Home Blog Page 2148

सुप्रीम कोर्ट का आदेश : दिवाली के दिन दो घंटे ही चला सकेंगे पटाखे

0

सुप्रीम कोर्ट ने देश में पटाखों को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण ने कुछ शर्तों के साथ पटाखों को चलाने की इजाजत दे दी है. ये शर्तें हैं-

# दिवाली के दिन सिर्फ दो घंटे तक ही पटाखे जला सकते हैं.

# दिवाली के दिन पटाखे रात के 8 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे.

# क्रिसमस और नए साल के अवसर पर सिर्फ 20 मिनट तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे.

# क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात के 11.55 से रात के 12.15 तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे.

# कम शोर वाले पटाखे बिकेंगे

# ऑनलाइन कंपनियां पटाखे नहीं बेच सकेंगी.

# सिर्फ रजिस्टर्ड दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की इजाजत होगी.

# सिर्फ वो ही पटाखे बेचे जा सकेंगे, जिनसे पॉल्यूशन कम होता हो. पटाखों की लड़ियों पर रोक रहेगी.

# पटाखे बनाने में हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा.

# ज्यादा पॉल्यूशन वाले पटाखे नहीं बनाए जा सकेंगे.

# किसी भी धार्मिक उत्सव पर पटाखे नहीं चलाए जा सकेंगे.

# ये आदेश हर धर्म के त्योहारों पर लागू होगा.

# अगर इस आदेश का पालन नहीं होता है, तो इसके लिए संबंधित थाने के एसएचओ जिम्मेदार होंगे.

28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

28 अगस्त 2018 को जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की खंडपीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने कहा था कि अगर पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया जाए तो इस फैसले को देने से पहले पटाखा बनाने वालों की रोजी-रोटी के मौलिक अधिकार और देश के 125 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य के अधिकार को भी ध्यान में रखना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन का अधिकार देता है और ये अधिकार देश के हर आदमी पर लागू होता है. इसलिए पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाने के लिए संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत है.

2017 में सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था बैन

दिल्ली और एनसीआर में पटाखे की वजह से हो रहे पॉल्यूशन को लेकर 2016 में दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए 9 अक्टूबर 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन लगा दिया था. इस आदेश के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिवाली के बीत जाने के बाद 1 नवंबर 2017 के बाद फिर से पटाखे बेचे जा सकेंगे. दिल्ली-एनसीआर के साथ ही कोर्ट का ये फैसला दूसरे राज्यों पर भी लागू होना था.

Youtube से पैसे कैसे कमाये 05 बेस्ट तरीके

TOP 05 best ways to make money on Youtube. Youtube से पैसे कैसे कमाये

अगर आप इन्टरनेट पर विडियो देखते हैं तो आपको Youtube के बारे में जरुर पता होगा। youtube एक ऐसा माध्यम है जहाँ आप विडियो देखने के अलावा आप youtube पर विडियो अपलोड कर के पैसे कमा सकते हैं। अगर आप भी youtube से पैसे कमाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े ताकि आपको इसके बारे में सही जानकारी मिल सके और साथ ही 05 बेस्ट तरीके बताऊंगा जिससे आप youtube से पैसे कमा सकते हैं।

Youtube से पैसे कैसे कमाये –

सबसे पहले कुछ ऐसी बातें है जिनके बारे में जरुर आपको पता होना चाहिए ताकि आपको आने वाले youtube के सफ़र में कोई परेशानी न हो कुछ सामान्य जानकारी –

  • सबसे पहले आपके पास  गूगल account होना चाहिए जिसके मदद से youtube पर जाकर sign in करके अपना चैनल बना लें
  • अब आपको अपना खुद का कंटेंट ( विडियो ) बनाना है। कई लोग दुसरे के विडियो को डाउनलोड कर उसे ही फिर से youtube पर अपलोड कर देते हैं यह गलती न करें क्योंकि youtube बहुत स्मार्ट है अगर आप यह गलती करेंगे तो आप youtube से पैसे नही कमा पाएंगे।
  • अगर आप अपने वीडियो में कोई म्यूजिक या विडियो उपयोग कर रहे है तो ध्यान रहे की वो कॉपीराइट न हो
  • आपको youtube पर विडियो अपलोड करते रहना है ऐसा न करें कुछ दिनों तक विडियो अपलोड किया उसके बाद छोड़ दिया
  • हमेशा अपने विडियो का सही टाइटल, description, टैग वैगरा डालें
  • जब आपके सभी विडियो के व्यू  दस हजार हो जाये तो अपने चैनल के monetization enable करें ताकि आपके विडियो पर विज्ञापन दिख सके और आप पैसे कमा सकें

