Home Blog Page 2178

बाल सुधारालय में मनाया गया राखी पर्व

सिवनी-जिला मुख्यालय में सचालित बाल सुधारालय में आज 25 अगस्त को नागपुर रोड में सचालित माडर्न हाई स्कूल की छात्राओ द्वारा सुधारालय में रह रहे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार उल्लास पूर्वक मनाया इस अवसर में स्कूल की छात्राएं

खुशबू गिरी गोस्वामी सोनिया मेहरा आरजू मिश्रा विधि सेन आशिमा वर्मा साक्षी विश्वकर्माअदिति राऊत ने यहां रह रहे भाइयो को राखी बांधकर उनसे रक्षा का स्कल्प लिया।इस अवसर पर मॉर्डन शाला की प्राचार्या श्रीमती वंदना नय्यर तिवारीजी के सहयोग से यह कार्यक्रम संम्पन्न हुआ । इस दौरान अधीक्षिका श्रमिति निलिमा तिवारी शाला की शिक्षिका श्रीमती सुभाषिनी उपाध्याय भी समिल्लित हुई ।

रानू हत्याकांड : एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में चालान हुआ पेश

सिवनी। मुख्यालय के अतिव्यस्तम क्षेत्र प्रायवेट बस स्टैंड के समीप स्थित शासकीय गल्र्स कॉलेज मार्ग पर विगत 18 अगस्त को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रानू नागोत्रा की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी के.के. वर्मा द्वारा मामले की तत्परता से जांच कर एक सप्ताह के पूर्व ही माननीय न्यायालय सिवनी में चालान प्रस्तुत कर दिया है।

थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी अरविंद जैन ने बताया कि इस हत्याकांड की विवेचना पूर्ण कर गत दिवस 24 अगस्त 2018 को श्रीमति आसिता श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी की अदालत में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है। मालूम हो कि उक्त हत्याकांड का प्रकरण स्पीड ट्रायल में रखा गया है। रानू नागोत्रा की हत्या के आरोपी अनिल मिश्रा उम्र 38 वर्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 301 एवं एससीएसटी एक्ट की धारा 3 (2), 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि स्पीड ट्रायल में शामिल उक्त प्रकरण के निर्णय शीघ्र ही सामने आ सकते है।

वैनगंगा नदी में नहीं हो पाया अटल जी की अस्थियों का विसर्जन

सिवनी-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की अस्थि कलश यात्रा का गत 24 अगस्त को सिवनी नगर आगमन हुआ। इस दौरान जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित किया गया था कि सिवनी एवं बालाघाट सहित अन्य जिलों में प्रवाहित होने वाली पौराणिक महत्व की माँ वैनगंगा नदी में अटल जी की अस्थितयों का एकांश विसर्जित किया जायेगा।

पूर्व निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व नगर का भ्रमण कर लखनवाड़ा वैनगंगा घाट पर पहुंची कलश यात्रा को बमुश्किल स्थानीय निवासियों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा रोका गया, लेकिन यहां भी औपचारिकता निभाते हुये केवल अस्थि कलश के ऊपर चढ़ायें गये पुष्पों को माँ वैनगंगा में अर्पित कर कलश यात्रा छिंदवाड़ा जिले के परासिया के लिये रवाना कर दी गई।

सूत्रों की माने तो कलश यात्रा के प्रभारी नरेश दिवाकर सहित भाजपा संगठन से जुड़े आला पदाधिकारी समय अभाव होने का हवाला देकर कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिये ठीक से कलश के दर्शन तक नहीं करवा पाये, लेकिन अफसोस यह है कि लखनादौन से कलश यात्रा के साथ आये भाजपाईयों ने सेंटर पाईंट होटल के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में लगभग आधे घंटे तक चाय-नाश्ते में समय व्यतीत कर दिया। इसके बाद पुन: कलश यात्रा चौरई बायपास के समीप 20 मिनट तक केवल इसीलिये रोकी गई, क्योंकि  कलश यात्रा वाहन के साथ चल रहे व्यक्तियों को पुड़ी-सब्जी खाना था।

