया ।

डंम्पर क्रमांक ऍम एच -19 जेड 2390 का जी पी एस के आधार पर पुलिस ने पीछा कर लगभग 200 किमी दूर ग्राम मथानी थाना मोदा जिला नागपुर में उसे ओवर टेक क्ऱ ज्प्त किया है।

वाहन के साथ 45 वर्षीय चोर क्युमुद्दीन पिता सेज़ुद्दीन को भी गिरफ़तार किया गया वही एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। लगभग 8 लाख मूल्य के डंम्पर को चोर सहित बरामद करने वाली टीम को पुलिस कप्तान विवेक राज सिंह द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई हे।

इस सफलता को हासिल करने में प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह. आरक्षक हरिओम व् संतोष साहू शामिल थे

सिवनी में हुई झमा झम बारिश बैनगंगा नदी में उफान

सिवनी- जिला मुख्यायल सहित अन्य विकास खण्डों में गत दो दिनों से जारी बरसात के बाद आज सुबह वीभन्न नदियों व् नालो में उफान आ गया है।

छिंदवाड़ा मार्ग पर लखनवाड़ा घाट में वेंनगंगा नदी उफान पर आ गई वही नगर के समीप बिझावाड़ा जाने वाले मार्ग का नाला भी जल मग्न हो गया।

भूअभिलेख कार्यलाय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में कुल 384.1 मी मी वर्षा दर्ज हुई है,आज 11 बजे 69 मी मी वर्षा हो चुकी है।

आने वाले एक दो दिन में मानसून जिले में और ज्यादा सक्रिय हो सकता है।

VIDEO: अंडा बेचने वाले ने अपने गाने से YouTube पर मचाया धमाल

यूपी के कौशल का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अब तक उसे पांच लाख बार देखा जा चुका है.

(फोटो साभार सोशल मीडिया).

लखनऊ: डिजिटल जमाने में आपका हुनर किसी का मोहताज नहीं है. सच्ची लगन के साथ की गई मेहनत जरूर रंग लाती है. इसके लिए आपको अपने सपनों का पीछा करते रहना है. कुछ ऐसी ही कहानी है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कौशल की. वैसे तो रोजी-रोटी के लिए कौशल अंडे बेचते हैं, लेकिन उन्हें गाने का बहुत शौक है. वे दिन में अंडे बेचते हैं और रात में गाने की प्रैक्टिस करते हैं. कौशल को भोजपुरी गानों का बहुत शौक है. बातों-बातों में एक दिन उसके भाई अनिल ने उनके गाने को रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर डाल दिया.



यूट्यूब पर कौशल के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है. उनके गाने को अब तक 5 लाख व्यू मिल चुके हैं. कौशल बताते हैं कि पहले जो लोग मेरे गाने का मजाक बनाया करते थे, वे अब मेरी तारीफ करने लगे हैं. मेरा बिजनेस भी बढ़ गया है. यूट्यूब पर हिट हो जाने के बाद ज्यादातर लोग अंडे खरीदने के लिए मेरे पास आते हैं और मेरे गाने की तारीफ करते हैं.

यूट्यूब पर बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने निशाद म्यूजिक भोजपुरी के नाम से यूट्यूब चैनल भी बना लिया है. इंटरनेट पर लोकप्रियता मिलने के  बाद वे अब छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाने भी लगे हैं, जिसके बदले उन्हें पैसा मिलता है. कुल मिलाकर यूट्यूब पर हिट होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. वे कहते हैं कि ये सबकुछ मेरे छोटे भाई की वजह से संभव हो पाया है. भगवान को शुक्रिया बोलते हुए कौशल कहते हैं कि भगवान हर किसी की जिंदगी के बारे में पहले से कुछ सोछ रखे होते हैं.

कौशल पहले शख्स नहीं हैं जो सोशल मीडिया की वजह से स्टार बने हों. पिछले दिनों डब्बू अंकल का डांस सोशल मीडिया पर हिट हो गया था. वे रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे. उससे पहले एक फिल्मी सीन को लेकर प्रिय प्रकास वॉरियर इंस्टार सेनसेशन बनी थी.

