Home Blog Page 2194

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी पर 15 हजार रूपये का अर्थ दण्‍ड

आवेदनों का समय सीमा में निराकरण न करने पर मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी पर 15 हजार रूपये का अर्थ दण्‍ड

सिवनी //कलेक्‍टर एवं  द्वितीय अपीलीय अधिकारी लोक सेवा प्रबंधन श्री गोपालचंद डाड द्वारा  पदाविहीत अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री के.सी. मेश्राम पर लोक सेवा गांरटी अधिनियम अतंर्गत श्रम विभाग की अधिसूचित सेवा प्रसूति सहायता योजना की कुल 3 आवेदनों का समय सीमा में निराकरण  न करने को लेकर  कुल 15 हजार रूपये का अर्थ दण्‍ड आरोपित किया। यह अर्थदण्‍ड आवेदनों का क्रमश: 28 दिन, 26 दिन तथा 20 दिन विलम्‍ब से निराकरण करने को लेकर अधिनियम के तहत अधिकतम शास्ति 5 हजार रूपये प्रति आवेदन के तहत आरोपित करने के निर्देश दिये हैं।

दिलीप सक्सेना होंगे नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रम्बधक

सिवनी- नागरिक आपूर्ति निगम में आज कई तबादले किये गए जहा अब सिवनी जिले के नागरिक आपूर्ति निगम की कमान सीहोर से दिलीप सक्सेना सम्भालेंगे ।

मालूम हो इससे पूर्व जिले में पदस्थ नान के प्रम्बधक सलमान हैदर को निलंबित किया गया था,जिसके बाद बालाघाट में पदस्थ अधिकरी प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे।

कबीर वार्ड के निवासियों ने सौपा ज्ञापन

सिवनी – नपा सिवनी के उपनगरीय डुंडा सिवनी के कबीर वार्ड में नल सफाई कमॅचारी फाॅकिग मशीन कचरा गाड़ी ग्रामीण विधुत फीडर से बिजली सप्लाई रोड नाली स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान हेतु सर्वसम्मति से निणॅय लिया गया था आज 24 जुलाई को नगरपालिका अध्यक्ष महोदया विधायक महोदय कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में गठन की गई वार्ड विकास समिति ने नपा सी ऍम ओ नवनीत पांडेय को ज्ञापन सौप नपा से सम्बतीथ समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध किया।

इसके बाद वार्ड वाशियो ने ऍम पी ई बी के बरघाट मार्ग कार्यालय पहुच कर अधिकारियो से निवेदन की कबीर वार्ड की विधुत स्पलाई ग्रामीण फीडर से अलग कर नगरीय फीडर से की जाये।

अरी पुलिस को मिली सफलता

सिवनी-जिले के थाना अरी के अंतर्गत स्थाई वारंटी चेतन लाल पिता सहारा मूवी के विगत 4 वर्षों से फरार चल रहा था

जिसे थाना अरी के प्रधान आरक्षक शैलेश ठाकुर आरक्षक विजेंद्र परिहार कोतवाली के सैनिक मोहम्मद वकील द्वारा मुखबिर की सूचना पर सूफी नगर सिवनी से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

रेहान पटेल ने दिया इस्तीफा

सिवनी- ब्लाक काग्रेस कमेटी ग्रामीण सिवनी के ब्लाक अध्यछ मो.रेहान पटेल काह्निवाड़ा द्वारा पारिवारिक व्यवस्ता के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधायक रजनीश सिंह व् जिला कांग्रेस कमेटी अध्यछ राजकुमार खुराना को सोंपे इस्तीफे में पटेल ने कहा कि पार्टी हित को ध्यान रखते हुए व् पद छोड़ रहे हे,लेकिन वे एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी हित में यथा सँभव कार्य करता रहूंगा।

24 जुलाई की शाम से खुलेंगे बरगी डेम के 4 गेट

जबलपुर – जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बर्षा के कारण बरगी जलाशय के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर रानी अवन्ति बाई लोधी सागर परियोजना प्रशासन ने कल मंगलवार 24 जुलाई की शाम 4 बजे बरगी बांध के सात गेट खोलने का निर्णय लिया है । जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने खोले जा रहे सभी सात गेटों से प्रति सेकंड 49 हजार 265 घनफुट पानी छोड़ा जाएगा । सभी सात गेटों (गेट नम्बर 8 से 14 ) को औसतन 1.21 मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा । इनमे से गेट नम्बर 10 , 11 एवं 12 की ऊंचाई डेढ़ मीटर रखी जायेगी जबकि गेट नम्बर 8,9 एवं 13, 14 को एक मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा ।

