Home Blog Page 2198

स्थायी वारंटी गिरफ्तार

लखनादौन -न्यायालय श्रीमती श्रीमती सुनीता तारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लखनादौन जिला सिवनी कि न्यायालय के दांडिक प्रकरण क्रमांक 975/15 धारा 294 324 506 धारा के मामले में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आरोपी राकेश पिता बसंत लाल बंशकार उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम नागन देवरी को थाना धूमा प्रभारी श्रीमती सविता कुबरे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल एवं सैनिक 221 महेश कुमार उईके के ने अथक प्रयास कर वारंटी को पकड़ा जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया।

WhatsApp लेकर आया दो नए फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

अभी यह फीचर WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन का हिस्सा है.

इन फीचर के आ जाने के बाद यूजर्स नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल से ही जरूरी एक्शन ले पाएंगे. (फाइल फोटो)
इन फीचर के आ जाने के बाद यूजर्स नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल से ही जरूरी एक्शन ले पाएंगे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए कोई न कोई नया फीचर पेश करता रहता है. इसी कड़ी में व्हाट्सएप दो नए फीचर लेकर आया है. पहला मार्क एज रीड और दूसरा म्यूट बटन. इन दोनों फीचर की मदद से एप की नोटिफिकेश से ही इसे मार्क एज रीड और म्यूट किया जा सकेगा. इस फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर रोलआउट करना शुरु कर दिया गया है.

इन फीचर के आ जाने के बाद यूजर्स नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल से ही जरूरी एक्शन ले पाएंगे. अब फेसबुक के इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर म्यूट बटन को एक्टिव कर दिया है. ये ऑप्शन यूजर्स को नोटिफिकेशन में तब नजर आएगा जब वे एक कॉन्टेक्ट से 51 से ज्यादा मैसेज रिसीव करेंगे.

ये फीचर खासतौर पर उनके बहुत काम का होगा, जो मैसेज पढ़ने के लिए बार-बार ऐप को ओपन नहीं करना चाहते. इससे पहले यूजर्स को रिप्लाई का ऑप्शन नोटिफिकेशन में दिया गया था. इसके जरिए वहीं से किसी भी मैसेज का रिप्लाई का जा सकता है और अब यूजर्स को मार्क एज रीड और दूसरा म्यूट बटन के दाईं तरफ दिया जाएगा.

व्हाट्सएप से जुड़ी अपडेट देने वाले WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ये नए फीचर व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.216 में दिए जा रहे हैं. एप का बीटा वर्जन अपडेट करके आप ये फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, अगर आप बीटा टेस्टर नहीं है तो इसके औपचारिक ऐलान के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ा सकता है. म्यूट बटन हर बीटा यूजर के लिए उपलब्ध है. लेकिन, इसके साथ ही मार्क एज रेड बटन को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए नहीं रिलीज किया गया है.

वहीं, म्यूट बटन को रोलआउट किए जाने के साथ व्हाट्सऐप द्वारा स्टीकर प्रिव्यू जारी किया गया है, WABetaInfo की मानें तो ये भी व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.18.218 का हिस्सा है, लेकिन स्टीकर्स को आने वाले समय में आम यूजर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

गोद लेने की प्रक्रिया में तेजी के लिए जिलाधिकारी को बनाया जाएगा फाइनल अथॉरिटी

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री (फाइल)
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री (फाइल)

नई दिल्ली बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया में लगनेवाले समय को कम करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जिलाधिकारी को ही फाइनल अथॉरिटी बनाने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द ही जूवेनाइल जस्टिस ऐक्ट में संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद गोद लेने की मंजूरी के लिए सक्षम अधिकारी सिविल कोर्ट की बजाय डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट होंगे। यह प्रस्ताव बुधवार को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।

मंत्रालय का कहना है कि यह शिफ्ट कोर्ट में होनेवाली देरी और गोद लेने की प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास है। राज्यों के मंत्रियों के साथ केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के बाद मेनका गांधी ने कहा, ‘हम JJ ऐक्ट में संशोधन करने जा रहे हैं, जिससे कोर्ट की बजाय बच्चों को गोद लेने की मंजूरी के लिए सक्षम अधिकारी जिलाधिकारी हों।’ उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि सिविल कोर्ट्स पर पहले से ही काफी दबाव है और ऐसे में गोद लेने जैसे मामलों में काफी देर हो जाती है।

