Home Blog Page 2147

मंजूषा राय होंगीं जिला पंचायत सी.ई.ओ.

सिवनी-बालाघाट जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय का स्थानांतरण सिवनी कर दिया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के स्थानांतरण की चर्चा जमकर है। क्या उन्हें निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर हटाया गया है। क्योंकि मंजूषा विक्रांत राय बीते 3 वर्ष से अधिक से बालाघाट जिले में कार्यरत हैं। इसके पहले वे अपर कलेक्टर बालाघाट के रूप में अपनी सेवाएं बालाघाट में देख चुकी है।

उसके बाद लगातार जिला पंचायत सीईओ के रूप में अपनी सेवाएं बालाघाट जिले को दे रही थी। इस कारण का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक का बालाघाट जिले में हो चुका था। मामला जो भी हो लेकिन समाचार यही है कि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय को सिवनी जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है । वही बालाघाट जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे जो कि वर्तमान में अपर कलेक्टर झाबुआ है को बनाया गया है।

वही 2012 बेंच के आई ऐ एस स्वरोसिच सोमवंशी को उप सचिव भोपाल नियुक्त किया गया है

अवैध उत्‍खन्‍न करते जेसीबी मंशीन सहित एक ट्रेक्‍टर, ट्राली जप्‍त

केवलारी// अवैध उत्‍खन्‍न का कारोबार केवलारी क्षेञ में बडी तेजी से फल फूल रहा है, पंचायत से सांठ गांठ कर सैकडो ट्राली मुरम का अवैध उत्‍खन्‍न किये जाने बाद भी , इसकी सूचना पंचायत कर्मचारी ने प्रशासन को नहीं दी गई, ठेकेदार की दंबगता चलते , प्रधानमंञी संडक बनाने के लिए क्षेञ में जगह जगह अवैध खनन कर डाला , प्राप्‍त जानकारी के अनुसार केवलारी तहसील के ग्राम पंचायत खरसारू से मोहगांव तक ढाई किलोमीटर सडक का निर्माण किया जा रहा हे,

जिससे ठेकेदार ने खनिज,राजस्‍व एवं पंचायत से सांठ गांठ कर ग्राम मोहगांव की सरकारी भूमि मे जेसीबी मंशीन व्‍दारा मुरम की अवैध उत्‍खन्‍न कर ढाई ‍किलो मीटर सडक का अर्थवर्क पूरा कर लिया, आज राजस्‍व प्रशासन तहसील केवलारी के नवगात तहसीलदार मो0सिरराज को सूचना मिलने पर , राजस्‍व अमला के साथ , खन्‍नन स्‍थल ग्राम मोहगांव पहुंचकर एक जेसीबी मंशीन एवं एक ट्रेक्‍टर ट्राली जप्‍त कर, कार्यवाही जारी की है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार नीलेश कांकरिया बालाघाट के अन्‍य कर्मचारी अन्‍य ट्रेक्‍टर ट्राली तथा जेसीबी चालक राजस्‍व अमला को देखकर फरार हो गये, इतने बडे अवैध उत्‍खनन कराये जाने में की गई सांठ गाठ पर खनिज विभाग एवं संबंधित सबंइंजीनियर,पंचायत सरपंच, सचिव सहित राजस्‍व के अन्‍य कर्मचारीयो की भूमिका , जनचर्चा का विषय बना हुआ हे |

कटी न.पा. सीएमओ के घर की बिजली

सिवनी- नगरपालिका सिवनी नवनीत पांडेय के सरकारी आवास फिल्टर प्लांट की बिजली काटी गई, ,

विधुत विभाग के सब इजियर नगर एस के राउत ने बताया कि 3600 रूपये बिजली बिल ना पटाने के चलते विभाग ने बिजली काट दी थी,

जिसके बाद बिल का भुगतान होने के बाद पुनः लाइन जोड़ दी गई है।

जांच के दौरान 11.48 लाख जब्त

सिवनी – मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के थाना लखनवाड़ा पुलिस व एसएसटी टीम के संयुक्त दल ने वाहन चैंकग के दौरान बुधवार रात्रि 11 बजे लगभग एक चौपहिया वाहन से 11 लाख 48 हजार 960 रूपये नगदी सहित वाहन जप्त किया गया है।

लखनवाडा थाना प्रभारी अशोक तेकाम ने जानकारी दी कि गत 24 अक्टूबर 2018 की रात लगभग 11 बजे थाने के सामने वाहन चैकिंग के दौरान टाटा जेस्ट वाहन क्रमांक एम.पी.20 सीएफ 4415 पर सवार तीन युवक क्रमशः राहुल भोजक , साकेश्वर भारती व अनिल साहू के कब्जे से 11 लाख 48 हजार 960 रूपये नगद व 7 भरे चेक हस्ताक्षर युक्त बरामद किये गये है।

पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि वे वीना गारमेंट इंडस्ट्रीज जबलपुर के कर्मचारी है उक्त राशि बालाघाट, सिवनी एवं छिंदवाडा के कपडा व्यापारियों से वसूली की है। पुलिस ने उपयोग किये जा रहे वाहन को भी जप्त किया है।

सिवनी के YOUTUBER को YOUTUBE ने भेजा गिफ्ट | RK TIPS AND TRICKS

RK TIPS AND TRICKS

r k tips and tricks
RK TIPS AND TRICKS | Rehbar Khan | Seoni Madhya Pradesh

सिवनी : नगर के युवाओ में एक अनोखा जोश तो शुरु से देखा गया है अनेको क्षेत्रो में नगर के युवा एवं युवतियों को अलग बहुत से क्षेत्रो में हमेशा सफलता मिलते आई है चाहे वो घर मे डांसिंग से बॉलीवुड में एंट्री तक हो या फिर घर मे गाना गाने से बॉलीवुड में हिट्स फिल्मो में अपने गाने देने में इसी तरह खेलो में सभी क्षेत्रों में नगर के युवा एवं युवतियां अपना हुनर दिखाते हुए अपने ओर अपने परिवार के साथ साथ नगर का नाम भी रोशन करते आये है ।

इसी तरह नगर के 20 वर्षीय युवा रहबर खान जिनका एक एडिटिंग चैनल यूट्यूब पर है ( RK Tips & Tricks ) जिसमे लगभग 3 साल की मेहनत पर आज इनके चैनल पर 1 लाख 24 हज़ार से ज्यादा subscriber है इनकी एडिटिंग के कमाल ने नगर से लेकर प्रदेश वैसे प्रदेश तो क्या इनकी एडिटिंग के लोग विदेशो तक दीवाने है ।

आज के इस डिजिटल युग मे नगर के युवाओं द्वारा परिवार के साथ साथ नगर का नाम रोशन किया जाना अद्भुत कार्य माना जारहा है । इनके चैनल से बहुत से लोग एडिटिंग सीखते है एडिटिंग में अपना कैरियर बना रहे है ।

दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म यूट्यूब में 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर Youtube की तरफ से नगर के युवा रहबर खान को Silver Play Botton गिफ्ट उनके घर तक भेजा गया जो अपने आप मे बहुत हर्ष का विषय है ।

रहबर क्या कहते है :-

रहबर खान से बात होने पर उन्होंने बताया कि शुरुवाती समय मे उनको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है कई बार तो चैनल बंद करने का विचार तक बना चुके थे पर परिवार एवं दोस्तो के साथ ने उनका मनोबल नही टूटने दिया जिससे वह लगातार अपनी कला को लोगो के सामने youtube के माध्यम से रखते चले गए और आज एक ऐसा समय आ चुका है कि लोग मुझे विदेशो तक जानते है ।

जुआरियों ने खायी कसम

सिवनी- जिले की धनौरा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी के नेतृत्व में ग्राम गंगई में जुआ फेड में रेड की जिसमे जुआ खेल रहे संदीप गोल्हानी,रामकुमार मर्सकोले ग्राम भासूडॉ पिपरिया,उमेश पांडे ग्राम गंगई,रवि दुबे,अमन चौहान ग्राम गंगई के पास से 12 हजार 10 रुपये नगदी 2 तिरपाल,एक दरी,1 एलएडी,52 ताश पत्ते,3 मोटर साइकिल,3 मोबाईल जप्त किये एवं दो आरोपी घसीटा सेन धनोरा,रूप सिंह पटेल ग्राम कटिया फरार होने में सफल हो गए।

धनौरा थाना प्रभारी एस एस भारद्वाज,एएसआई मतलुब खान,प्रधान आरक्षक लमना सिंह,आरक्षक प्रतीक बघेल, नीरज, प्रकाश, फिरोज खान, एवं एसएएफ आरक्षक की कार्यवाही में शामिल थे। वही धनौरा पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों को तिलक लगाकर माला पहनाकर भविष्य में जुआँ न खेलने का वचन दिलवाया गया।

शरद पूर्णिमा पर हुई माँ वेंनगंगा का आरती

सिवनी- जिले के लखनवाड़ा घाट से प्रवहित माँ वेंनगंगा घाट को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने के लिये कार्यरत माँ वेंनगंगा सेवा अभियान लखनवड़ा द्वारा आज शरद पूर्णिमा 24 अक्टूम्बर की शाम 5 बजे माँ वेंनगंगा की आरती आयोजित हुई ।

