Home Blog Page 2199

आदिवासी अंचल में किया गया निःशुल्क कॉपी वितरण

सिवनी- विगत वर्ष से जारी निःशुल्क कॉपी वितरण अभियान के तहत आज 17 जुलाई दिन मंगलवार को टीम नेकी की दीवार मुख्यलाय सिवनी से बरघाट रोड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम भुरकल खापा पहुँची,

ग्राम में सचालित प्रथामिक एवं माध्यमिक शाला में अध्यनरत बालक बालिकाओं के मध्य पंजाब नेशनल बैंक के प्रबधक मनीष कुमार के सौजन्य से बेहतर अध्यन करने हेतु निः शुल्क कॉपी वितरण किया गया,इस दौरान प्रथामिक शाला के 32छात्रो को एवं माध्यमिक शाला के 37 बालक बालकीओ को निः शुल्क कॉपी वितरण किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रबधन के के सी सोनी ने कहा कि विगत दो वर्षों से जरूरत मन्दो की मदद की जारी रही है जो मानवता के हित में किया जा अनुपम कार्य है।

इस दौरान

टीम नेकी की दीवार से मनीष कुमार,प्रद्युम्न चतुर्वेदी,नंदन श्रीवात्री,रूपेश कोहरू,अमित यादव,प्रशांत सोनी,विजय चौहान, बसंत सहारे,

कपिल पांडे,सुधीर भोला श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

वही शाला में पदस्थ शिक्षक संजीव् पाराशर ,बी एल डेहरिया,व् के सी सोनी भी इस कार्य में शामिल थे।

एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू होने पर विनोद सोनी ने व्यक्त किया आभार

सिवनी- मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू होने पर विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा के अथक प्रयास एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा विधि विधायी मंत्री(कानून मंत्री) रामपाल सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के वकीलों की बहुप्रतीक्षित मांग को केबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। 16 जुलाई 2018 सोमवार को केबिनेट की बैठक में वकीलों की इस सुरक्षा को लेकर बनाए गए इस एक्ट को  म.प्र. में लागू करने वाला देश में पहला राज्य मध्यप्रदेश बन गया है। अध्यादेश के माध्यम से एक्ट को लागू कर मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक वकीलों के लिए यह खुशखबरी है।  मध्यप्रदेश आज देश का पहला वह राज्य बन गया है जहां एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। सोमवार को इस एक्ट को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गयी। एडवोकेट एक्ट के तहत कोर्ट में वकीलों के कामकाज में बाधा डालने उन पर अनुचित बनाने पर एक से सात साल की सजा और दस हजार रू जुर्माने का प्रावधान किया गया है। विधि प्रकोष्ठ सिवनी जिला इकाई के संयोजक एडवोकेट विनोद सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कानून मंत्री रामपाल सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वकीलों के सम्मान में बनाए गए एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

VIDEO एडवोकेट एक्ट हुआ लागू

सिवनी-मप्र में एडवोकेट एक्ट लागू, देश मे पहला राज्य बना भोपाल अध्यदेश के माध्यम से एक्ट लागू मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक वकीलों के लिए यह खुशखबरी है कि मप्र देश का पहला राज्य बन गया है जहां एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा। सोमवार को इस एक्ट को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गयी। एडवोकेट एक्ट के तहत कोर्ट में वकीलों के कामकाज में बाधा डालने उन पर अनुचित दबाव बनाने पर एक से सात साल की सजा और दस हजार रू जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

इस एक्ट के लागू होने बाद स्टेट बार कौसिल के अध्यक्ष श्री शिवेन्द्र उपाध्याय का एडवोकेट प्रोडेक्शन अधयादेश के संबंध में बयान जारी कर दिया है

बरघाट सी एम ओ उइके निलम्बित

जबलपुर – 16- जुलाई-2018 संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी ने सिवनी जिले की बरघाट नगरपालिका परिषद् के मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष उइके को राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने तथा कर्तव्य और उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित

कर दिया है। उनका मुख्यालय जिला शहरी विकास अभिकरण सिवनी नियत किया गया है। इस सम्बन्ध में सिवनी कलेक्टर द्वारा प्रतिवेदन संभागायुक्त को प्रेषित किया गया था।

