Home Blog Page 2185

दिव्यांग बच्चो ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा

सिवनी – बच्चों में अनेक प्रतिभायें होती है और सामान्य ज्ञान के माध्यम से उनके अंदर की प्रतिभाओं को निखारने के लिये भारत रत्न शिशु स्कूल हमेशा प्रयासरत रहता है इसी उद्देश्य से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशादीप विशेष विद्यालय के बच्चों को शामिल कर उनकी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है बच्चों ने अपने शिक्षक को राईटर के रूप में सामने रख इस प्रतियोगिता के जवाब दिये जो निश्चित ही एक नया प्रयोग है उक्त उदगार भारत रत्न शिशु विद्यालय डूंडासिवनी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अवसर पर प्रधानापाठक राजेश बिसेन ने व्यक्त किये।

इस प्रतियोगिता में आशादीप विद्यालय के अनिल मर्सकोले ने 70 अंक,विजय गौतम ने 75 अंक, रंजीत बजारी ने 75 अंक, राम आमाडोर ने 79 अंक प्राप्त किये इसी तरह अंकित टेंभरे ने 71 अंक, खूबचंद नंदा ने 67 अंक, पवन सेन ने 81 अंक प्राप्त किये प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धार्थ बघेल का रहा द्वितीय स्थान सागर त्रिपाठी, तृतीय सुरभी सोनी,चतुर्थ कामनी कटरे, का रहा इनके अतिरिक्त खुशी पटले,खुशी तिवारी, पूर्णिमा डहेरिया, रानी सोनी, काजल यादव, समीक्षा बिसेन, सतीश तेकाम,करन बोपचे,यश पाल चौधरी, मयूर राहंगडाले,रूपेश कनोजिया,निलेश चन्द्रवंशी, पंकज नामदेव,विनीता ढोले,प्रिंयका हनवत,आयशा,गायत्री नेवारे, नीलाक्षी मड़ावी,शबनम डहेरिया,मयूर तुरकर, शुभम तुरकर, सुरभी टेंभरे,माही ठाकुर, समीर खान,शिवानी सोनी, तानिया राहंगडाले, पूर्वी चौधरी,रजनी मर्सकोले, प्रफुल टेंभरे, हार्दिक भलावी, गौरव बघेल, लखन आमाडोर, देवांक,ओम दुबे, प्रांशु टेंभरे, नवीन डहेरिया, कार्तिक अवस्थी, प्रिंयाशी मर्सकोले, उर्वशी राहंगडाले, यश बोपचे, कृति बारमाटे, थी।

करहैया में प्रायवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग समझ से परे

सिवनी -सिवनी विधायक मूनमून रॉय के अथक प्रयास व जिले से पूर्व में हुए छलावे से अवरुद्ध हुए विकास से त्रस्त जिले की लाखों जनता को विगत 6 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा केबिनेट में सरकारी मेडिकल कालेज का प्रस्ताव पारित कर महत्वपूरण सौगात दी है,

मालुम हो की निर्दलीय मूनमून रॉय जिन शर्तो पर भाजपा में शामिल हुए थे उसमे से एक शर्त जिले को सरकारी मेडिकल कालेज भी थी,

जिसे अब मूर्त रूप प्रदान करने के लिये जिला प्रशासन सभी दस्तवेज पूर्ण कर चुका है,इंतजार प्रदेश सरकार से भूमि चयन करने की प्ररकिया आरभ होने की हे,मालूम हो जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कालेज के लिये बीझावडा व करयेहा कारीरात में जमीन चिन्हकित कर रखी गई है

ऐसे में जब खुद शिवराज प्रेस वार्ता में सितम्बर के दौरान बजट सहित भूमिपूजन करने का वादा कर चुके है,

ऐसे में अब जिले में सरकारी मेडिकल कालेज खोला जाना निश्सित है फिर पुनःएक ट्रस्ट के द्वारा कारीरात केरेहया ग्राम की सरकारी जमीन पर प्राइवेट मेडिकल के लिये शिवराज से की गई मांग ना केवल सरकारी मेडिकल कालेज को बाधित करने का प्रयास है साथ इसका ओचियत भी समझ से परे है।

मालूम हो की विगत दिनों सिवनी जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात के साथ ही प्रायवेट मेडिकल कॉलेज हेतु विगत तीन वर्ष पूर्व छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम करहैया में सुख सागर संस्था को अलाट की गई भूमि पर अब तक मेडिकल कॉलेज का काम प्रारंभ नहीं हुआ है और संस्था द्वारा अभी किसी तरह की दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।

