Home Blog Page 2154

सपाक्स की महाक्रांति रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

0

भोपाल। जातिगत भेदभाव को खत्म करने व समानता के अधिकार की मांग को लेकर सपाक्स समाज संस्था (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था) ने महाक्रांति रैली निकाली। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहुंचे। बड़ी संख्या में रैली में पहुंचे लोगों को देखकर पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ी। इंदौर, खरगोन और धार से महिला और पुरुष काले कपड़े पहनकर आए। करणी सेना की महिलाएं राजस्थानी परिधान में रैली में पहुंची। यहां कार्यक्रम का मैदान चार पहियां वाहनों से भर गया है। पूरे पांडाल में हजारों की संख्या में लोग जमा हैं।

पुलिस अलर्ट पुलिस

महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने बताया कि सपाक्स की रैली के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है

UPSC IAS PCS Preparation at Home : PENDRIVE कोर्स केे माध्यम से

0

घर बैठे करे UPSC IAS PCS की तैयारी PENDRIVE कोर्स केे माध्यम से | UPSC IAS PCS Preparation at home through PENDRIVE course

AVAILABLE COURSES के बारेें में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें. . . यह संपूर्ण कोर्स क्लासरूम में रिकॉर्ड किए सभी वीडियो लेक्चर्स को शामिल करते हुए बनाया गया है इसलिए इस कोर्स में किसी भी प्रकार के प्रश्नों को लेकर विद्यार्थियों को कोई संदेह नहीं होगा

साथ ही यूपीएससी के सभी विषयों को रोचक एवं बोधगम्य पूर्ण तरीके से गहन विश्लेषण के साथ तैयार किया गया है इस कोर्स में क्लासरूम वीडियोस लेक्चर के अलावा विषय विशेषज्ञ के द्वारा तैयार किए गए नोट्स भी पीडीएफ फॉर्म में पेन ड्राइव में दिए जाते हैं

साथ ही करंट अफेयर्स मॉक टेस्ट इंटरव्यू सेशन एवं मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन की तैयारी वेबसाइट के माध्यम से कराई जाती है इस कोर्स के पश्चात विद्यार्थी को किसी भी बुक को पढ़ने की जरूरत नहीं होती और ना ही किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने की आवश्यकता होती है

इस कोर्स के साथ विद्यार्थियों को लाइफ टाइम संस्थान मेंबरशिप भी जाती है जिसके माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु संस्था के हेल्पलाइन नंबर 9174602508 में कॉल कर सकते हैं

Download Parmanand Ias Academy Free App For UPSC IAS PCS

Parmanand IAS Academy aims to develop amongst its students a competitive attitude along with sound academic base with quality teaching and individual attention as its hallmark. The Academy organizes seminars and workshops with the help of civil servants and experts in soft skills to train the aspirants to think, feel and express like administrators. This comprehensive approach towards IAS preparation has received an overwhelming response and has led to the pan India presence of Parmanand IAS Academy.

We would like to get an opportunity to tell you about us. What we do, how we do, and how we handle our deadlines. All these questions are best answered when you come and join hands with our institute. We believe in serving the dessert at first shot and later on, we work on how it tastes.

JITENDRA BAGHEL | FOUNDER & DIRECTOR

क्रूरता पूर्वक गौवंश ले जाते तीन धराये

0

क्रूरता पूर्वक गौवंश ले जाते तीन धराये

लखनादौन- गत दिवस मुखबिर से सूचना मिली की एक पिक अप वाहन क्रमांक एमपी 41 जी 2098 में कुछ व्यक्ति गोवंश गाय बैल को क्रूरता पूर्वक भरकर जबलपुर से नागपुर कत्लखाने ले जा रहे हैं सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी लखनादौन एम डी नागोतिया द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए स्टाफ के साथ सहजपुरी के पास वाहनों की चेकिंग की गई जो जबलपुर तरफ से एक पिकअप वाहन को रोका गया तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में 2 नग बैल एवं एक नग गाय को क्रूरता पूर्वक भूखे प्यासे मिले । आरोपियों ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें दबोच लिया जिनमें सुनील पिता चतुर्भुज इनवाती उम्र 27 वर्ष निवासी मगरकठा थाना बरघाट, जयपाल पिता कन्ने कुमरे उम्र 21 वर्ष निवासी मगरकठा थाना बरघाट एवं रूप सिंह पिता हरलाल इनवाती उम्र 21 साल निवासी डूंडा सिवनी को कब्जे में लेकर 3 नग गौवंश मुक्त कराया गया।