निलम्बित मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर आरोप है कि

उन्होंने राज्य शासन की सर्वाधिक प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 अन्तर्गत असंगठित मजदूरों के पंजीयन में लापरवाही बरती। साथ ही सत्यापन कार्य में उदासीनता बरती और पात्र श्रमिकों को योजना का हितलाभ देने के लक्ष्य को प्राप्त करने में कोताही बरती।

नियमों को ताक पर रखकर जारी हुई केंद्रीय विद्यालय की अस्थाई प्रवेश सूची।

लखनादौन – लखनादौन जिला सिवनी में केन्द्रीय विद्यालय के नवीन सत्र हेतु पंजीयन की प्रक्रिया विगत 28 जून 2018 तक पूर्ण होने के उपरांत गत 13 जुलाई को अस्थाई प्रवेश सूची जारी की गई। जिसमें तमाम अनियमितताएं सूची को प्रथम दृष्टि में देखने पर ही स्पष्ट रूप से प्रतीत होती हैं कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रवेश प्रक्रिया नियमावली का एस के साहू, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय लखनादौन द्वारा खुलकर अवहेलना की गई हैं और अपनी मनमर्जी से प्रवेश सूची को जारी कर दी गई हैं। जारी सूची में अनियमितता देख स्थानीय अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है जिससे अभिभावकों ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।

अपने ज्ञापन में अभिभावको निम्न लिखित बिन्दुओं के आधार पर अपनी आपत्ति प्रेषित करते हैं और केन्द्रीय विद्यालय लखनादौन की अस्थायी प्रवेष सूची को निरस्त कर पुनः नई सूची प्राप्त आवेदनों के संलग्न दस्तावेजों को निरीक्षण कर जारी करने की मांग की है।

1. प्रवेश प्रक्रिया में जिन दस्तावेजों को प्रवेश आवेदन के साथ प्राचार्य द्वारा मांगा गया था उन दस्तावेजों में दूरी का प्रमाण पत्र और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र मुख्य रूप से सम्मलित थें। माननीय महोदय जी दूरी का प्रमाण पत्र इसलिए मांगा गया था चूंकि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की नियमावली में भी 8 किमी के दायरे हेतु दूरी निर्णित की गई हैं एवं इस हेतु नियमों का उल्लेख भी नियमावली में हैं परंतु उन नियमों को ताक में रखकर प्राचार्य द्वारा अपनी मनमर्जी से 8 किमी से अधिक दूरी के दस्तावेजों को भी मान्य करते हुये प्रवेष सूची में उन बच्चों के नामों का समावेष हैं, जबकि प्रथम दृष्टि में ही उन क्षेत्रों की दूरी वह प्रतीत नहीं होती जो उसमें दर्षाई गई हैं निष्चित रूप प्राचार्य को जीपीएस (GPS) के माध्यम से सत्यापित कर आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर सूची में प्रकाषित किया जाने का निवेदन हैं।

2. मान.महोदय सिर्फ केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेष लेने हेतु कुछ शासकीय कर्मचारियों द्वारा केन्द्रीय विद्यालय की दूरी के शपथपत्र में मिथ्या जानकारी प्रस्तुत की गई हैं उक्त आवेदनों की सूक्ष्य जांच की जाकर उन शासकीय कर्मचारियों के विरूद्ध धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाकर उन पर उचित कार्यवाही का निवेदन हैं।

3. स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाने हेतु लोक सेवा केन्द्र में किसी भी प्रकार के दस्तावेज जमा नहीं किये जाने के कारण कई अभिभावकों द्वारा अपनी फर्जी जानकारी प्रदान कर प्रमाण पत्र बनवाये गये हैं । स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड को आधार का माना जायें। हम सभी अभिभावकगणो की मांग है कि वही आधार कार्ड मान्य किये जाने चाहिए जो अपडेट ना किये गये हो।

4. प्रत्येक राज्य शासन के कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेष मिले, इस हेतु कोई नियमावली नहीं हैं केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा इस हेतु भी नियमावली हैं, कि किस राज्य शासन के कर्मचारी के बच्चों को इसका लाभ दिया जा सकें जिसका वर्तमान समय में तैयार सूची में नियमों को दरकिनार करते हुये मध्यप्रदेष शासन के अपात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया गया हैं जिसकी सूक्ष्य जांच की जानी चाहिये।