बांध प्रशासन के मुताबिक बरगी जलाशय का जलस्तर आज सोमवार की शाम 6 बजे 418.50 मीटर रिकार्ड किया गया था । इस समय जलाशय में करीब 52 हजार 950 क्यूबिक फिट प्रति सेकंड बर्षा जल प्रवेश कर रहा था । बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422. 76 मीटर है । बांध से फिलहाल जल विद्युत उत्पादन सयंत्रों के माध्यम से 3 हजार 710 क्यूबिक फिट पानी छोड़ा जा रहा है ।

कार्यपालन यंत्री अजय सूरे के अनुसार बांध के गेट खोलने की सूचना निचले क्षेत्रों से सम्बंधित सभी जिलों को दी जा चुकी है । उन्होंने निचले क्षेत्र के रहवासियों से सतर्क रहने की अपील की है और डूब क्षेत्रों में प्रवेश न करने का आग्रह किया है । श्री सूरे ने बताया कि वर्षा की स्थिति और जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए बांध से पानी छोड़ने की मात्रा को कभी भी घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है ।

कार्यपालन यंत्री के अनुसार बरगी बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है ।इनमे जबलपुर, सिवनी,नरसिंहपुर,होशंगाबाद,रायसेन,देवास,सिहोर, छिंदवाड़ा और खरगोन जिले के तटवर्ती क्षेत्र शामिल हैं ।

नितिन गडगरी ने किया छपारा एवं कुरई घाटी की फोर लेन का उदघाटन व् लोकार्पण

सिवनी- जिले के एनएच 7 के लखनादौन-छपारा खंड के हिस्सों को 4 लेन में तब्दील करने का कार्य 58.6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया और 730.8 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 7 के सिवनी-नागपुर खंड को 4 लेन में तब्दील करना-इससे यात्रा समय में 45 मिनट की बचत होगी।

श्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 5485 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया/आधारशिला रखी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मध्य प्रदेश में 5485 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया/आधारशिला रखी। आज गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने 3583 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 226 किलोमीटर लंबी 5 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें ये शामिल हैं । 976.62 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 75 के झांसी-खजुराहो खंड को 4 लेन में तब्दील करना-इससे यात्रा समय में डेढ़ घंटे की कमी होने से झांसी-खजुराहो-ओरचा पर्यटन सर्किट को काफी बढ़ावा मिलेगा। 730.8 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 7 के सिवनी-नागपुर खंड को 4 लेन में तब्दील करना-इससे यात्रा समय में 45 मिनट की बचत होगी। 617.17 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 12 के हिरण नदी-सिंदूर नदी खंड को 4 लेन में तब्दील करना। इससे भोपाल और जबलपुर के बीच लगने वाले यात्रा समय में 30 मिनट की कमी होगी। 1004 करोड़ रुपये की लागत से चुरहट बाईपास एवं सुरंग के साथ एनएच 75 के रीवा-सिद्धि खंड को 4 लेन में तब्दील करना। इससे वर्तमान घुमावदार रूट के स्थान पर सीधी सुरंग से होते हुए रास्ता बन जाने से यात्रा समय में एक घंटे की बचत होगी। 244.17 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 752 बी के बिओरा-मकसूदनगढ़ खंड को 2 लेन में तब्दील करना। इससे इस खंड पर मौजूद 16 दुर्गम स्थलों पर सुरक्षा की स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। श्री गडकरी ने आज मध्य प्रदेश में 1902 करोड़ रुपये की लागत वाली 188 किलोमीटर लंबी एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं में निम्नलिखित शामिल हैं । एनएच 3 के शिवपुरी-गुना खंड को 4 लेन में तब्दील करने का प्रथम चरण 830.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया। एनएच 3 के गुना-बिओरा खंड को 4 लेन में तब्दील करने का कार्य 1012.9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया। एनएच 7 के लखनादौन-छपारा खंड के हिस्सों को 4 लेन में तब्दील करने का कार्य 58.6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया।

इस अवसर पर श्री नितिन गडकरी ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले मध्य प्रदेश में 5186 किलोमीटर की लंबाई वाले 24 एनएच थे। अब इस राज्य में 13248 किलोमीटर की लंबाई वाले 96 एनएच हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान राज्य में 3397 किलोमीटर की लंबाई वाले 22 एनएच घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 50 राज्य राजमार्गों को सैद्धांतिक रूप से एनएच घोषित किया गया है।

