Home Blog Page 2174

5 वर्ष का होगा वाहनो का बीमा

भोपाल-भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 01/09/2018 से सभी नए दोपहिया वाहनों में 5 वर्ष का इंश्योरेंस एवं सभी फोरव्हीलर के लिए वर्ष का इंश्योरेंस अनिवार्य कर दिया गया है।

शासन की रिपोर्ट के मुताबिक 70 प्रतिशत दोपहिया मालिक एक वर्ष के बाद एवं 60 प्रतिशत कार मालिक तीन वर्ष के बाद कभी दोबारा इंश्योरेंस नहीं करवाते, और जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते है तो वाहनों का बीमा नहीं होता है।

एक सर्वे के मुताबिक भारत में इस समय 63 प्रतिशत वाहन बिना बीमा के दौड़ रहे है, इसी आशंका के चलते सरकार ने 01/09/2018 से यह नियम लागू करने का फैसला किया है।

गैर अधिमान्य पत्रकारों का भी होगा बीमा

सिवनी -राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार अब प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों की श्रृद्धानिधि 6 हजार रूपये से बढाकर 7 हजार रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। श्रृद्धानिधि के लिए न्यूनतम आयु सीमा 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दी गई है। शासन ने पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। योजना में प्रीमियम राशि का 50% शासन द्वारा दिया जायेगा।

अब कौन सुनाएगा कड़वे पर सत्य वचन: विपिन शर्मा

संदर्भ : राष्ट्र संत तरुण सागर जी का देवलोक गमन

तरुण सागर जी के कड़वे बोल सुनने का अवसर मुझे अनेक बार हासिल हुआ, शायद यह उनकी कृपा से ही सम्भव हुआ होगा, किंतु एक बार मुझे जबलपुर में उनका सानिध्य भी प्राप्त हुआ उनकी जो छवि मेरे जेहन में अंकित हुई वह आज भी ज्यों की त्यों है। उनके चेहरे का तेज उनकी वाणी के ओज से भी ज्यादा प्रकाशवान था। हजारों लोग यूं ही उनके अनुयायी नही थे। इसके पीछे उनका कठोर तप और साधना थी। संयम और परोपकार को जीवन का मूलमंत्र बना लेने वाले तरुण सागर जी ने आखिरी सांस तक सत्य को आभूषण की तरह धारण किये रखा।

वे समग्र मानव समाज के सामने ऐसा उदाहरण बनकर सामने आए जो ज्ञान और विज्ञान का ऐसा पुस्तकालय थे जिसकी हर किताब नैतिक और सैद्धांतिक शिक्षा से भरी पड़ी थी। आज के दौर में जब लोग चपलता, चापलूसी और चरणवन्दना को सफलता का आधार मानने लगे हैं ऐसे में तरुण सागर जी ने राह से भटकती मानवजाति को सच्चाई का रास्ता दिखलाया। उन्होंने कामयाबी के लिए शॉर्टकट की बजाए परिश्रम, कर्मपूजा और निजी ईमानदारी को अपनाने की सलाह दी। वे हमारे सामने स्याह सन्नाटे को चीरते हुए आशा की किरण बनकर सामने आए। लोग तो मीठा बोलकर समाज मे वो प्रतिष्ठा हासिल नही कर पाते लेकिन मुनि तरुणसागर जी ने कड़वे बोलों से संत समाज मे इतना ऊंचा स्थान हासिल किया जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नही। उनमे कबीर की उलटबांसी वाला फक्कड़पन भी नजर आता था और तुलसी का पावन भक्तिमार्ग भी। संत तो वैसे भी त्याग, तपस्या और सादगी की प्रतिमूर्ति होता है, लेकिन तरुण सागर जी के वैयक्तिक गुणों में उन आभूषणों के अलावा जो खास बात थी वो उनका चमत्कारिक सोच। अदभुत कल्पनाशक्ति और जीवन को सार्थक नजरिये के साथ जीने की उनकी दिनचर्या के इस भारतवर्ष में करोड़ों लोग कायल होंगे। संत समाज की परिभाषाओं को तो उन्होंने नए संदर्भों में गढ़ दिया।