अभिभावकों ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि केन्द्रीय विद्यालय लखनादौन द्वारा वर्तमान में जो अस्थायी प्रवेष सूची जारी की गई हैं उसे निरस्त कर पुनः नई सूची केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेष पाने हेतु नियमावली का पालन करते हुये नई सूची का प्रकाषन किये जाने का निवेदन हैं।

वाहन दुर्घटना में एक मृत तीन गम्भीर

केवलारी – जिला सिवनी से करीब बारह किलोमीटर दूर दो मोटरसाइकिल की आपस मे हुई टक्कर से जहाँ एक मोटरसाइकिल सवार की तुरन्त मृत्यु हो गयी वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी रिफर किया गया है।

केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम झगरा टुटेरा के बीच दो मोटरसाइकलों के बीच भयंकर टक्कर हो गयी लोपा से टुटेरा सोसाइटी खाद लाने जा रहे संदीप विशवकर्मा पिता खूबचंद विशवकर्मा 36 वर्षीय लोपा निवासी की घटना स्थल मे मृत्यु हो गयी , वहीं विपरीत दिशा आ रही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन अन्य द्वारका प्रसाद,प्रह्लाद ठाकुर सहित गौरी ठाकुर लोपा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए,सभी को स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लाया गया लेकिन तीनो की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें जिला चिकित्साल सिवनी उपचार हेतु रवाना कर दिया गया,घटना दोपहर की बताई जा रही है मृतक संदीप का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया

पलटी बस, यात्री सुरक्षित

सिवनी- मुख्यालय से बरघाट रोड पर आज दोपहर अनियंत्रित होकर बस जाकर घुसी रोड के पास स्थित नाली में जा घुसी.

दुर्गा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी -22 पी -168यात्री सवार थे बस में सिवनी से भोमा, करकोटी होते हुए बरघाट जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

उलटी दस्त के कहर से ग्रामीण हुए बीमार

सिवनी-मुख्यालय से जबलपुर मार्ग पर छपारा से सात आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित बखारी मार्ग पर स्थित भटमतरा गांव में एक ही कुएं का दूषित पानी पीने से गांव में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वावस्थ विभाग का अमला सक्रिय हुआ है,

ग्राम में ही बी ऍम ओ छपारा डॉक्टर बेनर्जी के साथ अन्य स्वास्थ कर्मी उलटी दस्त के मरीजो के इलाज में जुट गए।

मुख्य चिकिस्ता अधिकारी सिवनी डॉक्टर के सी मेश्राम ने बताया कि लगभग 15 महिला पुरुषो को ज्यादा गम्भीर होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा लाया गया ,जहा सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हे।

VIDEO लखनवाड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सिवनी- प्रतिदिन हेलमेट ना पहनने के कारण भारत भर में हजारों नागरिक या तो मृत हो जाते है ,या फिर जीन्दगी भर अपंग होकर अपना जीवन खराब कर लेते है ।

पुलिस महकमा हेलमेट ना पहनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालनी कार्यवाही करते आए हे लेकिन फिर भी हाई वे पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नही पहन रहे है।

अब सिविनि जिले के लखनवाड़ा थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया के मार्गदर्शन में नेशनल हाई वे क्रमांक 7 नागपुर रोड़ में जागरूकता अभियान चलवाया जहा मौजूद उप निरक्षक पंचम लाल देशमुख,व् आरक्षक अरुण पटेल ने बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों के खिलाफ चालनी कार्यवाही न करे उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे व् नुकसान की जानकारी दी।

सायकिल यात्री का केवलारी आगमन

केवलारी – डोम्बिवली(मुम्बई) से एक 24बर्षीय युवा गंधार विलास कुलकर्णी भारत भ्रमण के उद्देश्य से 20हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले है,आज केवलारी मुख्यालय मे अपनी उपस्थिति के साथ ही नगर के प्रबुद्ध जनो के साथ ही शैक्षणिक संस्था वंसुधरा हाईस्कूल मे अपने उद्देश्यो को रखते हुए बताया कि कालीदास के मेघदूत मे जिस रास्ते को उल्लिखित किया गया है,उन रास्तो को फोकस करते हुए यह यात्रा विभिन्न प्रॉतोमे साइकल के द्वारा करना प्रमुख उद्देश्य है,इसके लिए हर दिन 80से100किलोमीटर दिनचर्या मे शामिल है,इस उद्देश्य के साथ ही स्थानीन भाषाओ को जानना समझना भी एक मकसद है.।