Home Blog Page 2189

आखिर कब चेतेगा पुलिस प्रशासन

सिवनी- ट्यूशन की आड़ में नौसिखिया नाबालिग वाहन चालकों की धमाचौकडी से बबरिया मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। बाहुबली चौक से विधायक निवास तक कोचिंग सेंटरों तक आने जाने के लिए लड़के-लडकियों सहित आवारा मजनुओं की मोटर साइकिलों की फर्राटेदार रेस से इस व्यस्ततम मुख्य मार्ग से वार्ड वासियों सहित अन्य राहगीरों का चलना दूभर हो रहा है।

सुबह से लेकर शाम तक इस मार्ग पर फर्राटेदार दौड़ते टू व्हीलर वाहनों में तीन सवारी लेकर दसों चक्कर लगाते बालिग-नाबालिग युवाओं की फौज धमाचौकडी मचाती फिरती रहती है। जहां आये दिन वाहनों की टक्कर होने का अंदेशा बना रहता है। इन वाहनों की घमाचौखडी से जहां छोटी-छोटी विवादित स्थितियां तो आम बात हो रही वहीं कभी विकट जनहानि से इंकार नहीं किया सकता। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के व्ही आई पी जोन के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र जहां सत्ता धारी पार्टी का कार्यालय सहित पूर्व त्रि विभागीय मंत्री रहे ढालसिंह बिसेन का निवास है इतना ही नहीं इस मार्ग पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन भी निवासरत हैं जिले के पुलिस अधीक्षक का बंगला, आईएएस अधिकारी जिला पंचायत के सीईओ सहित सिवनी विधानसभा क्षेत्र के दबंग विधायक दिनेश राय मुनमुन का निवास स्थान है। लेकिन फिर भी सबके सब जानबूझकर अंजान बने बैठे हैं या किसी बड़े हादसे की राह तक रहे हैं।

पुलिसकर्मी व उनका वाहन कभी कभार इस मार्ग पर गुजरने से स्थिति सामान्य होती है लेकिन रोज की आपाधापी और ट्यूशन के लड़के -लड़कियों व मनचले युवाओं की फौज देखकर इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी सुरक्षा स्वयं करते हुए अन्य मार्गों से निकलकर शहर की ओर जाना पड रहा है। पौं फटते ही सुबह 6 बजे से मची यह धमाचौकडी रात 8 बजे तक देखी जा सकती है जहां यदाकदा खड़े युवाओं द्वारा ट्यूशन और स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों को ताका जाता है साथ ही उनके वाहनों का पीछा कर ओवरटेक कर वाहनों को दौड़ते रहते हैं। इन वाहनों की कर्कश आवाज से जहां पडोस में रहने वाले और इस राह पर सुबह-शाम की सैर करने वाले हर उम्र के महिलाओं-पुरुषों को परेशानी महसूस हो रही है वहीं स्कूल व आफिस आने-जाने वालों को लगातार दोडते तेज रफ्तार वाहनों से हर समय किसी भयंकर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

किसी राहगीर या अन्य व्यक्तियों द्वारा इन मनचलों को टोंकने या समझाइश देने पर धमकी तक दी जाती है। जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन से जनापेक्षा है कि इस व्यस्ततम मार्ग पर वे वजह दौडने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जाए ताकि भविष्य में होने वाले किसी गंभीर हादसे और जनहानि से बचा जा सके।

सड़क दुर्घटना में नगर के दो युवाओ की मौत

सिवनी- छिंदवाड़ा रोड के ग्राम कारीरात के समीप गत 3 अगस्त की रात लगभग 12 बजे छिंदवाड़ा से अपनी इनोवा कार से सिवनी वापस आ रहे नगर के दो युवा मृत हो गए है। इस भीषण दुर्घटना में इनोवा कार ट्र्क में जा घुसी जिसमे घटना स्थल पर ही नगर के नेमा नमकीन स्वीट्स के संचालक मोहन नेमा के युवा सुपुत्र मंगल नेमा तथा एमपीईबी में पदस्थ श्री शर्मा जी के युवा पुत्र आदित्य शर्मा का निधन हो गया।

