Home Blog Page 2190

आज तक आरभ नही हुई अटल टिंकरिंग लैब

सिवनी -जिले में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिये भारत सरकार द्वारा जिला मुख्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हॉयर सेकेण्डरी शाला सिवनी एवं बरघाट विकासखंड के अरी ग्राम में स्थित शाला में अटल टिंकरिंग लैब की सौगात दी गई थी इसका उद्देश्य यही था कि बच्चे इस लैब के माध्यम से अपना विज्ञान संबंधी अध्ययन करते हुए अपना संर्वागीण विकास कर सके लेकिन विडम्बना है कि लैब देने के बाद इसकी राशि भी शाला को दी जा चुकी है लेकिन शाला में लैब के लिये भवन नही है एक अतिरिक्त भवन है जो खंडहर के रूप में तब्दिल हो चुका है जिसकी कोई सुध नही ले रहा है ऐसे में बच्चों का अटल टिंकरिंग लैब का सपना चकनाचूर हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि अन्य जिलों में अटल टिंकरिंग लैब दिये जाने के बाद उन शालाओं में इनकी स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है लेकिन सिवनी जिले में लैब की स्थिति अधर में अटकी हुई हे और इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर द्वारा रूची नही दिखाई जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप इस लैब का भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है।

अटल टिंकरिंग लैब प्रारंभ करने के पीछे उद्देश्य यही था कि विज्ञान एवं अन्य संकाय के विद्यार्थियों को समस्याओं को समझना और उसके अलग अलग उपाय सोचकर हल निकालना जैसे प्रयोग करते हुए अपने आपको आगे बढ़ाने के लिये अवसर तलाश करना था।

लैब प्रारंभ होनेे के बाद बच्चे ज्ञानेन्द्रियां संवेदक,स्मार्ट बिज, रिमोन्टिग क्रेन, रिमोन्टिग हैड, रोबोर्ड,रिमोन्टिग रोप, लिफ्ट हाईड्रोलिंग कार, रिमोन्टिग कचरा वाहन, रिमोन्टिग क्रापी, रोबोर्ड,थ्रीडी प्रिटिंग मशीन जैसे अनेक प्रयोग करते हुए लोगों को रोजगार के अवसर पर मुहैया करा सकते थे .

फिर मिली छपारा में अज्ञात लाश

सिवनी-जिले से जबलपुर रोड पर स्थित ग्राम पँचायत छपारा में आज और अज्ञात लाश मिली है। मालूम हो की इससे पूर्व में मिली दो अज्ञात लाशो की पुलिस अभी तक शिनाख्त नही कर पाई है।

आज 1 अगस्त को मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर भीमगढ रोड खुर्सीपार स्थित वेयर हाउस के बरामदे में अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालात में लाश मिली है ।

जिसके शरीर में कई जगह चोट के निशान भी देखे गए हैं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा दिया है जिसे मरचुरी भवन में रखा गया है ।

फिलहाल मृतक की लाश की पहचान नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि बैनगंगा नदी और लकह गांव में लाश का अभी

खुलासा नहीं हुआ है. मंगलवार एक और अज्ञात लाश मिलने से छपारा को चिंता में डाल दिया है।

पति सहित सास – ससुर गिरफ्तार

सिवनी-आज 31 जुलाई को थाना डूंडा सिवनी में प्रार्थिया शशि सनोडिया पति जुगल किशोर सनोडिया उम्र 25 साल निवासी राधा देवी की रिपोर्ट पर पति जुगल किशोर देवर सास ससुर के विरुद्ध मारपीट कर प्रताड़ित करने तथा घर से निकालने की रिपोर्ट की गई मारपीट करने से प्रार्थिया के हाथ में फैक्चर आया है.

चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281 / 18 धारा 498 294 323 506 ताहि का कायम कर आरोपी पति जुगल किशोर तथा सास ससुर को गिरफ्तार किया गया है

युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने आनंद पंजवानी

सिवनी- काग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यछ कमलनाथ आशीर्वाद केशवचंद्र यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष), नितिन भोज (कार्यकारी अध्यक्ष) बंटी शेळके (राष्ट्रीय सचिव), की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष श्री राज कुमार खुराना के आशीर्वाद से सिवनी जिले के युवा आनंद पंजवानी को यूथ काँग्रेस जिला अध्यक्ष सिवनी नियुक्त किया गया है।

प्रवेश के नाम पर प्राचार्य मांग रहा राशि

सिवनी – प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को स्कूल जाने के लिये   प्रेरित किया जा रहा है उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । लेकिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडियाछपारा में प्राचार्य एसएस कुमरे द्वारा प्रवेश के नाम पर 11 हजार रूपए लिये जा रहे है जिसको लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। एक अभिभावक बागडोगरी निवासी सत्यम पिता जागेश्वर से उक्त राशि ली गई इसी तरह अनुराग पिता संतोष बंशपाल से भी राशि की मांग की गई किंतु आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण पालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई और उन्होंने उक्त राशि को कम करवाया।

इसी तरह विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय एवं कला संकाय के लिये वर्जित कर दिया गया है। विगत चार वर्षो से यहां पर दबाव डालकर संस्कृत पढाने के लिये विवश किया जा रहा है। विज्ञान संकाय के बच्चों के प्रयोग के अंक काटे जाने को लेकर भी रोष व्याप्त है जिन बच्चों के प्रायोगिक परीक्षा में अंक काटे गये उन बच्चों को मुख्य परीक्षा में 80 से 85 अंक प्राप्त हुये है प्राचार्य द्वारा संस्था से टीसी लेने वालो से भी राशि वसूल की जाती है शासन द्वारा दुरूस्त अध्ययन केन्द्र भोज विश्व विद्यालय के अंतर्गत पांडिया छपारा केन्द्र को पूर्णत: बंद करने की मंशा से विगत समय में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

इसी तरह बच्चों को प्रताडि़त करना और थाने जाने के बाद मामला रफा दफा करना को लेकर भी आये दिन शिकायतें आती है ततसंबंध में सरपंच रमेश प्रसाद देशमुख ग्राम पंचायत नसीपुर द्वारा 17 जुलाई को जनसुनवाई सिवनी में शिकायत की गई थी एवं कार्यवाही की मांग की गई थी।