अधिकारियों का कहना है कि कई मामले तो वर्षों से लंबित हैं जबकि गोद लेने की एक तय समयसीमा है। यह भी महसूस किया गया है कि चूंकि जिलाधिकारी एक जिले के इन-चार्ज होते हैं और उनकी पहुंच में सभी विभाग होते हैं। ऐसे में दस्तावेजों की जांच और उसे सत्यापित कराना आसान होगा। मेनका गांधी ने राज्यों से सभी चाइल्डकेयर संस्थानों को सेंट्रल एडॉप्शन रिसॉर्सेज एजेंसी के पास पंजीकृत कराने को कहा है।

23 जुलाई तक अतिथि शिक्षक कर सकेंगे स्कूल चयन

सिवनी -मध्यप्रदेश में जारी अतिथि शिक्षक अब आगामी 23 जुलाई तक अपने पसंद के स्कुलो का चयन कर सकेंगे।

ज्ञात हो की इससे पूर्व उक्त तिथि 18 जुलाई तक तय की गई थी,लेकिन आज जारी आदेश के अनुसार अब यह प्रकिया 23 जुलाई तक की जा सकेगी।

24 जुलाई तक विषयवार पैनल बन जायेंगे उसके बाद विधायल स्तर पर पी टी ऐ की सहमति से 25 जुलाई तक अनुमोदन करवाया जायेगा।

वही 25 व् 26 जुलाई को आवेदक चयनित स्कुल के लिये सहमति देगे,जिसके। बाद 28 जुलाई को सारी जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगा

सावधान! शहर में 33 स्थानों पर लगे कैमरे, हर हरकत होगी कैद

सिवनी शहर पर अब तीसरी आँख रखेगी पूरी तरह नज़र

प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शुमार सिवनी में सुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता करना पुलिस पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर रही है। शहर में सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम शुरू कर दिया गया है। जनसामान्य की सुरक्षा अपराधों की रोकथाम के लिए कुल 205 कैमरा लगाए गए है। इनमें से मेन पाइंट के कैमरे चालू कर दिए गए हंै। एक-एक पाइंट पर चार-चार कैमरे लगे हैं जो जिनसे हर तरफ नजर रखी जा सकेगी। जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम में की जा रही है। शहर के कुल 33 महत्वपूर्ण, संवेदनशील स्थानों एवं इंट्री एक्जिट पाइंटों पर द्वितीय चरण में मुख्यत तीन प्रकार के पीटीजेड केमरा-33, फिक्स केमरा-132, एएनपीआर केमरा-40 लगाए गए है। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग की योजना है। पीटीजेड कैमरा चारो दिशाओं में मूवेंट करेगा। फिक्स कैमरा एक ही पोजीशन में रहेगा एवं एएनपीआर रात्रि में भी वाहनों के नंबरो को कैप्चर करेगा। सभी कैमरा हाई एचडी क्वालटी के है। सभी की मॉनिटरिंग रूम एवं सर्वर रूम कंट्रोल रूप में स्थापित किया गया है। स्थापित होने वाले कैमरों की मॉनिटरिंग का कार्य पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। शहर में कुल 205 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें शहर के 33 स्थानों में पीटीजेड कैमरा-1एवं फिक्स कैमरा-4 हर पांइट पर लगाए गए है।

इन स्थानों पर लगे कैमरे

छिंदवाड़ा चौक में एएनपीआर कैमरा-4, वैशाली चौक, नगर पालिका चौक, मानेगांव रोड, बुधवारी बाजार, शुक्रवारी चौक, घसियारी चौक, अंबिका चौक-6, गांधी भवन चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सोमवारी चौक-4, सर्किट हाउस-६, मठ मंदिर चौक, काली चौक, प्राइवेट बस स्टेण्ड, कटंगी नाका चौक, दुर्गा चौक, बाहुबली चौक, नागराज चौक-6, डूंडासिवनी चौक-4, जनता नगर चौक-6, खैरी टेक-4, न्यायालय परिसर, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, साहू कबाड़ा चौक, हड्डी गोदाम चौक, बरघाट बायपास चौक, जिन्ना चौक, छोटी मस्जिद चौक, विंदवासनी चौक, बड़ा जैन मंदिर, गोलेश्वर बाबा चौक में कैमरे लगाए गए हैं। सिस्टम शुरू कर दिया गया है।