कुल मिलाकर देखा जाये तो अटल जी की अस्थि कलश यात्रा का मुख्यालय सिवनी में जिम्मेदारों ने मजाक बनाकर रख दिया, जहां हर निर्धारित स्थान पर यात्रा का स्वागत कर अस्थि कलश पर पुष्पाजंलि कर अपनी श्रद्धाजंलि देने के लिये आतुर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक घंटे पूर्व चल रही यात्रा के कारण मौका ही नहीं मिला कि वे भाजपा के संस्थापक स्व. अटल जी को श्रदा सुमन कर सके।

सिम खरीदने से पहले चेहरे का सत्यापन करवाना जरूरी

आप अगर अपने पास मोबाइल फोन रखते हैं तो सिम भी जरूर होगा। आज की तारीख में हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहा है। उनके लिए ये खबर पढ़ना बेहद जरूरी है।

सिवनी // आप अगर अपने पास मोबाइल फोन रखते हैं तो सिम भी जरूर होगा। आज की तारीख में हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहा है। उनके लिए ये खबर पढ़ना बेहद जरूरी है। दरअसल, मोबाइल सिम लेने वाले ग्राहकों को इसका इस्तेमाल नये तरीके से करना होगा। जी हां, मोबाईल ग्राहकों को आधार के जरिए सिम लेते समय अपने चेहरे का भी मिलान करवाना होगा।

अब मोबाइल फोन के लिए सिम खरीदने के लिए चेहरा वेरीफाई करने की जरूरत पड़ेगी। 15 सिंतबर से सिम खरीदने वाले ग्राहकों को चेहरा वेरिफाई करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सत्यापन में और पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है। सिम लेने के लिए केवाईसी के तौर पर आधारकार्ड देने पर आवेदन के वक्त मौके पर ही ग्राहकों का चेहारा वेरीफाई किया जाएगा। यूआईडीएआई की योजना मोबाइल सिम के अलावा भी दूसरी सेवाओं के लिए भी इसे लागू करने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन सेवाओं के सत्यापन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, उनमें फेशियल रिकॉगनिशन यानी चेहरे से पहचान को अनिवार्य किया जाना है।

इन सेवाओं में मोबाइल सिम लेने या बदलने के अलावा, बैंक, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और सरकारी दफ्तरों में अटेंडेंस शामिल हैं। जिन दफ्तरों में अब तक नियमित सत्यापन के लिए आंखों और उंगलियों को स्कैन किया जाता है, उनमें फेशियल रेकग्निशन का एक अतिरिक्त फीचर जोड़ा जाएगा।

ऑनलाइन किराना बाजार में जंग और तेज होगी, सिवनी ने दी दस्तक

तेजी से बढ़ते ग्रोसरी (किराने का सामान) के बाजार में अब  ई-कॉमर्स कंपनी सिवनीमार्ट ने भी दस्तक दी है। इससे देश में ऑनलाइन किराना बाजार में जंग तेज और तेज होगी। जिसकी शुरुवात सिवनी नगर से की जा रही है  

https://seoni.in/

‘सिवनीमार्ट’ नाम से ग्रोसरी कारोबार शुरू किया गया है। सिवनीमार्ट ऑनलाइन आपूर्ति सिवनी से शुरू करेगी और साल के अंत तक 5-6 शहरों में इस सेवा का विस्तार करेगी। कंपनी ग्रोसरी स्टोर से अधिक छूट खरीदारों को देने की तैयारी कर रही है। ग्रोसरी सामान पहुंचाने के लिए डिलिवरी का समय बुकिंग के मात्र 1 से 2 घंटो का होगा |  सिवनीमार्ट  मोटे अनाज से स्नैक्स तक बेचेगी।

आगे कुछ दिनों में सिवनी मार्ट वेबसाइट के अलावा whatsapp के जरिये भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करने जा रही है |

बुकिंग के लिए  www.seoni.in  पर जाकर किराना घर बैठे बुक कर होम डिलेवरी पा सकते है | सोशल मीडिया में अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करे |  Instagram | Facebook 