पिछले चार वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश में 5768 करोड़ रुपये की लागत वाली 1289 किलोमीटर लंबी 19 एनएच परियोजनाएं पूरी की गई हैं। उधर, 15063 करोड़ रुपये की लागत वाली 1507 किलोमीटर लंबी 24 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मध्य प्रदेश में दो एक्सप्रेस वे बनाने का प्रस्ताव है। इनमें 3000 करोड़ रुपये की लागत वाला इंदौर-भोपाल एक्सप्रेसवे और 6000 करोड़ रुपये की लागत वाला चंबल एक्सप्रेसवे शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर लेने के बाद इन दोनों एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो सकता है। 986 किलोमीटर लंबे इंटर-कॉरिडोर और 679 किलोमीटर लंबे फीडर रूटों के अलावा मध्य प्रदेश में ‘भारतमाला’ परियोजना के तहत लगभग 3180 किलोमीटर लंबे आर्थिक गलियारों का निर्माण करने की योजना है। भोपाल और इंदौर में लॉजिस्टिक्स पार्क भी बनाने की योजना है।

कल कबीर वार्ड निवासी सौपेंगे ज्ञापन

सिवनी-कबीर वार्ड में नल सफाई कमॅचारी फाॅकिग मशीन कचरा गाड़ी ग्रामीण विधुत फीडर से बिजली सप्लाई रोड नाली स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान सर्वसम्मति से निणॅय लिया गया कि नगरपालिका अध्यक्ष महोदया विधायक महोदय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें हमारे पत्रकार साथी महोदय बुजुर्गों सभी दलों के जनप्रतिनिधि गण कमॅचारी गण ओर जनता जनार्दनका सहयोग की आवश्यकता है

सभी जनों से निवेदन है कि कबीर वार्ड के विकास के लिए अपना सहयोग निस्वार्थ भाव से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तन मन से करें

सर्वसम्मति से निणॅय लिया गया कि दिनाँक 24/07/2018 दिन मंगलवार को 10बजे सेंट्रल स्कूल रोड चोक ठाकरे इलेक्ट्रॉनिक के सामने एकत्रित होकर बिजली आँफिस बरघाट नाका नगरपालिका अध्यक्ष महोदया विधायक महोदय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा

सभी जनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक लोगों के सहयोग की अपील की गई है।

छाते पा कर खुश हुए खुश हुए आदिवासी बच्चे

परसवाड़ा-बरसते बारिश के बीच स्कुल जाने की मजबूरी और आर्थिक तंगी के चलते छतरी का आभाव यही वो चीजें हैं जिनसे गरीब लाचार बच्चों के हौसले कमजोर पड़ जाते हैं ,भारत के इन भविष्य कहे जाने वाले छात्रों का ध्यान भटक जाता है । लाचारी आड़े न आये इसी मंशा से युवा तुर्क भाजपा नेता व समाजसेवी रामेश्वर कटरे के द्वारा बच्चों को परेशानी से बचाने का बीड़ा उठाया गया है ,बारिश में कोई बच्चा भीग कर स्कुल न जाए व भीगते हुए घर वापस न जाना पड़े इसलिए स्कूली छात्रों को छाते बांटे जा रहे हैं ।

बैहर के सभी कन्या छात्रावासों में छतरी बांटने के पश्चात रामेश्वर कटरे के द्वारा परसवाड़ा में भी छाते बांटे गए ,चन्दना छात्रावास और परसवाड़ा के दोनों छात्रवासों में रहकर अध्यन कर रही बच्चियों को बारिश की परेशानी न झेलना पड़े इसलिए भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री रामेश्वर कटरे के द्वारा छतरी बाटी गयी ,रामेश्वर कटरे स्वयं हर छात्रावास में जाकर यह नेक काम कर रहे हैं । चन्दना बालक छात्रावास,उत्कृष्ट स्कुल छात्रावास,बालिका परिसर परसवाड़ा आदि में लगभग १५० छातों का वितरण किया गया । छाते मिलने की ख़ुशी बच्चों की आँखों में साफ नजर आती है ,श्री कटरे लगातार आठ दिन इस क्रम को चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को राहत पहुचाना चाहते हैं ।

कच्ची शराब सहित एक गिरफ़तार

सिवनी-जिले के डुंडा सिवनी थाना अंतर्गत ग्राम गोली टोला के निवासी दिलीप पिता जय सिंह उईके द्वारा हातभट्टी कच्ची महुआ की शराब का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था ।

थाना प्रभारी दिलीप पंचेवसर के मार्गदर्शन हुई कार्यवाही के बाद आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ की शराब जप्त कर उसे गिरफ़तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।