युवती के अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

सिवनी- अपनी ही चचेरी बहन के फोटो को एडिट कर उसे शोशल मीडिया में वायरल कर परिजनों को ब्लैक मेल करने का एक मामला प्रकाश में आया है।

कोतवाली सिवनी में उक्त मामला आया जिसके बाद गत 17 जुलाई को पीड़िता युवती के पिता व् युवती की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाल अरविन्द जैन द्वारा युवती के चचेरे भाई नितेंद्र उपाध्याय पिता विश्वनाथ उपाध्यय उम्र 35 निवासी बरघाट व अंशुल तिवारी पिता वीरेंद्र तिवारी उम्र 28 वर्ष के खिलाफ आई टी एक्ट व् भादवी की धारा 368,294 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी नितेंद्र को गिरफतार किया है वही एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जिसे गिरफतार करने के लिये कोतवाली सिवनी की पुलिस सरगर्मी से प्रयास कर रही है।

मालूम हो नितेंद्र वर्तमान में नागपुर रोड मे संचालित कृषि अभियात्रकी विभाग में वाहन चालक पद पर कार्यरत है,दोनो ही युवक आपत्तिजनक पोस्ट के आधार पर परिजनों को ब्लैक मेल कर रहे थे।

मुनमुन के कार्यकाल में और पिछड़ गया सिवनी- निखिलेन्द्र नाथ

सिवनी-निर्दलीय निर्वाचित श्री दिनेश राय मुनमुन जब से भारतीय जनता पार्टी में आये हैं तब से वे लगातार अपनी ही पार्टी वालों पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ते रहते हैं इससे ऐसा लगता है कि उन्होंने किसी मजबूरी में पार्टी ज्वाइन की है.

उक्ताशय की बात कांग्रेस प्रवक्ता दादू निखिलेन्द्र नाथ सिंह (गट्टू दादू) द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गयी है. श्री सिंह ने कहा कि जब श्री दिनेश राय मुनमुन निर्दलीय थे तब तक उन्हें भारतीय जनता पार्टी के बारे में किसी ने कुछ अनर्गल कहते हुए नहीं सुना और जब से वे पार्टी में आये हैं तब से वे लगातार पार्टी के बारे में कुछ न कुछ कहते रहते हैं कभी पुराने नोट कहते हैं, कभी गिरवी कि बात करते हैं | अभी हाल ही में उनके द्वारा पार्टी कार्यालय में जुॅआ और शराबखोरी की बात सार्वजनिक रूप से कही गयी जबकि वे अपने भोपाल स्थित सरकारी आवास में भी जुॅआ और शराब होते हबीबगंज पुलिस थाने द्वारा पकड़ी गयी थी |

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के कार्यकाल में सिवनी पहले से ज्यादा पिछड़ गया है , आने वाले समय में फिर से झूठी और दिखावटी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं जबकि विधानसभा के विकास के लिए कभी ज़मीनी संघर्ष नहीं किये |

नाथ से विकास की मांग कर जले पर नमक छिड़कना है-संजीव

सिवनी- सिवनी को गोद लेने की बात कहकर अपने ही गोद पुत्र का गला घोटने वाले श्री कमलनाथ ने यदि अपने पितृ धर्म को निभाया होता तो आज एनएसयूआई को सिवनी के विकास की मांग करते हुए श्री कमलनाथ को ज्ञापन सौंपने जैसा हास्यस्पद कदम नहीं उठाना पड़ता । इस आशय की प्रतिक्रिया भाजपा फीडबैक प्रकल्प के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव मिश्रा द्वारा श्री कमलनाथ को सौंपे गए ज्ञापन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहीँ श्री संजीव मिश्रा द्वारा कहा गया कि ज्ञापन सौंपने की यह नौटंकी महज