6 अगस्त तक पुलिया नही सुधरी तो जनआशीर्वाद यात्रा का होगा विरोध

सिवनी -गत दिवस ग्राम पंचायत भंडारपुर में पुलिया के दोनों किनारे क्षतिग्रस्त होने एवं पेंच नहर निर्माण कर्ताओं की लापरवाही के कारण किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुऐ ग्रामीण जनों ने एक बैठक आहुत की इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य सरिता घनश्याम पटेल एवं किसान संघर्ष समित के प्रदेश प्रतिनिधि डाॅ.राजकुमार सनोडिया को बुलाया गया एवं उपस्थित जनों ने अपनी आप बीती का बखान किया ।लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया में अनेक घटनाऐं हो चुकी अनेक बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया ।परन्तु आज दिनाँक तक पुल का सुधार ना हो सका ।चाँवड़ी में सहकारी समिति होने के कारण किसान को खाद्ध बीज लाने में भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चाँवड़ी में मिडिल एवं हाई स्कूल है जिसमें भंडारपुर से बेटे बेटियाँ नित्य प्रति इस क्षतिग्रस्त पुल पार करते हुऐ सैकड़ों की तादात में जान जोखिम में डाल कर शिक्षा ग्रहण कर रहे है ।ग्रामीण पालकों ने बताया कि ऐसी स्थिति को देखते हुऐ पालको ने बेटे बेटियों को जब तक पुल सुधार का कार्य पूर्ण नही होता तब तक शिक्षण कार्य में रोक लगाने की बात कही ।ताकि बेटे बेटियों के साथ कोई घटना ना हो पाये । बैठक में निर्णय लिया गया कि छैः अगस्त तक पुलिया को आवागमन का रूप नही दिया गया तो ग्रामीण बच्चों के पालकों निर्णय लिया है कि सात अगस्त को श्री शिवराज चौहान जी की जन आशीर्वाद यात्रा का श्री घनश्याम पटेल , डॉ.राजकुमार सनोडिया क्षेत्रीय जनप्रतिनियों एवं जनहितैषी संगठनों के साथ मिलकर कारीरात में रोककर पहले स्वागत सम्मान करेंगें ।इसके उपराँत क्षेत्रीय समस्यों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अवगत करायेंगे ।एवं भंडारपुर पुलििया का आवागमन जब तक पूर्ण ना हो तब तक के लिऐ पालक एवं बेटे बेटियाँ पढ़ने को ले जाने वाले बस्ता श्री शिवराज जी को सोपेंगें ।श्री घनश्याम पटेल ने उपस्थित ग्राम सभा में एक नारा दिया ।भंडारपुर में पुलिया एवं आमाकोला तक रस्ता दो ,नही शिवराज जी , बेटे बेटियों के बस्ते लो ।इस बात उपस्थित जनसमुदाय ने हाथ उठाकर समर्थन किया ।उपस्थि जन समुदाय को संबोधित करते हुऐ उक्त कार्यक्रम को शांति पूर्वक ढंग जिले में सात अगस्त को आ रही जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत बंदन एवं आवेदन निवेदन किया जाना चाहिऐ ।डॉ.सनोडिया ने कहा हमें अगर किसी से कुछ माँगना होता है तो हम किस मुद्रा में देने वाले के पास जाते है ठीक उसी प्रकार हमें पहुंचकर आवेदन निवेदन करना होगा ।मुझे भरोशा है कि हमारी समस्या का समाधान श्री शिवराज जी के आगमन के पूर्व ही क्षतिग्रस्त मार्ग को आवागमन के लायक बना दिया जायेगा ।बुजुर्गों ने कहा है विश्वास ही फल का माध्यम है ।एक बात शेयर कर रहा हुं एवं अवगत कराने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरी किसी भी राजनैतिक पार्टी में डाॅ.राजकुमार सनोडिया के नाम से कही भी सदस्यता नही है ।

किसान संघर्ष समिति जो एक निर्दलीय संगठन है उसके माध्यम से तकरीबन बीस वर्षों से हम आम जनमानश की सेवा एवं संघर्ष कर रहे है ।इतना ही नही इस सेवा भाव के चलते हम राजनैतिक दवाब के चलते हम पुलिस प्रताड़ना के शिकार भी हुऐ एवं हमें जेल में भी डाला गया ।किंतु हमने संघर्ष का रास्ता नही छोड़ा ।हमने हमेशा अनेक जनहितैषी लड़ाई लड़ी शांति पूर्वक ढंग से तो हमें सफलता भी प्राप्त हुई ।और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा ।चाहे सरकार कोई भी हो जन समस्याओं को हमेशा शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेंगें ।सभा को श्री भूरे लाल जी ने भी संबोधित किया ।

उपस्थित जनों में सर्व श्री घनश्याम पटेल डाॅ.राजकुमार सनोडिया ,भूरेलाल राजेश पटेल ,छत्तन ,बलराम ,टोपसिंग ,परमूलाल ,अंकित सुरेद्र ,रूपराम जीजितेंद्र इन्द्रकुमार ,मोन्टू ,संतोष छोटो पटेल ,सुनील ,शिवकुमार ,नूरसिंग मधु नरसिंग ,भरतराम प्रध्युम ,फत्तेराम, चंद्रकुमार लक्ष्मी नारायण ,ओमकार कुशवाह , पवन सनोडिया जी सहित अनेक लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही ।

सिवनी पुलिस का सट्टा पट्टी लिखने के 2 अड्डों पर छापा

सिवनी-कोतवाली पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने के दो अड्डा पर सिवनी कोतवाली पुलिस का छापा मार आरोपियों से ₹4500 राशि सट्टा पट्टी सहित जप्त की है।

नगर कोतवाल अरविन्द जैन ने बताया कि आरोपीयो के साथ काम करते पुराने सटोरियों को भी आरोपी बनाया गया है।

टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में कोतवाली स्टाफ के द्वारा सिवनी में दो अलग अलग स्थानों पर सट्टा पट्टी का काम कर रहे अड्डों पर रेड कर कार्यवाही की गई ।