Youtube से पैसे कमाने के 05 सबसे अच्छे तरीके –

अब हम बात करेंगे 05 ऐसे तरीके जिनका उपयोग कर youtube से पैसे कमा सकते हैं Youtube से पैसे कैसे कमाये –

Google Adsense –

Adsense गूगल का ही प्रोडक्ट है जिसके माध्यम से आप आप अपने youtube विडियो या अपने वेबसाइट / ब्लॉग पर विज्ञापन लगा सकते हैं। जब आपके youtube चैनल पर 10 हजार व्यू पुरे हो जाएँ तब आपको अपने चैनल में monetization option को enable करे और गूगल adsense account बना कर अपने चैनल को गूगल adsense से connect कर दें। ऐसा करने से आपके youtube विडियो पर विज्ञापन दिखने शुरू हो जायेंगे और फिर आप youtube पर adsense की मदद से  कमाई कर पाएंगे।

यह सबसे सामान्य तरीका है जिसका उपयोग हर एक youtuber करता है और पैसे कमाता है। आपकी youtube की कमाई आपके वीडियो में दिखाए गए विज्ञापन पर निर्भर करता है।

Sponsorship –

sponsorship दूसरा सबसे अच्छा तरीका है youtube से पैसे कमाने का इस method में आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में विडियो में बताना होता है। जैसे अगर आपका चैनल टेक्नोलॉजी से है तो आप किसी एप्लीकेशन, सॉफ्टवेर, इत्यादि के बारे में छोटा विडियो बना कर बता सकते है या उनके प्रोडक्ट, सर्विस के बारे में पूरा विडियो बना सकते हैं।

अब यह सवाल आता है की हम किसी कंपनी से कैसे कांटेक्ट करेंगे..?? अगर आपका चैनल popular है आपके विडियो पे अच्छे व्यू आते है तो कई सारी कंपनी आपसे खुद कांटेक्ट  करेगी लेकिन अगर आपका चैनल popular नही है तो आप खुद कंपनी से कांटेक्ट कर सकते है इसके लिए इन्टरनेट पर कई सारी वेबसाइट उपलब्ध है।

अगर आप youtube के लिए sponsorship पाना चाहते हैं तो आपको famebit वेबसाइट को ज्वाइन करें यह sponsorship के बहुत ही popular है ज्यादातर youtuber इसी वेबसाइट के माध्यम से sponsorship लेते है और पैसे कमाते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से sponsorship मिलने से आपको कम से कम 50$ मिलते हैं।

Affiliate marketing –

Affiliate marketing भी एक अच्छा तरीका है जिसके माध्यम से आप youtube पर पैसे कमा सकते है। जितने भी बड़े ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट है सभी Affiliate प्रोग्राम चलाती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अपने प्रोडक्ट को बेचने/ विज्ञापन के लिए इस प्रोग्राम का उपयोग करती है।

इस प्रोग्राम को ज्यादातर ब्लॉग/वेबसाइट पर ज्यादा उपयोग में लाया जाता है लेकिन आप youtube पर भी Affiliate marketing का  उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले popular ऑनलाइन shopping वेबसाइट जैसे फ्लिप्कार्ट, अमेज़न के Affiliate प्रोग्राम को ज्वाइन करना होगा उसके बाद उस वेबसाइट के प्रोडक्ट का आपको unique लिंक मिलेगा जिसे आपको अपने youtube चैनल के विडियो के descrption area में लिंक Add करना है ताकि कोई भी viewer आपके लिंक के मदद से प्रोडक्ट तक जा सके।

Affiliate marketing की सबसे अच्छी बात यह है की जब कोई भी आपके unique लिंक से शॉपिंग वेबसाइट पर जाता है और कुछ भी खरीदता है तो आपको उसका commission मिलेगा और आप की कमाई होने लगेगी। इस तरह से youtube में Affiliate marketing का उपयोग करते हुए पैसे कमा सकते हैं।