श्री कमलनाथ का महिमामंडन और उन्हें विकास पुरुष साबित करने के असफल प्रयास मात्र हैं। श्रीनाथ ना तो प्रदेश ओर ना ही केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं । वह ऐसी विपक्षी पार्टी के सांसद हैं जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी हासिल नहीं है । ऐसे में उन के माध्यम से ब्राडगेज के कार्य की गति बढ़ाने की मांग करना एनएसयूआई की नौटंकी और श्री नाथ चालीसा पढ़कर अपने नेता को प्रसन्न करने की कवायद मात्र है ।

श्री मिश्रा द्वारा कहा गया कि श्री नाथ से सिवनी के विकास की मांग करना जिले वासियों के जले पर नमक छिड़कने जैसा दुष्कर्म है । क्योंकि यह सर्वविदित है कि श्रीनाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सिवनी के हकों को छीनने का अपराध किया है। चाहे वह फोर लाइन का मामला हो जो

जिले वासियों के सामने है । परिसीमन में छिंदवाड़ा को बचा कर सिवनी को विलोपित करवाने का षड्यंत्र भी श्री नाथ के पापों की फेहरिस्त में शामिल है।

श्री मिश्रा ने कहा कि धनकुबेर श्री नाथ का इस प्रदेश से कोई वास्ता नहीं रहा है वह सिर्फ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को अपने सांसद बनने की सीढी के रूप में उपयोग करते रहे हैं । ना तो वे आम जनों की भावनाओं और तकलीफों को समझते हैं और ना ही उन्हें गांव , गरीब , किसान से मतलब है। इसलिए छिंदवाड़ा के शहरी क्षेत्र का विकास करके अपने ही जिले के ग्रामीण अंचलों को अपने पिछडेपन की खाई में धकेलने का कार्य उन्होंने किया है और वह मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है जो कभी कामयाब नहीं होगा ।

श्री मिश्रा द्वारा कहा गया कि 1990 से सिवनी विधानसभा में लगातार हार का सामना कर रहे कांग्रेसी कमलनाथ को ज्ञापन सौंपकर अपनी खींज मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता तो यह है कि बड़ी रेल लाइन के निर्माण कार्य को गति देने का प्रयास जिले के दोनों सांसदों द्वारा किया जा रहा है ।

परिणाम स्वरुप पिछले दिनों इस कार्य में तेजी भी आइ है जिसे देख कर कांग्रेसी अब श्री कमलनाथ को इसका श्रेय देने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे जिले की जनता भली-भांति समझती है.

3 वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

सिवनी-आज 18 जुलाई जिले के कान्हीवाड़ा थाना में आरोपी मुकीद पिता शफीक खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, सिवनी को चोरी की हीरो होंडा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

उक्त वाहन मुकीद द्वारा करीब 40 दिन पूर्व अल्फा मेडिकल के पास से चोरी करना बताया गया। पूछताछ पर आरोपी मुकीद के कब्जे से 02 अन्य मोटरसाइकिल, जो उसके द्वारा संजय वार्ड सिवनी तथा मोहगांव (कारीरात) से चोरी करना बताया गया। आरोपी के द्वारा पेश करने पर दो हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साईकिल भी बरामद कर धारा 41(1-4) जा.फ़ौ. / 379 भा.द.वि. के तहत थाना कान्हीवाड़ा में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद हुई मोटरसाइकिल के रजिस्टर्ड नंबर MP50MF1455, MP20KN0286 तथा MP22ME1389 होना पाया गया है ।

नवागत कोतवाल का अभिनव प्रयास

सिवनी- नगर कोतवाल का पद भार ग्रहण करने के बाद से ही नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुगम बनाने के लिये टी आई प्रशांत जैन द्वारा प्रयास किये जा रहे है।

इसी कड़ी में गत 17 जुलाई को कोतवाली पुलिस द्वारा सड़क पर यातायात में बाधा बनने वाले आवारा व् पालतू पशूओ की सींग पर रेडियम लगाये गए, ताकि रात इन पशुओं से टकराकर कोई वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त ना हो ,

नगर कोतवाल जैन ने बताया कि इसी तरह से आने वाले दिनों में जल्द ही नगर की यातायात व्यवस्था को आम नागरीको के लिए सुरक्षित बनाने के लिये यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनांकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।