Home Blog Page 2173

गंदे नाले व दलदल में तब्दील हो रहा है ऐतिहासिक दलसागर तालाब

सिवनी-गोंडवाना शासन काल के दौरान मुख्यालय सिवनी में पेयजल स्तर को बनाये रखने के लिये राजा दलपत शाह द्वारा निर्मित दलसागर तालाब जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद सिवनी एवं पुलिस विभाग की नजर-अंदाजी के चलते गंदे नाले का रूप ले चुका है, पहले ही एनजीटी द्वारा इस तालाब के पानी को मानक से ज्यादा प्रदूषित होने की चेतावनी पालिका सिवनी को दी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाये रखने के लिये कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
सिवनी । पूर्व कलेक्टर मनोहर दुबे के कार्यकाल के दौरान तालाब को सुरक्षित बनाये रखने के लिये बीआरजीएफ योजना मद से लाखों की लागत से बनायी गई फेंसिंग और पत्थर की पीचिंग दम तोड़ रही है, वहीं चौपाटी के रूप में दलसागर को तब्दील करने के लिये पर्यटन विभाग द्वारा किया गया प्रयास भी असफल हो चुका है, जिसका पूरा फायदा भैरोंगज सोमवारी चौक से के.के. लॉज तक जाने वाले मार्ग में स्थित अवैध कब्जेधारी उठा रहे हैं।
वर्षों से अनुपयोगी सैंकड़ों वाहन फेंसिंग के किनारे पड़े हुये है, वहीं कबाडिय़ों द्वारा फेंका गया कचरा भी तालाब में ऐसी सामग्रियां घोल रहा है, जो मानव शरीर के साथ ही जलीय जंतुओं के लिये खतरनाक है। वाहनों का सुधार कार्य का क्षेत्र बन चुके इस मार्ग में प्रतिदिन सैंकड़ों लीटर आईल एवं ग्रीस फेंका जाता है, जो वर्षा के दौरान पुन: तालाब के पानी को प्रदूषित कर देता है।
भैरोंगज सोमवारी चौक में बनाये गये घाट का उपयोग बस एवं वाहन मालिक वाहनों की धुलाई के लिये उपयोग कर रहे है, जबकि उक्त क्षेत्र इस कार्य के लिये पूर्णत: प्रतिबंधित है। दुखद विषय यह है कि नगर पालिका सिवनी स्वयं अम्बेडकर भवन के समीप से बहने वाले नाले का पानी वर्षभर दलसागर तालाब में प्रवाहित करती है, जो प्रदूसित कर रही है ।

हाका गैंग का काम कर रही ट्रॉफिक पुलिस

सिवनी । जिला मुख्यालय के छोटी-बड़ी सड़कों पर आवारा जानवरों की भरमार मची हुई है। इन आवारा जानवरों की वजह से सड़कों में छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटना भी हो रही है, लेकिन नगरपालिका की हाका गैंग नदारद है।
ज्ञात हो कि विगत माह अगस्त में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर हाका गैंग सड़कों पर नजर आयी थी और आवारा मवेशी सड़कों से गायब हो गये थे, लेकिन वर्तमान में सड़कों पर आवारा जानवर तो नजर आ रहे है, लेकिन हाका गैंग गायब है। आज दोपहर स्थानीय बाहुबली चौक में यातायात विभाग के पुलिस कर्मचारी द्वारा वाहन चालकों को कंट्रोल करते हुये हाका गैंग का काम भी किया जा रहा था।  सड़कों पर आवारा घूम रहे जानवरों को कांजी हाऊस तक ले जाने के लिए नगर पालिका द्वारा हाका गैंग बनाई गई है, जो कि साल में एक-दो बार ही सक्रिय दिखाई देती है।

बढ़ाई गई फसल पजीयन तिथि

सिवनी – प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, मोटा अनाज और अन्य फसलों के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया को सरल किया गया है। साथ ही पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 20 सितम्बर कर दी गई है। इस संबंध में गत दिवस निर्देश जारी किये गये हैं।

