Home Blog Page 2177

अचेतन की नहीं चेतन की रक्षा करे– मुनि श्री अजित सागर जी

सिवनी-जीवन मे हम बहुत सारी वस्तुओ की सुरक्षा करते है पर वे भौतिक वस्तुए सुरक्षित नहीं रहती पर आज का पर्व सहधर्मी की संस्कृति की रक्षा का दिवस है हम अचेतन नहीं चेतन की रक्षा करे जिससे हमारी संस्कृति समाज देश की रक्षा हो भाई बहिन की राखी के साथ सहधर्मी की रक्षा का महान दिवस है पर्व सदैव योग ध्यानात्मक होते है पर त्योहार भोग प्रधान होते है आज की तिथि में हमारे ११वे तीर्थंकर श्रेयांशनाथ भगवान जी ने मोक्ष प्राप्त किया था साथ साथ विष्णु भगवान ने अवतार लेकर कषायों से आविष्ट चारो मंत्रियों से परेशान जनता को तीन पग भूमि मांगकर प्रजाजन की रक्षा की थी आज वर्तमान में भी जब जब मूक पशुओ पर अत्याचार होते है तब तब प्रकृति भी विकृत होकर सामने आ जाती है जैन धर्मानुसार ७०० मुनिराजों पर विधमिर्यो ने घोर उपसर्ग किया था उसका निवारण विष्णु कुमार जी ने किया था जिसके उपलक्ष्य में आज का दिन धर्म रक्षा के रूप में मानते है साथ साथ जीवों की रक्षा हेतु अपने सह द्रव्य का उपयोग करके पुण्यार्जन करे ।

हम व्यक्ति के गुणों को जानने की कोशिश करके स्वयं में गुण प्रकट करने की कोशिश करे। हम सब भक्त जन अपबे कर्तव्यों का अच्छे से पालन करके संतो की सेवा करके रक्षा करे जीवत अहिंसा का पालन गौशालाओ में होता है अतः एक जीव की रक्षा करने से पुण्य भव भव तक साथ देता है जो जीवो की रक्षा करता है वह कभी अनाथ नही होता है हम राग देष को दूर करके प्राणी मात्र की रक्षा करे व्यक्तिगत कषाय से कभी किशी संस्था का असहयोग नही करना चाहिए। दया हमेशा याद दिलाती है अपने कर्तव्यों का बोध कराती है

आज राखी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कु.रिचा अनिल जैन (भोमा वाले) द्वितीय प्रियंका जिनेश जैन (सिंघई बुक डिपो) तृतीय मृदु जैन को प्राप्त हुआ । सागर केंद्रीय जेल में बंदियों द्वारा सद्भाव राखी बनाई थी उसका विमोचन हुआ सद्भाव राखी प्राप्त करने का सौभाग्य नरेंद्र गोयल,सुरेंद्र गोयल नितेश गोयल नितिन गोयल एवं परिवार को प्राप्त हुआ निर्माण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य संदीप बाझल, नितिन जैन (सोनू भोमियो) संजय जैन (भोमा वाले) को प्राप्त हुआ

महिला की हत्या

सिवनी-थाना लखनवाड़ा में ग्राम कोटवार द्वारा सूचना दी गई कि बेवा तीजो बाई पति अमीरचंद यादव उम्र 75 साल निवासी मड़वा का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मृत पड़ा है

सूचना पर लखनवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर कार्यवाही करने पर मृतक महिला के सिर में चोट व उसे जलाने का प्रयास किया जाना पाये जाने से घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारी महोदय को दी गई ।

प्रथम दृष्टया महिला की हत्या अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किया जाना पाये जाने से अपराध क्रमाक 218 / 18 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

वृद्धाश्रम में मनाया राखी पर्व

सिवनी- जिले भर में आज भाई बहन के प्यार का राखी पर्व पुरे उतसाह के साथ मनाया गया, वही टीम नेकी की दीवार दल सागर चौपाटी सिवनी के सदस्य हर वर्ष इस बार भी राखी पर्व पर उन व्रद्ध जनों के मध्य पहुचे जिनको उनके ही परिजनों ने त्याग कर वर्द्ध आश्रम में रहने पर मजूबर कर रखा है।

आज 26 अगस्त की दोपहर 3 बजे टीम नेकी की दीवार के प्रधुम्म चतुर्वेदी,विजय चौहान,विपिन शर्मा,संजय मण्डल,रूपेश कोहरु,पिकी उपाध्याय, श्वेत अग्रवाल,मंजिस भारद्वाज,निशात पटेल ,सहित अन्य युवाओ ने व्रद्ध महिलाओ से राखी बध्वाकर उनकी देख रेख करने का वादा किया,।

सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

सिवनी-जिले से मंडला घंसौर रोड़ पर खतरनाक आज 26 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे हुई एक सडक दुर्घटना में 4 मोत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसाए किन्द्रई थाने के ग्राम मानेगांव के पास मोटर सायकल ओर अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हुई है।डुंगरिया गांव के एक परिवार के 1 महिला 1 पुरुष 2 बच्चे शामिल घटना स्थल पर मृत हुए हे।

मिल बॉंचे 31 अगस्त को

सिवनी – जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में “”मिल बॉंचे मध्यप्रदेश”” कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया था। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा “”मिल बॉंचें मध्यप्रदेश”” कार्यक्रम का आयोजन करने की तिथि 31 अगस्त 2018 तय की गयी है। कार्यक्रम दिवस की गतिविधियां पूर्वानुसार निर्धारित समय पर की जाएगी। शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं से आशा की है कि “”मिल बॉंचे मध्यप्रदेश”” कार्यक्रम 31 अगस्त 2018 की तैयारी उत्सव की भांति अच्छी तरह से करेंगे।