।गोवंश को छपारा के कन्हैया गौशाला पहुंचा दिया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,66क,6ख, 9 मध्यप्रदेश प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 6ग, 7,10 मध्य प्रदेश कृषक पशु परवहन अधिनियम 11घ, पशु क्रूरता अधिनियम, 66/192 मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया गोवंश परिवहन की सूचना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए नगर निरीक्षक एमडी नागोतिया द्वारा तत्काल कार्रवाई कर गोवंश को कत्लखाने जाने से बचाया गया इस पूरी कार्रवाई में लखनादौन थाने का पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक 24 जगदीश घोड़ेश्वर आरक्षक 45 अजय बरमैया,193 राहुल, 123 मोंटी की मुख्य भूमिका रही

मिल रही गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता

0

सिवनी -कलेक्टर सिवनी गोपालचंद्र डाड के निर्देशन में म0प्र0 शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजना राज्य बीमारी सहायता निधि से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं संबल कार्डधारी अंसगठित मजदूर निरंतर लाभ प्राप्त कर रहे है इसी क्रम में विकासखण्ड कुरई के ग्राम पतरई में रहने वाले मलिक खान की 23 वर्षीय पुत्री तब्बसुम खान का बाया स्तन गरम सब्जी के उछल जाने से जल गया था । बहुत तकलीफ से गुजर रही तब्बसुम एवं उसके परिवार के लोग अपनी बेटी की तकलीफ को किसी को बताने को तैयार नही थे जले हुए स्थान में मवाद का बनना प्रारंभ हो गया था ऐसे में उस स्थान की प्लास्टिक सर्जरी कराना आवश्यक हो गया था गरीबी और तंगी से गुजर रहे परिवार के लिये प्लास्टिक सर्जरी का खर्च उठाना दूर की कोैडी साबित हो रहा था ।

ऐसे मंे उन्होने सरपंच और आशा कार्यकर्ता बालवती इनवाती की सलाह पर डा0 अभिषेक रायकवार बी0एम0ओ0 कुरई से चर्चा की डा0 अभिषेक रायकवार ने उन्हें राज्य बीमारी सहायता निधि के बारे बताया ओर कहा कि यदि आपके पास यदि गरीबी रेखा का कार्ड या सबंल कार्ड हो तो उसे लेकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की राज्य बीमारी शाखा श्री विक्रम सिंह ठाकुर से मिलो वो आपकी जरूर सहायता करेगे ।

परिवार ने जब सिवनी आकर जानकारी ली तो उनका प्रकरण तैयार किया गया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0के0सी0 मेशराम ने उपचार के सहायता राशि एक लाख पचास हजार स्वीकृत करते हुए उसे अनुबंधित प्रायवेट चिकित्सालय लक्ष्मी नारायण हास्पिटल जबलपुर भेजा गया जहां तब्बसुम का सफल आपरेशन किया आशा कार्यकर्ता श्रीमति बलावती इनवाती ने प्रांरभ से लेकर आपरेशन के उपरांत तक तब्बसुम के साथ रहकर अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय दिया , निःशुल्क आपरेशन होने के उपरांत तब्बसुम के ठीक होने पर आज उसका परिवार बहुत प्रसन्न है ।

फिर मुखर हुए कन्हैया तिवारी

0

सिवनी- काग्रेस से निसस्कन के बाद आज कन्हैया तिवारी घंसौर द्वारा पुनः जिला काग्रेस कमेटी पर हमला करते हुए कहा गया कि विधान सभा लखनादौन सिवनी मध्य प्रदेश पिछले 22 वर्ष से लगातार निस्वार्थ रूप से कांग्रेस संगठन का काम करने का काम किया। *को इस लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया*
१ – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की पिछले *5 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर संगठन में आवाज उठाई* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
२ – ब्लॉक स्तर पर बैठक नहीं बुलाई गई *घर बैठे जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना व विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने जिला कार्यकारिणी गठन कर दी* गई जिसका *हमने विरोध* किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
३ – जिला पंचायत सदस्य चित्रलेखा नेताम *पूर्व से ही महिला कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष थी* पुनः उनको मुख्य संगठन में *जिला उपाध्यक्ष से सम्मानित कर दिया* इसका हमने *विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासन कर दिया गया।
४ – *पूर्व से पदों* में बैठे लोगों को *पुनः जिले में स्थान* एवं कुछ दिन पूर्व *बाहर से आए किराए* में रह रहे *आरिफ खान*(जिसको विधायक का डाकिया भी कहा जाता है) *जैसे व्यक्ति* को जिले के महत्त्व पूर्ण पद *जिला महामंत्री से सम्मानित किया* गया उसका *हमने विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासन कर दिया गया।
५ – जिला कार्यकारिणी में न *मेहरा,कतिया, शिवहरे, रजक, यादव, एवं अन्य समाज* के निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की *उपेक्षा की* गई उसका *हमने विरोध किया* इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया ।