महुए की कच्ची शराब बरामद

छपारा- इन दिनों छपारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध महुए की कच्ची शराब का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है जिसे अंकुश लगाने में पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ही विफल नजर आते हैं बताया जाता है कि क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद गुरुवार को लखनादौन और सिवनी की आबकारी विभाग की टीम ने छपारा थाना क्षेत्र के रामगढ़ ग्राम के जंगल के नाले में दबिश दी तो जहां भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाए जाने का महुआ लाहन और 40 लीटर कच्ची शराब मौके से मिली है. इस कार्यवाही में आबकारी विभाग लखनादौन और सिवनी की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है आपकारी विभाग के द्वारा मौके में आरोपी नहीं मिलने के कारण अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.

आबकारी उपनिरीक्षक रविंद्र लिल्हारे का कहना है आपकारी के द्वारा अवैध शराब की कार्यवाही के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है कार्यवाही की जा रही हैं

सुविधा नही तो शुल्क नही देंगे बस ऑपरेटर

। प्रायवेट बस ऑपरेटर ऐसोसिएशन सिवनी द्वारा बताया गया कि 24 मार्च 18 को प्रायवेट बस स्टेंड के कायाकल्प के लिये जिला कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड द्वारा बैठक ली गई थी जिसमें नगरपालिका को निर्देश दिये गये थे कि इस बस स्टेंड पीछे बाऊन्ड्रीवाल,नालियों की सफाई,यात्री प्रतिक्षालय की सफाई व्यवस्था एवं खिड़की,दरवाजे,पंखे साथ ही रंगरोगन की व्यवस्था यहां उपलब्ध कराई जाये लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक इस दिशा में कोई पहल नही की गई। जिसको लेकर प्रायवेट बस ऑपरेटर ऐसोसिएशन ने रोष व्यक्त किया है और कहा है कि नगरपालिका अगर यहां पर व्यवस्था 15 दिन के अंदर नही सुधारती तो बसों से लिया जाने वाला शुल्क भी बस ऑपरेटरों द्वारा नही दिया जायेगा। संघ के अध्यक्ष तेजबली सिंह ने बताया कि प्रायवेट बस स्टेंड से संचालित होने वाली बसों में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना,जाना रहता है लेकिन यहां पर सुविधायुक्त शौचालय का अभाव साथ ही बस स्टेंड परिसर की सफाई ना होने से गदंगी बजबजाती रहती है। प्रायवेट बस स्टेंड में बाऊन्ड्रीवाल नही है खिड़की,दरवाजें एवं रंगरोगन लंबे समय से नही हुआ है।

गौरतलब है कि यहां पर हाई मास्क के लाईट के खंबे तो खड़े है लेकिन इन खंबो में लगे हुये हाईमास्क लंबे समय से बंद होने के कारण बस स्टेंड में रात्रि में अंधेरा रहता है जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते है। वसूली ठेकेदारों द्वारा जबरन ताला तोड़कर प्रायवेट बस ऑपरेटरों को आंवटित ऑफिस पर जबरन कब्जा कर लिया गया है इन बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। साथ ही इन समस्या का 15 दिन के अंदर निदान नही किया गया तो प्रायवेट बस संचालक बसों का लिया जाने वाला शुल्क नही देंगे। इस संबंध में संघ के पवन द��

गल्ला गोदाम में बंद थे 25 कुत्ते व 20 गधे

सिवनी-इंसान के दुख,दर्द को तो दूसरा इंसान समझ सकता है लेकिन पशुओं के दर्द को कौन समझेगा ऐसा ही कुछ वाक्या गत दिवस दलसागर के सामने स्थित अंबेडकर भवन के बाजू में खाद्य विभाग के गोदाम में देखने को मिला यहां पर लगभग 20 गधे एवं 25 कुत्तों को एक कमरे में लगभग 3 दिनों तक बंद करके रखा गया था इस घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने समाजसेवी रघुराज सिंह चौहान को दी। पशु प्रेमी श्री चौहान ने अपने मित्र आरके सेंगर को इस घटना के संबंध में अवगत कराया।

