Home Blog Page 2175

जानवरों की तरह ढोये गये तेंदूपत्ता संग्रहक

सिवनी । वन विभाग द्वारा आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचने वाले हितग्राही को मालवाहक वाहनों में जानवरों की तरह भरा जाकर जिला मुख्यालय सिवनी लाया गया। ज्ञात हो कि वन विभाग के अधिकारी तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले लोगों को सुविधाजनक तरीके से नियमों का पालन करते हुये लाने में असफल रहे है। सड़कों पर देखा गया कि इस कार्यक्रम में आने वाले ग्रामीणों को यातायात नियमों को ताक में रख छोटा हाथी जैसे वाहनों में 40 से अधिक संख्या में भरकर लाया गया।

शहर के अंदर गुजरते इन वाहनों को जब यातायात पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करते देख रोका तो वाहन चालक द्वारा पुलिस कर्मियों को यह बताया गया कि तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में इन लोगों को रेंजर के आदेश पर ले जाया जा रहा है। शासकीय कार्यक्रम का नाम सुनते ही यातायात पुलिस कर्मियों ने तत्काल नियमों की उल्लंघना करने वाले उक्त वाहन को छोड़ दिया। ज्ञात हो कि इस तरह से यातायात नियमों को ताक में रख तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में आये अनेक वाहनों को देखा गया, जो कि सड़कों पर खड़े यातायात पुलिस कर्मियोंं को चिढ़ाते नजर आ रहे थे। फोटो में देखा जा सकता है कि सिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम थांवरजोड़ी से तेंदूपत्ता संग्राहकों को किस तरह से लाया गया है।

जब भी कोई शासकीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय सिवनी में आयोजित होता है उस दौरान यातायात के सारे नियम दरकिनार हो जाते है जिसका ज्वलंत उदाहरण आज जिला मुख्यालय सिवनी में देखा गया, जहां मालवाहक वाहनों में ग्रामीणों को जानवरों की तरह भरा गया था तथा परिवहन कर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

शासकीय मेडिकल कॉलेज इमारत स्थल हेतु हुआ चयन

विधायक मुनमुन राय का प्रयास ला रहा है रंग

सिवनी । जिले के विकास के लिये अहम शासकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु विगत 7 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सिवनी के सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी सितंबर माह में कॉलेज निर्माण हेतु भूमि पूजन करने के लिये आने की घोषण पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जबाव में दी थी।

इससे पूर्व प्रदेश केबिनेट द्वारा भाजपा के विधायक मुनमुन राय के प्रयासों से कॉलेज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई, अपने वादे पर कायम रहते हुये भाजपा सरकार द्वारा म.प्र. शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक एफ-2-59/2018/1/55 भोपाल दिनांक 24 अगस्त से सिवनी में स्वीकृत नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के लिये डॉ. एच.के.टी. रजा प्रभारी अधिष्ठाता (डीन) चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा को अपने वर्तमान दायित्व के साथ नवीन चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुये डीन नियुक्त किया था।

आरोप-प्रत्यारोप और विपक्षी दल द्वारा इस घोषणा को पूर्व में शिवराज सिंह द्वारा किये गये वादे बताये गये जो पूर्ण नहीं हो पाये, लेकिन अंतत: आज विधायक मुनमुन राय एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिये पूर्व से ही जिला प्रशासन द्वारा आरक्षित कंडीपार स्थित लगभग 30 एकड़ जमीन का भौतिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान राजस्व विभाग, पीआईयू सिवनी एवं भवन निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने वाली कंस्लटेंसी एजेंसी से संबंधित तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे, जिनके द्वारा भूमि का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे यह तय हो पायेगा कि क्या उक्त जमीन मेडिकल कॉलेज बनने के लिये सभी मानक पूर्ण करती है।

