Home Blog Page 2170

सिंधिया ने ठोकी दावेदारी नाथ ने झाड़ा पल्ला

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस में एक बार फिर से कौन बनेगा मुख्यमंत्री का विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिंडोरी में एक सभा में कहा कि जनता को शिवराज और सिंधिया में से किसी एक को चुनना है. इस बयान को सिंधिया की सीएम पद की दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है. वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख कमलनाथ ने सिंधिया के बयान से कन्नी काटी है. कमलनाथ ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या बोला मुझे इस बात की नहीं जानकारी है. उधर बीजेपी ने इस बयान की खिल्ली उड़ाई है.

क्या कहा था सिंधिया ने?

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया शुकवार पर डिंडोरी दोरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदिवासियों की सभा को संबोधित किया और शिवराज सरकार पर जमकर प्रहार किये. उन्होंने कहा कि आपको शिवराज की झूठ बोलने वाली सरकार और सिंधिया की वचन निभाने वाली सरकार में से किसी को चुनना है. अब सिंधिया के इस बयान से कमलनाथ कन्नी काट गए हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि शिवराज सरकार झूठ पर टिकी है.उधर कांग्रेस में बार बार उठ रहे सीएम पद के दावेदारी विवाद पर बीजेपी ने चुटकी ली है और इसे मुंगेरी लाल के हसीं सपने बताया है. मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का दावा है कि जब सरकार बदल ही नहीं रही तो कांग्रेसी नेता सपने ही देख सकते हैं.

बैक फुट पर प्रदेश कांग्रेस

नईदिल्ली-आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने मैदान में उतरने से पहले अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस कमिटी ने अपने सभी पदाधिकारियों, विधायक और टिकट के दावेदारों के लिए फरमान जारी किया था, जिसे अब वापिस ले लिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभार शेखर ने निर्देश दिया था जिसमें दावेदारों के फेसबुक पेज पर 15000 लाइक, ट्विटर पर 5000 फॉलोअर और बूथ के लोगों के वॉट्सऐप ग्रुप होना अनिवार्य बताया गया था। हाल ही में उपाध्यक्ष की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमें इस फरमान को निरस्त कर दिया गया है।

पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया से सम्बंधित मेरे द्वारा प्रेषिक पत्र को निरस्त किया जाता है।बता दें कि पत्र में उपरोक्तानुसार कांग्रेस/पदाधिकारियों/ वर्तमान विधायकों और टिकट के दावेदारों को 15 सितम्बर 2018 तक ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सप्प की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया और आईटी डिपार्टमेंट में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था। यह निर्देश सोमवार को जारी किया गया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सोशल मीडिया पर पूरा ज़ोर दे रही है। दोनों पार्टियां सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को लुभाना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवा वोटरों को लुभाने के लिए बीजेपी के ‘साइबर वॉरियर्स’ और कांग्रेस के ‘राजीव के सिपाही’ पूरी कोशिश कर रहे

नेशनल लोक अदालत में हुआ 24570673 रूपए का संव्यवहार

सिवनी ,- आज 8 सितम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 2156 लोग लाभांवित हुए जिनसे 24570673 राशि का संव्यवहार हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी डाॅ. एस.के.मिश्र के निर्देशन में सिवनी, लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित की गई लोक अदालत में दीवानी एवं दांडिक न्यायालयों की खंडपीठें गठित की गई है। कुल 16 खंडपीठों में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण 282 रखे गये, जिनमें 02 प्रकरण निराकृत किये गये ।

धारा 138 चैक बाउन्स के 266 प्रकरण रखे गये, जिनमें 13 प्रकरण निराकृत किये गये, 12,74,650 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 605 प्रकरण रखें गये जिनमें 29 प्रकरण निराकृत हुए एवं 45,19,000 रूपये राषि का अवार्ड पारित किया गया। अन्य सिविल प्रकरण 241 रखे गये, जिनमें 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया, विद्युत अधिनियम के 505 प्रकरण रखे गये, जिनमें 36 प्रकरण निराकृत हुए एवं 424500 रूपये समझौता राशि का आदेश पारित किया गया। पारिवारिक विवाद से संबंधित 168 प्रकरण रखे गये थे, जिनमें 12 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें 2975000 रूपये का समझौता राशि का आदेश पारित किया गया एवं अन्य प्रकृति के 52 प्रकरण रखे गये जिसमें 03 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इसी प्रकार पूर्व वाद प्रकरणों में बैंक वसूली के 546 प्रकरण रखे गये, जिनमें 140 प्रकरणों में आपसी समझौतें से 1812591 रूपये की राशि का वसूली आदेष पारित किया गया, विद्युत अधिनियम के पूर्व वाद प्रकरण 2618 रखे गये जिनमें 1757 प्रकरण निराकृत हुए एवं 13196498 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। नगरपालिका से संबंधित जलकर के 870 प्रकरण रखे गये, जिनमें 76 प्रकरण निराकृत हुए एवं 368434 रूपये की जलकर की राशि वसूल की गई।

उपरोक्त सभी मामलों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारों को आपसी रजामंदी के द्वारा मामलों के निराकरण के लिए बधाई दी,।

लखनवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में वारंटी

सिवनी- जिले के थाना लखनवाड़ा पुलिस द्वारा 10 साल से फरार वारन्टी मो.सईद पिता अल्ताफ अंसारी निवासी नागपुर महाराष्ट्र को न्यायालय पेश किया गया इसी प्रकार 4 साल से फरार वारन्टी तौफीक पिता बाबु रफीक अहमद सिद्दिकी निवासी यशोधरा नगर नागपुर का वारंट मृतयु पश्चात तमिल किये गए वारन्टी तलाश तामीली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया,व.आर.339 मुकेश विश्वकर्मा,246 राकेश त्रिवेदी, द्वारा की गई

डूंडा सिवनी पुलिस की कार्यवाही

सिवनी- जिले की डुंडा सिवनी पुलिस द्वारा आज वाहन चेकिंग के दौरन 2 चौपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की है। थाना प्रभारी दिलिप पंचेवसर ने बताया कि आज 8 सितम्बर को डंम्पर क्रमांक Mp-22 जी-3572 को बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन करते पकड़ा ,जिसे ज्प्त कर धारा 102 की कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही के लिये खनिज विभाग को सोपा गया। वही अन्य दो वाहनों के खिलाफ भी परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई हे

Video देखे आखिर क्यों सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान

सिवनी । जिला मुख्यालय में वाहन चालकों को समझाईश और चेतावनी देने के लिये पुलिस कप्तान विवेकराज सिंह अपने अधीनस्थ अमले के साथ आज पुन: सड़कों पर दिखायी दिये। विगत 4 सितंबर से यातायात विभाग व पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है, जिसके चलते वाहन चालकों को हिदायत दी जा रही है।

विगत दिनों स्थानीय सर्किट हाऊस चौक में पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेल एवं यातायात प्रभारी मंगल सिंह धुर्वे सहित यातायात विभाग के अमले द्वारा दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश दी गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने एवं 3 सवारी ना बैठाने की बात बतायी गई। वहीं  चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने, आवश्यक दस्तावेज रखने सहित वाहनों में काली फिल्म का उपयोग ना करने एवं नंबर प्लेट पर नेम प्लेट का उपयोग ना करने की बात कहने के साथ-साथ नंबर प्लेट पर लिखे हुये नामों को निकलवाया गया।

आज पुन: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्थानीय सर्किट हाऊस एवं छिंदवाड़ा चौक में यातायात जागरूकता सप्ताह के दौरान दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश दी गई। नंबर प्लेट पर चौपहिया वाहन चालकों द्वारा लगाये गये मोनो एवं नामों को हटवाकर ऐसा दो बार ना करने की हिदायत भी दी गई। यातायात जागरूकता सप्ताह के पश्चात चालानी कार्यवाही प्रारंभ की

सम्मान समारोह 9 सितम्बर को

सिवनी:- शिक्षक दिवस के सुअवसर पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा 9 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस आशय की जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी मो. जिब्राईल मंसूरी द्वारा जारी विज्ञप्ति मे दी गयी है।मंसूरी ने बताया कि संस्कारों के प्रमुख आधार स्तम्भ एवं राष्ट्र-निर्माताओं के सम्मान का पर्याय बने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरूजनों के सम्मान मे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने 9 सितंबर 2018 को नगर के बाहुबली लान मे प्रात: 11बजे से शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे गुरूजनों का स्वागत, सम्मान, उदबोधन के पश्चात भोजन कार्यक्रम आयोजित है।मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गुरूजनों से कार्यक्रम मे पधारकर अनुग्रहीत करने का आग्रह किया है।

आज से आरंभ होगी ईनामी दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता

सिवनी । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर परिसर में 8 सितंबर की रात्रि 7 बजे से 51 हजार की राशि वाली विशाल दही-हांडी प्रतियोगिता गोविंदा आला रे का शुभारंभ होगा। आयोजक गणेश मंदिर समिति एवं सह-आयोजक मठ मंदिर महाकाल समिति, श्री शनि मंदिर  समिति, श्री हनुमान मंदिर गंज एवं महावीर मढिय़ा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में ईनामी राशि 51 हजार रूपये रखी गई है।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में जबलपुर, दमोह, कान्हीवाड़ा, आमगांव, जमुनिया सहित मुख्यालय सिवनी की महाकाल समिति गंज वार्ड एवं गौली टोला के उत्साही युवा अपनी टीम के साथ शामिल होंगे।

आदतन अपराधी जिला बदर

सिवनी// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा अनावेदक का पक्ष सुनने के बाद अनावेदक की आपराधिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोत्तरी होने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) एवं 6 (ग) के अंतर्गत गोकलपुर थाना छपारा का आदतन अपराधी अजय डोंगरे 19 वर्ष को 1 वर्ष के लिए सिवनी जिले के समीपवर्ती जिला छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मण्डला जिलों राजस्व सीमा से 1 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

सिवनी निवासी आदतन अपराधी अजय डोंगरे पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि यह आदतन रूप से पिछले कई वर्षो से गलत कामों में लिप्त है। जिस पर मारपीट गुंडागर्दी, जुआं एवं सट्टे जैसे 14 गम्भीार अपराधों के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। अनावेदक की आपराधिक गतिभविधियों में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं है! आपराधिक कृत्य लगातार जारी है। अत: अनावेदक अजय डोंगरे की आपराधिक गतिविधियों को तत्काल नियंत्रित करने के लिये 1 वर्ष के लिये जिला बदर किया जाता है।