गौरतलब है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री सेंगर में नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला को घटना के संबंध में अवगत कराया तो उन्होंने समस्या निराकरण के स्थान पर नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडे से बातचीत करने को कहा लेकिन वहां भी उन्हें संतोषजनक उत्तर नही मिला नगरपालिका ने यह कहकर टाल दिया कि गल्ला गोदाम हमारे अंतर्गत नही है इस संबंध में खाद्य विभाग को सूचित किया जाये।

जब मामले को लेकर नगर कोतवाली को सूचित किया गया तो वह भी मौके पर नही पहुंची लेकिन श्री सेंगर ने 100 नम्बर डायल कर इसकी सूचना दी 1 अगस्त को शाम 7 बजे 100 नम्बर डायल के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और गल्ला गोदाम का दरवाजा खोला तो 25 कुत्ते और 20 गधे एक कमरे में बंद थे प्रश्र इस बात का है कि आखिर इन जानवरों को इतनी प्रताडऩा किस उद्देश्य से दी जा रही थी क्या हमारे अंदर की मानवता समाप्त हो गई है इस मामले पर चिंतन की

फरार वारंटी गिरफ्तार

सिवनी- पुलिस थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ गेडाम आरक्षक महेंद्र परतेती बालमुकुंद ने स्थाई वारंटी आरोपी दंड प्रक्रिया क्रमांक 3595/ 15 धारा 25 आर्म्स एक्ट का सूरज उर्फ उल्लू पिता भगवान दास चौधरी निवासी मंगली पेठ सिवनी को विगत दिनांक 2 अगस्त अथक प्रयास से पकड़ा गया। आरोपी को न्यायाल में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेजा गया.

जब सिवनी कलेक्टर हो गये हैरान

सिवनी- जिले के वीभन्न विकासखण्ड सहित मुख्यायल में सचालित प्राइवेट स्कूलो में मासूम बच्चो को जानवरो की तरह बैठा कर मैक्सी कैब, छोटा हाथी, मारुती वेन परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे है।

इसकी जानकारी जिले में पदस्थ ए आर टी देवेश बाथम को समय समय पर मीडिया के माध्यम से दी जाती है,लेकिन कार्यवाही ना होने से बच्चो को परिवहन की यही व्यवस्था मिल रही है।

कल जिला कलेक्टर गोपालचन्र्द डाँड़ उस समय हैरान हो गए जब वो जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी का जायजा लेने केवलारी मार्ग पर स्थित थाना काह्निवाड़ा पहुचे जहा एक छोटा हाथी ( टाटा मैजिक) वाहन में 35 बच्चे सवार देखे गए।

काफिले के साथ गोपालचंद्र डाँड़ ने तुरत वाहन चालक को रोककर मोके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल को निर्देश देकर ऊक्त वाहन के खिलाफ कडी कार्यवाही करने को कहा।

उधर इस मामले के बाद एसपी सिविनि ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद बड़ा अभियान आरभ कर छमता से अधिक बच्चो का परिवहन कर रहे वाहन चालको के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

अपना मत जरूर दे जिले को खेल मैदान की ज्यादा जरूरत है? या फिर विधि महाविधालय की ?