कलेक्टर्स को जारी निर्देश में कहा गया है कि पंजीयन का कार्य प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाये। किसानों द्वारा खसरा अथवा वन अधिकार पट्टे इत्यादि में से कोई एक दस्तावेज साक्ष्य की स्व-प्रमाणित छायाप्रति स्वरूप ली जाये। किसानों से राजस्व विभाग का अलग से प्रमाणीकरण नहीं माँगा जाये। अब भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता नहीं होगी। जारी किये गये निर्देश में 23 अगस्त 2018 के अनुरूप किसानों का एक ही बैंक खाता पर्याप्त होगा। उनसे दूसरे बैंक खाता क्रमांक की माँग नहीं की जाये।

गत दिवस जारी निर्देशों में कहा गया है कि संयुक्त भूमि खाते की स्थिति में समस्त खाताधारियों की पंजीयन केन्द्र पर उपस्थिति अथवा उनसे किसी प्रकार की सहमति और शपथ-पत्र लिये जाने के निर्देश नहीं हैं। संयुक्त खाताधारियों की स्थिति में किसी भी एक खाताधारी द्वारा आवेदन दिये जाने पर पंजीयन किया जाये। पंजीयन केन्द्र खोलने की प्रक्रिया को भी सरलीकृत किया गया है। अतिरिक्त केन्द्र खोलने की स्थिति में जिला कलेक्टर, संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति से अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने गत दिवस फसलों के पंजीयन के संशोधित निर्देशानुसार जिला कलेक्टर्स को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिए कहा है। इस संबंध में सचिव कृषि उपज मंडियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

सुपर संडे का सुपर मुकाबला शाइनिंग के नाम

सिवनी – मुख्यलाय के फुटबाल स्टेडियम में आयोजित वेर्टन्स फुटबॉल प्रतियोगिता में आज सन्डे सुबह 7:30 बजे से पहला मैच सिवनी की जानी मानी टीम नाइट राइडर्स और नाइ उभरती हुई मंजीश भरद्वाज महेश सिसोदिया और अक्कू के द्वारा बनाई गई टीम शायनिग स्टार क्लब (SSC) के मध्य खेला गया। जिसमें सहाइनिंग स्टार क्लब ने ये मुकाबला 0 के मुकाबले 4 गोल से जीत लिया और प्रतियोगिता की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीम जिसमे जिले के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों का समावेश किया गया है सितारों से सजी टीम नाइट राइडर्स को चारो खाने चित कर शर्मनाक हार दी।

मैच के पहले प्रतियोगिता के आयोजक ऍम के नेमा ने आज के मैच के मुख्य अतिथियों का स्वागत किया फिर दोनों टीम के खिलाड़ियों अधिकारियो से परिचय कराया आज के मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर सदभाव फुटबॉलर्स ग्रुप नेकी की दीवार के समस्त सदस्य एवं मीडिया जगत से जुड़े साईं केबल नेटवर्क के आशीष गोलू सक्सेना पंजाब केसरी प्रमुख अब्दुल क़ाबिज़ खान दैनिक लोकवाणी से विपिन शर्मा,टी वी पत्रकार ,रूपेश कोहरु जी को आमंत्रित किया गया था।

शाइनिंग स्टार के क्लब ने प्रतियोगिता में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कराई है आज की शानदार जीत से उनके खिलाड़ियों के हौसले और भी बढ़ गए है।

सारिक तन्नू सुभाष ओम जैसे यूवा खिलाड़ियों को अपनी टीम के अनुभवी खिलाड़ियों जस्टिश नेटो प्रदीप बैस , शमीम भाई नीरू भैया का भरपूर सहयोग मिला और उन्होंने अपने खेल का कलात्मक और आक्रामक खेल दिखाया ।

वही नाइट राइडर्स के वाहिद, निशांत और नीरज ने गोल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफलता हासिल नही कर पाए।

अन्य निर्णायको के साथ चंदन पाल ने लाइन मैन की भूमिका बखूबी अदा की ।आज के हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने दर्शक सुबह से ही ग्राउंड में मौजूद थे।

1 लाख के ऑयल सहित 6 गिरफ़तार

सिवनी- कोतवाली पुलिस की सक्रियता से चोरी के आइल का परिवहन करते 6 आरोपीयो को गिरफतार किया गया है। नगर कोतवाल अरविन्द जैन ने बताया कि वाहन चेकिंग के दोरान जायलो वाहन क्रमांक ऍम पी 22 बी 0513 को चेक किया तो उसने आर कॉन्स कंपनी का 400 लीटर आइल रखा था।