सर्किट हाऊस में जिंदल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील अग्रवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिये पहुंचे और डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से शिवराज सिंह चौहान से सुख सागर संस्था को अलाट की गई भूमि में संस्था द्वारा अगर मेडिकल कॉलेज नहीं बनाने की मंशा हो तो उक्त भूमि को जिंदल हॉस्पिटल संस्था के नाम अलाट करने की बात रखी और कहा कि अगर ऐसा होता है तो हम उक्त स्थान में जिंदल संस्था का प्रायवेट मेडिकल कॉलेज स्वयं के खर्चे में स्थापित करेंगे। इस तरह से महानगरों की तरह सिवनी में भी शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ साथ प्रायवेट मेडिकल कॉलेज की सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी।

इस दौरान सर्किट हाऊस में उनके साथ डॉ. सौरभ जठार, डॉ. दिनेश शर्मा,डॉ.अभिजीत चौहान सहित भाजपा के नेतागण भी उपस्थित थे।

मोहन चंदेल बने जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यछ

सिवनी- प्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज वीभन्न जिलों में पिछड़ा वर्ग के पदो नियुक्त किया गया है।

पूर्व जिला पंचायत काग्रेस अध्यछ मोहन सिंह चंदेल को प्रदेश उपाध्यछ नियुक्त किया गया है।

मालुम हो की श्री चंदेल जिले की सिवनी विधानसभा में कुर्मी बाहुल्य समाज से आते है।

उमेश मार्को होंगे बरघाट थाना प्रभारी

सिवनी- जिले के बरघाट थाने में विगत दिनों पदस्थ हुए के. एस. बघेल को जिला पुलिस कप्तान द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुरई के थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

वही अब उमेश मार्को को बरघाट थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मालूम हो की थाना प्रभारी के एस बघेल द्वारा डंम्पर चालको से अवैध रूप से राशि वसूल करने के आरोप लगते रहे हे।

जारी है परिवहन कार्यालय में बाबू राज

सिवनी- वाहन मालिको व चालको को परिवहन अधिनियम के तहत वीभन्न सरकारी प्रकिया पूर्ण करने की जरूरत पड़ती है,

इसे ही ध्यान में रख कर पूर्व मंत्री स्व. हरवंश सिंह के कार्यकाल के दौरान जिले में आर टी ओ आफिस नगझर में आरभ किया गया,

करोड़ो की लागत से बनी इमारत में कार्य सम्पादन हेतु तमाम व्यवस्था उपलब्ध है,लेकिन वर्षो से जिले में पदस्थ बाबुओं की मनमर्जी के अनुसार ही कार्य सम्पादित हो रहे हैं।।

वर्तमान में पदस्थ ऐ आर टी ओ देवेश बाथम के पास अब छिंदवाड़ा का अतिरिक्त प्रभार है, जिसके चलते सिवनी कार्यलय पूरी तरह बाबुओं व यहा कार्य कर रहे

गैर सरकारी कर्मीयो की ऐश गाह बन चूका है।

कार्यलीन समय पर यहां कोई बाबू उपस्तिथ नही रहते,10.30 कार्य आरभ करने के आदेश तो हे लेकिन यहां कर्मी 12 बजे तक भी आमद नही देते जिससे जिले भर से वाहन चालक व मालिक परेसान होते रहते है।

परिवहन अधिकारी देवेश बाथम पहले एजेंटो का कार्य करते है क्योंकि यहा हर कार्य का कमिसन फिक्स है।

दिग्गी पर जालमसिह ने ठोका 1 करोड़ का केस

सिवनी-मध्य प्रदेश सरकार के आयुष एवं कुटीर राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर 1 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है नरसिंहपुर में पत्रकारवार्ता बुलाकर जालम सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के ऊपर मानहानि का दावा प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है और उन्होंने बाकायदा वकील के माध्यम से दिग्विजय सिंह को उनके ब उनके परिवार के ऊपर लगाये अबैध खनन के झूठे आरोपो पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है जालम सिंह ने कहा है कि वे एक सभभ्रांत परिवार से है प्रदेश सरकार में मंत्री है और उनके व उनके परिवार के किस सदस्य के नाम पर नाही कोई रेत खदान है और नाही कोई डम्फर या उत्खनन से संबंधित अन्य कोई वाहन है अबैध उत्खनन से उनके ब उनका परिवार का कोई लेना देना नही है ऐसे में दिग्विजय सिंह ने उनका नाम लेकर जो गंम्भीर आरोप लगाए है उससे उनकी मान प्रतिष्ठा धूमिल हुई है ।