 

MP की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को हटाया, कांताराव को जिम्मेदारी

भोपाल। विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह को चुनाव आयोग ने हटा दिया। सिंह की जगह 1992 बैच के आईएएस अफसर वीएल कांताराव को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने मंगलवार देर शाम मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह से नए सीईओ के लिए नामों का पैनल मांगा था। पैनल भेजे जाने के बाद आयोग की ओर से कांताराव के नाम को हरी झंडी दे दी गई।

मुख्य सचिव ने सिंह को हटाए जाने और कांताराव को पदस्थ किए जाने की पुष्टि की। 1986 बैच की आईएएस अधिकारी सलीना सिंह को 26 जून को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने तीन साल हो गए थे। उधर, कांग्रेस मतदाता सूची से लेकर लगातार शिकायतें कर रही थी।


उल्‍लेखनीय है कि सलीना सिंह के रहते प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मसला गहराया था। इस बारे में मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को शिकायत की थी। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के समय यह मुद्दा काफी उभरकर सामने आया था।मंगलवार शाम सलीना सिंह को पद से मुक्‍त करने के आदेश जारी हुए हैं।

कमलनाथ ने माना कि कांग्रेस में है गुटबाजी

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में राजनैतिक परिवर्तन के चलते आम जनता अब भाजपा के साथ नहीं है। यह बात भाजपा को भी महसूस हो रही है और इसलिए अब वह धन-बल की शक्ति के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है। श्री नाथ आज यहां प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कमलनाथ ने कहा कि आप सभी अनुभवी हैं और स्थानीय राजनैतिक समीकरणों को अच्छी तरह समझते हैं। आपने चुनाव करीब से देखा है। अगले चार महीने सब कुछ भूल जायें और बिना किसी निर्देश का इंतजार किये कांग्रेस को जिताने के लिए जुट जायें। यह कड़वे घूंट पीने का समय है। एक-दूसरे की गलतियों को माफ कर नया रास्ता खोजना आपका काम है। यदि यह काम आपने कर लिया तो निश्चित ही अगले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लहरायेगा।



कमलनाथ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में निराश होने की नहीं, सबक सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदले हुए राजनैतिक माहौल को जीत में बदलने के लिए आप सभी के सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी लक्ष्य केवल चुनाव है। मेरा आप सभी से लंबा संपर्क रहा है, आपने कांगे्रस की नींव बनायी है। चुनाव रणनीति में आज के माहौल में क्या परिवर्तन लाना है, यह आपको स्वयं तय करना है, क्योंकि राजनीति स्थानीय हो गई है। श्री नाथ ने उपस्थिति प्रतिनिधियों से घोषणा पत्र में शामिल किये जाने वाले मुद्दों पर सुझाव भी मांगे।

पूर्व विधायक जसवंत सिंह, संपत जाजू, हरिवल्लभ शुक्ला, हामिद काजी और राजनारायणसिंह ने अपने सुझाव रखे। इन्होंने कहा कि एक-एक पूर्व जनप्रतिनिधि यदि चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दे तो प्रत्याशी को बीस से पच्चीस हजार तक वोट दिलवा सकते हैं। पूर्व विधायक की जबावदारी सुनिश्चित करें कि वह स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप रणनीति बनाये। भाजपा को उन्हीं की भाषा से जबाव देना होगा। वोट के बंटवारे को रोकें और कांग्रेसजन जनता को मतदान केंद्र तक ले जायें।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुरेश पचैरी, सांसद राजमणि पटेल, मीनाक्षी नटराजन, गोविंद सिंह राजपूत, चंद्रप्रभाष शेखर, मानक अग्रवाल सहित प्रदेश से आये बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक उपस्थित थे।

वाहन चोर गिरफ्तार

सिवनी- जिले के सिवनी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु कार्यवाही के दौरान अंकित पिता अशोक साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी- कान्हीवाड़ा, हाल मुकाम- बिठली, थाना-डूंडा सिवनी को पकड़ा गया। उक्त आरोपी अंकित साहू के द्वारा सिवनी शहर से चोरी की गई मोटरसाइकिल MP22MF4702 आरोपी के कब्जे से वाहन चेकिंग के दौरान बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ पर उसके घर से भी चोरी की अन्य मोटरसाइकिल क्रमांक MP22MD0198 बरामद की गई है। उक्त वाहन चोरी की बरामदगी में निरीक्षक अमित दाणी, उप निरी अजय उइके, सउनि सिंगमारे, आर. सुधीर, परवेज, अभिराज, मनीराम की प्रमुख भूमिका रही।