इस अवसर पर ग्राम लखनवाड़ा के भजन मण्डल द्वारा पारंपरिक रूप से गंगा जी की आरती की गई वही महिलाओ ने घाट पर दीपदान किया।

इसके अलावा आज घाट पर वर्षो पूर्व बने शिव मंदिर में जीर्णोउधार के बाद आज पुनः खरगोन से लाई गई भगवान शिव का स्थापना प्रकांड पंडितो दवारा की गई।

इस अवसर पर सुरेश बघेल,आशीष बघेल,सुनील बघेल,विपिन शर्मा,शशिभूषण बघेल,रविंद्र बघेल,सन्तु बघेल का विशेष सहयोग रहा।

धनतेरस 2018: जानें किस दिन पड़ रहा है धनतेरस, क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हिन्दू धर्म में दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे भगवान धन्वन्तरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन को भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना से जोड़ा जाता है। इनकी पूजा कर धनवान बनाने के लिए प्रार्थना की जाती है। इस साल धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक
शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक।

कैसे करें पूजा

सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।

चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें।

भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।

हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

Video मध्‍य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ये क्या कह गये ,आपको मेरी इज्‍जत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने Video हुआ viral

इंदौर// राऊ से विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हो गया है। जनसंपर्क के दौरान पटवारी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अाप मेरा ध्यान रखना। आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी जाए तेल लेने। पटवारी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिल रहे पटवारी
आगामी चुनाव को लेकर जीतू पटवारी अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी पटवारी ने क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलकर चुनाव में उन्हें वोट देने का अनुरोध किया। इस दौरान पटवारी कई घरों में पहुंचे और बुजुर्गों के पैर छूकर, गले मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया।

पटवारी ने एक बुजुर्ग से गले मिलते हुए कहा कि आप चुनाव में हमें वोट दें। बुजुर्ग ने विपक्षी पार्टी का हाेने की बात कही तो उन्होंने कहा कि अाप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है पार्टी जाए तेल लेने।दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

पार्टी को अलग रखकर लोगों से मिलता हूं मामले पर सफाई देते हुए पटवारी ने कहा, “राजनीतिक क्षेत्र में इस प्रकार की बातें होती रहती हैं।

जब हम जनसंपर्क में निकलते हैं तो विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात होती है। विधायक होने के नाते राऊ विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। इसलिए पार्टी को अलग रखकर लोगों से मिलता हूं।”

पटवारी के मुताबिक, “जनसंपर्क के दौरान एक बुजुर्ग ने कहा कि मैं विपक्षी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। आप व्यक्ति अच्छे हैं, इसलिए हम आपके साथ हैं। इस पर मैंने भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए यह बात विपक्षी पार्टी (भाजपा) के लिए कही थी। मेरे लिए मेरी पार्टी (कांग्रेस) और मेरा परिवार (मेरा क्षेत्र) पहली प्राथमिकता है।

खबर पक्की है, रणवीर और दीपिका शादी करेंगे, वो भी इसी साल

दीपिका ने इन्स्टाग्राम में एक फोटो शेयर की है. दरअसल ये फोटो नहीं निमंत्रण पत्र है. वैसे इसे निमंत्रण पत्र कहना भी उचित नहीं होगा. क्यूंकि इसमें लोगों को सूचित भर किया गया है, आमंत्रित नहीं किया गया. पोस्ट में लिखा है –

हमें आपको ये बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि (स्पेलिंग मिस्टेक है, पर कोई नि) हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है.

यही पोस्ट रणवीर सिंह ने भी शेयर की है. मने दोनों शादी कर रहे हैं. एक दूसरे से.

बाकी आप खुद पढ़ लीजिए –

कुछ दिनों पहले तक दोनों ही शादी की ख़बरों को लेकर टालमटोल कर रहे थे. अब देखना ये है कि बॉलीवुड स्टार्स की ये शादी दिवाली के कुछ ही दिनों बाद क्या एक और दिवाली की तरह होगी या ये दोनों एक सादे समारोह में एक दूसरे के जीवन साथी बनेंगे?

होने को अभी तक वेन्यू भी डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन कयास ‘इटली’ के लगाए जा रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन के डिपार्टमेंट में कदम रखने जा रही हैं.

अब सवाल उठता है कि क्या वो अपने इस प्रोजेक्ट की डेट्स कुछ और आगे बढ़ा देंगी या फिर सब कुछ तयशुदा वक्त पर होगा? ऑफ़ कोर्स शादी वाली बात के सिवा. रणवीर के भी कई कमिटमेंट होंगे. क्या उस सभी को पहले से ही एडजस्ट कर लिया गया है. जैसे ही इस बारे में कुछ और ख़बर आती है दी लल्लनटॉप आपको ज़रूर अवगत करेगा.