Selling own product –

यह तरीका भी बहुत कारगर है। अगर आप किसी प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैतो आप youtube की मदद ले सकते है आपको इसमें दो तरफ से फायदा है पहला की आप अपने youtube विडियो से पैसे कमाएंगे और साथ ही आप अपने प्रोडक्ट के बारे लोगो को बतायेंगे और बेच पाएंगे।

youtube से प्रोडक्ट बेचने के लिए आपको अपने प्रोडक्ट का रिव्यु देना पड़ेगा और अगर आपके विडियो देख कर किसी को आपका प्रोडक्ट पसंद आता है तो आप से वह प्रोडक्ट खरीदेगा इस तरह से आप अपने प्रोडक्ट को बेच कर भी youtube से पैसे कमा सकते हैं।

Sell link –

यह भी एक तरीका है जिससे आप youtube पर पैसे कमा सकते है। इसमें आपको वायरल विडियो बनाना है अगर आप के विडियो पर अच्छे views आयेंगे तो कई लोग, कम्पनी आपके के विडियो के description में अपने चैनल का लिंक या किसी सर्विस या प्रोडक्ट के लिंक को add करने की request करेंगे आप उनसे पैसे   लेकर उनके लिंक को अपने विडियो में add कर सकते हैं। इस तरह से लिंक को अपने description में add करके youtube से पैसे कमा सकते हैं।

इस तरह से आप इन 05 तरीका का उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं लेकिन अब मैं आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बातें हैं जो आपको पता होना चाहिए –

यह सुनने में बहुत आसान लगता है की youtube पे विडियो अपलोड करो और पैसे कमाओ लेकिन ऐसा बिलकुल नही है। यहाँ पर भी आपको मेहनत करना पड़ेगा। अगर आप पैसे के लिए youtube चैनल स्टार्ट करेंगे तो आप youtube पर कभी सफल नहो हो पाओगे अगर आपको अच्छा  लगता है विडियो बनाना या फिर आपका इंटरेस्ट है तो आप करें आपको सफलता मिलेगी पैसे भी कमाओगे लेकिन इंटरेस्ट नही है तो कभी मत करना। और हाँ पैसे के youtube ज्वाइन कभी न करना।

अब आपके मन में Youtube से पैसे कैसे कमाये से सम्बंधित सवाल का जवाब मिल गया होगा अगर आपको youtube से पैसे कैसे कमाये” पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और कोई भी  सुझाव या question हो तो कमेंट करें आपको जवाब जरुर मिलेगा।

Youtube से पैसे कैसे कमाये 05 बेस्ट तरीके,

मदद के लिए उठे हाथ

सिवनी-छिंदवाडा रोड योगीराज टॉकीज के सामने सिवनी में एक वृद्ध जो अपना नाम अजय श्रीवास्तव निवास जठार हास्पिटल के पास बारापत्थर सिवनी बता रबीहा है विगत 15 दिनों से रोड के डिवाईडर में बहुत ही दयनीय अवस्था में पड़े हुए थे।

जिन्होंने बताया कि पैरालाईसिस हो जाने के कारण उनके बेटों ने छोड़ दिया है जिसे किदवई वार्ड द्वारका नगर निवासी जिम्मेदार युवक जिसमें श्री शौर्य ग्रुप के अंकित साहू, हितांश शर्मा,केतन चौरसिया, अवनीश श्रीवास्त्री, शुभम मरावी, अशोक डहेरिया व समाज सेवक रामगोपाल चौधरी के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो कि मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती है साथ सामाजिक न्याय विभाग में भी मामले की जानकारी दी जहाँ श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल जी के द्वारा आश्वासन भी दिया गया की जल्द ही स्वस्थ हो जाने के बाद वृद्ध अजय श्रीवास्तव को वृद्ध आश्रम भेज दिया जाएगा

इस विज्ञप्ति के माध्यम से हमारा जिले के सभी जिम्मेदार नागरिकों एवं संस्थाओं से आग्रह है कि ऐसे लोगों की मदद के लिए सामने आएं. और ऐसे ही कई अजय श्रीवास्तव जो परिवार के द्वारा तिरस्कृत कर दिये गये हैं या मानसिक विकलांगता के कारण सड़को में घूमते रहते हैं उन्हें न्याय मिल सके ।

सिवनी में पुलिस जिम : एस पी विवेक राज सिंह ने किया उद्घाटन

पुलिस जिम का एसपी सर के द्वारा उदघाटन पुलिस लाईन सिवनी में किया गया साथ ही जिम में लगे मशीन पर प्रेक्‍िटस भी की गई