६ – 2013 में निस्वार्थ रूपसे जिन कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने समर्पण होकर कांग्रेस को जिताने का काम किया योगेंद्र सिंह बाबा और ब्लॉक घंसौर के संगठन ने आज तक उनको महत्व नहीं दिया हमने यह् बात उठाईइसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

७ – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा को लेकर श्रेत्र में व्यापक विरोध के चलते हमने स्थानीय एवं मूल आदिवासी विधायक की बात रखी इसलिए कांग्रेस पार्टी से मुझे निष्कासन कर दिया गया।
८ – 19 सितंबर 2017 को *सर्वसम्मतीसे आलोक बाजपाई जी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया उसके विपरीत संगठन को दरकिनार कर पुनः योगेंद्र सिंह बाबा ने राजेंद्र पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया उसका हमने विरोध किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया
९ – वहीं 10 सितंबर 2018 को भारत बंद के द्वारा सर्वसम्मति से एक बार ज्ञापन सौंप दिया गया* उसके बाद योगेंद्र सिंह बाबा की मामी चित्रलेखा नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के द्वारा चित्रलेखा नेताम के घर में तहसीलदार को बुला कर ज्ञापन दोबारा सौंपा गया इसका हमने *कड़ा विरोध किया इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
१० – विधायक योगेंद्र सिंह बाबा व चित्रलेखा नेताम के द्वारा हमारी मातृ शक्तियो एवं सभी जाति धर्म के निष्ठावान संघर्षशील कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही थी, उस बात को हमने संगठन में आवाज उठाई इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

११ – आज दिनांक तक विधायक योगेंद्र सिंह बाबा न ही *ब्लॉक संगठन के द्वारा सरकार के खिलाफ में न क्षेत्रीय जन हितेषी मुद्दों को लेकर कोई भी बड़ा धरना प्रदर्शन आंदोलन नहीं किया गया जिसका हम लगातार विरोध करते रहे। जबकि विपक्ष में रहते हुए यह हमारा प्रमुख दायित्व था।

12 – जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना के बनने के बाद विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के साथ मिलकर लगातार लखनादौन विधान सभा को गुटबाजी की सारी सीमाएं तोड़कर काम किया जा रहा हैं इसका हमने विरोध किया इसलिए कांग्रेस पार्टी से हमको निष्कासित कर दिया गया।
१३ – कारण बताओ नोटिस में ह्हमें भाजपा के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया गया था जब हमने नर्मदा परिक्रमा के दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते जी का विरोध किया था उसकी पेपर कटिंग डाली और चैलेंज किया कि एक भी भाजपा के कार्यक्रम की किसी भाजपा के नेता के साथ हमारी फोटो निकाल दें तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे!
तो निष्कासन लेटर में सम्मानीय उर्मिला सिंह जी का हवाला देक के हमें निष्कासित किया गया।
हमारे ऊपर लगाए झूठे आरोपों का जवाब मांगा इसलिए हमें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी के बनने के बाद से संगठन हमें कहीं नजर नहीं आ रहा था! तो संगठन हित में बनाए गए गुरप मैं। संगठन तक अपनी बात रखी थी इस लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

978845 मतदाता करेंगे आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग

0

सिवनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के अनुसार जिले की पुनरीक्षित मतदाता सूची का 27 सितम्बर 2018 को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षित मतदाता सूची के अनुसार जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 9 लाख 78 हजार 845 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्त हुए है | आगामी विधानसभा चुनाव-2018 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल चंद डाड ने बताया कि सिवनी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों सभी मतदान केन्द्रों पर 27 सितम्बर को मतदान केन्द्र वार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9 लाख 78 हजार 845 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 96 हजार 773, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 82 हजार 58 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 14 है।

जिले के मतदाताओं का जेंडर रेशियों अर्थात लिंगानुपात 970.38 है। जिले की मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की कुल संख्या 34 हजार 950 है |

इसमें 18 हजार 424 पुरूष, 16 हजार 526 महिला मतदाता शामिल है। जिले के कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 3.57 है।

5 अक्टूम्बर के पहले प्रदेश में सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल

0

भोपाल-विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवराज सरकार एक बड़ा सियासी दांव चल सकती है। जिससे विधानसभा चुनाव में उसको काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिस रफ्तार से दाम बढ़ रहे हैं उससे लगता है पेट्रोल शतक लगा सकता है। कांग्रेस बढ़ती तेल कीमतों को लेकर सड़क पर उतर चुकी है और भारत बंद भी करवा चुकी है। सरकार भी कुछ हद तक इस मसले पर बैकफुट पर नजर आई। सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता से पहले शिवराज सरकार वैट घटाने का ऐलान कर सकती है।

दरअसल, अक्टूबर के पहले हफ्ते में आचार संहिता लागू होनी संभावना है। लिहाजा सरकार उससे पहले अपनी सभी बड़ी योजनाओं को पास करना चाहेगी। इसमें एक बड़ा कदम वैट घटाने का भी है। सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता से पहले सरकार वैट में कटौती का ऐलान कर सकती है। इसके पीछे दो संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली तो विधानसभा चुनाव और दूसरी बीते साल अक्टूबर में ही सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया था। इस साल भी सरकार के पास सियासी दांव चलने के लिए ये आखिरी मौका होगा। पिछले साल राज्य सरकार ने राज्य में पेट्रोल की कीमत पर तीन और डीजल पर पांच फीसदी वैट में कटौती का फैसला लिया था। इसके बाद राज्य में डीजल 3.94 रुपए और पेट्रोल 1.62 रुपए सस्ता हो गया था।

ऐसे समझें गणित

राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31 से 28 फीसदी कर दिया था। अगर हम 28 फीसदी के अंतर का आंकलन बीते साल अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक करें तो पेट्रोल पर अभी तक 14.88 रुपए की बढ़ोती हुई है। वहीं डीजल की बात की जाए तो वैट 27 से 22 फिसदी किया गया था। वहीं, 1.5 रुपए प्रति लीटर अतिर्कित वैट हटाया गया था। 14 अक्टूबर 2017 को पेट्रोल के दाम 73.19 रुपए प्रति लीटर थे और डीजल के दाम 59.46 रुपए प्रति लीटर। 20 सितंबर 18 को पेट्रोल 88.07 रुपए प्रति लीटर था और डीजल 77.92 रुपए प्रति लीटर था

यहॉ देखे संविदा सूची

0

सिवनी-केंद्रीय निर्वाचन हेतु संविदा आधारित पदों पर भर्ती हेतु पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची seoni जिले की ऑफिसियल वेबसाइट www.seoni.mp.gov.in पर देखी जा सकती है । अनंतिम सूची का प्रकाशन 30/09/2018 को प्रकाशित की जाएगी।

3 अक्टूम्बर को होगा एफ एम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास

0

सिवनी- जिले में वर्षो से आम नागरिक एफ एम रेडियो स्टेशन आरभ करने की मांग कर रहे थे।

इस योजना का अब केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई,सांसद बालाघाट -सिवनी के प्रतिनिधि आलोक दुबे से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 अक्टूम्बर को सिंचाई कालोनी बारापथर में पूर्व से सचालित दूरदर्शन के रिले केंद्र परिसर में 100 मेगा वाट का एफ एम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास सांसद बोधसिंह भगत करेगे।

आलोक दुबे ने बताया कि इसके अलावा सिवनी मुख्यालय में ही पासपोर्ट कार्यलाय के स्थान चयन हो गया है,

28 सितम्बर को बन्द रहा दवा कारोबार

0

सिवनी। ई फार्मेंसी द्वारा ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने 28 सितंबर को दवा दुकानें बंद रख हड़ताल की घोषणा की थी,इसके बाद जिले भर की सभी मेडिकल दुकानें बंद रही , जिला एसोसिएशन के सचिव अरुण राठौर ने बताया कि अगर दवाओं की ऑन लाइन बिक्री की अनुमति दी गई तो यह सभी के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होगा। उन्होने कहा कि ई फार्मेंसी और वेब पोर्टलों द्वारा की जा रही दवाओं की ऑन लाइन बिक्री के कई मामलों में सरकार, विभागों, खाद्य एवं प्रशासन को पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है।

साथ ही दो बार देश व्यापी बंद भी किया जा चुका है। इस मामले में सरकार कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं ले पाई है।

इंटरनेट के माध्यम से दवाओं की बिक्री को भारत में किसी भी रूप में संचालित करने की अनुमति देने के नियम बनाने के विरोध में कैमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की गई,राठौर ने बताया कि यह बंद 27 सितंबर की रात 12 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक रहेगा।