Homeसिवनीभगवान श्रीराम आज रावण को मारेंगे अग्निबाण

भगवान श्रीराम आज रावण को मारेंगे अग्निबाण

Date:


सिवनी. दशहरा पर्व पर आज भगवान श्रीराम ३० फुट के रावण को अग्निबाण मारेंगे। इसके बाद गगनभेद्दी श्रीराम के जयकारे के साथ रावण का दहन होगा। इस मौके पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्र्शन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के दशहरा मैदान में शनिवार को शाम ६ बजे से शुरू होगा।

सिवनी! दशहरा मैदान में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाआरती, शिवशक्ति आर्ट इंदौर के 20 कलाकारों द्वारा नृत्यनाटिका ‘हर हर महादेव’ का मंचन और रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्री राम के अग्निबाण से बुराई के प्रतीक 35 फिट के रावण के पुतले का दहन होगा ।
नगर की सेवाभावी संस्था श्री रामदल समिति द्वारा दशहरा पर्व पर परंपरागत रूप से स्थानीय कोतवाली थाने के सामने स्थित म्युनिस्पिल ग्राउंड दशहरा मैदान में शुक्रवार 19 अक्टूबर को शाम 06:30 बजे भव्यता के साथ अपने विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जावेगा, इस हेतु दशहरा मैदान में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सुव्यस्थित तरीके से बेरिकेटिंग की जा रही है जिसमे महिलाओं एवं बच्चों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है मैदान के दोनों प्रवेश द्वार सहित पूरे मैदान में सीसी टी व्ही कैमरे लगाए जा रहे है, मैदान में और मैदान के बाहरी हिस्से में बड़ी-बड़ी टीव्ही स्क्रीनों में माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जावेगा साथ ही सिटी केवल नेटवर्क द्वारा भी रावण दहन के इस पूरे आयोजन का प्रसारण किया जावेगा ।

सेल्फी जोन बना श्री रामद्वार
श्री रामदल समिति द्वारा नेहरू रोड में माटी से निर्मित घंटियों से आकर्षक साजसज्जा की गई है यही पर प्रभु श्री राम जी माता सीता जी और वीर हनुमान जी की मनमोहक मनमोहक झांकी श्री राम द्वार में स्थापित की गई है इस अप्रीतम झांकी को
नगर के युवा कलाकार, मूर्तिकार संजय पटेल द्वारा आकार दिया गया है तथा कुमारी रुपाली द्वारा श्रंगारित किया गया है, श्रीरामदल की नयनाभिराम झांकी तथा आकर्षक पैसेज श्रद्धालुओ और दर्शनार्थियों के लिए सेल्फी ज़ोन बना हुआ है ।

महाआरती से प्रारंभ होगा मुख्य समारोह
श्री रामदल समिति के संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर ग्वारीघाट में माँ नर्मदा की नित्य महाआरती करने वाले पाँच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रभु की पूजा अर्चना की जाकर महाआरती की जावेगी ।

हर हर महादेव का मंचन
रावण दहन के पूर्व इंदौर की प्रसिद्ध शिवशक्ति आर्ट ग्रुप के 20 सदस्यीय दल द्वारा हर हर महादेव नृत्यनाटिका का मंच किया जावेगा जिसमे शिवलीला प्रदर्शित की जावेगी शिवाभिषेक, शिव बारात, शिव विवाह, भांग लीला, महाकाल उज्जैन की भस्मारती आदि लीलाओं का रंगारंग मंचन होगा ।

35 फिट का होगा रावण दहन
नागपुर के कलाकारों द्वारा बुराई के प्रतीक दशानन रावण का पुतला 35 फिट ऊँचा निर्मित किया गया है जिसे आकर्षक रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ श्री राम-लक्ष्मण के अग्नि बाणों से रात्रि 09:30 बजे दहन किया जावेगा, इस बार नगर के ब्राह्मण द्वय आचार्य ओम दीक्षित तथा गणेश दीक्षित श्री राम- लक्ष्मण की स्वरूप में विराजित होंगे ।

विजय यात्रा शुक्रवारी से
रावण दहन के पश्चात रात्रि 10 बजे श्री राम रथ विजय यात्रा प्रारम्भ होगी जो चल समारोह में शामिल व्यायामशालाओ तथा देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हो नगर भर्मण हेतु प्रस्थान करेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related