VIDEO ब्रेकिंग न्यूज़ नाले में बही 12 वर्षीय स्कूली छात्रा

कटंगी- बालाघाट जिले से कटंगी तहसील से 5 किलोमीटर दूर स्थित मानेगांव पुलिया जो की पूरी तरह से जर्जर है, यहा संतुलन बिगड़ने से मानेगांव से कटंगी स्कूल जा रही 12 वर्ष की छात्रा नाले में गिरी तेज बहाव होने के कारण स्कूली छात्र का पता नहीं चल सका जनप्रतिनिधि प्रशासन के आला अधिकारी की उपस्थिति में खोजबीन जारी है। बताया जाता है कि नाले में बही लड़की अश्विनी परिहार की है।क्षेत्र विधायक केडी देशमुख जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशर बिसेन आनंद जनप्रतिनिधि प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।

अंधा हत्याकांड – बहु ने की थी सास की हत्या

अंधा हत्याकांड – बहु निकली अपनी सास की हत्यारी

 सिवनी- जिले के लखनवाड़ा थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के मार्गदशन में विगत 26 अगस्त को ग्राम मड़वा में वर्द्ग महिला की हत्या के मामले में उसकी ही बहु को गिरफतार किया है। तफसिस के दौरान पाया गया कि मृतका तीजो बाई को आपसी वाद विवाद के गुस्से में आकर उसकी बहू ने सिर पर पथतर पटकर मारा डाला ।

आरोपी श्रीमती शारदा बाई पिता राम किशोर उम्र 30 साल को 28 अगस्त को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायकीक अभिरक्षा में भेज दिया।  इस अंधे कांड की तफसिस करने में देवकरण डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक पी एल देशमुख,आरक्षक मुकेश विष्वकर्मा,मनीस पटवा,राकेश त्रिवेदी, अरुण पटेल,श्वेता बैस,रिंना धुर्वे का सहयोग रहा।

VIDEO महिला वन कर्मी के वीडिओ की हो जांच-परमानंद

सिवनी- महिलाओं को पुरुषों के समान बराबर का दर्जा देने का दावा करने वाले देश और प्रदेश की सच्चाई की पोल खोलता हुआ यह वीडियो पूरा जरूर देंखे. . और मंथन करें कि क्या वाकई मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारी कर्मचारी महिला कर्मियों के साथ न्याय करने की और उनका सम्मान करने की भावना से कार्य कर रहे हैं ? जी नहीं …. इस बारे में श्री सीपी पांडेय उप वन मंडल अधिकारी सिवनी जो स्वयं मौके पर मौजूद थे और वीडियो में दिखाई दे रहे हैं उनसे पूछा गया तो उनका जवाब और भी आश्चर्यजनक और हैरतअंगेज था उन्होंने तो उस महिला को ही दोषी करार देते हुए कहा कि जब शिकायत में उसका नाम ही नहीं था तो वह क्यों ग्रामीणों की उस बैठक में गई ? उनका कहना था कि उनकी जानकारी अनुसार किसी ने उस महिला को मजबूर नहीं किया था और ना ही किसी ने उसे माफी मांगने कहा था पांडेय के अनुसार वह स्वयमेव डिप्टी रेंजर हरवेंद्र सिंह बघेल को बचाने हेतु अचानक एकाएक खड़े होकर उनकी तरफ से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी.. वे चाह कर भी उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती नहीं रोक सकते थे… उनका यह भी कहना था कि उस महिला ने यूनिफॉर्म में माफी मांग कर ना सिर्फ विभाग को अपमानित किया है बल्कि उन्हें भी अपमानित होना पड़ रहा है जिसके कारण वन अधिकारियों की फेसबुक सोशल मीडिया में थू थू हो रही है

उनका यह भी कहना था कि वे उस महिला के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन वन मंडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे . .. . यहां सोचनीय है कि क्या वाकई उस महिला ने बिना किसी पताड़ना के एकाएक माफी मांगी या उसे किसी अन्य ने उस हेतु मजबूर किया ? मेरा प्रयास है कि राठौर नामक महिला सिवनी वन परिक्षेत्र की उस महिला की बाइट लेकर सच्चाई सामने लाऊं जो उपलब्ध होते हैं प्रस्तुत करूंगा यद्यपि महिलाएं प्रताड़ना की बात सार्वजनिक रूप से कहने में संकोच करती हैं.. . उच्च अधिकारी क्या निष्पक्ष जांच करेंगे ?