देखिए जिला अस्पताल में अनोखा जन्मदिवस

सिवनी// अपने दोनो बच्चों के जन्मदिन के अवसर मे जिला चिकित्सालय मे मरीजो को फल एवं मिठाईया बाटते हूऐ न्यू आसरा फोंडेसन कि अध्यक्ष रोज कुरैशी जी जिन्होंने मरीजो के हाल चाल कि खबर भी ली साथ मे संस्था के कार्यकरता भी मौजूद रहे।

राम दल के कूपन विजेताओं की सूची

सिवनी-विगत 19 अक्टूम्बर को मुख्यायल में हुए दशहरा मेदान में हुए रावण दहन के दोरान हुए लकी ड्रा के पुरष्कार की सूचि ।

हवन पूजन सामाग्री का हुआ लखनवाड़ा वेंनगंगा घाट पर विसर्जन

सिवनी- विगत वर्ष की तरह भी इस वर्ष नवरात्र पर्व के दौरान नेकी की दीवार,निफो,एवं डाक्टर सौरभ जठार दवारा सिवनी मुख्यलाय के मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों को पालस्टिक कंटेर,एवं पालीथिन के बैग का निः शुल्क वितरण किया गया ताकि यहाँ एक्त्र होने वाली पूजन सामग्री एकत्र की जा सके।

आज 20 अक्टूम्बर की सुबह 6 बजे से युवाओ ने मंदिरो और दुर्गा पंडालों में दिए गए कंटेनरों को टीम नेकी की दीवार और नीफो के सहयोग से एकत्रित सामग्री को लखनवाड़ा घाट बैनगंगा नदी के किनारे बने विसर्जन कुंड में विधिवत तरीके से विसर्जित किया।

ज्ञात हो की पूजन सामग्री को पॉलिथिन के बैग में विसर्जन करने से नदी ओर तालाबों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में यह पहल लाभप्रद साबित होगी।

पर्यावरण को बचाये रखने के लिये हुए इस अभियान में आज डाक्टर सौरभ जठार,रूपेश कोहरु,सुरेश बघेल,सुनील बघेल,कपिल पांडे,बलराम बघेल,विपिन कोन्हेर,दिनेस सनोडिया,लालू तिवारी,शानू श्रीवास्तव,विपिन शर्मा,,आशीष बघेल,रितेश का विशेष सहयोग रहा

VIDEO अमृतसर में बड़ा ट्रेन हादसा, दशहरा देख रहे लोगों पर ट्रेन चढ़ी, 60 की मौत

अमृतसर// दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर में बड़े रेल हादसे की खबर आई है। पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन कई लोगों को रौंदते हुआ चली गई। उप जिलाधिकारी राजेश शर्मा ने हादसे में अभी तक 50 लोगों के मरने की पुष्टि की थी। अब मरने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 60 हो गई है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा जिस वक्त हुआ उस समय वहां रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान डीएमयू ट्रेन नंबर 74943 वहां से गुजर रही थी। रावण दहन के वक्त पटाखों की तेज आवाज के कारण ट्रेन का हॉर्न लोगों को नहीं सुनाई पड़ा। इसकी वजह से यह हादसा हो गया।

भगवान श्रीराम आज रावण को मारेंगे अग्निबाण


सिवनी. दशहरा पर्व पर आज भगवान श्रीराम ३० फुट के रावण को अग्निबाण मारेंगे। इसके बाद गगनभेद्दी श्रीराम के जयकारे के साथ रावण का दहन होगा। इस मौके पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्र्शन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के दशहरा मैदान में शनिवार को शाम ६ बजे से शुरू होगा।

सिवनी! दशहरा मैदान में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती, शिवशक्ति आर्ट इंदौर के 20 कलाकारों द्वारा नृत्यनाटिका ‘हर हर महादेव’ का मंचन और रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्री राम के अग्निबाण से बुराई के प्रतीक 35 फिट के रावण के पुतले का दहन होगा ।
नगर की सेवाभावी संस्था श्री रामदल समिति द्वारा दशहरा पर्व पर परंपरागत रूप से स्थानीय कोतवाली थाने के सामने स्थित म्युनिस्पिल ग्राउंड दशहरा मैदान में शुक्रवार 19 अक्टूबर को शाम 06:30 बजे भव्यता के साथ अपने विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जावेगा, इस हेतु दशहरा मैदान में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुव्यस्थित तरीके से बेरिकेटिंग की जा रही है जिसमे महिलाओं एवं बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है मैदान के दोनों प्रवेश द्वार सहित पूरे मैदान में सीसी टी व्ही कैमरे लगाए जा रहे है, मैदान में और मैदान के बाहरी हिस्से में बड़ी-बड़ी टीव्ही स्क्रीनों में माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जावेगा साथ ही सिटी केवल नेटवर्क द्वारा भी रावण दहन के इस पूरे आयोजन का प्रसारण किया जावेगा ।

