Home Blog Page 2184

दुर्घटना में थाना प्रभारी की मौत

छिंदवाड़ा -मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सुरलाखापा गांव में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में हर्रई थाना प्रभारी चंद्रशेखर भगत की मौत हो गई।सोमवार-रविवार की दरमियानी रात भी उनकी गस्त की ड्यूटी थी। थाना प्रभारी सरकारी वाहन से छिन्दवाड़ा से थाने जा रहे थे।

उसी दौरान सुरलाखापा गांव के पास बेलगाम कंटेनर यूपी 78 सीएन7575 ने उनकी गांड़ी को जोरदार टक्कर मारी। जिससे थाना प्रभारी चंद्रशेखर भगत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद एसपी अतुल सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।जिसके बाद थाना प्रभारी का शव हर्रई अस्पताल में रखवाया गया है ।

सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रूपए से भी खुलेगा खाता

सिवनी -जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाँड़ के अनुसार अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता अब 250 रूपए में भी खुलवाया जा सकेगा।

दो बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत अधिकतम डेढ़ लाख रूपए एक वित्तीय वर्ष में भरे जा सकते हैं।

मालूम हो की पूर्व में खाता खुलवाने के लिये न्यूनतम राशि एक हजार रूपए निर्धारित थी। जिसमें परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे। जन्म प्रमाण-पत्र अथवा अंकसूची या इनके अभाव में ग्राम पंचायत के सरपंच या पार्षद के प्रमाणीकरण के आधार पर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का आधारकार्ड होना चाहिए।

आजादी पर्व पर रोशन हुए शहीद स्मारक

सिवनी-आगामी 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्‍वतंत्रता दिवस 2018 के अवसर पर कलेक्‍टर कार्यालय एवं शहीद स्‍मारक जय स्‍तम्‍भ में साज सज्‍जा एवं आकर्षक रोशनी जिले के वाशियो के लिये आकर्षण का केंद्र बनी है।

मालूम हो की 15 अगस्त के दिन ही भारत वर्ष अग्रेजो की गुलामि से आजाद हुआ था,इस दौरान जिला से भी स्वंत्रता स,ग्राम सेनानी शहीद हुए थे,जिनकी याद में शहीद स्मारक व जय स्तभ बनाया गया है।

मुनमुन ने की कावड़ यात्रा की अगवानी

सिवनी:- हर वर्ष इस वर्ष भी सावन मास के अवसर पे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विशाल कांवड यात्रा के साथ दिघौरी स्थित गुरू रत्नेश्वर धाम पहुंच कर विकास एवं शांति की मनोकामना के साथ भगवान शिव का *लजलाभिषेक किया,तथा प्रतिवर्ष स्वयं की ओर से आयोजित भोजन प्रसाद (भंडारा) प्रारंभ कराया गया। जिसे हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया।

प्रतिवर्ष पूज्यपाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देश व आशीर्वाद से निकलने वाली विशाल पवित्र कांवड यात्रा आज 13 अगस्त को प्रातःकाल 6 बजे भगवान शिव की आराधना के साथ मातृधाम कातलबोडी से प्रारंभ की गई।

जो ग्राम करहैया, जैतपुर, मुंगवानी, सापापार एवं चौडा होते हुए गुरु रत्नेश्वर धाम (पितृधाम) दिघौरी पहुंची।

जहां पर समस्त शिव भक्त कांवड़ियों सहित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिव लिंग का मां बैनगंगा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात श्ल राय द्वारा प्रतिवर्ष स्वयं की ओर से श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए कराये जाने वाले भोजन प्रसाद (भंडारा) को स्वयं परोस कर प्रारंभ कराया गया। जिसे ग्रहणकर हजारों शिव भक्त श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई विशाल कांवड यात्रा जैसे धार्मिक कार्य मे सहयोग करने वाले समस्त मंदिर के पुजारियों, श्रद्धालुओं, स्वयं सेवकों, संस्थाओं, पुलिस प्रशासन, समस्त पत्रकार बंधुओ सहित अपने साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नदी में डूबकर एक की मौत

