Homeसिवनीकरहैया में प्रायवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग समझ से परे

करहैया में प्रायवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग समझ से परे

Date:

सिवनी -सिवनी विधायक मूनमून रॉय के अथक प्रयास व जिले से पूर्व में हुए छलावे से अवरुद्ध हुए विकास से त्रस्त जिले की लाखों जनता को विगत 6 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा केबिनेट में सरकारी मेडिकल कालेज का प्रस्ताव पारित कर महत्वपूरण सौगात दी है,

मालुम हो की निर्दलीय मूनमून रॉय जिन शर्तो पर भाजपा में शामिल हुए थे उसमे से एक शर्त जिले को सरकारी मेडिकल कालेज भी थी,

जिसे अब मूर्त रूप प्रदान करने के लिये जिला प्रशासन सभी दस्तवेज पूर्ण कर चुका है,इंतजार प्रदेश सरकार से भूमि चयन करने की प्ररकिया आरभ होने की हे,मालूम हो जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कालेज के लिये बीझावडा व करयेहा कारीरात में जमीन चिन्हकित कर रखी गई है

ऐसे में जब खुद शिवराज प्रेस वार्ता में सितम्बर के दौरान बजट सहित भूमिपूजन करने का वादा कर चुके है,

ऐसे में अब जिले में सरकारी मेडिकल कालेज खोला जाना निश्सित है फिर पुनःएक ट्रस्ट के द्वारा कारीरात केरेहया ग्राम की सरकारी जमीन पर प्राइवेट मेडिकल के लिये शिवराज से की गई मांग ना केवल सरकारी मेडिकल कालेज को बाधित करने का प्रयास है साथ इसका ओचियत भी समझ से परे है।

मालूम हो की विगत दिनों सिवनी जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात के साथ ही प्रायवेट मेडिकल कॉलेज हेतु विगत तीन वर्ष पूर्व छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम करहैया में सुख सागर संस्था को अलाट की गई भूमि पर अब तक मेडिकल कॉलेज का काम प्रारंभ नहीं हुआ है और संस्था द्वारा अभी किसी तरह की दिलचस्पी नहीं ली जा रही है।

सर्किट हाऊस में जिंदल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील अग्रवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिये पहुंचे और डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से शिवराज सिंह चौहान से सुख सागर संस्था को अलाट की गई भूमि में संस्था द्वारा अगर मेडिकल कॉलेज नहीं बनाने की मंशा हो तो उक्त भूमि को जिंदल हॉस्पिटल संस्था के नाम अलाट करने की बात रखी और कहा कि अगर ऐसा होता है तो हम उक्त स्थान में जिंदल संस्था का प्रायवेट मेडिकल कॉलेज स्वयं के खर्चे में स्थापित करेंगे। इस तरह से महानगरों की तरह सिवनी में भी शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ साथ प्रायवेट मेडिकल कॉलेज की सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी।

इस दौरान सर्किट हाऊस में उनके साथ डॉ. सौरभ जठार, डॉ. दिनेश शर्मा,डॉ.अभिजीत चौहान सहित भाजपा के नेतागण भी उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related