सेल्फी जोन बना श्री रामद्वार
श्री रामदल समिति द्वारा नेहरू रोड में माटी से निर्मित घंटियों से आकर्षक साजसज्जा की गई है यही पर प्रभु श्री राम जी माता सीता जी और वीर हनुमान जी की मनमोहक मनमोहक झांकी श्री राम द्वार में स्थापित की गई है इस अप्रीतम झांकी को
नगर के युवा कलाकार, मूर्तिकार संजय पटेल द्वारा आकार दिया गया है तथा कुमारी रुपाली द्वारा श्रंगारित किया गया है, श्रीरामदल की नयनाभिराम झांकी तथा आकर्षक पैसेज श्रद्धालुओ और दर्शनार्थियों के लिए सेल्फी ज़ोन बना हुआ है ।

महाआरती से प्रारंभ होगा मुख्य समारोह
श्री रामदल समिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की नित्य महाआरती करने वाले पाँच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रभु की पूजा अर्चना की जाकर महाआरती की जावेगी ।

हर हर महादेव का मंचन
रावण दहन के पूर्व इंदौर की प्रसिद्ध शिवशक्ति आर्ट ग्रुप के 20 सदस्यीय दल द्वारा हर हर महादेव नृत्यनाटिका का मंच किया जावेगा जिसमे शिवलीला प्रदर्शित की जावेगी शिवाभिषेक, शिव बारात, शिव विवाह, भांग लीला, महाकाल उज्जैन की भस्मारती आदि लीलाओं का रंगारंग मंचन होगा ।

35 फिट का होगा रावण दहन
नागपुर के कलाकारों द्वारा बुराई के प्रतीक दशानन रावण का पुतला 35 फिट ऊँचा निर्मित किया गया है जिसे आकर्षक रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्री राम-लक्ष्मण के अग्नि बाणों से रात्रि 09:30 बजे दहन किया जावेगा, इस बार नगर के ब्राह्मण द्वय आचार्य ओम दीक्षित तथा गणेश दीक्षित श्री राम- लक्ष्मण की स्वरूप में विराजित होंगे ।

विजय यात्रा शुक्रवारी से
रावण दहन के पश्चात रात्रि 10 बजे श्री राम रथ विजय यात्रा प्रारम्भ होगी जो चल समारोह में शामिल व्यायामशालाओ तथा देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हो नगर भर्मण हेतु प्रस्थान करेगी ।

दशहरा जुलूस होगी कैमरों से निगरानी

सिवनी- दशहरा पर्व पर जलूस के दौरान सिवनी नगर में जलूस के मार्ग शुक्रवारी चौक नेहरू रोड होते हुए गिरजाकुण्ड , नगर पालिका तिराहा, छिंदवाड़ा चौक , बस स्टैंड और दशहरा मैदान उर्दू स्कूल आदि व्यस्त मार्गों में कल दोपहर 03 बजे से मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे । टी.आई .कोतवाली के द्वारा जुलूस मार्ग में खुलने वाले रास्तों पर पीडब्ल्यूडी की मदद से बांस बल्ली के ड्रॉप गेट लगवाए गए हैं जिन पर पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे जो वाहनों को जुलूस मार्ग में आने से रोक देंगे, नागरिकों से अपील है कि वह जुलूस के मार्ग में अपने वाहन न डाले एवं व्यवस्था में सहयोग करें ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के द्वारा टी.आई. कोतवाली को नशा करके जुलूस में शामिल होने वाले और नशा कर मोटरसाइकिल चलाने वाले तत्वों पर नजर रख कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं जिसके पालन में जुलूस में वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा कर ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी । शहर में पहली बार सीसीटीवी सर्विलेंस से लैस दो वाहनों को जुलूस और महत्वपूर्ण चौराहों पर लगाया जा रहा है,

इन वाहनों में लगे हुए चारों दिशाओं के. की जाकर लाइव पुलिस प्रशासन देखेगा । डी.जे. लगाने वाले साउंड सर्विस संचालकों और आयोजकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी ।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचरण संहिता लागू है जिसके पालन में जुलूस में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

सभी वर्गों और समुदायों से दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की गई है।