इसलिए उन्होंने मानहानि का दावा ठोका है हम आपको बता दे गिग्विजय सिंह ने हाल ही में अपने नरसिंहपुर दौरे में मंत्री जालम सिंह और उनके परिवार पर खुले रूप से ये आरोप लगाया था जिले के गोटेगांव क्षेत्र में बड़े रूप में रेत का अबैध उत्खनन हो रहा है और इसमें मंत्री जालम सिंह व उनके परिवार के लोग लिप्त है।

इमरान पटेल नगर काग्रेस अध्यछ नानू बने कार्यकारी

सिवनी- गुटो में बटी जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में एक बार फिर जिला अध्यछ राजुकमार खुराना के पसद के युवा नेता इमरान पटेल को नगर काग्रेस कमेटी का अध्यछ नियुक्त किया गया है, वही सबसे ज्यादा वजनदार युवा नेता पार्षद नानू पजवानी को कार्यकारी अध्यछ बनांकर गुटो में सतुलन बनाने का प्रयास प्रदेश कांग्रेस ने किया है।।

ग्रामीण अध्यछ जितेंद्र सनोडिया को नियुक्त किया गया है

बैंको के कारण आवागमन होता है प्रभावित

सिवनी- इन दिनों वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और भारी वाहनों का नगर में प्रवेश होने के कारण अक्सर आये दिन यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है लेकिन इस ओर ना तो जिला प्रशासन का ध्यान है और ना ही यातायात विभाग का ध्यान जा रहा है।

गौरतलब है कि गांधी चौक शुक्रवारी बाजार से मिशन स्कूल के मध्य अक्सर यातायात का दबाव बना रहता है और इसी मार्ग पर हाथ ठेले में व्यवसाय करने वाले लोग थोड़े से लाभ के लिये अतिक्रमण फैलाते है जिससे अक्सर दुर्घटना होती है लेकिन लोगों की सुनने वाला कोई नही है।

ज्ञातव्य है कि लगभग 200 वर्ष पुराना जैन मंदिर एवं राम मंदिर जो कि हमारी प्राचीन पुरातत्व की धरोहर है यहां से वाहन गुजरने पर प्रतिबंद्ध है लेकिन इसी स्थल पर महाराष्ट्र बैंक के सामने पार्किंग के अभाव में यातायात का दबाव तीन दिशाओं से बना रहता है देखा जाता है कि शुक्रवारी एवं मिशन स्कूल की ओर से आने,जाने वाले लोग जब महाराष्ट्र बैंक के सामने आते है इसी दौरान निलांजना चौक से यहां आने वाले मार्ग के वाहन चालक भी यहां के दबाव से परेशान होते है अनेको बार यहां पर निलांजना चौक से भारी वाहन पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस प्रशासन ने रोक लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां पर उस अवरोध को हटा दिया और आज भी यहां से भारी वाहन आते,जाते है जिससे यातायात प्रभावित होता है।

उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक हजारों की तादाद में बच्चे स्कूल एवं ट्यूशन जाना,आना करते है साथ ही अनेक विभागों के अधिकारी भी  इसी मार्ग से गुजरते है अत: क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवारी बाजार से बड़े मिशन स्कूल के मध्य बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

लखनवाड़ा पुलिस को मिली सफलता

सिवनी-आज दिनांक 08/08/18 को थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया को मुखविर सूचना मिली कि अवैध पशु परिवहन करते एक ट्रक नागपुर की ओर जा रहा है सूचना पर स्टाफ के साथ सीलादेही चोक पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक MP 06 HC 2048 को पकड़ा जिसमे 54 नग मबेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए मिले जिन्हें आरोपी ट्रक ड्राइवर गुफरान खान निवासी विदिशा से जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया , सउनि पंचम देशमुख ,वआर 246 राकेश त्रिवेदी, वआर मुकेश विश्वकर्मा,वआर 271 राजेश मथ्रे,आर 489 अरुण पटेल की अहम भूमिका रही।