रानू हत्याकांड: स्पीड ट्रायल में गया प्रकरण

सिवनी -जिला मुख्यालय सिवनी में 20 अगस्त 2018 की प्रात: नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ग्राम फुलारा निवासी रानू नागोत्रा 22 वर्ष की एक मनचले युवक अनिल मिश्रा पिता घनश्याम मिश्रा 38 वर्ष ग्राम फुलारा निवासी ने कोतवाली के बाजू में कन्या महाविद्यालय परिसर में ही पत्थर पटककर हत्या कर दी थी।

नगर निरीक्षक अरविंद जैन ने जानकारी दी कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को भादवि की धारा 341, 302, 307 तथा 3(2)वी एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर 21 अगस्त को माननीय न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश कर दिया जहां माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी अनिल मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण को स्पीड ट्रायल में रखा गया है।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सतेन्द्र मरकाम ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 अन्तर्गत संशोधित अधिनियम 2015 के तहत रानू नागोत्रा की हत्या के दर्ज प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने नियमानुसार 8.25 लाख स्वीकृत किये है तथा शव परीक्षण उपरांत 50 प्रतिशत राशि 4,12,500 रुपये का भुगतान 23 अगस्त 2018 को मृतक की माता श्रीमती माया बाई के बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा मंगलीपेट सिवनी में ई पैमेन्ट के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। बताया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जब माननीय न्यायालय में आरोपी के विरूद्ध चालान प्रस्तुत किया जायेगा। उस समय शेष 50 प्रतिशत राशि परिजनों को प्रदान कर दी जायेगी।

Janmashtami 2018: इस दिन मनाई जाएगी कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, 45 मिनट का होगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2018 : रक्षा बंधन के बाद है कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, जानिए भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

26 अगस्‍त को रक्षा बंधन का त्‍यौहार पड़ रहा है। फिर कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी है। कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। पुराणों के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी 2 सितंबर 2018 को पड़ेगी। इस दिन भक्‍त पूरे दिन व्रत रखकर कृष्‍ण जन्‍म के उपरांत प्रसाद ग्रहण करते हैं।

यह है पूजा का शुभ मुहूर्त

सेक्‍टर-2 स्थित लालमंदिर के पुजारी विनोद शास्‍त्री का कहना है कि Krishna Janmashtami भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार अष्‍टमी तिथि 2 सितंबर को पड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि जन्‍माष्‍टमी पूजा का शुभ मुहूर्त मिनट का है। उनके अनुसार, पूजा का समय रात 11.57 से 12.43 तक है। उनका कहना है क‍ि अष्‍टमी तिथि का आरंभ 2 सितंबर 2018 दिन रविवार को रात 8.47 बजे से होगा, जिसका समापन 3 सितंबर को शाम 7.19 पर होगा। इसका मतलब व्रत 3 सितंबर को शाम 7.19 के बाद खोला जाएगा।

ऐसे करें पूजा

कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी वाले दिन भक्‍त पूरे दिन व्रत रखते हैं। रात 12 बजे भगवान के जन्‍म के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। अश्‍टमी तिथि समाप्‍त होने के बाद व्रत खोलना चाहिए। पंडित विनोद शास्‍त्री ने बताया कि इस दिन विष्‍णु के अवतार कान्‍हा को दूध, जल और घी से अभिषेक करना चाहिए।

यह है कथा

पुराणों के अनुसार, कंस के अत्‍याचार को खत्‍म करने के लिए ही भगवान श्री विष्‍णु कृष्‍ण के रूप में अवतरित हुए थे। कंस अत्याचारी राजा था। पह अपनी प्रजा पर बहुत जुल्‍म करता था। उसकी बहन का नाम देवकी था। देवकी का विवाह यदुवंशी राजकुमार वासुदेव से हुआ था। विवाह के पश्चात जब कंस दोनों को लेकर घर आ रहा था तो एक आकाशवाणी हुई थी। इसमें कहा गया कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगी। इसके बाद कंस ने देवकी और वासुदेव को जेल में बंद कर दिया था। इसके बाद कंस ने देवकी की सभी संतानों को मार दिया था। आठवें पुत्र के रूप में श्रीहरि ने स्वयं देवकी के उदर से पूर्णावतार लिया था। यह अवतार उन्होंने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में लिया था।