ऊक्त आइल छिंदवाड़ा जिले चाँद तहसील से लाया गया जिसे ऊक्त आरोपी चुरा कर विक्रय हेतु ला रहे थे ।आइल की कीमत लगभग 1 लाख आंकी गई है इस दौरान छिंदवाड़ा के अरविन्द जैन, विवेक शर्मा,रंजीत राजेश हरिओम एवं कृष्ण वर्मा को गिरफ़तार कर मामला दर्ज किया गया है।

तरुण सागर जी की कृपा से टला बड़ा हादसा

मंदसौर. कृषि उपज मंडी में शनिवार को निर्माणाधीन शेड गिरने से 5 लोग घायल हो गए। शेड मंडी में लहसुन बिक्री स्थल पर बनाया जा रहा था। हादसे में दो घायलों काे गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी अनुसार सितंबर माह में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को देखते हुए शेड को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा था। सीएम यहां भावांतर योजना के तहत लहसुन और प्याज की राशि किसानों काे वितरि।त करने आने वाले हैं।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कर्मचारी शेड को फिट करने का काम कर रहे थे। अचानक शेड का आधा हिस्सा नीचे आ गिरा। शेड के साथ ही काम कर रहे कर्मचारी भी नीचे गिर गए। हादसे में मंडी कर्मचारी, दो किसान सहित पांच लोग दबने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिवंगत संत तरुणसागरजी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी कारोबारी नीलामी बंद कर गए हुए थे। नीलामी नहीं होने के कारण किसान भी इधर-उधर निकल गए थे। यदि मंडी में नीलामी चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

90 फीदसी काम हो चुका था

निर्माणाधीन शेड का 90 फीसदी काम हो चुका था। चद्दरों को फिट करने और लाइट लगाने का काम चल रहा था। शेड बनाने का काम दो महीने से चल रहा था। शेड के नीचे दबने से बड़ी मात्रा में नीचे रखा लहसुन भी बर्बाद हो गया।

हादसे में ये घायल

कारूलाल पिता शंकरलाल, मोहनसिंह पिता बलवंत सिंह, कमल सिंह पिता रघुवीर सिंह, दिनेश पिता मुन्नालाल कुमावत और गोपाल सिंह पिता शंकरसिंह।

मामला नगर पालिका परिषद सिवनी का…

होर्डिंग्स निविदा स्वीकृति के बाद भी जारी नहीं किया कार्यादेश बिना अनुमति पुन: लगने लगे अवैध होर्डिंग्स

सिवनी । जिला मुख्यालय सिवनी में लगने वाले होर्डिंग्स को लेकर नगर पालिका परिषद निविदा आमंत्रित कर दरें भी स्वीकृत कर चुकी है, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कार्यादेश जारी ना करनेे के कारण पुन: अवैधानिक तरीके से होर्डिंग्स लगना प्रारंभ हो गई है। विभागीय लापरवाहियां के चलते जहां नगरीय क्षेत्र सिवनी में सारे विकास कार्य ठप्प पड़े है, वहीं दूसरी ओर जो कार्य समय पर क्रियान्वित होना चाहिये वे सीएमओ की लापरवाहियों के कारण अधर में लटके पड़े है जिसका ज्वलंत उदाहरण नगर में लगने वाले होर्डिंग्स की निविदा प्रक्रिया है जिसके कार्यादेश निविदा स्वीकृति के उपरांत भी जारी नहीं किये गये है।