इस संबंध में अनेक सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों / अधिकारियों ने मेरी टाइमलाइन पर Facebook पर उनकी प्रतिक्रिया दी है जिनमें से पूर्व एसडीओ फारेस्ट सिवनी S K वास्तवा जो इंदौर में रहते हैं और पूर्व उपवन संरक्षक के कमैंट्स मैंने प्रस्तुत किए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ईमेल पर मुख्य वन संरक्षक को लेख करते हुए सी. डी. भेजी है और महिला आयोग को भी लेख कर रहे हैं

खेल से खिलाड़ी स्वस्थ्य रहते है: दिनेश राय

सिवनी- 64वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दिनेश राय के मुख्य आतिथ्य में तथा नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि प्रतिक्षा राजपूत अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, परसू साहू उपाध्यक्ष नपा सिवनी,गोपाल खांडेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसपी लाल जिला शिक्षा अधिकारी,आरपी बोरकर प्राचार्य उत्कृष्ट वि.सिवनी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतियोगिता हेतु ध्वज फहराया गया साथ ही सरस्वती पूजन करने के उपरांत बाहर से आई हुई टीमों की उपस्थिति में मार्च पास्ट किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया आयोजन में प्रदेश के 10 संभागों से आई हुई टीमें शामिल हो रहे है जिसमें 17 वर्षीय बालक एवं बालिकायें शामिल है इस अवसर पर दिनेश राय ने कहा कि आज के दौर में जब सभी अपने अपने कार्यो में व्यस्त है ऐसे में खेलो के प्रति लोगों का रूझान कम हो रहा है इस बात को ध्यान में रखते प्रदेश सरकार ने आजादी के बाद पहली बार सिवनी नगर में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिये सिवनी को अवसर दिया। खेलो से स्वास्थ्य सही रहता है और इससे किसी प्रकार की बीमारी नही होती।

नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है और उनके खेल से जर्मनी के हिटलर जैसे नेता भी कायल थे और वह चाहते थे कि ध्यानचंद उनके देश से प्रतिनिधत्व करें लेकिन ध्यानचंद ने लाख प्रलोभन के बावजूद भी अपने देश से ही खेलना उचित समझा जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा राजपूत ने कहा जो बचपन से खेलों के प्रति रूची लेते है निश्चित ही उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति होती है इस आयोजन में अनेक जिलों के बच्चें शामिल है जो यहां पर अपनी हॉकी कला को निखारेंगे।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने की आत्महत्या

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर थाना अंतर्गत आने वाली किंदरई चौकी के ग्राम कुसिमा से कुछ दूरी पर आज प्रात: लगभग 9 बजे मृत अवस्था में युवक-युवती की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने बताया कि उक्त मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जहां दोनों ही मृतकों के मध्य प्रेम संबंध की जानकारियां भी जांच के दौरान पुलिस को मिली है। मृतकों की पहचान स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा की गई, जहां मृत युवक कुसिमा निवासी तिवारी कुशराम उम्र 30 वर्ष एवं युवती ग्राम अडिय़ा निवासी रविशा कुलस्ते उम्र 19 वर्ष बतायी जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक किंदरई थाना प्रभारी सहित जिले में पदस्थ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम घटना स्थल पर मौजूद थी, जिसके द्वारा सारे प्रकरण की जांच व साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं।

515.25 मीटर पहुंचा भीमगढ़ बांध का जल स्तर

सिवनी । लगातार तीसरे दिन हो रही अनावरत वर्षा के चलते जिला मुख्यालय सहित समूचा जिला जलमग्र हो गया है। आज जिले में 53.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर है तो दूसरी ओर जलाशय भी जलमग्र हो गये है। जिले के छपारा विकासखंड के अंतर्गत भीमगढ़ में बने संजय सरोवर बांध का जलस्तर 515.25 मीटर पहुंच गया है।

भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी विकासखंड में आज 104.6 मिमी., कुरई में 110.0 मिमी., बरघाट में 140.2 मिमी., केवलारी में 10.0 मिमी., छपारा में 35.2 मिमी., लखनादौन में 24.1 मिमी., धनौरा में 00.00 मिमी. एवं घंसौर में 05.00 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। आज की कुल वर्षा 429.1 मिमी. एवं औसत वर्षा 53.6 मिमी. दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा बरघाट विकासखंड में एवं सबसे कम वर्षा धनौरा विकासखंड में दर्ज की गई है।

आज दिनांक तक सिवनी विकासखंड में 838.00 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 149.4 मिमी. अधिक है। इसी तरह कुरई में 730.00 मिमी. (199.6 मिमी. अधिक), बरघाट में 976.2 मिमी. (120.7 मिमी. अधिक), केवलारी में 817.1 मिमी. (206.5 मिमी. अधिक), छपारा में  982.8 मिमी. (466.6 मिमी. अधिक), लखनादौन में 470.7 मिमी. (255.3 मिमी. कम), धनौरा में 684.5 मिमी. (109.9 मिमी. अधिक) एवं घंसौर विकासखंड में 706.2 मिमी. (90.2 मिमी. अधिक) वर्षा दर्ज की गई है इस तरह इस वर्ष अभी तक 6205.5 मिमी. कुल वर्षा जिले में हो चुकी है, जो कि गत वर्ष की वर्षा से 1087.6 मिमी. अधिक है, वहीं औसतन वर्षा पर नजर डाले तो गत वर्ष आज दिनांक तक 639.7 मिमी. औसत वर्षा हुई थी, जो कि इस वर्ष 775.6 मिमी. औसत वर्षा हो चुकी है, जो कि 135.9 मिमी. अधिक है।

संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध के एसडीओ भूपेंद्र सिंह उइके ने बताया कि आज सुबह तक बांध में 515.25 मीटर जल भराव हो चुका है। अगर इसी तरह लगातार जिले में वर्षा होती रही तो आवश्यकता पडऩे पर 516 मीटर जल भराव होने के प

शिवराज के ट्वीट में सिवनी बड़ी रेल लाईन गायब

भोपाल– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज दिल्ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर प्रदेश की लंबित पड़ी रेल परियोजनाओ को जल्द से जलद आरभ करने का आग्रह करती एक पोस्ट फोटो सहित ट्वीट कर दी है।

शिवराज सिंह के इस अधिकृत ट्विटर में लगभग 10 से अधिक रुकी पड़ी रेल परियोजना का जिक्र है, जिसमें ललितपुर-सागर-देवरी, करेली-छिंदवाड़ा, खजुराहो-छतरपुर, सागर-जबलपुर, छतरपुर-पन्ना-सतना, दमोह-पन्ना, ललितपुर-चंदेरी-गुना, झांसी-शिवपुरी-श्योपुर, सागर-रहली-जबलपुर, छतरपुर-हरपालपुर, छतरपुर-सिंगरौली, रीवा-सीधी, सीधी-सिंगरौली शामिल है ।

परन्तु हर बार की तरह इसबार भी शिवराज सिंह द्वारा सिविनि जिले के विकास के लिये अहम छिंदवाड़ा सिवनी- नैनपुर- मण्डला बड़ी रेल परियोजना के रुके हुए कार्य का मसला रेल मंत्री के समाने रखना तक उचित नही समझा।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त से होगी आरंभ

सिवनी । शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं में खेल कौशल का विकास एवं अनुशासन बनाये रखने के लिये राज्य शासन के निर्देशानुसार 29 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले में 64वीं म.प्र. राज्य शालेय बालक-बालिका (17 वर्ष)का आयोजन नगर के मेजर ध्यानचंद्र स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हो रहा है।

इस प्रतियोगिता में 10 संभागों के प्रतियोगी भाग लेंगे। कलेक्टर व अध्यक्ष आयोजन समिति ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम 29 अगस्त दिन बुधवार दोपहर 12:30 बजे से शरद जैन प्रभारी मंत्री के मुख्य अतिथ्य, विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चतुर्वेदी, नपा अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सिवनी श्रीमति प्रतिक्षा राजपूत के विशेष अत्तिथय में होगा।