VIDEO: दोनों वन कर्मियों ने क्यों नही मांगी माफ़ी

सिवनी-जिले वन परिक्षेत्र सिवनी के ग्राम कोकिवाड़ा में विगत 24 जून को समीप के जंगल में बकरी चारने गए युवक को महिला बीट गार्ड द्वारा ठप्पड मारे गये, जिसके बाद रात में लगभग 7 बजे आदिवासी बहुल्य इस ग्राम के महिला पुरुष थाना डुंडा सिवनी पहुचे जहा उनके द्वारा आरोपी महिला कर्मी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का आवेदन भी दिया।

बदले घटना क्रम के मध्य इसी रेज में पदस्थ डिप्टी रेंजर सक्रिय हुआ और मामले को ग्राम वासियो के साथ पुलिस व वन अधिकारियों की उपास्थि में 25 अगस्त को सुलझाने पर सहमति बनी । 25 अगस्त को ग्राम कोकिवाड़ा में खुले आसमान के नीचे चर्चा हुई जहा एस डी ओ पी वीं पांडेय ,वन परीछेत्र अधिकारी बी पी तिवारी भी मौजूद थे पीड़ित व्रद्ध रमलू तराम ओर कौशल्या के अनुसार उनके साथ बन बिभाग के डिप्टी रेंजर बघेल ओर बीट गार्ड मधुलिका के द्वारा मारपीट और गाली गलौच की गई है

कुछ घण्टे चली चर्चा के बाद ग्रामीणों के सामने बीट गार्ड मधुलिका से भरी सभा मे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गयी। आश्र्चयजनक यह है कि इस दौरान मार पीट के आरोपी डिप्टी रेंजर बघेल ने माफ़ी क्यों नही मागी जबकि उसके ऊपर भी वही आरोप था जो महिला कर्मी पर लगाया गया ।

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कह रहे ही मारपीट जैसी कोई घटना हुई ही नही किन्तु मामला शांत करने के लिए बेगुनाह होने के बाबजूद भी महिला कर्मी को सरेआम हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। जबकि यदि मार पीट के आरोप गलत थे तो एस डी ओ पांडेय को तुरत जांच के आदेश देकर अपने ही कर्मियों की बेगुनाह होने का इंतेजार करना था। कुल मिलाकर कल हुई घटना में एक महिला कर्मी माफ़ी मांगने पर मजूबर हुई वही डिप्टी रेंजर को वन अधिकारी बचा ले गये।।

सोमवार को रहेगा जिले में स्थानीय अवकाश

सिवनी 25 अगस्त 18/ कलेक्टर द्वारा 27 दिसम्बर 2017 को जारी आदेशानुसार आगामी 27 अगस्त कजलिया पर्व पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें कोषालय /उप कोषालयों को छोड़कर अन्य सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूल कॉलेजों का अवकाश रहेगा।

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सिवनी- पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के द्वारा विगत दिनों से नगर की सुरक्षा के लिए रात्रि में नगर के दोनों बाहरी जाने वाले रास्तों पर वाहन चेकिंग किए जाने का निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन को दिया था उक्त निर्देश के पालन में विगत रात्रि में करीब 3:00 बजे छिंदवाड़ा चौक पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी जो एक मोटरसाइकिल से 22 वर्ष के युवक के द्वारा साथ में ले जा रही दो लड़कियों को रोककर चेक करने पर मालूम चला कि नवयुवक भोपाल के ग्राम कजली खेड़ा का रहने वाला प्रेम दुबे है जो जिला मंडला के बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम हर्रा भाटा की दो नाबालिग बच्चियों उम्र 13 साल एवं उम्र 16 साल को बहला-फुसलाकर अपने साथ शादी करने का कह कर ले जा रहा था ।उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली सिवनी में जीरो पर धारा 363 , 366 भारतीय दंड विधान एवं पाक्सो एक्ट की धारा 7 / 8 एवं 3(2)(5) अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जीरो एफ आई आर दर्ज की गई है एवं अपहरण करके ले जा रही दोनों नाबालिक बालिकाओं के माता-पिता को शाम को सुपर्द की गई हैं , एवं आरोपी को कार्यवाही हेतु जिला मंडला बिछिया रवाना किया जा रहा है ।

कोतवाली पुलिस की पुलिस की चेकिंग और मुस्तैदी से अपहरणकर्ता द्वारा ग्राम बिछिया मंडला से करीब 200 किलोमीटर तक लेकर भागा लाए गए दो नाबालिग बच्चियों का भविष्य बिगड़ने से बच गया।

पार्षदो ने दी बाढ़ पीड़ितों के लिए मानदेय

सिवनी-आज दिनांक 25 दिन शनिवार को देश में आए हुए बाढ़ को देखते हुए पार्षद दल के नेता अवधेश पिंकी त्रिवेदी एवं पार्षद सभापति चितरंजन गप्पू तिवारी द्वारा एक माह का मानदेय कलेक्टर गोपालचन्र्द डाँड़ माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष के दिया गया।

मालूम हो की इससे पूर्व भी निरंतर जिले के वीभन्न सघटनों द्वारा राहत राशि एकत्र की जा रही है।

हाकी मेदान की हुई सफाई

सिवनी- जिले के खेलकूद युवा युवा कल्याण विभाग द्वारा आज बस स्टेंड के पीछे स्थतित एस्ट्रोर्फ हॉकी ग्राउंड की सफाई कराई गई। मालूम हो आगमी दिनों में इस हॉकी मैदान में स्टेट प्रतियोगिता होना है। आज किये गये सफाई एवं सुधार कार्य के दौरान देवेन्द्र ठाकुर , मोनू मनीष मिश्रा नारायण बिसने ,लक्ष्मी ठाकरे ,गुड्डू का मागर्दर्शन और सहयोग रहा।