सर्व समाज के माध्यम से किया जायेगा लखनवाड़ा में अटल जी के अस्थि विसर्जन

सिवनी । पूर्व प्रधानमंत्री देश के जननायक स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को आज प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा राज्य की 10 विभिन्न नदियों में अस्थि विसर्जन करने हेतु रवाना किया गया है।


मालूम हो कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिये एशिया की सबसे शुद्ध जल वाली, पौराणिक महत्वों में माँ नर्मदा के समकक्ष वर्णित की गई जिले की जीवनदायिनी माँ वैनगंगा नदी को वंचित रखा गया था, जिसके बाद वर्षों से माँ वैनगंगा को पवित्र और प्रदूषण रहित बनाने के लिये कार्यरत संगठन माँ वैनगंगा सेवा लखनवाड़ा व माँ वैनगंगा उत्थान समिति लखनवाड़ा सहित टीम नेकी की दीवार व अटल विचार मंच द्वारा जननायक स्व. अटल जी के अस्थि माँ वैनगंगा में विजर्सन करने हेतु प्रदेश व जिला भाजपा संगठन से अनुरोध किया था।


विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के बाद संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जून को दोपहर 3:30 बजे अटल अस्थि कलश यात्रा माँ वैनगंगा के लखनवाड़ा घाट में भी रूकेगी, जहां सर्व समाज, सभी राजनीति दलों के जनप्रतिनिधि अटल जी के विचारों से प्रवाहित आम नागरिक उन्हें श्रृद्धांजलि देंगे।

केरल आपदा पीढि़तों के लिये मदद का अभियान जारी

सिवनी। केरल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हजारों नागरिक बेघर हो गये हैं, स्थितियां इ तनी विकराल है कि लाखों व्यक्तियों को कपड़ें और भोजन उपलब्ध कराने में प्रशासनिक तंत्र निरंतर प्रयास के बाद भी स्थितियों को नियंत्रण करने में अभी तक असफल रहा है। 

विभिन्न प्रदेशों सहित मध्यप्रदेश से भी आपदा पीढि़तों के लिये नगद राशि व अन्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है, वहीं विगत चार दिनों से युवा संकल्प संगठन व टीम नेकी की दीवार के संयुक्त प्रयास से अभी तक लगभग 32 हजार रूपयें की नगद राशि आम नागरिकों के सहयोग से एकत्रित की जा चुकी है।
विभिन्न माध्यमों से आई खबरों के बाद गत 2 दिनों से दल सागर चौपाटी में स्थित नेकी की दीवार में हजारों वस्त्र एकत्र हो चुके हैं, ये वस्त्र ना केवल सिवनी मुख्यालय के निवासी प्रदान कर रहे है बल्कि लखनादौन, छपारा एवं बरघाट से भी कपड़े व अन्य सामग्री प्राप्त हुई है।


युवा संकल्प मंडल एवं टीम नेकी की दीवार से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर एकत्र राशि एवं अन्य सामग्री जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से आपदा पीढि़तों के लिये भेज दी जायेगी। जो नागरिक इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग करना चाहते है वे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नेहरू युवा केेंद्र फुटबॉल स्टेडियम व गिरनार वॉच हाऊस शंकर मढिय़ा सिवनी तथा रात्रि 6 बजे से 8 बजे तक दलसागर चौपाटी में संचालित नेकी की दीवार में राशि व सामग्री यथासंभव प्रदान कर सकते हैं।

वाहन दुर्घटना में 2 की मौत

सिवनी-जिले से नागपुर रोड में स्थित कुरई घाटी में आज 23 अगस्त की सुबह लगभग 12 बजे मोटरसायकल पर सवार पति पत्नी सहित एक बच्चे को ट्र्क ने पीछे से टक्कर मार दी  घटना की जानकारी मिलते ही कुरई से पुलिस बल रवाना हो गया जहा घटना स्थल में पति पत्नी मृत हो गए ,वही इस दर्दनाक घटना में नन्हा बालक सुरक्षित बच गया है।