सिवनी-जिले के बरघाट विकास खंड के ग्राम गोरखपुर के कुंजबिहारी गौतम 40 वर्ष की नदी में डूबने से मौत हो गई हैं।

मालुम हो मृतक मवेशी चराने ले गया था,इस दौरान मृतक के साथ उसका बेटा लकी भी था,जिसने अपने डूब रहे पिता को

बचाने का प्रयास किया,परन्तु वो सफल नही हो पाया

उक्त घटनाहिर्री नदी पार करके खुद की मवेशी चलाने के लिए ले जा रहा था,इसी दौरान मृतक

नदी पार कर रहा था ।

घटना की जानकारि मिलते ही गोताखोर व रेस्क्यू टीम ने ग्रामीण गोताखोर की मदद से लगभग 6 घंटे बाद में लाश को बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

‘बेघर’ हुए दिग्विजय सिंह, खाली किया सरकारी बंगला

श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया. सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया

भोपाल- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया। सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सभी सरकारी सुविधाएं बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद सीएम शिवराज ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके सरकारी बंगले आवंटित तो कर दिए लेकिन दिग्विजय सिंह से उनका बंगला खाली करा लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, उमा भारती एवं बाबूलाल गौर अब भी उन्हीं बंगलों में हैं, जिनमें वो पहले थे।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार से आग्रह किया था कि उन्हे उनके ऑफिस के लिए यह बंगला आवंटित कर दिया जाए। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था लेकिन इस पत्र पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गृह विभाग ने आवास आवंटन के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले हाईकोर्ट जबलपुर ने एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों को निशुल्क आजीवन सरकारी आवास की सुविधा के प्रावधान को अवैधानिक करार देते हुए एक महीने में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद सरकार ने 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास आवंटन को निरस्त करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन गृह विभाग ने दिग्विजय सिंह को छोड़ बाकी तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को दोबारा वही बंगले आवंटित कर दिए थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन करेगी ध्वजारोहण

सिवनी- आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा,इस दौरान मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।।

सूर्य मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण

मंदिर के उद्धार हेतु हमेशा हू तत्प्पर- मुनमुन

सिवनी – नगर से बरघाट रोड मार्ग पर स्थित एमपीबी आफिस के सामने पुरातन काल में बने सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार करने हेतु सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट पलारी द्वारा विगत एक वर्ष पूर्व कार्य आरंभ किया गया था।

आज 12 अगस्त की सुबह 8 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में मंदिर को हरीयाली से परिपूर्ण बनाने हेतु परिसर में वीभन्न प्रजाती के फलदार व छाया दार पोधो का रोपण कार्य किया गया।

इस दौरान मौजद रहे सिवनी विधायक मूनमून ने कहा कि पूर्व में भी वे इस मंदिर के पूर्णरुधार हेतु मदद करते आये है,आने वाले समय भी इस कार्य में कोई कमी नही रहने दूंगा,

वही नपा अध्यछ आरती शुक्ला ने भी मंदिर समिति को आश्वस्त किया कि वे स्वयं व् नपा सिविनि इस प्राचीन मंदिर को दर्शनीय स्थल बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे,।

सूर्य मंदिर प्रांगण को हरा-भरा बनाये रखने के आज पोधारोंपन कार्य जय अंबे सिक्योरिटी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड के सचालक अरुण यादव के सौजन्य से

संम्पन हुआ ।

जिसमें मुख्य रूप से विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग सतेंद मरकांम वहीं एसडीओ फॉरेस्ट प्रदीप खत्री, थाना प्रभारी डूंडासिवनी दिलीप पंचेश्वर, पार्षद सुरेंद्र करोसिया, डॉक्टर के के चतुर्वदी, सुनील नाहर,अशोक अकेला,मुनिया टांक,मुस्कान संस्था प्रमुख श्रीमति मीना अग्रवाल व टीम नेकी की दीवार के सदस्य शामिल होंगे।