सारे भारत वर्ष इस बात का गर्व है कि मुनि तरुण सागर जी नइतनी बड़ी सख्सियत होने के बावजूद उनकी सरलता ने हर किसी के दिल में वो जगह बना ली जो चिरस्थायी हो चुकी है। आज उनका देवलोक गमन हुआ है। देवता भी उनका स्वर्गलोक में बड़े आदर के साथ प्रतीक्षा कर रहे होंगे, लेकिन अपार दुख का क्षण है कि इस धरती से सत्य का एक पुजारी विदा हो गया। अब कौन खरी- खरी सुनाएगा। कौन अंधेरों को चीरकर उजाला लाएगा। हमारी विनती है आपसे तरुण सागर जी- आप मानवरूप में फिर आओ। फिर भटके हुए समाज को रास्ता दिखलाओ।

आपके श्री चरणों मे सादर प्रणाम

मासूम हुई हैवानियत का शिकार

सिवनी -जिले के धूमा थाना अंतर्गत ग्राम जुगरई की एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का अपराध धूमा पुलिस के द्वारा दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए लखनादौन SDOP ने बताया है कि दुष्कर्म करने वाले अपचारी की उम्र 17 वर्ष 10 माह है वही घटना में शिकार हुई बालिका की उम्र मात्र 7 वर्ष है।पुलिस द्वारा अपचारी की तफ्तीश की जा रही है ।

आरभ हुई चुनावो की तैयारी

सिवनी -आज31 अगस्त 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर सिवनी श्री गोपालचंद डाड की अध्‍यक्षता में आगामी होने वाले निर्वाचन को निष्‍पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्‍पन्‍न कराने में मीडिया की सहभागिता के लिये पत्रकारों के लिये मीडिय कार्यशाला का आयोजन कर व्हीव्ही पेड मशीन(वोटिंग मशीन), एवं स्वीपपेड की जानकारी दी गई है। जिसमें पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेकराज सिंह व नोडल अधिकारियों एवं जिले के पत्रकारों की उपस्थिति रही

मिले बाचे कार्यक्रम

नेकी की दीवार ने वितरित किये स्कूल बैग, कॉपियां व् मिठाई वितरण

सिवनी- प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मिले बांचे कार्यक्रम में आज 31 अगस्त को टीम नेकी की दीवार बंडोल जन शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक उनन्य शाला डुंगरिया कला में शंमिल हुयी। इस दौरान सर्वप्रथम माँ सरसवती का पूजन अर्चन किया गया,इसके बाद शाला की ऒर से नेकी की दीवार के सदस्यों का सम्मान किया गया,

इसके बाद सेवा निव्रत बैंक अधिकारी जे जे अग्रवाल, मानव अधिकार आयोग मित्र पी एल वर्मा ,समाज सेवी बबलू तारन, विपिन शर्मा,पत्रकार नन्दन श्रीवास्त्री,आई टी आई के शिक्षक विजय चौहान ने बालक बालिकयो के साथ अपने अनुभव बाटे, सभी का कहना था कि सरकार सारि सुविधा द्दे रही है,अतः सभी बच्चे पढ़ाई जरूर करे,ताकि वे सिविनि का नाम रोशन कर सके ।

इसके बाद नेकी की दीवार सिवनी की ऒर से सभी बालक बालकियो को स्कुल बैग, कॉपियां ,पेन ,पेंसिल ,रबर वितरित की गई । इसके साथ ही सभी को मिष्ठान व् चॉकलेट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शाला के संजय तिवारी,दीपक ठाकुर,विष्नु सोनी,सन्तोष सरेआम,किशोर शर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उप्सिथ जनों में बच्चो के साथ रास्ट्र गान,व् मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गान कर देश की एकता व अखंडता की शपथ ली।

3 फरार वारंटी गिरफ़तार

सिवनी-थाना कोतवाली सिवनी के उप निरी जे0एन0 गेडाम ,आर0 चंचलेश नरवरे ,अवधेश बघेल ,मआर0 सुजाता सैनिक मो0 वकील खान ने 7साल से फरार 3 स्थाई गिरफ्तारी वारंटी 1-अमरसिंह पिता नर्मदाप्रसाद कुशवाह 65 वर्ष नि0 करेली 2-राजाराम पिता फूलसिंह ठाकुर 32वर्ष नि0 तेन्दुखेडा 3-जीवनलाल पिता भैयालाल ठाकुर 40 वर्ष नि0 सुआतला जिला नरसिंहपुर को प्र0क्र0 3954/11धारा 4,6,9 गौ वंश अधि0 3,7 E C act के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किए।