रानी दुर्गावती वार्ड में शनि मंदिर के पीछे से आसाराम नामदेव को सटोरिए नरेंद्र कुचबंदिया और परवेस नागरे के लिए सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया जिसमें सटोरियों नरेंद्र कुचबंदिया निवासी गंज और परवेस नागरे निवासी मंगली पेठ को भी आरोपी बनाया गया है।

इसी तरह सिवनी जिले से जिला बदर महिला सटोरिया लता कुल्हाड़े के पति धनीराम कुल्हाड़े के लिए सट्टा पट्टी लिखने वाले विष्णु साहू निवासी ग्राम गरठिया थाना बंडोल को सट्टा पट्टी और रकम के साथ पकड़ा गया है जिसमें धनीराम कुल्हाड़ी को भी आरोपी बनाया गया।

सेल्फी विद कैंपस अभियान में छात्रों ने आगे आकर ने दिखाई दिलचस्पी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद का सेल्फी विद कैम्पस अभियान ऋषभ कटरे(जिला प्रमुख सेल्फी विद कैंपस) के नेतृव में पूरे सिवनी जिले में प्रारंभ हो चुका है इसी कड़ी में सिवनी जिले के बरघाट ब्लॉक में भी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया शिक्षा के व्यापारीकरण राष्टवादी विचार धारा को फैलाने जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओ के बीच खुल कर अपनी बात रखी।

इस क्रम में सेल्फी विद कैम्पस बरघाट के प्रमुख विनय राहंगडाले ने बताया कि परिसर परिसर जाएंगे भारत भक्ति जगायेंगे परिसर लेकर जाएंगे परिसर दिव्य बनाएंगे जैसे नारे कैंपस में लगाए गए।

विद्यार्थी परिसद के इस राष्ट स्तरीय अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे शिक्षण संस्थानो में पहुचना है जहा परिसर का काम कम है

ब्लाक संयोजक अंकित सूर्यवंशी ने बताया की इस अभियान के माध्यम से छात्र एकता में वृद्धि एवम नए छात्र छात्राओं से परिसद में सम्पर्क स्थापित हो रहा है सम्पूर्ण जिले के साथ साथ ही बरघाट ब्लाक के समस्त महाविद्यालय विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि कैंपस में देशभक्ति का माहौल बन रहा है।

इस अभियान के दौरान

ब्लाक संयोजक अंकित सूर्यवंशी, सेल्फी विद कैंपस ब्लाक प्रमुख विनय राहंगडाले, नगर मंत्री आशीष पाटिल,राहिल शर्मा नगर सहमंत्री,डीलेश कावरे कॉलेज सह सचिव,राहुल पारधी,शुभम पंचेश्वर,पूनम बिसेन प्रान्त कार्यकारणी सदस्य,गीतेश्वरी भैरम नगर छात्रा प्रमुख,पल्लवी राहंगडाले नगर सह छात्रा प्रमुख, जानवी कटरे नगरसह एस.एफ.डी प्रमुख ,पूजा सिंगारे कॉलेज उपाध्यक्ष, शिवानी सिंगारे CR,काजल ब्रम्हे सहित अनेक छात्र/छात्राये एवम विद्यार्थी परिसद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

मुनगा के पौधे करे रोपित- गोपालचंद्र

सिवनी- मुनगा, सहजन औषधीय गुणों से परिपूर्ण एवं कुपोषण दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है । स्कूल, कालेज सहित शासकीय विभागों के प्रांगण में संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल के उपाय किए जा रहे हैं ।

कलेक्टर सिवनी ने जिले के नागरिकों से अपील है कि आप भी कम से कम एक पौधा अवश्य ही लगायें और उसकी देखभाल करने का दायित्व संभाल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा स्रोत बनें ।

514 मीटर तक पहुँचा भीमगढ़ का जलस्तर

सिवनी- जिले में निरंतर हो वर्षा के बाद अधिकाश तालाब व् बांधो में जलस्तर बढ़ा है, नगर को पेयजल स्पलाई करने वाले एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बान्ध भीमगढ़ का जलस्तर 514 मीटर का स्तर पार कर गया है, हालांकि अभी बांध के कोई भी गेट अभी तक नही खोले गए।