जानकारी के अनुसार माह जून 2018 मेें होर्डिंग्स संबंधी निविदा नगर पालिका ने आमंत्रित की थी, जो कि 7 जुलाई 2018 को खोली गई। नगर पालिका परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास कर दरें स्वीकृत कर दी गई है। इसके बावजूद भी सीएमओ नगर पालिका ने कार्यादेश संबंधित एजेंसियों को प्रदान नहीं किये है। अब तो स्थितियां यह है कि नगर में अवैध होर्डिंग्स लगना प्रारंभ हो गये है। जानकारों के अनुसार नगर में होर्डिंग्स संबंधी 6 एजेंसियों के कार्य स्वीकृत किये गये है जिन्हें कार्यादेश समय पर प्रदान नहीं किये गये, जबकि संबंधित एजेंसियां लगातार कार्यादेश प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगा रही है। कार्यादेश रोकने का क्या कारण है इसकी पुष्टि ना ही सीएमओ कर पा रहे और ना ही संबंधित शाखा। विभागीय शिथिलताओं के कारण शहर में होर्डिंग्स का कारोबार वैधानिक तरीके से होने की बजाय अवैधानिक तरीके से प्रारंभ हो चुका है,

पुण्यतिथि पर किया शिक्षण सामग्री वितरण

सिवनी-पूजनीय माता स्वर्गीय कुसुम ताई दंडवते की प्रथम पुण्यतिथि CWSN छात्रावास सिवनी में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री व बिस्किट देकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, उक्त दिवस पर श्री दीनानाथ दंडवते,श्रीमती ममता दंडवते,संदीप चौहान,अर्पित सनोडिया, रिंकू सनोडिया,आयुष दंडवते आदि की मौजूदगी रही।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में होगा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

सिवनी- नगर के प्राइवेट बस स्टेंड के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सिवनी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज दिनांक दो सितंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा जिसमें भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का विशेष श्रृंगार कर भगवान श्री कृष्ण के रूप में आप श्री का दर्शन कर पाएंगे एवं प्रातः काल रविवार को भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का विशेष पूजन एवं सहस्त्रार्जुन किया जाएगा और शाम के समय 7:00 बजे दैनिक आरती पूजन एवं रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम श्री बाल रूप हनुमान मंदिर के चरण सेवक सोम पाठक ग्रुप द्वारा रखा गया है रात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अंतर्गत भगवान कृष्ण का प्रकट उत्सव जन्म उत्सव मनाया जाएगा एवम महा आरती के पश्चात महा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है सभी श्रद्धालुजन धर्मप्रेमी भगवान श्री के भजन संध्या एवं जन्म उत्सव मैं शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें ।

कृपा वेस्टेज की गंभीर लापरवाही

बायो मेडिकल वेस्ट परोस रहा है मरीजों को मुफ्त में बीमारियां

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीज विभिन्न तरह की बीमारियों का इलाज कराने भर्ती होते है, लेकिन पैइंग वार्ड के समीप अस्पताल से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट कई माह से अनुबंधित कंपनी कृपा वेस्टेज द्वारा उठाया नहीं गया है, जिसके चलते मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को भी घातक बीमारियां होने की आशंका निर्मित हो गई है।

सिवनी । अस्पताल परिसर में संचालित सामाजिक न्याय विभाग कार्यालय के पीछे प्रतिदिन जिला चिकित्सालय से निकलने वाली बायो मेडिकल वेस्ट की सामग्री को एकत्रित करने के लिये बनाया गया कक्ष सीरींज, नीडिल, हैंड ग्लवस, मास्क व प्लास्टिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं द्वारा जन्म दिये गये बच्चों की नाल से भरा पड़ा है, स्थितियां इतनी गंभीर इसलिये हुई क्योंकि विगत 4 माह से कृपा वेस्टेज द्वारा कचरे का निष्पादन करने हेतु सामग्री को उठाया ही नहीं गया।

मालूम हो कि जिला चिकित्सालय में विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाता है, जिसके बाद निकला मांस एवं रक्त भी इसी कचरे के ढेर में कई माह से सड़ रहा है, जिससे वायु के प्रभाव के साथ घातक बैक्टीरिया निकटतम स्थल में स्थित वार्डों में भर्ती मरीजों को बीमारियों से ग्रसित कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि अप्रैल 2018 से जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आउट सोर्स माध्यम से कृपा वेस्टेज को उक्त कार्य संपादित करने हेतु प्रतिमाह 46 हजार 900 रूपये की राशि देने के लिये अनुबंधित किया था, लेकिन अफसोस का विषय यह है कि कार्य एजेंसी बायो मेडिकल वेस्ट परिवहन करने में गंभीर लापरवाही बरत रही है।