सिवनी- जिला मुख्यालय के भेरोगज में सचालित उतकर्स्ट विद्यायल के समीप पडी खाली भूमि पर प्रदेश सरकार द्वारा विधि महा विद्यायल का निर्माण करने हेतू करीब 90 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

जिसके बाद ऊक्त कार्य हेतु भूमिपूजन भी प्रभारी मंत्री शरद जैन सहित विधायक सिवनी मुनमून रॉय सहित नेताओं द्वारा किया जा चूका है।

लेकिन विद्यायल के पालक शिक्षक संघ की अध्यछ के द्वारा खेल मैदान को खत्म कर महा विद्यायल निर्माण के खिलाफ एक याचिका माननीय जबलपुर हाई कोर्ट में लगाई गईं जिसके बाद न्यायालय द्वारा आगामी सुनवाई तक निर्माण कार्य आरभ नही करने के निर्देश दिये गये है।

सवाल यह है कि इस आदेश के बाद सरकार से स्वीकृत हो चुकी राशि का उपयोग जिले में नही हो पा रहा है जिससे आशका यह है कि कहि ये राशि किसी ओर अन्य जिले को न दे दी जाये।।

आम जनता तय करे की क्या मैदान बचाने के नाम विधि महा विधि महाविधायल की सौगात जिले से छीन जाना सही है या गलत ? अपना मत आप मोबाईल नम्बर 7748955307 पर वट्सप के माध्यम से भी नाम .पता सहित द्दे सकते हैं।

Sorry, there are no polls available at the moment.

रजनीश चुका रहे है भाजपा का कर्ज

सिवनी- स्व. हरवंश सिंह की राजनितिक विरासत को संभालने में नामकायाब केवलारी विधायक ने अपनी अभी तक के कार्यकाल में कभी भी भाजपा सरकार का विरोध तक नही किया क्योंकि वो जानते है कि विस चुनावो में भाजपा के कुछ लोकल नेता ही उनको अंदर से समर्थन करेंगे।

केवलारी का राजनितिक इतिहास गवाह है कि भाजपा के केंडिडेट भितरघात के कारण ही वर्षो से पराजित हो रहे है। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिये रजनीश सिंह ने भाजपा की रीढ़ की हड्डी माने जाने संघ से जुड़े शिक्षक बाल गोविन्द दुबे के मामले पर मौन धारण कर रखा है।

जबकि ऊक्त मुद्दा ना केवल नाबालिक बच्ची के साथ हुए मानसिक व दैहिक शोषण का था बल्कि ये एक ऐसा कृत्य था जिसका विरोध स्वयम भाजपा के पूर्व महामंत्री सन्तोष नगपुरे तक ने किया जबकि सत्ता में उनका ही दल सवालो के घेरे में आ गया था।

सवाल यह है की क्यों रजनीश केवलारी में बुलाये गये बन्द के दौरान नदारद रहे बल्कि वो एक बयान तक प्रेस को नही दे पाए जो इस कृत्य का विरोध करता दिखाई देता ?

दरअसल संघ कैडर की ताकत रजनीश जानते है इस लिये उनके मुह में दही जमा हुआ है,जबकि उनके ही प्रदेश अध्यछ लगातार प्रदेश में हो रही बलात्कार व छेड़ छाड़ की घटनाओं को चुनावी मुद्दा बनाने में लगे है।

कुल मिलाकर एक बार फिर रजनीश ने पिछली विस चुनावों में संघ व भाजपा के उन कार्यकताओं का अहसान चूका दिया है जो भीतर खाने से उनकी मदद करते चले आये।

दुकानदार निकला मोबाईल चोर

सिवनी-थाना कोतवाली सिवनी के अपराध क्रमांक 294/2018 धारा 379 IPC में मिशन कंपाउंड में लगी प्रदर्शनी से महिला शिक्षक साधना कटरे निवासी बरघाट का चोरी गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल मॉडल A 71 कीमती 10000 रुपए का आरोपी अंकुल सिंह पिता विदुर सिंह उम्र 21 साल निवासी महोबा उत्तर प्रदेश को ललितपुर से कोतवाली पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक ए. एल. सिंगमारे और आरक्षक आत्माराम ने गिरफ्तार कर जप्त किया ।

आरोपी ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि वह 1 जून 2018 को मिशन कंपाउंड में लगी प्रदर्शनी में लुधियाना गारमेंट्स नाम से दुकान लगाया था जो मौका मिलने पर महिला का मोबाइल चोरी कर लिया था । महिला ने एक दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था।