सारा आयोजन सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट के भोले बाबा संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के लिये स्वल्पाहार की व्यवश्ता की गई थी।

आज के आयोजन में नगर के जागरूक नागरिक ,मिडिया कर्मी,समाज सेवी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने अपनी सह भागीता दी।

VIDEO लखनादौन पुलिस ने पकडॉ गौवंश से भरा ट्रक

लखनादौन – गौवंश तस्करी के मामले में लखनादौन थाना प्रभारी महादेव नागोतिया की सक्रियता के चलते 15 दिन में दूसरी बार पुलिस ने गायों से भरा ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी महादेव नागोतीया ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक नम्बर cg-04 jb-3277 में भारी क्रूरता से गोवंश का परिवहन किया जा रहा है जो जबलपुर से लखनादौन होते हुए नागपुर की ओर जाने वाला है सूचना को संज्ञान मे लेते हुए घाट लगाकर चेकिंग की गई जो उक्त ट्रक ड्राइवर पुलिस को देखकर लखनादौन से निकलते ही गणेशगंज की ओर तेजी गति से भागने लगा जब पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो ट्रक ड्राइवर वाहन को छोडकर भाग गया जब ट्रक को चेक किया गया तो ट्रक में भारी क्रूरता के साथ गर्दन और पैरों पर रस्सियों से बंधे 29 गोवंश पाये गए।

ट्रक के डीजल टैंक से गंध आने पर देखा गया तो केरोसिन की गंध पाई गई जिसका सैम्पल जप्त किया गया एवं पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गोवंश प्रतिषेध अधिनियम,पशु क्रूरता निर्वहन अधिनियम 429ipc एवं 3/7ec एक्ट के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है। एवं सभी गायों को छपारा गौशाला में सुरक्षित पहुचा दिया गया है।।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महादेव नागोंतिया के साथ एसआई ओपी तिवारी, एएसआई सुल्तान खान,कॉन्स्टेबल मोंटी,अमित रघुवंशी,धर्मेंद्र रजक, एवं ड्राइवर प्रकाश धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

सूर्य मंदिर में 12 अगस्त को होगा पौधरोपण

सिवनी – नगर से बरघाट रोड मार्ग पर स्थित एमपीबी आफिस के सामने पुरातन काल में बने सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार करने हेतु सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट पलारी द्वारा विगत एक वर्ष पूर्व कार्य आरंभ किया गया था। इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने निधि से राशि प्रदान की थी, जिससे अब मंदिर की दशा बेहतर हो गई है, वहीं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धा भाव से दान कर मंदिर को पुन: दर्शन योग्य बनाने के लिये प्रयास किया है।

सूर्य मंदिर प्रांगण को हरा-भरा बनाये रखने के साथ ही यहां चिल्डन पार्क बनाये जाने का कार्य भी किया जाना है इसी तारतम्य में आगामी 12 अगस्त दिन रविवार की सुबह 8 बजे से जय अंबे सिक्योरिटी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड के सौजन्य से परिसर में पौधा रोपण कार्य किया जायेगा,.

जिसमें मुख्य रूप से विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग सतेंद्र मरकाम, उपस्थित रहेंगे, वहीं एसडीओ फॉरेस्ट प्रदीप खत्री, थाना प्रभारी डूंडासिवनी दिलीप पंचेश्वर, मुस्कान संस्था प्रमुख श्रीमति मीना अग्रवाल व टीम नेकी की दीवार के सदस्य शामिल होंगे।

सारा आयोजन सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट के भोले बाबा संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पदम सनोडिया के नेतृत्व में किया जायेगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक पर्यावरण प्रेमियों से उपस्थिति की अपील जय अंबे सिक्योरिटी सर्विस के संचालक अरूण यादव द्वारा की गई है।