रिमझिम बारिश के मध्य हुई शैला प्रतियोगिता

सिवनी। भारत की प्राचीनतम संस्कृति को पुर्नजीवित बनाये रखने के लिये प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भुजलिया पर्व के दूसरे दिन 28 अगस्त को छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम फुुलारा में स्व. दादू चंद्रिका प्रसाद जी की स्मृति में शैला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। 
इस प्रतियोगिता में चौरई तहसील के ग्राम कुंडा, पिपरिया एवं कामता व स्थानीय फुलारा की शैला मंडली ने रिमझिम बारिश के मध्य लगभग 2 घंटे तक पांरपरमपरिक वेश-भूषा में पुराने वाद्ययंत्रों का प्रयोग कर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
आयोजन समिति की ओर से प्रथम पुरूष्कार ग्राम कुंडा के मंडल को मिला, जिसे शील्ड व 3100 रूपये पुरूस्कार के रूप में दिये गये, वहीं दूसरे स्थान पर पिपरिया का दल रहा, जिसे शील्ड व 2500 रूपये नगद प्रदान किये गये, वहीं तीसरे स्थान पर आई कामता की टीम को 2000 नगद व शील्ड दिये गये।

अटल श्रृद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सिवनी। मुख्यालय के राशि लॉन में गत 30 अगस्त को आयोजन अटल श्रृद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सैंकड़ों आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस विराट व्यक्तित्व को अपनी श्रृद्धांजिल दी। अटल विचार मंच के मुनिया टांक एवं संजीव मिश्रा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण  किये गये जिसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर उनके द्वारा भारत वर्ष को मजबूत बनाने के लिये दिये गये योगदान हेतु याद किया।

इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, नपा अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, ओम दुबे, सुजीत जैन, विश्व हिंदू परिषद के घासीराम सनोडिया, वरिष्ठ साहित्यकार व कवि आर. के. चतुर्वेदी, शिक्षा विद्ध संजय तिवारी, असलम बाबा, अधिवक्ता विनोद सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों उपस्थित रहे।

इस दौरान आर.के. चतुर्वेदी ने अपनी कविताओं के माध्यम से अटल जी को याद किया, वहीं विधायक मुनमुन राय ने कहा कि पोखरण में परमाणु विस्फोट पर अटल जी ने भारत को पूरे विश्व में मजबूत राष्ट्र कर दिया था, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने उन्हें व्यक्ति नहीं विशाल बताते हुये उनके साथ बिताये गये पलों का उल्लेख किया वहीं विधायक कमल मर्सकोले ने चुतष्गामी योजना में अटल जी के योगदान को याद किया।

मंच से अपने संबोधन में शिक्षा विद संजय तिवारी ने कहा अटलजी न कभी पूर्व न भूतपूर्व हुए वे हमेशा अभूतपूर्व ही रहे। स्वतंत्र भारत में नेहरू, शास्त्री , इंदिरा के अलावा अटल जी ने भारतीय जनमानस में गहरी छाप छोड़ी है।

कार्यक्रम का संचालन शिव सनोडिया द्वारा किया गया, वहीं कलचुरी महिला मंडल की ओर से शुभा जयसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

नशे में धुत मिला पुलिस कर्मी

सिवनी। मुख्यालय सिवनी से कटंगी रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित एसडीओपी कार्यालय के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आज लगभग 12 बजे नशे में धुत आरक्षक  भूपेंद्र टेम्भरे सड़क पर पड़ा दिखाई दिया। सुजुकी एजेंसी के सामने पुलिस की वर्दी में धुत पड़े पुलिस कर्मी को देखकर हुजुम लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरक्षक पुलिस लाईन सिवनी में पदस्थ है, रक्षित निरीक्षक आर. के. नागवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उक्त आरक्षक का मुलायजा हो चुका है, पिछले तीन दिनों से यह बिना सूचना दिये पुलिस लाईन से भी अनुपस्थित है।